icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हेमंत सोरेन 29 जून को 1042 शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

Ranchi, Jharkhand:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1042 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेगे । ये नियुक्ति पत्र राज्य के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में सहायक आचार्य की नियुक्ति के लिए दी जाएगी। नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम खेल गांव में किया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को झारखंड के नवनियुक्त लगभग एक हजार से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेगे। एक से पांच में 274 शिक्षक, 6 से 8 में 768 शिक्षक को नियुक्ति पत्र दिया जाना है।इसको लेकर झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, नियुक्ति का ये कारवां अनवरत चलता रहेगा इसकी आवश्यकता झारखंड में सभी झारखंडियों को है। चुनाव के वक्त जो वादे किए गए थे उन वादों को राज्य सरकार पूरा कर रही है। ये हेमंत सोरेन का झारखंड है ये पेपर लीक का झारखंड नहीं है ये यूपी और महाराष्ट्र नहीं है। महाराष्ट्र में टेट की परीक्षा होनी थी पेपर लीक हो गया। ये झारखंड है यहां हमारी सरकार परीक्षाएं भी लेगी और नौकरी भी देगी बाइट ... मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ,खा हमने जो कमिटमेंट राज्य की जनता से किया था इसी राज्य में ,राज्य की जनता को नौकरी देने का काम करेगें, हम कोई हाथी उड़ा कर या बड़े इन्वेंट कर जनता गढ़ी कमाई खर्च कर पांच और 10 हजार की नौकरी के लिए अन्य राज्यों में नहीं भेज रहे, अपने ही राज्य में नौकरी के द्वार गठबन्धन की सरकार खोल रखी है। हमारी जो प्रतिबद्धता है उसे धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा, राज्य की सरकार युवाओं को लेकर कितनी संजीदा है, सब को पता है, जो चुनाव में वादा किया था वो कितना पूरा कर पाए दो वर्ष में, छात्रों को जो रोजगार मिलना चाहिए, छात्रवृत्ति योजना नहीं दी जा रही। जेपीएससी की परीक्षा भी हर वर्ष होना चाहिए था, सचिवालय सहायक की भी परीक्षा में कितनी दिक्कतें आई ,कितना मुश्किल हुआ, उत्पाद सिपाही की परीक्षा में कितने युवाओं की जान गई। बाइट ...संदीप वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी राज्य सरकार सोमवार को रांची के खेल गांव ने लगभग एक हजार से ज्यादा प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने जा रही है। सत्ताधारी दल इसे राज्य सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि और चुनाव पूर्व किए वादे पूरा करना बता रहे हैं तो वहीं विरोधी हमलावर हैं
0
0
Report

सरहद पर शहीद अमर मंडल के परिजनों की सड़क घेराबंदी पर प्रशासनिक एक्शन की मांग

Forbesganj, Bihar:सरहद पर देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले अररिया के मानिकपुर के लाल शहीद अमर मंडल के परिजनों के घर के रास्ते को स्थानीय दबंगों ने घेर लिया है, वर्ष 2010 में कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में अमर मंडल शहीद हो गए थे जिसके बाद फोर लेन सड़क से उनके घर तक जाने के लिए उनके नाम पर 2012 में सड़क भी बनाई गई, पुनः 2019 में मुख्यमंत्री साथ निश्चय योजना के तहत 2019 में उसी सड़क का विस्तार किया गया जिस सड़क को स्थानीय दबंगों ने निजी जमीन बताते हुए घेर लिया है, शहीद अमर मंडल के माता पिता ने अधिकारियों को आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग भी की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है,ग्रामीण शहीद अमर मंडल के परिजनों के साथ खड़े हैं लेकिन जिस बेटे ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग दिए आज उसके माता पिता को ही सड़क पर चलने के लिए अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं
0
0
Report
Advertisement

साइबर टीम की तत्परता से ठगी के शिकार युवक को मिले 24,572 रुपये वापस

Dipu RawatDipu RawatFollow1m ago
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना की साइबर हेल्प टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत देते हुए उसके खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 24,572 रुपये वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और बैंक से समन्वय स्थापित कर यह राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर उपाध्याय निवासी अमरनाथ राय पुत्र विक्रम राय साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। मामले की शिकायत मिलने पर साइबर सेल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एमआरएम (MRM) रिक्वेस्ट आईडी के माध्यम से संबंधित बैंक से संपर्क स्थापित किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ठगी की गई पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस जमा करा दी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार साइबर अपराधों से पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के अभियान के तहत की गई। अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के मार्गदर्शन में किया गया। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर टीम ने इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। साइबर टीम में उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल राजकुमार एवं महिला कांस्टेबल अनीता पांडेय शामिल रहीं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों ने राहत और संतोष व्यक्त किया है।
0
0
Report

