497773
मनेंद्रगढ़ में खुलेंगे शासकीय नर्सिंग कॉलेज,स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा
Chhattisgarh:प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ के बीच एक शासकीय नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज से नर्सिंग छात्रों को भविष्य में लाभ मिलेगा। यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
मैनपुरी-करहल कनकपुर पर बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या,कनपटी पर लगी गोली,सैफई में मृत घोषित ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। नगला अलाई से करहल आ रहे बाइक सवार युवक की आरोपियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। करहल के गाँव नगला अलाई निवासी अरजेश (22) पुत्र राजवीर सिंह अपने साथी कन्हैयालाल उर्फ काला निवासी किरथुआ और नितिन निवासी कुदईया के साथ पल्सर बाइक से करहल आ रहा था। जैसे ही वह कनकपुर पर पहुंचा तभी पहले से घात लगाये बैठे आरोपियों ने उस पर गोली मार दी। कनपटी पर गोली लगते ही वह ज़मीन पर गिर गया। साथ में बैठे दोनों युवकों ने भागकर जान बचाई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँची। घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहाँ पर उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी,सीओ अजय सिंह चौहान,प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय पहुंचे हैं।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में विश्व उर्दू दिवस पर शाह इस्लामिक लाइब्रेरी में ‘तरक्की उर्दू कन्वेंशन’ आयोजित
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:खबर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से है, जहां विश्व उर्दू दिवस के अवसर पर शाह इस्लामिक लाइब्रेरी में ‘तरक्की उर्दू कन्वेंशन’ के नाम से शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उर्दू भाषा, साहित्य और पत्रकारिता के संरक्षण एवं विकास पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उर्दू पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी कलम के जरिए योगदान दे रहे पत्रकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शायर-ए-मशरिक अल्लामा मोहम्मद इकबाल की 149वीं जयंती के अवसर पर भी किया गया। लाइब्रेरी के संस्थापक कारी खालिद ने कहा कि उर्दू हमारी तहजीब, अदब और साझा सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना और इसकी तरक्की के लिए सामूहिक प्रयास करना हम सभी की जिम्मेदारी है। शाह इस्लामिक लाइब्रेरी के संस्थापक कारी खालिद ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 नवंबर को विश्व उर्दू दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महान शायर और चिंतक अल्लामा मोहम्मद इकबाल की जयंती के अवसर पर उर्दू भाषा के महत्व को याद करने का भी अवसर है। इसी क्रम में लाइब्रेरी में ‘तरक्की उर्दू कन्वेंशन’ आयोजित किया गया, जिसमें उर्दू की तरक्की के लिए पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पत्रकारों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी भाषा के प्रचार-प्रसार में पत्रकारिता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। अखबार, पत्रिकाएं और मीडिया के अन्य माध्यम भाषा को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी साहित्यिक विरासत से जोड़ने का काम करते हैं। उर्दू पत्रकारों का सम्मान इसी योगदान को प्रोत्साहित करने की एक छोटी सी कोशिश है। उन्होंने उर्दू के संरक्षण और विकास के लिए समाज के सभी वर्गों से आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में महान शायर अल्लामा मोहम्मद इकबाल की शख्सियत और उनके साहित्यिक योगदान को भी याद किया गया। 9 नवंबर 1877 को सियालकोट में जन्मे अल्लामा इकबाल को शायर-ए-मशरिक के नाम से जाना जाता है। उनकी शायरी में आत्मविश्वास, शिक्षा, जागरूकता, इंसानियत और आत्मसम्मान का संदेश मिलता है। उनकी रचनाएं आज भी युवाओं को आगे बढ़ने और अपने भीतर छिपी क्षमताओं को पहचानने की प्रेरणा देती हैं। इकबाल का मशहूर शेर है— ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले, ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है। वहीं उनका एक और प्रेरणादायक संदेश है— सितारों से आगे जहां और भी हैं, अभी इश्क़ के इम्तिहां और भी हैं। इन अशआर में छिपा आगे बढ़ने, संघर्ष करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने का संदेश आज भी प्रासंगिक है। गौरतलब है कि उर्दू भारत की प्रमुख साहित्यिक और सांस्कृतिक भाषाओं में शामिल है। इसकी मिठास, शायरी और अदबी परंपरा ने हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहजीब को समृद्ध किया है। विश्व उर्दू दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर में भी विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शाह इस्लामिक लाइब्रेरी में आयोजित इस कन्वेंशन ने उर्दू भाषा की तरक्की, पत्रकारों के सम्मान और साहित्यिक विरासत को आगे बढ़ाने का सकारात्मक संदेश दिया। इस मौके पर अब्दुल कलाम कलीम चरथावली मोहम्मद अहमद मुजफ्फर नगरी अल्ताफ मशल अब्दुल सलाम नूर शहज़ेब शरीफ अरशद राणा के एडिटर शाह अलर्ट माजिद सिद्दीकी सीनियर सपा रहनुमा, गौहर सिद्दीकी समाजसेवी मास्टर इसरार समाजसेवी, एडवोकेट महबूब आलम साहब मास्टर अख्तर खान साहब, मास्टर मतलूब आलम, मास्टर मसरूर अहमद, कारी शौकत अली मौलाना बशारत अली आदि रहे मौजूद,0
0
Report
Advertisement
मनेन्द्रगढ़: NH-43 पर ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, 2 की मौत; आक्रोशित भीड़ ने फूंका ट्रक
Rusani, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (NH-43) पर कठोतिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने मौके पर भारी हंगामा किया और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर जांच शुरू कर दी है। Manendragarh: 2 Dead in Truck-Bike Collision on NH-43; Angry Mob Sets Truck on Fire0
0
Report
अलीगढ़ के जवा में आटे की चक्की पर मारपीट, पथराव भी सामने
Aligarh, Uttar Pradesh:जवा में आटे की चक्की पर गई युवक के साथ हुई मारपीट की घटना, मामूली कहा सुनी को लेकर हुई दोनों पक्षों में मारपीट की घटना, मारपीट के बाद एक पक्ष पर पथराव करने का आरोप, घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस, पुलिस पूरी घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुटी, आटे की चक्की पर आता उठाने को लेकर दो पक्ष में हुआ था विवाद, अलीगढ़ के थाना जवा इलाके के जावा की घटना।0
0
Report
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए आशीर्वाद लिया
Darogapara, Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ लैलूंगा विकासखंड के ग्राम भुईयांपानी में आयोजित दीप महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा एवं श्रीमती प्रेमशीला पंडा की प्रतिमाओं के समक्ष नमन कर गुरु गद्दी का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुदेव के संस्कार और आशीर्वाद ही उन्हें जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को भी दोहराया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण किया। साथ ही भुईयांपानी में मंदिरों में रेलिंग एवं टाइल्स लगाने, सिरकीनारा में सीसी रोड निर्माण और गांधी चौक में बोरवेल एवं पंप स्थापना की घोषणा की। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर पुलिस ने पंचायत चुनाव 2026 के लिए सुरक्षा इंतजाम, फ्लैग मार्च से जागरूकता
Dholpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव-2026 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए धौलपुर पुलिस ने तेज की तैयारियां, सरमथुरा में पुलिस टीमों ने किया पैदल फ्लैग मार्च धौलपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में 14 और 16 नवंबर को राजाखेड़ा, सरमथुरा और बसेड़ी पंचायत समितियों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होना है。 पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में सभी संबंधित थाना क्षेत्रों में चुनाव सुरक्षा को लेकर तैयारियां और गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में सरमथुरा क्षेत्र में थानाधिकारी कैलाश सामरी के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस टीम ने सुरारी कलां, खुर्दिया, पवैनी, बिजौली, बरौली सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों और इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन और मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया गया। पुलिस ने लोगों को किसी भी प्रकार के दबाव, प्रलोभन या भय से प्रभावित हुए बिना मतदान करने के लिए जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों, मतदान केंद्रों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। असामाजिक तत्वों, चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों और शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखें। यदि कोई व्यक्ति मतदाताओं को डराने-धमकाने, मतदान के लिए अनुचित दबाव बनाने या चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
