icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

AIUDF नौगांव से चुनाव लड़ेगा; UCC पर बहस जारी

Guwahati, Assam:एआईयूडीएफ के senior leaderdoctor हाफिज रफीकुल इस्लाम से हुई बातचीत लोकसभा नौगांव मुस्लिम इलाके सीट में चुनाव लड़ने को लेकर और यूनिफॉर्म सिविल कोड UCC जो पास हो चुका है विधानसभा में उस पर हुई बातचीत... एआईयूडीएफ के senior leader तथा महासचिव पूर्व विधायक डॉक्टर हाफिज रफीकुल इस्लाम से हमने खास बातचीत की बातचीत के दौरान हमने उनसे पूछा कि एआईयूडीएफ इस बार जो नौगांव मुस्लिम इलाके के लोकसभा सीट खाली हुई है उस पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं क्या. एआईयूडीएफ के senior leader हाफिज रफीकुल इस्लाम ने साफ तौर से कहा कि AIUDF की बैठक हो चुकी है और नौगांव लोकसभा सीट में AIUDF चुनाव लड़ेंगे और उसकी तैयारी भी जोरो सौर में हो चुकी है दो एक दिन में इलेक्शन कमिशन लोकसभा सीट में नोटिफिकेशन जारी करेंगे उसके बाद AIUDF के उम्मीदवार का भी ऐलान हो जाएगा और इस बार AIUDF चुनाव जीतेंगे लोकसभा नौगांव सीट से। वहीं हमने डॉक्टर हाफिज रफीकुल इस्लाम से पूछा कि AIUDF के तरफ से यूनिफॉर्म सिविल कोड UCC जो विधानसभा में पास हो चुका है उसको लेकर क्या करेंगे AIUDF के लीडर डॉक्टर हाफिज रफीकुल इस्लाम ने साफ तौर से कहा है कि यह जो यूनिफॉर्म सिविल कोड विधानसभा में पास हुआ है वह एक विकलांग यूनिफॉर्म सिविल कोड है जो सबके लिए नहीं बना है इसे आदिवासी भाइयों को दूर रखा गया है सिर्फ मुसलमान को टार्गेट करके यूनिफॉर्म सिविल कोड विधानसभा में पास किया गया है अगर राष्ट्रपति इस पर साक्षर करते हैं तो AIUDF कानून का सहारा लेंगे कोर्ट में जाएंगे और इसकी लड़ाई लड़ेंगे.
0
0
Report

जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डीसीएम पलटी, मजदूरों समेत परिवार घायल

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पलटी मजदूरों से भरी डीसीएम, मौरम से भरे डम्पर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलटी डीसीएम, एक्सप्रेसवे पर डीसीएम पलटने से मजदूरों मची चीख-पुकार, हादसे में एक दर्जन से अधिक मजदूर और उनके परिवार के लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में कराया गया भर्ती, तीन लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल उरई किया गया रेफर, अलीगढ़ से महोबा जा रही थी मजदूर और उनके परिवारों से भारी डीसीएम, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिगस्त वाहनों को हटवाकर यातायात कराया सुचारू, सुबह ट्रक और डंपर की टक्कर के बाद यातायात वन-वे होने के चलते हुआ हादसा, जालौन कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे 208.5 किमी. का मामला।
0
0
Report
Advertisement

खेतड़ी सम्मेलन: कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और संगठन मजबूत करने का आह्वान किया