कोटा ग्रामीण: खेत में छोटे भाई ने बड़े भाई पर गंडासी से हमला, घायल

Kota, Rajasthan:खेत पर हूवा खूनी संघर्ष छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला 64 साल के मोहन के सिर पर गंडासी से किया जानलेवा हमला सीरियस अवस्था में न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी में करवाया भर्ती हालत गंभीर, कनवास थाना पुलिस जांच में जुटी कोटा ग्रामीण कनवास थाना क्षेत्र के गरड़ा गांव में खेत में काम के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई पर गंडासी से हमला कर दिया। 64 वर्षीय मोहन पुत्र गोरूलाल बंजारा के सिर पर गंभीर चोट आई है। लहूलुहान हालत में परिजन मोहन को NMCH कोटा लेकर पहुंचे जहां इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर 7 पर भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई है। घटना की सूचना PCR कोटा ग्रामीण को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल के बेटे बाबूलाल ने बताया कि खेत में विवाद के बाद छोटे भाई ने गंडासी से जानलेवा वार किया। पारिवारिक रंजिश का मामला बताया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

ममता भूपेश के जन्मदिन पर करौली में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Karauli, Rajasthan:ममता भूपेश के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, जिला करौली एंकर इंट्रो - राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को करौली स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष प्रभाव चौधरी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रदेश अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल जन्मदिन मनाने का माध्यम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है। सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने ममता भूपेश के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामगिलास जाटव, रामविलास जाटव, पार्क अध्यक्ष परमोली जाटव, नवल कुमार, मुंशी लाल, कवि उम्मेद बेचन, कड़ूलाल, दिनेश जाटव, प्रहलाद जाटव, शेरसिंह जाटव, अमित खटाना, धर्मसिंह ठेकेदार, जिला जाटव समाज 360 गांव के अध्यक्ष बाबू सिंह, वीरपाल जाटव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने हरित एवं स्वच्छ करौली के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
0
0
Report

राम मंदिर दानवीर ने कहा- चंदा चोरी महापाप, सरकार दोषियों को चिन्हित करेगी

Pratapgarh, Uttar Pradesh:अयोध्या राम मंदिर के दानवीर का छलका दर्द, 'चंदा चोरी' के आरोपों पर सियाराम उमरवैश्य का बड़ा बयान। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए देश-विदेश से करोड़ों भक्तों ने दिल खोलकर दान दिया। लेकिन, अब इस पावन कार्य में 'चंदा चोरी' और अनियमितताओं के आरोपों ने आस्थावान लोगों को झकझोर कर रख दिया है। प्रतापगढ़ के रहने वाले वो दानवीर सियाराम उमरवैश्य, जिन्होंने सबसे पहले मंदिर ट्रस्ट को 1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि दान दी थी, अब इस पूरे मामले पर बेहद आहत हैं। सियाराम उमरवैश्य ने कैमरे पर अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जमीन बेचकर यह राशि राम काज के लिए दी थी। उस वक्त लोगों ने उन्हें टोका था, कहा था कि 'वहां मत दीजिए, लोग लूट लेंगे', लेकिन तब उन्हें अटूट विश्वास था। अब जब आरोपों की खबरें सामने आ रही हैं, तो उनका मन भारी है। सियाराम ने उन लोगों को चेतावनी दी है जिन्होंने इस दान में हेराफेरी की है। उन्होंने साफ कहा कि यह 'महापाप' है और प्रभु श्रीराम ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपना भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार ऐसे दोषियों को जरूर चिन्हित करेगी और सख्त सजा देगी।
0
0
Report