महराजगंज में पटाखा जलाते समय विस्फोट, बारुद से तीन बच्चे झुलसे, जिला अस्पताल रेफर।
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज, रायबरेली। सोमवार की शाम महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जमुरावां गांव में गोला दगाने के दौरान तीन बच्चे झुलसकर घायल हो गए। परिजन तीनों को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र के जमुरावां गांव निवासी स्वास्तिक पुत्र राजेश, उम्र 13 वर्ष,आयुष पुत्र रोहित सिंह, उम्र 12 वर्ष व निश्चय त्रिपाठी पुत्र अमित उम्र 13 वर्ष शाम को पटाखे फोड़ते समय हुए विस्फोट से बारुद की आग से झुलस गये। परिजनों ने उन्हें आनन फानन सीएचसी महराजगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉ गणनायक पांडे ने तीनों घायल बच्चों में निश्चय त्रिपाठी की हालत ज्यादा गंभीर बताई है।0
0
Report
हिण्डौन–महवा मार्ग पर प्रदर्शन समाप्त, जाम खुला और यातायात सुचारू
Karauli, Rajasthan:लोकेशन- हिण्डौन सिटी (करौली) हिण्डौन सिटी। युवक की मौत के मामले में हिण्डौन–महवा मार्ग पर लगा जाम खुला। मुंडरी मोड़ पर कुलदीप जाटव का शव रखकर परिजनों और ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन, परिजनों ने ऐलानिया धमकी देकर कुलदीप की हत्या किए जाने का लगाया आरोप। हिण्डौन–महवा मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम रहने से यातायात हुआ प्रभावित। सूचना पर वृत्ताधिकारी गौरव और नई मंडी थाना प्रभारी पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे मौके पर, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और कांग्रेस से जुड़े प्रतिनिधि भी प्रदर्शन में रहे मौजूद। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से की बातचीत, मामले में उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन, समझाइश के बाद खुला सड़क जाम, हिण्डौन–महवा मार्ग पर यातायात सुचारू।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में दीपावली के अगले दिन भक्ति-संगीत ने बदला आध्यात्मिक माहौल
Bikaner, Rajasthan:दीपावली के अगले दिन बीकानेर में भक्ति और आध्यात्म का अनूठा आयोजन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मौजूदगी में निकली भजन जैमिंग यात्रा रतन बिहारी पार्क से ग्रेजुएट hanuman मंदिर तक भक्तिमय संगीत यात्रा भजनों और संगीत के संगम से गूंजा शहर, लोक संस्कृति के रंगों ने बांधा समां धार्मिक नवाचार के जरिए दीपोत्सव पर आध्यात्मिकता और भक्ति का संदेश दीपावली के दीपों की रोशनी के बाद बीकानेर में भक्ति और आध्यात्म का एक अलग ही रंग देखने को मिला जहाँ भजन, संगीत और लोक संस्कृति के संगम ने शहर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मौजूदगी में निकली भजन जैमिंग एवं भक्तिमय संगीत यात्रा ने शहर में आध्यात्मिक माहौल बना दिया में भजन और भक्तिमय संगीत के जरिए श्रद्धालुओं को धर्म और आध्यात्म का संदेश दिया गया गया संगीत की प्रस्तुतियों ने यात्रा में लोक संस्कृति के रंग घोले श्रद्धालु भक्ति के भाव में शामिल हुए और पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण नजर आया दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को शहर में धार्मिक नवाचार की पहल के रूप में देखा गया जहां पारंपरिक भक्ति के साथ संगीत की नई प्रस्तुति ने लोगों को जोड़ा इस दौरान इंटरनेशनल योगा मास्टर नवीन मेघवाल, उपमहापौर पंकज गहलोत, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, मीडिया संयोजक कमल गहलोत, मनीष सोनी सहित कई नेता मौजूद रहे भजन, संगीत और श्रद्धा के इस संगम ने दीपावली के अगले दिन बीकानेर में आध्यात्मिकता और लोक संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर पेश की दीपावली की खुशियों के बीच बीकानेर की यह भक्ति यात्रा संगीत और श्रद्धा के जरिए लोगों को जोड़ने का माध्यम बनी भजन और लोक संस्कृति के रंगों से सजे इस आयोजन ने शहर में आध्यात्मिक माहौल को नई ऊर्जा दी0
0
Report
बहराइच-गोण्डा हाईवे पर गेहूं बोरियों से लदा ट्रक आग की चपेट में
