497335
छत्तीसगढ़ के कोरिया में बकरियों से भरा वाहन पलटा
Baikunthpur, Chhattisgarh:कोरिया जिले के ग्राम झरनापारा में नकटी नाला में बकरी और बकरों से भरा एक वाहन पलट गया। नाले में तेज बहाव के कारण कई जानवर बह गए। लगभग 50 बचे हुए जानवरों को पास में ही चराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये जानवर उत्तर प्रदेश के रानीगंज मंडी से रायपुर धरसीवा ले जाए जा रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरिद्वार: ज्वालापुर में 11 महीने की बच्ची चोरी, 2 घंटे में बरामद
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार हरिद्वार के ज्वालापुर में घर के बाहर से 11 महीने की बच्ची चोरी, सूचना मिलते ही पुलिस ने 2 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। सुभाष नगर से बच्ची को चोरी कर के फरार हुआ था आरोपी, CCTV फुटेज और आसपास की जानकारी के आधार पर पुलिस ने तेजी से सुराग जुटाया。 परिजनों की शिकायत पर ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज, बच्ची की तलाश के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। चौकी बाजार प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सुभाष नगर से ही बच्ची को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार, निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर के रूप में हुई है। बच्ची के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली, आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
इज्जतनगर में पड़ोसियों के बीच मारपीट और वीडियो वायरल: जांच जारी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के नगरिया कला गांव में दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ओर से लाठियां चलीं, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों पड़ोसियों ने थाना इज्जतनगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल मुन्ने पुत्र नन्हे ने बताया कि गांव में दरगाह पर मेला लगा हुआ था। सोमवार को मेले में नवीन, वसीम और उबैश के बीच विवाद हो गया था। बाद में मामला शांत हो गया। आरोप है कि मंगलवार सुबह नवीन, वसीम, अनीस और नाजिम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मुन्ने ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठियां भी चलीं। मुन्ने के मुताबिक, मारपीट में वह और उनकी पत्नी घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष की नेहा, शिफा, सना और फिजा के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों ने इज्जतनगर थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं दूसरे पक्ष के इम्तियाज ने बताया कि पहले उबैश और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान मुन्ने बीच में बोल पड़े। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। लाठी लगने से कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कोटपूतली: वार्ड 27 बूथ 46 पर EVM खराब, मतदान घंटों से रुका
Jaipur, Rajasthan:वार्ड नंबर 27 मे भाग संख्या 1 मतदान केंद्र 46 मे EVM मे मशीन खराब सुबह से नहीं हुआ शुरू मतदान, बूथ पर लगी भारी भीड़....करीब आदे घंटे से ज्यादा खराब है EVM मशीन,मतदाता लाइनों मे खड़े होकर हों रहे है परेशान0
0
Report
Advertisement
103 वर्षीय नाराणी देवी ने पीपलू में मतदान कर लोकतंत्र को प्रेरणा दी
Tonk, Rajasthan:पीपलू टोंक 103 वर्षीय नाराणी देवी ने निभाया मतदान का फर्ज, वार्ड 4 में पहुंचकर किया मतदान पीपलू में 103 वर्षीय महिला ने किया मतदान एंकर...नगर निकाय चुनाव को लेकर पीपलू में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच वार्ड नंबर 4 की 103 वर्षीय मतदाता नाराणी देवी पत्नी कालू गुर्जर ने महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, पीपलू स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नाराणी देवी ने उम्र के इस पड़ाव पर भी मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। बताया गया कि उन्होंने हमेशा मतदान किया है और इस बार भी मतदान करने का अपना सिलसिला कायम रखा। उनका मतदान केंद्र पहुंचना अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणादायी नजर आया। 103 वर्षीय नाराणी देवी के मतदान करने की तस्वीर और उनका जज्बा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। उन्होंने संदेश दिया कि लोकतंत्र में हर मत महत्वपूर्ण है और उम्र मतदान के अधिकार के आड़े नहीं आनी चाहिए।0
0
Report
