497773
महिला कांग्रेस ने शुरू किया ऑनलाइन सदस्यता अभियान
Chhattisgarh:एमसीबी जिले में महिला कांग्रेस ने ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू किया है। जिला अध्यक्ष राखी सिंह ने बताया कि 15 सितंबर से राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की वेबसाइट लॉन्च होगी। इस पर सभी जाति, धर्म और वर्ग की महिलाएं 100 रुपये की फीस जमाकर 5 साल के लिए सदस्य बन सकेंगी। सदस्यता प्रमाणपत्र ऑनलाइन मिलेगा। यह पहल महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस पर की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हिम्मत सिंह राजपुरोहित उपाध्यक्ष निर्वाचित, 13-12 से जीत पर समर्थकों में उत्साह
Didwana, Rajasthan:मतदान में हिम्मत सिंह राजपुरोहित को 13 मत, भाजपा समर्थित ओमप्रकाश डारा को 12 मत मिले। इस तरह हिम्मत सिंह ने 13-12 के अंतर से उपाध्यक्ष पद अपने नाम किया। परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी बाबूलाल जाट ने विजयी प्रत्याशी हिम्मत सिंह राजपुरोहित को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें उनके घर पहुंचाया गया। विजय की सूचना मिलते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इसके बाद हिम्मत सिंह अपने समर्थकों के साथ गणेश डूंगरी पहुंचे और गणपति के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।0
0
Report
तिंवरी नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की सम्मू देवी गवारिया की जीत
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी में भाजपा की सम्मू देवी गवारिया नगर पालिका की उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। उपाध्यक्ष चुनाव में सम्मू देवी ने कांग्रेस के सेवाराम माली को 3 मतों से हराया। 25 सदस्यीय बोर्ड में भाजपा को 14 और कांग्रेस को 11 मत मिले। खास बात ये रही कि कल अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को 13 और कांग्रेस को 12 मत मिले थे। आज उपाध्यक्ष चुनाव में एक मत की क्रॉस वोटिंग हुई और भाजपा का आंकड़ा 14 तक पहुंच गया। इस तरह भाजपा ने उपाध्यक्ष पद पर 14-11 के अंतर से जीत दर्ज की।0
0
Report
टाई के बाद लॉटरी से भाजपा की शैलू अग्रवाल उपाध्यक्ष बनीं
Pali, Rajasthan:रानी खुर्द नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव 10-10 वोटों से टाई, लॉटरी से भाजपा की शैलू अग्रवाल जीतीं। रानी खुर्द नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भी अध्यक्ष पद की तरह रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस और भाजपा दोनों को 10-10 वोट मिले, जिसके बाद परिणाम टाई रहा। टाई की स्थिति में रिटर्निंग अधिकारी शिवा जोशी के समक्ष लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में भाजपा समर्थित प्रत्याशी शैलू अग्रवाल विजयी रहीं। शैलू अग्रवाल एलएलबी ग्रेजुएट हैं और वार्ड 11 से निर्दलीय पार्षद के रूप में निर्वाचित हुई थीं, जिन्होंने भाजपा से उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन भरा था। अध्यक्ष पद पर बाबूलाल भाट और उपाध्यक्ष पद पर शैलू अग्रवाल की जीत के साथ रानी खुर्द नगरपालिका में भाजपा का कब्जा हो गया है।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ नगरपरिषद: कांग्रेस ने उपसभापति समेत सभापति पद पर भी जीत हासिल की
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ नगरपरिषद में कल सभापति के बाद आज उप सभापति पद पर भी आयोजित चुनाव संपन्न हो गए हैं। उपसभापति पद पर कांग्रेस के प्रत्याशी फारूख अहमद निर्वाचित हुए हैं। फारूख अहमद के पक्ष में कुल 31 वोट डले। जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सुमन सिर्फ 14 वोट ही हासिल कर पाए। ऐसे में अब झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बन गया है। कल सभापति पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर सभापति पद पर निर्वाचित हो चुके हैं। गौरतलब है कि पूर्व में झालावाड़ नगरपरिषद में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड था। लेकिन हाल में हुए निकाय चुनाव में झालावाड़ शहर की जनता ने भाजपा को नकार दिया और कांग्रेस को जनादेश देते हुए 45 में से 29 सीटे कांग्रेस की झोली में डाल दी। अब झालावाड़ शहर की जनता का भरोसा जीतना ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहेगा। झालतावाड़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित उपसभापति फारूख अहमद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर की जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए भारी जनादेश दिया है। कांग्रेस पार्टी शहर की जनता के भरोसे पर खरा उतरेगी। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि झालावाड़ शहर के विकास को निरंतर गति दी जाए। पहला प्रयास रहेगा कि झालावाड़ शहर स्वच्छ, सुंदर तथा गंदगी मुक्त बना रहे। इसके साथ ही हर गली मोहल्ले में कचरा गाड़ी पहुंचना भी उनकी जिम्मेदारी रहेगी। जहां कचरा गाड़ी नहीं पहुंच सकती, वहां बाइक के माध्यम से कचरा एकत्रित किया जाएगा। झालावाड़ शहर के पार्कों की दुर्दशा को ठीक किया जाएगा। नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने का भरपूर प्रयास करेंगे। झालावाड़ शहर की जनता जल्द ही बहुत सकारात्मक बदलाव देखेगी。0
