icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बस्तर में चक्रवाती तूफान अर्नब से भारी बारिश, सड़कें-हवाई सेवाएं प्रभावित

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में शुक्रवार को चक्रवाती तूफान अर्नब का कहर देखने को मिला, लगातार बारिश की वजह से जगदलपुर को जोड़ने वाले सभी मार्ग प्रभावित हुए, राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में सोनारपाल चपका के बीच काकड़ी घाट में मार्कंडे नदी का पानी सैलाब बन कर पहुंचा, वहीं जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर केशलूर के पास पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ, शहर के निचली बस्तियों से लेकर प्रमुख मार्गो में बारिश के पानी ने लोगों के दिनचर्या को प्रभावित किया, वहीं उड़ीसा में इंद्रावती नदी के गेट खोले जाने से इंद्रावती नदी के आस पास बसे गांवों में बाढ़ का कहर देखने को मिला, SDRF ने तोमर फार्म हाउस से 5 और नगरनार के बोड़ना गांव से 20 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया, भारी बारिश के चलते हैदराबाद और रायपुर की उड़ानें भी रद्द कर दी गई, वहीं केके रेललाइन में भूस्खनन होने से जगदलपुर विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली पैसेंजर नाइट एक्सप्रेस, एवं जगदलपुर राउलकेला एक्सप्रेस, भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस और समलेश्वरी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया, भारी बारिश के मद्देनजर शनिवार को भी प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी है。
0
0
Report

सुसनेर के उपचुनाव में कांग्रेस समर्थकों का प्रचार तेज, भाजपा गुटबंदी पर एकजुट

Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा- सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह का बयान, चुनाव के पहले आपके सामने 4 विधायक खड़े है, क्योकि बात इस चुनाव में परिषद अध्यक्ष का नहीं है एक एक चुनाव का परिणाम 2028 व 2029 के चुनाव को तय करेगा, दतिया चुनाव में बीजेपी में 40 करोड़ रुपए खर्च किये थे, लेकिन परिणम में भाजपा के धनबल की हार हुई और कांग्रेस के जनबल की जीत हुई है, एक तरफ भाजपा है जो एक नहीं 5 गुटों में बंट गई है, एक मामा की भाजपा है, एक मोहन यादव जी की भाजपा है, एक सिंधिया जी की भाजपा है, एक नाराज भाजपा एक महाराज भाजपा, वहीं कांग्रेस एक है, वोट के लिए जो आपके नाम जोड़ रहें है, वो आगर भोपाल में नहीं कर रहे है, मोदी जी का दलाल दिल्ली में बैठकर यह तय कर रहा है कि किसको वोट करना है किसको नहीं, सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे थे कांग्रेसी नेता, विधायक महेश परमार, दिनेश जैन बॉस, भैरो सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसीओ में जगह जगह पहुंचकर किया प्रचार
0
0
Report
Advertisement

महिला प्रतिनिधियों से क्राइम पैटर्न और सुरक्षा पर वेस्टर्न रेंज के संयुक्त अधिकारी का संवाद

Delhi, Delhi:वेस्टर्न रेंज ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने महिला जनप्रतिनिधियों से क्राइम पैटर्न और सुरक्षा के मुद्दों पर सीधा संवाद किया। पिंक बूथ ज़रूरी हेल्पलाइन 7इमरजेंसी 112, महिलाओं की मदद के लिए 181, बच्चों की मदद के लिए 1098 और साइबर क्राइम की शिकायतों के लिए 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी जनता पुलिस की आंख और कान बनें पश्चिमी जिला के पुलिस हैड क्वॉर्टर में आज सायं वेस्टर्न रेंज ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने महिला जनप्रतिनिधियों से क्राइम पैटर्न और सुरक्षा के मुद्दों पर सीधा संवाद किया। पार्टिसिपेंट्स को दिल्ली के हर पुलिस स्टेशन पर मौजूद पिंक बूथ के बारे में बताया गया, जहाँ महिला पुलिसकर्मी महिलाओं की शिकायतें सुनती हैं और मदद करती हैं। उन्हें ज़रूरी हेल्पलाइन के बारे में भी बताया गया: इमरजेंसी के लिए 112, महिलाओं की मदद के लिए 181, बच्चों की मदद के लिए 1098 और साइबर क्राइम की शिकायतों के लिए 1930 हेल्पलाईन के बारे में जानकारी दी गयी अधिकारियों ने प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने इलाकों में किसी भी पब्लिक सेफ्टी की चिंता के बारे में तुरंत जानकारी शेयर करके पुलिस की आंख और कान बनें। महिलाओं और बच्चों की सेफ्टी, हैरेसमेंट की रिपोर्टिंग और साइबर सावधानियों से जुड़े पैम्फलेट बांटे गए। इस बातचीत से महिला प्रतिनिधियों को सीनियर अधिकारियों के सामने सीधे लोकल चिंताएं उठाने और जनता और पुलिस के बीच कम्युनिकेशन को मजबूत करने का एक प्लेटफॉर्म मिला।
0
0
Report