दिल्ली: सत्य निकेतन इमारत ढहने के बाद पास की कमजोर इमारत आज तोड़ी जाएगी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SATYA NIKETAN BUILDING COLLAPSE / STRUCTURALLY WEAK BUILDING ADJACENT TO THE COLLAPSED SITE TO BE DEMOLISHED TODAY / VISUALS FROM SPOT0
0
Report
झज्जर में हड़ताल जारी: प्रशासन के खिलाफ सफाई कर्मियों ने किया विरोध; गिरफ्तारी से तनाव
Jhajjar, Haryana:झज्जर शहर में हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों और प्रशासन के बीच टकराव एक बार फिर सामने आया। देर रात प्रशासन की ओर से पुलिस बल की मौजूदगी में सफाई अभियान चलाया गया। जैसे ही प्रशासन की टीम कूड़ा उठाने के लिए मौके पर पहुंची, हड़ताली सफाई कर्मचारी विरोध में उतर आए और कार्रवाई का जमकर विरोध किया। हड़ताली कर्मचारियों ने प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कूड़ा उठाने का विरोध किया। इस दौरान कुछ कर्मचारी प्रशासन और पुलिस की ओर कूड़ा फेंकते हुए भी नजर आए। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब कूड़ा उठाने से रोकने के लिए एक महिला सफाई कर्मचारी मशीन पर ही चढ़ गई। मौके पर कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन विरोध जारी रहने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को मौके से हटाया और करीब 50 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेने के दौरान पुलिस और सफाई कर्मचारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। इसके चलते मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रशासन की ओर से रात के समय चलाए गए सफाई अभियान और कर्मचारियों की गिरफ्तारी को लेकर अब मामला और गरमा गया है। हड़ताली सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के बीच प्रशासन द्वारा इस तरह सफाई अभियान चलाना उनके आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास है। वहीं, प्रशासन की कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में भी रोष बढ़ता दिखाई दे रहा है। देर रात तक मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।0
0
Report
Advertisement
किर्गिज़स्तान के तिआन शान पर्वतों में ट्रैवलर्स ने शानदार हिमस्खवल कैद किया
Noida, Uttar Pradesh:During a guided tour of the Tian Shan mountains in Kyrgyzstan, a group of tourists captured this impressive avalanche0
0
Report
जमुई में आरक्षण समीक्षा पर विवाद, प्रफुल्ल मांझी ने अरुण भारती पर आरोप लगाए
Jamui, Bihar:जमुई में आरक्षण की समीक्षा और उपवर्गीकरण को लेकर एनडीए नेताओं के बीच बयान बाजी को लेकर सांसद अरुण भारती के द्वारा जीतन राम मांझी पर हमले के बाद अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और सिकंदरा के विधायक प्रफुल्ल मांझी ने मोर्चा खोल दिया है। प्रफुल्ल मांझी ने जमुई सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमुई सांसद अरुण भारती और उनकी पार्टी पर आरक्षण का लाभ सिर्फ अपने परिवार वालों को दिलाने का आरोप लगाया है। प्रफुल्ल मांझी ने इस दौरान सांसद अरुण के परिवार वालों पर व्यक्तिगत बयानबाज़ी की है। अपने नेता जीतन राम मांझी के बयान का समर्थन करते हुए प्रफुल्ल मांझी ने कहा कि आरक्षण की समीक्षा संवैधानिक है। राज्य सरकार से मांग होगी कि समीक्षा के साथ-साथ उपवर्गीकरण किया जाए। जिससे जो लोग अभी तक आरक्षण से वंचित रहे या फिर सामाजिक रूप से पीछे हैं उन्हें इसका लाभ मिल सके। विधायक प्रफुल्ल मांझी ने सांसद अरुण भारती से कई सवाल भी पूछ दिए.... विधायक ने कहा कि सांसद अरुण भारती अभी राजनीति में बहुत कच्चे हैं, उन्हें अपने पिता का नाम भी पता नहीं है। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान दलितों के बड़े नेता थे। साल 2005 तक हम लोगों ने उन्हें अपना नेता माना था और समर्थन भी दिया। लेकिन साल 2005 में जब उनके 29 विधायक जीतकर आए थे, तब वो राजनीति की चाभी लेकर घूम रहे थे और अन्य किसी को सीएम बनाने की बात कर रहे थे। तब हमलोगो ने उन्हें अपना नेता मानने से मना कर दिया। साल 2007 में सीएम नीतीश कुमार के द्वारा महाडालित आयोग बनाया गया था। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी के द्वारा भुईया समाज के लोगों के लिए टोला सेवक बनाने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि टोला सेवक के वेतन को रुकवाने का काम हाई कोर्ट के द्वारा सांसद अरुण भारती और उनके लोगों के द्वारा किया गया है। आज उन लोगों को 6 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। विधायक ने आरोप लगाया कि स्वर्गीय रामविलास पासवान के द्वारा घर में एक गोदाम बनाकर रखे थे, सारे विकास के कामों को अपने परिवार के लोग में बटाते थे। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी को जब भी मौका मिला तो उन्होंने समाज के लोगों के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जीतन राम मांझी को 6 टिकट मिला था ।जिसमें चार टिकट उन्होंने भुइया समाज को दिया दो स्वर्ण को दिया।लेकिन राम विलास पासवान को टिकट की कमी नहीं थी लेकिन क्या उन्होंने आज तक किसी मुसहर,भुइया को टिकट नहीं दिया नहीं ही किसी मुसहर भुईया का काम किया। इसके बाद विधायक ने राम विलास पासवान के परिवार पर व्यक्तिगत हमले किए। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने दो शादियाँ किए थे। पहली पत्नी का नाम राजकुमारी देवी है, जिसे दो बेटियां है। उन्होंने कहा कि उषा और आशा दो बेटी है।ऊषा देवी के पति अभी वर्तमान में अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष हुआ करते है। आशा देवी के पति राजद के कद्दावर नेता है,वो राजद में है इसलिए सत्ता का लाभ नहीं ले पाए है। प्रफुल्ल मांझी ने दूसरी पत्नी का नाम नेहा शर्मा बताया। उनके पुत्र चिराग शर्मा पासवान कैसे हुए, बेटी निशा शर्मा पासवान है,जो अरुण भारती के पत्नी है। उन्होंने कहा कि अरुण भारती के पिता का नाम हम जानना चाहते हैं। वह अपने पिता के नाम का घोषणा करें। वह जमुई के सांसद हैं इस नाते हमें अधिकार है उनके पिता के बारे में जानने का। उनकी सास का क्या नाम है किस समुदाय से आते हैं यह बताने की कोशिश करें। उन्होंने कहा की जीतन राम मांझी अपने परिवार के सारे चीजों को पारदर्शी बनाकर रखा है।0
0
Report
दमोह में दामाद ने ससुर की हत्या, आरोपी की तलाश जारी
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के बटियागढ़ इलाके में एक हत्या की वारदात सामने आई है। इस वीभत्स हत्याकांड में एक दामाद ने अपने ससुर को मौत के घाट उतारा है। घटना पिपरौधा गांव की है जहां 70 साल के रमेश रैकवार की हत्या हुई। रमेश की बेटी रश्मि की शादी इसी क्षेत्र के रामप्रसाद रैकवार के साथ हुई थी। दोनों के बीच विवाद चल रहा था; मामला मुंबई में शुरू हुआ और वापस गांव बम्होरी आ गया था। रामप्रसाद का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसकी पत्नी का आरोप है कि उसने उसे निर्वस्त करके पीटा, जिससे वह मायके चली आई। कुछ दिनों से वह पिपरौधा में थी और दो दिन पहले उसका पति उसे साथ ले जाने को कह रहा था। रम Rashmi के माता-पिता ने मना किया तो वह उसी के घर पर रुक गया। बीती रात खाना खाने के बाद सभी सो रहे थे, सुबह चार बजे रामप्रसाद ने कुल्हाड़ी से रमेश के पिता पर वार किया और एक अन्य लड़की पर भी हमला किया। लोग चौंक गए और पुलिस को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दामाद की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
चंदू राजा के गांव में जहरीली शराब कांड से दहशत, मंत्री ने रिश्ता साफ़ किया
Sagar, Madhya Pradesh:चंदू राजा के गांव में पसरा सन्नाटा.. जहरीली शराब कांड के बाद दहशत, मंत्री गोविंद राजपूत बोले- आरोपी से मेरा कोई रिश्ता नहीं... सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र में हुए जहरीली शराब कांड के बाद मुख्य आरोपी और सरपंच चंदू राजा राजपूत के पैतृक गांव ततरवारा में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के बाद से गांव की गलियां सुनसान हैं, अधिकांश घरों में ताले लटके हुए हैं और ग्रामीण इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से पूरी तरह बच रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में लंबे समय से चंदू राजा का प्रभाव रहा है, जिसके चलते लोगों में एक प्रकार की दहशत का माहौल है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चंदू राजा राजपूत पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। पटवारी ने आरोप लगाया था कि आरोपी चंदू राजा मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का रिश्तेदार है और लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त था। इन बयानों के बाद से क्षेत्र में राजनीतिक पारा काफी गर्म हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों और क्षेत्र में चल रही चर्चाओं पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बयान जारी कर अपना पक्ष रखा है। मंत्री राजपूत ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकरण में उनका नाम घसीटना पूरी तरह गलत और निराधार है। उनका या उनके परिवार का इस कांड में शामिल किसी भी व्यक्ति से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जहरीली शराब कांड की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि इस जघन्य कांड में जो भी दोषी पाया जाए, कानून के तहत उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस मामले की गहराई से छानबीन कर रहे हैं और जांच के बाद ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकेगा.0
