497335
छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ जिला कांग्रेस की प्रेस वार्ता
Baikunthpur, Chhattisgarh:बैकुंठपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रेस वार्ता आयोजित की। जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ अपराध और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने भाजपा पर दोहरा चरित्र दिखाने का आरोप लगाया, कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में घटनाओं पर कुछ नहीं करती, जबकि गैर-भाजपा क्षेत्रों में हल्ला मचाती है। कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने और न्याय दिलाने का संकल्प लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Hanumangarh: एजीटीएफ ने नशीले कैप्सूल के अवैध खेप पकड़ी; 3000 कैप्सूल बरामद
Jaipur, Rajasthan:Hanumangarh: एजीटीएफ टीम की सूचना पर नशीले कैप्सूल की खेप बरामद, थालड़का चौकी पुलिस ने सुरेन्द्र कुमार से बरामद की खेप, जिले में प्रतिबंधित प्रेगाबालीन के 3000 कैप्सूल बरामद, पुलिस ने मौके पर औषधि नियंत्रण विभाग को दी सूचना, पकड़ी गई प्रतिबंधित कैप्सूल की 52,800 रुपये है कीमत, पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त。0
0
Report
नोएडा सेक्टर-24: बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर मोबाइल-कार चाबी छीनी, फॉर्च्यूनर लेकर फरार
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का आतंक। पेट्रोल पंप पर युवक से पहले मोबाइल और कार की चाबी छीनी। इसके बाद बदमाश पीड़ित की फॉर्च्यूनर कार लेकर फरार हो गए। वारदात से इलाके में दहशत, पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटीं, जल्द खुलासे का दावा।0
0
Report
नोएडा सेक्टर 62 में तेज रफ्तार कार ने आइसक्रीम ठेला टक्कर दी, घायल
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर 62 में तेज रफ्तार कार ने आइसक्रीम की ठेली को जोरदार टक्कर मारी. ठेला वाला गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी. घटना नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र की है.0
0
Report
Advertisement
सुरक्षा गाड़ियों के वितरण पर डीजीपी बनाम वित्त विभाग में तकरार
Ranchi, Jharkhand:सुरक्षा वापस करने के पीछे कारण है शुरुआत में मेरे पास तीन गाड़ियां थी हम उग्रवाद क्षेत्र से आते हैं, अगर एक गाड़ी में 6 जवान रहेंगे और कभी मोर्चा संभालने की जरूरत आई तो पता चला हमारे जवानों पर ही प्रहार हो गया सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जो मापदंड तैयार किया है वह पुराना मापदंड है आज की तारीख में उन्हें बदलाव करने की जरूरत है व्यवहारिक है कि एक गाड़ी में चार जवान बैठे और यह उनकी सुरक्षा के लिए है, वित्त मंत्री की सुरक्षा पर कोई सवाल नहीं है आज की तारीख में हमारे पास 16 गार्ड है और तीन गाड़ियों में उन्हें ठोस कर बैठना सुरक्षा के दृष्टिकोण से उचित नहीं शुरू में चार गाड़ियां थी लेकिन पुलिस ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के डीएसपी ने पत्र लिखा था एक गाड़ी वापस करने के लिए जिस के बाद मैने डीजीपी को एक पत्र लिखा कि हमें चार गाड़ियों की आवश्यकता है लेकिन कोई जवाब नहीं आया इसी बीच वित्त विभाग के संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने हमारे प्राइवेट सेक्रेटरी को एक गाड़ी वापस लौटने को लेकर पत्र लिखा गया एलॉटमेंट ऑर्डर है उसमें वित्त मंत्री के नाम से है, जिसका स्वामित्व पुलिस डिपार्टमेंट का है ना कि फाइनेंस डिपार्टमेंट का पुलिस महानिदेशक के साथ हो रहे पत्राचार में कोई जवाब नहीं आता है वित्त विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी को पत्र लिखने का कोई औचित्व नहीं था जिन चीजों से जॉइंट सेक्रेटरी का कोई लेना देना नहीं है उसे पर वह ओवरएक्ट कर रहे हैं....