0
Report
अभी कुछ हो तो नहीं रहा है
Noida, Uttar Pradesh:Aa aas paas samay Raina Raina Raina contact us for green 💚💚💚 hai aapne to plz to kar diya aaj bhi badi0
0
Report
कटनी: माधवनगर पुलिस ने 3000 नाइट्राजेपाम के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार, एक फरार
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ माधवनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियां जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। जब्त नशीली गोलियों की कीमत 13 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है। एडिशनल एसपी कमल मौर्य ने बताया कि माधवनगर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान अमकुही पहाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर पुलिस को काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे थैले से नाइट्राजेपाम की 3000 गोलियां बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने नशीली गोलियां सप्लाई करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। मामले में रोहित नानकानी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि रोहित रावलानी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। माधवनगर पुलिस ने मामले में NDPS ACT और मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
रामनगर में कांग्रेस का जनजागरण तेज, शिक्षा-स्वास्थ्य से खनन-ज़मीन तक मुद्दे उठाए जाएंगे
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है, मंगलवार 22 सितंबर को रामनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी और मालधन कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई. पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस रामनगर विधानसभा क्षेत्र में जनजागरण कार्यक्रम चला रही है, उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान क्षेत्र के प्रमुख स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और लोगों की समस्याओं को उठाएंगे. रणजीत सिंह रावत ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हुई है, उन्होंने रामनगर के अस्पताल का जिक्र करते हुए कहा कि जिस अस्पताल पर कभी बड़े क्षेत्र की जनता निर्भर रहती थी, वह आज कथित तौर पर रेफर सेंटर बनकर रह गया है. खनन के मुद्दे पर भी रावत ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, उनका आरोप है कि खनन क्षेत्र, जो स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का माध्यम रहा है, आज पूंजीपतियों और बाहरी ठेकेदारों के लिए कमाई का केंद्र बनता जा रहा है, उन्होंने कोसी नदी में दस-टायरा ट्रकों को उतारे जाने का भी दावा किया और कहा कि इससे स्थानीय खनन कारोबार से जुड़े लोगों के हित प्रभावित हो रहे हैं. जमीनों के स्वामित्व और प्राधिकरण से जुड़े मुद्दों को लेकर भी रणजीत रावत ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा, उन्होंने नजूल वर्ग 10(ख), वर्ग तीन, वर्ग चार सहित विभिन्न श्रेणियों की जमीनों पर मालिकाना हक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोगों के सामने अपने घर और जमीन को लेकर असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है, उन्होंने रामनगर शहर के बड़ी संख्या में नजूल भूमि पर बसे होने का दावा करते हुए कहा कि जमीन से जुड़े मामलों को लेकर जनता की समस्याएं कांग्रेस अपने जनजागरण अभियान में प्रमुखता से उठाएगी. रावत ने बेरोजगारी, महंगाई, बिजली कटौती, बिजली की बढ़ती दरों और स्कूलों के बंद होने जैसे मुद्दों को भी अभियान का हिस्सा बताया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इन सभी विषयों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और क्षेत्रीय समस्याओं पर संवाद करेंगे. बैठक को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने भी संबोधित किया, उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने और कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया. बैठक का संचालन नैनीताल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा ने किया, इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, भुवन पांडेय, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, सतेश्वरी रावत, विमला आर्या, गिरधारी लाल, रमेश पंडित, लीलाधर जोशी, एनडी पंत, मनवर सिंह रावत, कमल सिंह नेगी, गोपाल दत्त नैनवाल, भोपाल राम, देवेंद्र चंदौला, मो. यूसुफ, जावेद खान, बाबर खान, एडवोकेट फेजुल हक, दानिश हुसैन, शेर खान, पंकज सुयाल, डूंगर कनवाल, गिरीश बिष्ट, हरदीप सिंह दिप्पा, दीपक मसीह, धीरज सती, उमाकांत ध्यानी, नजाकत अली, सोएब रजा, मो. गाजी, मनोज गोस्वामी, महिपाल सिंह, रमेश रावत, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह, एसआर टम्टा, बाली राम, वीरेंद्र तिवारी, मोईन खान, आदिल खान, सुमित तिवारी, धीरज उपाध्याय और कुबेर कड़ाकोटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक के बाद कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में जनसंपर्क को और व्यापक किया जाएगा और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच संवाद बढ़ाया जाएगा. Byye.-रणजीत सिंह रावत,पूर्व विधायक कांग्रेस0
0
Report
मंडला में हादसा: ट्रक चालक की सूझबूझ से युवक की जान बची वीडियो वायरल
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला — जाको राखे साईंया, मार सके न कोय! मण्डला के निवास थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा में ये कहावत उस वक्त चरितार्थ होती नजर आई, जब एक बाइक सवार युवक अचानक पत्थर से टकराकर सड़क पर जा गिरा। युवक के गिरते ही पीछे से आ रहा तेज रफ्तार मिनी ट्रक उसकी ओर बढ़ा, लेकिन ट्रक चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। चालक की सतर्कता से ट्रक युवक से टकराने से बाल-बाल बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि चालक की सतर्कता और सही समय पर लिए गए फैसले ने युवक की जान बचा ली। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता।0
0
Report
महिलाओं के समान अधिकार पर मौलाना शमून कासमी का बयान, बेटा-बेटी में भेद नहीं
Noida, Uttar Pradesh:MAULANA REAX ON क़ारी इसहाक़ गोरा हुनर परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी का कहना है कि जिस तरह से तथाकथित धर्म गुरु ने बयान दिया है उनको फिलहाल किसी औलाद की तबज्जो ही नहीं पता है कि बेटा बेटी महिला पुरुष सभी समान है और यही वजह है कि उत्तराखंड में यूसीसी लाई गई है ऐसी मानसिकता की लोगों की रोकथाम के लिए उनका कहना है कि बेटा बेटी में फर्क नहीं करना चाहिए और महिला देश कीमती होती है इससे उनकी मानसिकता से झलकती है कि महिलाओं के प्रति कैसा व्यवहार कैसा नजरिया रखते हैं। बाइट शमून कासमी अध्यक्ष हुनर विकास परिषद0
0
Report
Advertisement
राजौरी गार्डन ख्याला में चौपाल कब्जे पर बवाल; पूर्व विधायक ने ताला लगा दिया
Delhi, Delhi:राजौरी गार्डन विधानसभा के ख्याला इलाके में चौपाल को लेकर मचा बड़ा बबाल फ्लड डिपार्टमेंट से लेकर दिल्ली पुलिस जवान पुरानी चौपाल पर कब्जा दिलाने के लिए पहुंची पूर्व विधायक दयानंद चंदेला ने किया विरोध विरोध के दौरान पूर्व विधायक ने अपने आप को ताला लगाकर बंद कर लिया फ्लड टीम और दिल्ली पुलिस को बरंग लौटना पड़ा कई घंटों तक चला बबाल0
0
Report
राष्ट्रपति मुर्मू ने ओबुर के लिए बेस्ट स्क्रिप्ट अवॉर्ड दिया – Faraz Ali
Noida, Uttar Pradesh:केवड़िया, गुजरात: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में लेखक-निर्देशक फ़राज़ अली को उनकी द्विभाषी नॉन-फ़ीचर फ़िल्म 'ओबुर' के लिए 'बेस्ट स्क्रिप्ट' का पुरस्कार प्रदान किया।0
0
Report
आगरा में डेस्टिनेशन वेडिंग इंडस्ट्री एक्सपो से खुले अवसर
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग यूपी सहित आगरा की वेडिंग इंडस्ट्रील हब बनाने का सपना साकार करने के खुल रहे द्वार सरकार भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्रदेश में खोल रहे नए नए अवसर आगरा में 21 और 22 सितंबर को हुआ वेडिंग इंडस्ट्रीज का महा expo यूपी सहित,राजस्थान,मध्य प्रदेश,साउथ के कई राज्यों के 2 हजार से ज्यादा उद्यमी और कारोबारी पहुंचे आगरा 21 सितंबर को पहले दिन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए शामिल 21 और 22 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम में हुए 11 शेषन में इंडस्ट्रीज से जुड़े कारोबारियों ने सम्भावनाओं पर किया मंथन डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आगरा,अयोध्या,बनारस,मथुरा सहित कई शहरों में खुल सकते है सफलता के द्वार जब डेस्टिनेशन वेडिंग में बजेगा यूपी का डंका तो प्रदेश को इकोनॉमी को भी लगेंगे पंख आगरा के पंच सितारा होटल आगरा ताज में सम्पन्न हुआ दो दिवसीय कार्यक्रम समापन के दिन लघु उद्योग भारती के चेयरमैन राकेश गर्ग ने व्यापारियों से की चर्चा यूपी में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पर्याप्त साधन होटल,वेडिंग प्लानर, क्रिएटर, बैंड बजा भारत और बड़े बड़े केटर्स एक छत के नीचे आने से इंडस्ट्री को लगेंगे पंख0