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं लगातार चुनावी झटकों के चलते कांग्रेस नेताओं की बढ़ी चिंता! खेतड़ी सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क रहने का आह्वान चिरंजीव राव बोले— पहले वोट, अब विधायक और सांसद चुराने का काम हो रहा रीटा चौधरी ने कहा— राजस्थान में भी राजनीतिक खराबा करने की कोशिश हो सकती है कार्यकर्ताओं से चुनाव तक जुनून और एकजुटता बनाए रखने की अपील मनीषा गुर्जर की गैर मौजूदगी रही चर्चा में, कांग्रेस ने गुटबाजी से किया इनकार पूर्व मंत्री की तरफ इशारा करते हुए रीटा चौधरी बोले, विधायक जीता तो क्या बनेगा, आपको पता है देशभर में लगातार चुनावी चुनौतियों और राजनीतिक परिदृश्य में बदलते समीकरणों के बीच कांग्रेस अब संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क और सक्रिय रहने का संदेश दे रही है। झुंझुनूं जिले के खेतड़ी में आयोजित कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन में पार्टी नेताओं के संबोधनों में भी यही चिंता और रणनीति साफ दिखाई दी। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, एकजुट रहने और राजनीतिक घटनाक्रमों पर नजर बनाए रखने का आह्वान किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्थान कांग्रेस के सह प्रभारी एवं एआईसीसी सचिव चिरंजीव राव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगते थे। लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को चुराने का काम भी किया जा रहा है। राव ने कहा कि राज्यसभा चुनावों के दौरान विधायकों को चुराया जाता है। तो वहीं बंगाल में चुने गए सांसदों को चुराने का काम बीजेपी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले समय में उन्हें और अधिक सतर्क तथा संगठित रहने की आवश्यकता है। वहीं कांग्रेस की जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से जागरूक रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, आसाम तथा मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में जो बीजेपी ने किया है। उससे राजस्थान में भी बीजेपी खराबा कर सकती है। ऐसे में Rajasthan में भी Congress कार्यकर्ताओं को पूरी सावधानी के साथ संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जो उत्साह और जुनून आज दिखाई दे रहा है। उसे आगामी चुनावों तक बनाए रखना जरूरी है। रीटा चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में रहेगी। उन्होंने मंच पर मौजूद पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की ओर संकेत करते हुए कहा कि यदि खेतड़ी क्षेत्र से कांग्रेस को जीत मिलती है तो क्षेत्र का राजनीतिक प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा। उनके इस बयान को सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी खासा महत्व दिया। सम्मेलन के दौरान कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और खेतड़ी की निवर्तमान प्रधान मनीषा गुर्जर की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही। कार्यक्रम के बैनरों में भी उनकी तस्वीर नहीं होने को लेकर सवाल उठे। हालांकि इस संबंध में चिरंजीव राव ने किसी भी प्रकार की गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा कि मनीषा गुर्जर किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो सकीं। उन्होंने कहा कि यह केवल संगठनात्मक समीक्षा और कार्यकर्ताओं के संवाद का कार्यक्रम था। कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने भी संबोधित किया तथा संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावी तैयारियों पर जोर दिया। बाइट 01 : चिरंजीव राव, सह प्रभारी, कांग्रेस राजस्थान बाइट 02 : रीटा चौधरी, विधायक, मंडावा
0
0
Report

हरी नगर: केवल दो दुकानों की सील से एमसीडी पर पक्षपात के आरोप

Delhi, Delhi:हरीनगर में एमसीडी ने की दो दुकान को सील एमसीडी पर लोगो ने लगाया पक्षपात का आरोप 100 दुकानों में सिर्फ दो दुकान हुई सील बग़ैल में धड़ल्ले से चल रहा है ओयो होटल हरानी नगर अग्निकांड हादसे में मारे गए 22 लोगों के बाद पूरी दिल्ली में हड़कंप मचा हुआ है। सीएम के आदेश पर एमसीडी हो या एसडीएम फील्ड में उतरकर चेकिंग तो कहीं सीलिंग तो कहीं डिमोलिशन किया जा रहा है लेकिन वेस्ट दिल्ली के हरि नगर इलाके में एमसीडी कैसे पक्षपात कर रही है इसका उदाहरण देखने को मिला इस इलाके में खाने पीने की सैकड़ों दुकान है लेकिन एमसीडी में कार्यरत हेल्थ ऑफीसर के नेतृत्व में महज दो दुकानों को सील किया गया है जिसमें से एक दुकान दिव्यांग की है जबकि दूसरी दुकान एक मुस्लिम की इन दोनों दुकानों के बीच की दूरी भी लगभग 500 मीटर से अधिक है इस बीच में खाने-पीने की दुकानों के साथ-साथ रेस्टोरेंट और अन्य दुकान भी है लेकिन उन दुकानों में से किसी को भी सील नहीं किया गया जिसको लेकर न सिर्फ पीड़ित दुकानदार बल्कि स्थानीय लोग एमसीडी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। आप खुद भी देख सकते हैं कि जिन दुकानों को सील किया गया उस पर एमसीडी का ट्रेड लाइसेंस नहीं होने का नोटिस भी है लेकिन पीड़ित का कहना है कि क्या सिर्फ हमारी दुकानों को ही लाइसेंस नहीं है बाकी इतनी सारी दुकान है और रेहड़ी जिस पर खाने-पीने की चीज मिलती है उन सब के पास लाइसेंस है। लोग में नाराजगी है कि साथ में एक ओयो होटल चल रहा है उसको एमसीडी ने छेड़ा तक नहीं और गरीब लोगों की सिर्फ दो दुकानों को सील किया गया जिस पर एमसीडी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।
0
0
Report

नांगल शेरपुर में विधवा पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस जांच शुरू

Karauli, Rajasthan:नांगल शेरपुर गांव में एक विधवा महिला पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया गया है। हमले में महिला की आंख और हाथ में गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया और वाहन से कुचलने का प्रयास किया। बालघाट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संतोष मीना ने बालघाट थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी मां कमला देवी घर से गोबर की परात लेकर खुले मैदान पर डालने जा रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियारों से वार किए, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के दौरान परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुँच कर महिला को बचाया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने चार पहिया वाहन से कुचलने का भी प्रयास किया, जिसका वीडियो उनके पास है। घायल महिला को अस्पताल पहुँचा गया। बालघाट थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच ASI समंदर सिंह को सौंप दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