0
Report
शेखपुरा में नया पुलिस पिकेट बना क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पुलिस ने बेहतर पुलिसिंग और अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से नए पुलिस पिकेट का शुभारंभ किया।एसपी हिमांशु ने नगर थाना क्षेत्र के मटोखर दह के पास पुलिस चौकसी बढ़ाए जाने के उद्येश्य से मटोखर दह पर पिकेट की व्यवस्था किया। मटोखर दह के पुराने भवन को सुसज्जित कर एसपी हिमांशु और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुलिस पिकेट का शुभारंभ किया।इस मौके पर एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार,पुलिस लाइन डीएसपी,अंचल निरीक्षण राजीव कुमार,नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस मौके पर एसपी हिमांशु ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि यह सुरक्षा के लिहाज से शेखपुरा पुलिस द्वारा यह व्यवस्था किया गया है।यहां अभी से पुलिस अधिकारी के साथ पुलिस जवान मस्तैद रहेंगे।एसपी हिमांशु ने बताया कि मटोखर दह धार्मिक स्थल के साथ पर्यटन क्षेत्र है।यहां एक किलोमीटर लंबा झील होने के कारण यहां जिला भर से सैलानी सुबह शाम आते है।ऐसे में सुरक्षा के लिहाज के नगर थाना काफी दूर हो रहा है ऐसे में व्यवसाई वर्ग और आम लोगो की मांग पर यहां पुलिस पिकेट की व्यवस्था किया गया।अभी कुछ व्यवस्था किया गया है आने वाले दिनों में यहां और पुलिस अधिकारी और बल को बढ़ाया जाएगा ताकि यह क्षेत्र सुरक्षित रहे ।जबकि उन्होंने लगातार इस इलाके में पुलिस की उपलब्धता रहने पर अपराधिक गतिविधि पर रोक लगाए जाने की बात कही है。0
0
Report
प्यारे पपी ने नए ट्रैम्पोलिन पर मस्ती कर दी—देखिए वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:This pup absolutely loves his new trampoline0
0
Report
Advertisement
पुलिस लाइन के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मातम
Nawada, Bihar:पुलिस लाइन के पास सड़क हादसा, युवक की मौत अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से बुझा घर का इकलौता चिराग, परिवार में मचा कोहराम नवादा। जिले के पुलिस लाइन के पास सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पप्पू रजक के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक की मां और बहन अस्पताल पहुंचीं, जहां शव देखते ही दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के करुण क्रंदन से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि अमित कुमार अपने परिवार का इकलौता पुत्र और घर का मुख्य सहारा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है。0
0
Report
फ्री फूड ट्रक का जादू: लोग कहते हैं शानदार सेवा!
Noida, Uttar Pradesh:this free food truck is great0
0
Report
बारां, अंता और सीसवाली के निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू
Baran, Rajasthan:बारां, अंता और सीसवाली में आज निकाय चुनाव 166 बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू ,वोटिंग 1.29 लाख मतदाता चुनेंगे प्रथम चरण के तीन निकायों की शहरी सरकार\n\n बारां जिले के तीन नगर बारां नगरपरिषद के 60 वार्ड अंता के 35 वार्ड ओर सीसवाली नगरपालिका में 20 वार्डो में शहरी सरकार चुनने के लिए मतदान शुरू हो गया है आज तीनों निकायों के 166 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जा रहे हैं चुनाव में कुल 1 लाख 29 हजार 154 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सभी मतदान केंद्रों में मतदान के दिन सुबह पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में ईवीएम से मॉक पोल का प्रदर्शन किया गया । इसके बाद मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल के कड़े प्रबंध किए गए हैं। साथ ही संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। एरिया मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व गश्ती दल लगातार फील्ड में विजिट करते हुए कानून व्यवस्था पर निगरानी रख रहे है। मतदान केन्द्र की 200 मीटर की परिधि में राजनीतिक गतिविधियां निषिद्ध कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