वित्त मंत्री टीज करने की दृष्टिकोण से या फिर शर्मिंदा करने की नीयत से यह पत्र जॉइंट सेक्रेटरी की तरफ से लिखा गया डीजीपी अखबार को क्लेरिफिकेशन देते हैं लेकिन मंत्री को जवाब देने का अचित होने ही समझते आखिर इसमें क्या इगो था डीजीपी का, हमें जवाब मिलता तो हम गाड़ी वापस कर देते हैं हमें अगर सुरक्षा मिली है तो हमने नहीं मांगा है बल्कि नियम के तहत मुझे मिला है अगर गाड़ियों की संख्या घटानी है जवानों को भी काम कर दिया जाए डीजीपी को इगो में यह लगता है कि वह राज्य के मंत्री को पत्र क्यों लिखा तो इसका कोई जवाब नहीं इस पूरे प्रकरण में सरकार कहीं भी इंवॉल्व नहीं है ना ही मुख्यमंत्री कोई भी मंत्री सरकार है और वह सक्षम है ऐसे अधिकारियों को सिखाने में, मेरा लिखा हुआ पत्र जो वायरल हुआ किसने किया यह जांच का विषय है क्योंकि मेरे कार्यालय से यह निम्न स्तर का काम नहीं होगा, मुझे लगेगा कि मीडिया के सामने आना चाहिए तो मैं दृढ़ता के साथ सामने आऊंगा पेपर लीक नहीं करूंगा विपक्ष इसी उम्मीद में रहता है की कहां मौका मिले और वह अटैक करें उनका मंसूबाह कभी सफल नहीं होगा डीजीपी को लेकर मेरे मन में जो जिज्ञासा है वह उन्हें दूर करना होगा, मैंने अखबार में देखा कि उन्होंने जवाब दिया है यही चीज वह पत्र के माध्यम से मुझे जवाब दे सकती थी, यह तय है कि उनके नजर में मंत्री का कोई स्थान नहीं डीजीपी हेडक्वार्टर में बैठी रहती हैं उन्हें सुरक्षा का कुछ पता नहीं होगा क्योंकि झारखंड अलग-अलग ज्योग्राफी में बना है यहां पर क्रिमिनल और नक्सलियों का अलग इतिहास है हर क्षेत्र में सुरक्षा का दृष्टिकोण अलग होना चाहिए। जो नक्सल प्रभावित इलाकों के जन्म प्रतिनिधि हैं उनके सुरक्षा कापैमाना अलग होना चाहिए क्या डीजीपी कभी बूढ़ा पहाड़ सारंडा के जंगल गई हैं अपने जवानों को देखने के लिए। मुख्यमंत्री उस संगीन क्षेत्र में पहुंच गए लेकिन डीजीपी नहीं पहुंची । उग्रवाद नियंत्रित क्षेत्र की जरूरत है। सुरक्षा की बात करने के लिए डीजीपी के पास कोई नैतिक अधिकार नहीं है,क्योंकि पुलिस वैन से निकाल कर किसी को मारा जाता हो, उसे पर समीक्षा होनी चाहिए मुझे कोई सुरक्षा की जरूरत नहीं है मैं जब मंत्री नहीं था तब भी सुदृढ़ क्षेत्र में जाता था इतनी छोटी बात को मुख्यमंत्री से शेयर करने की जरूरत नहीं, एक मंत्री छोटी बातों को लेकर मुख्यमंत्री के पास जाए ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए और ना ही आने दिया जाएगा अगर किसी अधिकारी की सोच गलत है तो हम काफी हैं उस सोच को सीधा करने के लिए,ह्म इतने लाचार नहीं हैं। एक तरफ पुलिस डिपार्टमेंट का कहना है कि हमने कोई पत्र नहीं लिखा तो जॉइंट सेक्रेटरी कि बिनाह पर पत्र लिख रहे हैं, अपने अधिकार का नकारात्मक प्रयोग करते हुए मंत्री को पत्र लिख देते हैं। जॉइंट सेक्रेटरी कि भारी चूक है।0
0
Report
ECI के एसआईआर 2026 अभियान के तहत डोर-टू-डोर सत्यापन से मतदाता सूची अपडेट
Giridih, Jharkhand:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण - एसआईआर 2026 अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने 31-गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों का भ्रमण कर डोर-टू-डोर अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने ग्रामीणों के बीच खटिया पर बैठकर आत्मीय संवाद स्थापित किया. उन्होंने गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रहण, मतदाताओं से प्रपत्र भरवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और ऑनलाइन डिजिटाइजेशन का गहन अवलोकन किया. इस दौरान बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एईआरओ और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ईआरओ से अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली. डीसी श्री यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए एसआईआर 2026 अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसलिए अभियान के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता, शुद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए और सभी प्रपत्रों का ऑनलाइन डिजिटाइजेशन मानकों के अनुरूप शीघ्र किया जाए. उन्होंने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि प्रत्येक घर तक पहुंच बनाते हुए सभी पात्र मतदाताओं का गणना प्रपत्र अनिवार्य रूप से