थराली विधायक ने प्राणमती नदी पर बेली ब्रिज का भूमि पूजन कर उद्घाटन किया

Karnaprayag, Uttarakhand:थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने थराली क्षेत्र के विभिन्न गांवों को थराली बाजार से जोड़ने के लिए प्राणमती नदी पर बेली ब्रिज का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया. विकासखण्ड थराली के पांच गावों के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है, जिससे क्षेत्र वासियों में खुशी देखी गयी. थराली-सूना-देवलग्वाड- पेनगढ़ मोटरमार्ग पर बनने वाले एप्रोच एवं बेली ब्रिज निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ/शिलान्यास हो गया है. थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने इसका विधिवत भूमि पूजन कर क्षेत्रीय जनता को यह सौगात दी. बीते चार वर्षों से वैकल्पिक मोटरमार्ग पर भूमि को लेकर विभाग के ग्रामवासियों के साथ विवाद चल रहा था, जिस कारण मोटरमार्ग व बैली ब्रिज का निर्माण कार्य रुका हुआ था. आज कार्य प्रारंभ होने पर क्षेत्रीय जनता ने राहत की सांस ली. विधायक भूपाल राम टम्टा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस पुल का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के कठोर निर्देश दिए हैं।
0
0
Report

प्रदेश में घर-घर सर्वे 15 जून से शुरू, 22 सितंबर को ड्राफ्ट जारी

Chandigarh, Chandigarh:प्रदेश में एस ए आर के तहत कल से हाउस टू हाउस सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाउस टू हाउस सर्वे के लिए बीएलए 1 और बीएलए 2 की ड्यूटी लगा दी गई है। यह लोग घर घर जाकर लोगों को फार्म देंगे जिन्हें अपडेट किया जाएगा यह फॉर्म पहले से भरे होंगे—जिन्हें लोग खुद सत्यापित करेंगे अगर इसमें कोई बदलाव करवाना है तो लोग वह भी करवा सकेंगे। इसके बाद एक फॉर्म बीएलए खुद रखेगा और दूसरा फॉर्म मतदाता को दे दिया जाएगा। जो लोग उसे समय घर पर नहीं होंगे, बीएसए उनके घर पर फोन छोड़कर जाएगा ताकि वैसे बाद में अपडेट करवा सके। जो लोग किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट हो गए हैं वह ऑनलाइन माध्यम से इस प्रक्रिया को कर सकते हैं। ‌ मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सारा काम पारदर्शिता के साथ हो इसलिए उन्होंने अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों को भी यह आग्रह किया है कि वह भी अपने प्रतिनिधि भेजें ताकि सारा काम पारदर्शिता के साथ हो सके। इससे हमारे कर्मचारियों को भी सहायता मिलेगी। हाउस तो हाउस सर्विस का काम 15 जून से 14 जुलाई तक चलेगा इसके बाद ड्राफ़्ट तैयार किया जाएगा। अगर किसी की कोई शिकायत है तो उसे ठीक करने के लिए भी एक महीने का समय रखा गया है। 22 सितंबर को फाइनल ड्राफ़्ट जारी किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

शोपियां के बेमनीपोरा में भीषण आग, दो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

Noida, Uttar Pradesh:शोपियां के बेमनीपोरा इलाके में कल लगी भीषण आग से दो रिहायशी मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा। प्रभावित मकान गुलाम हसन डार के बेटे खुर्शीद अहमद डार और अली मोहम्मद डार के बेटे सबजार अहमद डार के थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग पर काबू पाने से पहले इसने मकानों और घर के सामान को काफी नुकसान पहुंचाया। आग बुझाने में स्थानीय लोगों की मदद से फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारियों ने भूमिका निभाई। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
0
0
Report

दतिया में आनंद दुबे का भाजपा पर निशाना, रूमर राजनीति पर जोर

Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया दतिया पहुंचे शिवसेना (UBT) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे, भाजपा पर साधा निशाना दतिया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे शनिवार को अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना कर देश और जनता के कल्याण की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए आनंद दुबे ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों के टूटने की जो चर्चाएं चल रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने दावा किया कि मुंबई में पार्टी के 9 सांसदों की बैठक आयोजित की जा रही है और कोई भी सांसद दल छोड़ने वाला नहीं है。 आनंद दुबे ने कहा कि भाजपा के पास केंद्र में पूर्ण बहुमत होने के बावजूद अन्य दलों के नेताओं और सांसदों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करना समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा "रूमर की राजनीति" कर रही है और विपक्षी दलों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, "अगर भाजपा के पास पर्याप्त बहुमत है तो फिर उसे किस बात का डर है? कोई भी सांसद टूटने वाला नहीं है, भाजपा चाहे जितनी रणनीति बना ले।" मां पीतांबरा देवी के दर्शन के संबंध में उन्होंने कहा कि वे यहां प्रार्थना करने आए हैं कि केंद्र सरकार को सद्बुद्धि मिले और वह जनता की सेवा पर ध्यान केंद्रित करे तथा अनावश्यक राजनीतिक गतिविधियों से बचे。 बाइट – आनंद दुबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top