मौसम अलर्ट के बीच केदारनाथ यात्रा सुचारु, भारी बारिश पर रोक की संभावना

Routhiya, Uttarakhand:मौसम विभाग के अलर्ट के बीच केदारनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि फिलहाल केदारनाथ यात्रा सुचारु रूप से चलेगी, लेकिन अत्यधिक बारिश की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर कुछ समय के लिए रोका जा सकता है。 मौसम विभाग से मिले अलर्ट के बाद केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा सुचारु रूप से संचालित की जाएगी। हालांकि, अत्यधिक बारिश होने पर यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से रोका जा सकता है। मौसम की स्थिति सामान्य होने और अनुकूल होने के बाद ही यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग के लैंडस्लाइड जोन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी के मुताबिक पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं, जबकि जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे यात्रा मार्ग की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति के अनुरूप ही यात्रियों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।
0
0
Report

झांसी के स्काई टावर के पास बेकाबू ट्रक से तीन गाड़ियाँ टकरीं; हेल्पर पकड़ा गया

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के स्काई टावर के पास बेकाबू ट्रक से तीन गाड़ियाँ टकरीं; हेल्पर पकड़ा गया. तेज गति में आए ट्रक ने पहले स्कॉर्पियों में टक्कर मारी और फिर पास में खड़ी सफारी गाड़ी को घसीटते हुए ले गया. आगे जाकर एक स्कूटी से टकराता हुआ शोरूम के बाहर जाकर सीढ़ियों से जा भिड़ा. यह देख वहां अफरा तफरी मच गई. गनीमत रही कि तीनों गाड़ियों में कोई सवार नहीं था. और एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, वहीं हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चला रहे हेल्पर को पकड़ लिया. उसने बताया ट्रक चालक नहीं था, लोग बार-बार ट्रक हटाने के लिए कह रहे थे. मैंने जैसे ही ट्रक को आगे बढ़ाया तो उसके ब्रेक नहीं लगे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के अलावा आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में गणेश उत्सव का विसर्जन: क्रेन से सुरक्षित पानी में प्रतिमाओं

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में गणेश उत्सव का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मंगलमूर्ति श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा विसर्जन के लिए जादमी के पास लखुंदर नदी पर विशेष स्थान चिन्हित किया गया है। शहर के लगभग 100 प्रमुख गणेश पंडालों की झांकियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में नागरिक अपने घरों में स्थापित प्रतिमाओं को विसर्जित करने लखुंदर नदी पहुंच रहे हैं। यहां पर प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा है। क्रेन से गहराई में विसर्जन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। लखुंदर नदी तट पर क्रेन की व्यवस्था की गई है, जिसकी मदद से गणेश जी की प्रतिमाओं को गहरे पानी के बीच ले जाकर सुरक्षित रूप से विसर्जित किया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम को मौके पर तैनात किया गया है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम, तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी अधिकारी और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
0
0
Report