मंत्री के तंज: अधिकारी खुद को संघ बताने की होड़ में

Bhopal, Madhya Pradesh:अधिकारियों में आरएसएस शाखा जाने की होड़ मची है, जिन्हें आरएसएस का ज्ञान नही वो अपने आप को अधिकारी संघ बता रहे हैं, सरकार आने के बाद सब संघ के हो गए. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों पर साधा निशाना कहा अधिकारी अपने आप को संघ का बताने की होड़ चल रही है... भीड़ में अच्छे इंसानों की कमी है. अच्छे इंसान होंगे तभी विचारधारा चलेगी. विजयवर्गीय ने अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी किया तंज. हर अधिकारी खुद को संघ का बताता है... शाखा जाने की होड़ मची हुई है. कोई कहता है मैं संघ की शाखा जाता हूं... सरकार बनने के बाद सब संघ के हो गए. भोपाल के कार्यक्रम में सुनाया चुटीला किस्सा.
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम में डेंगू-मलेरिया के मामलों में तेजी, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम गुरूग्राम - डेंगू और मलेरिया ने दी गुरुग्राम में दस्तक 4 डेंगू और तीन मलेरिया के मामले आए सामने आने वाले दिनों में और खतरनाक हो सकता है डेंगू का डंक डेंगू और मलेरिया के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 2200 लोगों के लिए सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही बरतने वाले 520 लोगों को दिए नोटिस स्वास्थ्य विभाग की गुरूग्राम के लोगों से अपील सप्ताह में एक दिन बनाएं ड्राई डे गुरुग्राम के सभी जोनों में नगर निगम द्वारा कराई जा रही है फॉगिंग मानसून की शुरुआत के साथ ही गुरुग्राम में जानलेवा बीमारियों ने दस्तक दे दी है। शहर में डेंगू और मलेरिया के पैर पसारने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। साइबर सिटी गुरुग्राम में डेंगू और मलेरिया का खतरा तेजी से बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, गुरुग्राम में अब तक डेंगू के 4 और मलेरिया के 3 पुख्ता मामले सामने आ चुके हैं। बाइट -डॉ जय प्रकाश, डिप्टी सीएमओ वहीं शुरुआती सीजन में ही इन मामलों के आने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में डेंगू का डंक और भी ज्यादा खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है।मरीजों की संख्या सामने आते ही गुरुग्राम का स्वास्थ्य विभाग तुरंत सतर्क हो गया है। बीमारी को फैलने से रोकने के लिए जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विभाग अब तक 2,200 से अधिक लोगों के ब्लड सैंपल ले चुका है, ताकि संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान कर उनका इलाज किया जा सके। बाइट -डॉ जय प्रकाश, डिप्टी सीएमओ लेकिन इस बीच एक चिंताजनक बात भी सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लोग अपने घरों और आसपास जलभराव को लेकर लापरवाह नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जब निरीक्षण किया, तो बड़े पैमाने पर लापरवाही देखने को मिली। विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए ऐसे 520 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिनके घरों या व्यावसायिक स्थलों पर मच्छरों का लार्वा पाया गया या जिन्होंने सफाई नियमों की अनदेखी की।इस जानलेवा खतरे से निपटने के लिए गुरुग्राम नगर निगम भी पूरी तरह से एक्शन में है। मच्छरों के खात्मे के लिए गुरुग्राम के सभी जोनों में युद्ध स्तर पर फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है.
0
0
Report

मुज़फ्फरनगर: बिजली कटौती के विरोध पर मंत्री अनिल कुमार ने विद्युत अधिकारी से बातचीत की

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग बिजली कटौती क़ो लेकर जनता ने किया था बिजली घर का घेराव घेराव से नाराज होकर जई ने थाने मे दी बंधक बनाने की तहरीर केबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मिले जनता के लोग मंत्री अनिल कुमार ने मिलाया विधुत चीफ विनोद गुप्ता क़ो फोन विधुत चीफ से की तहरीर वापस लेने का किया आग्रह विधुत चीफ ने किया इंकार तो गुस्साए मंत्री मंत्री अनिल कुमार ने कहा अगर मुकदमा लिखाया अच्छा नहीं होगा मंत्री अनील ने दी चेतावनी लठ लेकर बैठूंगा तुम्हारे सबके पास दो दिन पूर्व गाँधी कॉलोनी बिजली घर पर जनता ने किया था हंगामा फोन पर बात करते =केबिनेट मंत्री अनिल कुमार
0
0
Report
Advertisement

यूपी STF ने अवैध हथियार तस्करी गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ/STF यूपी STF को मिली बड़ी कामयाबी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध असलाहों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तो को किया गिरफ्तार पकड़े गए अभियुक्त सचिन वर्मा सौरभ शुक्ला नीतीश व मनजीत कुमार सिंह के पास से अवैध पिस्तौल तमंचा व कई जिंदा कारतूस एसटीएफ ने किया बरामद Stf ने इन सभी अभियुक्तों को जनपद गोरखपुर से किया गिरफ्तार Stf द्वारा पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ में बताया कि वो लोग अवैध असलहे सिवान बिहार से खरीद कर लाते हैं और सही मुनाफा मिलने पर इसको बेच देते हैं गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना एम्स जनपद गोरखपुर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है
0
0
Report

अंबाला में प्रेम प्रसंग के शक पर महिला की हत्या, लाश कार में मिली

Ambala, Haryana:हरियाणा के अंबाला के गोबिंदगढ़ गांव में एक घर के बाहर खड़ी कार में एक महिला की लहूलुहान लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताये अनुसार, महिला मनिंदर कल से लापता थी और उसकी एफआईआर मॉडल टाउन चौकी में दर्ज कराई गई थी। सुबह उसकी मौत की खबर मिली, शव उसकी ही कार के पीछे की सीट पर मिला गया; गلے पर चाकू के निशान थे। मृतका शादीशुदा थी और अंबाला के सेक्टर-8 में रहती थी। आशंका है कि यह हत्या का मामला है। 3 टीमें बनाई गई हैं ताकि आरोपी मनिंदर को पकड़ कर खुलासा किया जा सके। पोस्टमॉर्टम के लिए शव पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और जांच गहनता से जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top