भरवाएं. किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए. आवश्यक दस्तावेजों का सही सत्यापन कर समय पर पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए. एईआरओ, ईआरओ एवं अन्य पदाधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर अभियान की निगरानी करने और दैनिक प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया. डीसी ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अभियान में सहयोग करें और समय पर गणना प्रपत्र भरकर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची शुद्ध और अद्यतन बन सके. डीसी ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं, प्रत्येक पात्र मतदाता जुड़े - यही एसआईआर 2026 अभियान का उद्देश्य है.0
0
Report
बेतिया में कार-बाइक हादसे से युवक की मौत, घायल का इलाज जारी
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और एक घायल हो गया है. कार और बाइक की आमने सामने की टक्कर में यह बड़ा हादसा हुआ. घटना मैनाटाड बेतिया मुख्यमार्ग भंगहा के समीप की है. बताया जा रहा है कार एक सरकारी महिला चिकित्सक की है. बाइक और कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है. वही घायल युवक का इलाज चल रहा है. पुलिस बाइक और कार को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मृतक का नाम साजन कुमार बताया जा रहा है जो रामपुरवा गांव का रहने वाला था0
0
Report
Advertisement
दमोह: व्यापारी के घर घुसे 6 नकाबपोश, महिलाओं से नगद-जेवर लूट
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में सनसनीखेज वारदात, व्यापारी के घर में घुसकर बंदूक के नोक पर लूट और चोरी. दमोह जिले की नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी के तहत सूखी पिपरिया में रहने वाले गल्ला व्यापारी विजय जैन और उनका परिवार रात के वक्त सो रहा था करीब डेढ़ बजे 6 नकाबपोश हथियार बंद बदमाश उनके घर के अंदर घुसे और उन्होंने परिवार को बंधक बनाया और फिर बंदूक अड़ाकर घर की महिलाओं से सारा नगद और जेवर मांगे. परिजनों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए महिलाओं ने सारा जेवर और नगद इन बदमाशों को लाकर दे दिया. पीड़िता के मुताबिक छह बदमाशों के पास बंदूक, चाकू और दूसरे हथियार थे जिनकी दम पर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि चोरी बड़ी है और इसे लेकर टीम बनाई गई है जल्दी ही मामले का खुलासा होगा.0
0
Report
पटना में लालू यादव की सुरक्षा बहाल को लेकर राजद-सरकार में घमासान
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना राजद का बड़ा बयान रावड़ी देवी लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा नहीं हुई है वापस। लालू प्रसाद यादव रावड़ी देवी के सुरक्षा और आवास को लेकर पटना में खूब राजनीति गहमा— गहमी देखने को मिल रहा है। एक तरफ बीते दिन लालू परिवार ने 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली कर दिया तो दूसरे तरफ से लगातार चर्चाएं हो रही है सरकार ने लालू परिवार के आगे घुटने टेक दिए हैं, रावड़ी, लालू की सुरक्षा में कटौती की गई थी वह सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई है। लेकिन राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा हम लोग के पास कोई ऐसा पत्र नहीं मिला है जिससे सुरक्षा वापस की बात हो या सुरक्षा बढ़ाने की बात हो। वही आवास खाली करने को लेकर कहा कि जो लोग हम पर आरोप लगाते थे हमारे नेता पर आरोप लगाते थे वह अब जाकर 10 सर्कुलर रोड आवास में खुदाई करवा कर देख ले कहां है तहखाना। जो लोग इस तरह का आरोप लगाते थे उन्हें बीच चौराहे पर माफी मांगनी चाहिए। बाइट — शक्ति सिंह यादव, मुख्य प्रवक्ता राजद0
0
Report
बरसात में सड़क नहीं बनी, ग्रामीणों को शव दफनाने के लिए कीचड़ पार करना पड़ा