अंबिकापुर में गणपति विसर्जन के दौरान झांकियां आकर्षक, पुरस्कार वितरण की तैयारी

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -अंबिकापुर में आज धूमधाम और उत्साह के साथ गणपति विसर्जन किया गया। शहर के अलग-अलग गणपति पंडालों से निकली विसर्जन झांकियां घड़ी चौक पहुंचीं। जहां बाल गंगाधर गणपति स्थापना समिति की ओर से झांकियों का आंकलन (समीक्षा) किया गया। बेहतर झांकी प्रस्तुत करने वाली समितियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमे पुरस्कार के तौर पर प्रथम 31000, द्वितीय 15000, तृतीय 11000 रखा गया हैं। इस दौरान घड़ी चौक पर बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे और गणपति विसर्जन की झांकियों का आनंद लेते नजर आए। वहीं गणपति विसर्जन कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल सहित बाल गंगाधर गणपति स्थापना समिति के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। समिति के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा झांकियों का आंकलन किया गया। जिसके बाद चयनित झांकियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अंबिकापुर में गणपति विसर्जन के दौरान घड़ी चौक पर उमड़ी भीड़ और आकर्षक झांकियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। शहर के अलग-अलग गणपति पंडालों से पहुंची झांकियों के आंकलन के बाद अब सभी की नजर पुरस्कारों पर टिकी है।
0
0
Report

अमरकंटक कॉलेज में छात्र मारपीट: दो विद्यार्थियों को गंभीर चोट, अस्पताल भेजे गए

Anuppur, Madhya Pradesh:अमरकंटक स्थित श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के बीच हुआ जमकर विवाद 7 से 8 विद्यार्थी घायल, घायल विद्यार्थियों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में जारी। वहीं दो विद्यार्थियों को गंभीर चोट आईं जिन्हें राजेंद्रग्राम अस्पताल ले किया गया रेफर। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के बीच किसी बात को लेकर जमकर हुआ विवाद जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे का भी उपयोग किया गया है। जिसकी सूचना पर अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी। वहीं इस प्रकार की घटना से विद्यालय प्रबंधन के कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा हो रहा; फिलहाल विद्यालय प्रबंधन की ओर से जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की बात कही जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कटनी: गणेश विसर्जन की अनोखी परंपरा, जेसीबी मशीन पर विराजमान मूर्ति

Katni, Madhya Pradesh:गणेश विसर्जन का दिखा अनोखा दृश्य. कटनी में गणेश विसर्जन का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहाँ गणपति बप्पा को पारंपरिक वाहन की जगह जेसीबी मशीन पर विराजमान कर विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। पिछले चार वर्षों से इसी अनोखे अंदाज में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करता आ रहा है। इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए आस-पास के इलाकों के साथ-साथ दूर-दराज से भी लोग पहुंचते हैं. तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह नजारा कटनी के पुरैनी क्षेत्र का है, जहां गणपति बप्पा जेसीबी मशीन पर विराजमान होकर विसर्जन के लिए निकल रहे थे. पिछले चार वर्षों से गणेश विसर्जन का यह अनोखा आयोजन करता आ रहा है। विसर्जन के दिन गणेश प्रतिमा को जेसीबी मशीन में विराजमान किया जाता है। इसके बाद करीब तीन किलोमीटर तक डीजे और गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली जाती है। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए नजर आते हैं। जेसीबी पर सवार गणेश प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही और बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे विसर्जन को देखने के लिए पहुंचते हैं।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

जावरा में गणेश विसर्जन: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दो समुदायों में शांति कायम

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा में गणेश विसर्जन का दिन जिला प्रशासन और पुलिस के लिए परीक्षा की घड़ी रहा। दरअसल, बीते दिनों गणेश विसर्जन जुलूस के शुभारंभ मैदान को लेकर दो समुदायों के बीच मतभेद सामने आए थे। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की चर्चाओं से माहौल गरमाने लगा था। ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए। जावरा में बाहर से बटालियन की 7 टुकड़ियां बुलाकर तैनात की गईं, जबकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पूरे समय निगरानी में जुटे रहे। इसके अलवा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर भी पूलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाइयां कि, 5 पराजरान भी बनाये, वहीं, जावरा विधायक राजेंद्र पांडे ने भी लोगों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। इसका असर पूरे दिन दिखाई दिया। देर शाम और रात में इसी मैदान से उत्साह के साथ झांकियां और गणेश विसर्जन जुलूस निकले। जावरा में दोनों समुदायों के लोगों ने धैर्य, संयम और समझदारी का परिचय दिया। जावरा के नागरिकों ने साबित किया कि सूझबूझ से त्योहार की रंगत कायम रखी जा सकती है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top