कोरिया में आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक दिलीप प्रजापति गिरफ्तार, फर्जी नोटिस भेजने का आरोप
Chhattisgarh:कोरिया में आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक दिलीप प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें रायपुर से गिरफ्तार कर कोरिया लाया गया। उन पर राज्य के 8 जिलों के SP को फर्जी नोटिस भेजने का आरोप है, जिसके जरिए उनकी पत्नी और अधिवक्ता को फंसाने की कोशिश की गई थी। यह फर्जी नोटिस 16 अक्टूबर को एसपी को मिली थी जिसमें कई मनगढ़ंत आरोप लगाए गए थे और 3 दिन में 5 लाख रुपये जमा करने की चेतावनी दी गई थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