Sakti, एक तरफ जहाँ सरकारें ‘डिजिटल इंडिया’ और हर गाँव को पक्की सड़कों से जोड़ने के बड़े-बड़े दावे कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर सक्ति जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने विकास के दावों की पोल खोल दी है बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते ग्रामीणों को एक शव को दफनाने के लिए कीचड़ और दलदल भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, घटना जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत सोंठी की है यहाँ निवासी 60 वर्षीय कमलाबाई महंत का बीमारी के चलते निधन हो गया, सुबह जब परिजन और ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जा रहे थे, तो उन्हें मुख्य सड़क की बदहाली का सामना करना पड़ा हालिया बारिश के कारण कच्ची सड़क गहरे कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुकी थी। स्थिति इतनी भयावह थी कि वहां से वाहन या एम्बुलेंस का गुजरना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल था मजबूरन, ग्रामीणों को अपने कंधों पर शव उठाकर घुटनों तक भरे कीचड़ और मलबे से होकर एक किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। इतना ही नहीं, अंत्येष्टि स्थल तक पहुँचने के लिए उन्हें पानी से भरी बोराई नदी भी पार करनी पड़ी सालों से सड़क का इंतजार, कागजों में अटकी योजनाएं ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से रेलवे फाटक से बोराई नदी तक 1 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा इस सड़क को मनरेगा के तहत बनाने का प्रस्ताव भी पास किया गया है बावजूद इसके, न तो मनरेगा से और न ही किसी अन्य योजना से सड़क को अब तक स्वीकृति मिल पाई है आजादी के इतने वर्षों बाद भी बरसात के समय ग्रामीणों को अपनों को इस अपमानजनक स्थिति में अंतिम विदाई देनी पड़ रही है ग्रामीणों में भारी आक्रोश इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की सी बारिश होते ही यह मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है, जिससे उन्हें हर बार नर्क जैसे हालात से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने और सड़क निर्माण की मांग की है ताकि भविष्य में उन्हें इस तरह की अमानवीय परिस्थितियों का सामना न करना पड़े0
0
Report
Advertisement
ब्रेकिंग: देहरादून में धामी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग, 5 साल टॉप ट्रेंड
Dehradun, Uttarakhand:ब्रेकिंग देहरादून सोशल मीडिया एक्स पर ट्रेंडिंग हुए धामी धामी के 5 साल टॉप ट्रेंडिंग0
0
Report
हरियाणा की जनकल्याण योजनाओं से गरीबों को बड़ी राहत, MSP तक लाभ
Palwal, Haryana:हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदेश के लोगों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि गरीब परिवारों के लिए शुरू की गई मुफ्त यात्रा योजना उनके लिए बेहद लाभदायक साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से अब जरूरतमंद परिवार बिना किराए के हरियाणा में यात्रा कर पा रहे हैं। आयुष्मान योजना को लेकर भी लोगों ने सरकार का आभार जताया। उनका कहना है कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ी राहत मिली है। गरीब परिवारों को 100 गज के प्लॉट देने की योजना की भी लोगों ने सराहना की। उनका कहना है कि पहले कई सरकारें आईं और बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन पहली बार गरीबों को वास्तव में प्लॉट देने का काम किया गया है। देसी गाय खरीदने पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर लोगों ने कहा कि यह सरकार की सराहनीय पहल है। इससे गौपालन को बढ़ावा मिल रहा है और पशुपालकों को 25 से 30 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि भी मिलती है, जिससे वे गायों का बेहतर पालन-पोषण कर सकते हैं। 'मेरा पानी मेरी विरासत' योजना को लेकर लोगों ने कहा कि यह लगातार गिरते भूजल स्तर को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत किसानों को धान की जगह कम पानी वाली फसलें उगाने के लिए प्रेरित किया जाता है और ऐसा करने पर सरकार की ओर से 8 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वहीं, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 24 फसलों की खरीद को लेकर भी लोगों ने हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।0
0
Report