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, अनाज की बोरियों से लदे ट्रक में लगी भयानक आग, पयागपुर इलाके की वारदात, खड़े ट्रक में लगी आग से मौक़े पर छाया अफरा-तफरी का माहौल, पयागपुर गल्ला मंडी के पास गेहूं की बोरियों से लदे खड़े ट्रक में लगी आग। मौक़े पर दमकल की टीम आग बुझाने का प्रयास, बहराइच गोण्डा हाइवे की घटना0
0
Report
अलीगढ़ अकराबाद हादसे में सिर कटा युवक की मौत, ट्रक फरार
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- अलीगढ़ के अकराबाद में NH-34 पर हुआ बड़ा हादसा, रोडवेज बस में बैठे युवक कटा सिर, हुई मौत, एटा डिपो रोडवेज बस में पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी साइड, रोडवेज बस की खिड़की से बाहर सिर निकाल कर बैठे युवक का सिर चपेट में आया, हुई मौत, हादसे के बाद उक्त ट्रक ने आगे चलकर भागते समय तीन गौवंश को भी रौंदा, घटना में तीनों गौवंश की भी हुई मौत, ससम्मान दफ़नाया, घटना के बाद आरोपित चालक ट्रक लेकर फरार, पुलिस ने मृतक के शव को जबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक की पहचान 27 वर्षीय शिवम पुत्र प्रमोद कुमार शरीफपुर, कुरावली जिला मैनपुरी के रूप में हुई, अलीगढ़ के अकराबाद थाना इलाके के गाँव दुआगढ़ के पास जीटी रोड की घटना.0
0
Report
Advertisement
दिवाली पर दो बेटियाँ पागल पिता की तलाश में; पड़ोसियों पर दुष्कर्म का आरोप
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में दीवाली पर अपने पागल पिता को खोजने निकली दो बेटी, आरोप है कि पास के गांव के चार लोगों ने किया दुष्कर्म, छोटी बच्ची को भी दी जान से मारने की धमकी, बाल पकड़कर खींचा, हल्ला करने से रोकने के लिए छोटी बच्ची का मुंह किया बंद0
0
Report
देवरिया में लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग, आरोपी अभिषेक सिंह हिरासत में
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में सोशल मीडिया पर लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद देवरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। फेसबुक पर अभिषेक सिंह सेंगर नाम की आईडी से एक व्यक्ति का बंदूक से हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो अपलोड किया गया था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच की तो फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान अभिषेक सिंह निवासी आनंद नगर, थाना बघौचघाट, जनपद देवरिया के रूप में हुई। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि उसने 8 नवंबर 2026 को दिवाली की शाम अपने पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक में कारतूस लगाकर हवाई फायरिंग की थी। मामले में थाना बघौचघाट पुलिस ने आरोपी अभिषेक सिंह को हिरासत में लेते हुए बंदूक और कारतूस का खोखा कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
भोमसी पुल के पास टक्कर: बाइक और जुगाड़ गाड़ी के ड्राइवर दोनों गंभीर घायल
Munger, Bihar:भोमसी पुल के समीप बाइक और जुगाड़ गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर, दो चालक गंभीर मुंगेर खड़गपुर-बरियारपुर एनएच-333 मुख्य मार्ग पर भोमसी पुल के समीप सोमवार की देर शाम बाइक और जुगाड़ गाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों के पैर की हड्डियां टूट गईं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान स्थानीय समाजसेवी सह पीएलवी हिमांशु कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर पहुंचाया। अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने स्वयं दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, नगर क्षेत्र के भैया रामटोला निवासी कैलाश यादव के पुत्र मनोज यादव जुगाड़ गाड़ी चला रहे थे। वहीं, मधुबन दरियापुर निवासी रामखेलावन मांझी के पुत्र सतीश मांझी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान भोमसी पुल के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इधर, दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में हिमांशु कुमार सिंह की तत्परता की खड़गपुरवासियों ने सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने और उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए हिमांशु कुमार सिंह को तत्कालीन जिलाधिकारी एवं जिला प्रभारी मंत्री संजय कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जा चुका है।0
0
Report
Advertisement