0
Report
Advertisement
विकासनगर में अवैध तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट : विकासनगर\n\nविकासनगर में पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कमर के पीछे देशी तमंचा लगाकर इलाके में घूम रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसका शौक ज्यादा देर तक नहीं चल सका। चेकिंग के दौरान त्यागी फार्म हाउस के पास संदिग्ध तरीके से घूमने की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान कालसी के दुर्गा माता मंदिर क्षेत्र निवासी राज वर्मा के रूप में हुई है। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा वारदात के लिए नहीं, बल्कि शौक के तौर पर रखा था; पुलिस ने कहा अवैध हथियार रखना महज शौक नहीं, बल्कि कानूनन गंभीर अपराध है। अवैध तमंचे के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हो रही है और पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि यह गैरकानूनी हथियार कैसे पहुंचा।0
0
Report
फतेहपुर के गैंग का पर्दाफाश: KIA Carens स्टीकर से रेकी कर घरों में चोरी
Fatehpur, Uttar Pradesh:राजनीतिक पार्टियों के स्टीकर की आड़ में चोरी का खेल, KIA Carens से करते थे रेकी अंतरजनपदीय चोर गिरोह का सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया पर्दाफाश 7 शातिर चोर गिरफ्तार, बंद मकानों को निशाना बनाता था गिरोह KIA Carens कार पर लगा रखा था राजनीतिक दल का स्टीकर, पुलिस के मुताबिक नजरों से बचने के लिए इस्तेमाल करते थे कार से रिहायशी इलाकों में पहुंचकर बंद मकानों की रेकी करते थे आरोपी मौका मिलते ही ताला और दरवाजा तोड़कर जेवरात व नकदी करते थे पार पुलिस ने कार से पाइप रिंच, प्लास, कटर, पेचकश और सब्बल बरामद किए आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, 8 मोबाइल और ₹34,400 नकद बरामद साई बिहार कॉलोनी और शेखपुर उनवा में हुई चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा फतेहपुर के साथ मध्य प्रदेश में भी चोरी करने की बात सामने आई पुलिस के मुताबिक चोरी का माल आपस में बांटते और कुछ जेवरात औने-पौने दाम में बेच देते थे पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने टीम को ₹25 हजार के इनाम से किया पुरस्कृत0
0
Report
UPI MDR शुल्क से व्यापारी चिंतित, क्या नकद लेनदेन बढ़ेगा?
Chhindwara, Madhya Pradesh:UPI पेमेंट पर शुल्क की आहट से बढ़ी चिंता, क्या डिजिटल पेमेंट से पड़ेगा जेब पर असर? छिंदवाड़ा में UPI पेमेंट को लेकर व्यापारी वर्ग में काफी चिंताएं देखी जा रही है उनका कहना है कि व्यापार पहले से ही मंदा है और इस शुल्क से जो नुकसान उन्हें होने वाला है वो व्यापार को और नुकसान में ला देगा .वो पहले से ही GST देते है और अब यूपीआई पर भी शुल्क उन्हीं को वहन करना पड़ेगा तो वो नुकसान में ही जाएंगे उनके द्वारा भी इस व्यवस्था का विरोध जताया जा रहा है . UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों और व्यापारियों से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है. मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर संभावित MDR शुल्क और नियमों में बदलाव की चर्चा के बीच व्यापारियों से लेकर आम उपभोक्ताओं तक चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर बड़े UPI भुगतानों पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क लागू होता है, तो क्या इसका असर सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा? पेट्रोल पंप, किराना और अन्य बड़े भुगतानों में अगर अतिरिक्त लागत जुड़ती है, तो इसका असर रोजमर्रा के लेन-देन पर दिखाई दे सकता है वहीं व्यापारियों का कहना है कि कम मार्जिन वाले कारोबार में 0.04 से 0.4 प्रतिशत तक का शुल्क भी उनके मुनाफे को प्रभावित कर सकता है. इसी बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर UPI भुगतान महंगा हुआ, तो क्या लोग दोबारा कैश का इस्तेमाल बढ़ा सकते हैं? हालांकि, संभावित नियमों और उनके वास्तविक प्रभाव को लेकर स्थिति आधिकारिक तौर पर स्पष्ट होना बाकी है. अंतिम तस्वीर नियम लागू होने के बाद ही सामने आएगी.फिलहाल नजर इसी बात पर है कि क्या UPI की आसान और तेज भुगतान व्यवस्था पर अतिरिक्त लागत का असर पड़ेगा, या डिजिटल पेमेंट पहले की तरह ही सुविधाजनक और किफायती बना रहेगा.0
0
Report
Advertisement