रायपुर में सोलर पैनल लगाते समय बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रोफेसर कॉलोनी इलाके में काम कर रहे तीन मजदूरों में से दो मजदूर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के नाम प्रमोद और आशीष चंद्राकर बताए जा रहे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर के सरकंडा में बोलेरो हादसा, फरार ड्राइवर के नशे की आशंका
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित कपिल नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार बोलेरो सड़क पर मौत बनकर दौड़ती हुई आई और तेज रफ़्तार बोलेरो ने पहले एक कार को टक्कर मार कर उसे क्षतिग्रस्त किया और एक स्कूटी को अपनी चपेट में लेने के बाद सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे में स्कूटी पूरी तरह गाड़ी के नीचे घुस गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो चालक बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में था। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने जब बोलेरो की तलाशी ली तो वाहन के अंदर से शराब की बोतलें और डिस्पोजल ग्लास बरामद हुए, जिससे चालक के नशे में होने की आशंका और गहरा गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो पर मध्यप्रदेश का पंजीयन नंबर दर्ज है। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले जाम को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। इसके बाद वाहन को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर उसके मालिक और फरार चालक की पहचान शुरु कर दी गई, ताकि चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी, अन्यथा यह दुर्घटना बड़ा हादसा साबित हो सकती थी।0
0
Report
आलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में चोरी पकड़ा गया युवक, सुरक्षा गार्ड ने रंगे हाथ पकड़ा
Aligarh, Uttar Pradesh:आलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में चोरी करता पकड़ा गया युवक, सुरक्षा गार्ड ने चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा युवक, सूचना देकर इलाका पुलिस के सुपुर्द किया पकड़ा गया चोर, क्वार्सी थाना इलाके के पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का मामला.0
0
Report
आजमगढ़ में बिजली चेकिंग से हड़कंप: 20 बकायेदारों के कनेक्शन कटे, चार पर मुकदमा दर्ज
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ बिजली विभाग के अधिकारियों ने ताबड़तोड़ चलाया चेकिंग अभियान, मोहल्ले में मचा हड़कंप, राजस्व वसूली को लेकर 20 बाकायेदारों के कनेक्शन कटे, 4 पर मुकदमा दर्ज। आजमगढ़ जिले के विभिन्न नगर क्षेत्र में विभाग के अधिकारियों ने तीन टीमों का गठन कर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। आज यह अभियान सुबह से कई घंटे चला, जहां नगर क्षेत्र में मोहल्ला जालंधरी, टेड़िया मस्जिद, कोतवाली के पास का क्षेत्र तथा डुगडुगोवा में आकस्मिक चेकिंग के दौरान अफरा-तफरी मच गई। विभाग के अनुसार जिन क्षेत्रों में बिजली की राजस्व वसूली नहीं हो रही तथा विद्युत चोरी की सूचना के आधार पर उन क्षेत्रों को चिन्हित कर में सघन चेकिंग की जा रही है। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर जहां-जहां पर राजस्व वसूली नहीं हो रही या विद्युत चोरी की संभावना है वहां उन क्षेत्रों में चिन्हित कर खंड स्तर पर टीमों का गठन कर चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यालय के निर्देश पर अभियान चलाया गया जिसमें जिले के शहर क्षेत्र में मोहल्ला जालंधरी, टेड़िया मस्जिद, कोतवाली क्षेत्र तथा डुगडुगोवा में बिजली चेकिंग के दौरान विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। XEN ने बताया कि करीब साढ़े तीन हजार उपभोक्ताओं के बकायदारों को चिन्हित कर उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो एसी वाले उपभोक्ता हैं उनका चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जहां उनके परिसर में अगर कहीं अनियमित पाई जाती है तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्जकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
