icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली में सर्दियों के लिए विंटर मास्टर प्लान लागू, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा

New Delhi, Delhi:राजधानी में प्रदूषण के निपटारे के लिए दिल्ली सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दिए हैं और निर्देश जारी कर दिए हैं. सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली की रेखा सरकार ने अभी से ही कमर कसली है. प्रदूषण के निपटारे के लिए सरकार ने विंटर मास्टर प्लान नोटिफाई कर दिया है जो 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा. पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट, निर्माण कार्य, गाड़ियों की एंट्री, वर्क फ्रॉम होम जैसे कई दिशा निर्देश सरकार द्वारा नोटिफाई किया जा चुके हैं जिनका पालन करना अनिवार्य है. पीयूसी के बिना पूरे वर्ष नहीं मिलेगा ईंधन. 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत बीएस-VI से नीचे के सभी मोटर वाहनों के दिल्ली में प्रवेश और संचालन पर रोक रहेगी. 1 नवंबर से 28 फरवरी तक अधिकृत पार्किंग स्थलों पर पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा ताकि लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें. दिल्ली सरकार और निजी कार्यालयों में एक समय पर केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी ही कार्यालय में कार्य करेंगे, निर्माण गतिविधियों और धूल प्रदुषण पर फोकस, तोड़फोड़ पर प्रतिबंध.
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़: डीआईओएस ने बंसल क्लासेज को सील कर दिया, विभाग एक्शन में

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अवैध रूप से संचालित बंसल क्लासेज सेंटर को डीआईओएस की टीम ने किया सील, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण और डीआईओएस की टीम ने सयुक्त तौर पर की सीलिंग की कार्रवाई, डीआईओएस की बिना परमिशन के संचालित की जा रही थी बंसल क्लासेज कोचिंग सेंटर, डीआईओएस ADA और फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई, प्रशासन की सख़्ती बाद भी बंसल क्लासेज के द्वारा की जा रही थी कोचिंग संचालित, सूचना पर पहुंची तीनों विभागों की टीम ने संयुक्त तौर पर बंसल क्लासिक पर की सीलिंग की कार्रवाई, अलीगढ़ की थाना सिविल लाइन इलाके की लक्ष्मीबाई मार्ग पर संचालित है बंसल क्लासेज।
0
0
Report

उदयपुर में ट्रक-बाइक हादसा: चालक की मौत, दो बच्चे गंभीर घायल

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा थाना सर्किल के नयागांव चौकी क्षेत्र अंतर्गत अडूवा मोड़ पर आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक बेकाबू ट्रक और मोटरसाइकायल के बीच हुई भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें 19 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोटरसाइकिल पर सवार दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, असारीवादा निवासी नरेश मीणा अपने गांव के ही दो बच्चों खुशी और डैनी को मोटरसाइकिल पर बिठाकर छानी की तरफ से अपने घर लौट रहा था। उनकी मोटरसाइकिल अडूवा मोड़ के पास पहुँची, तभी नयागांव की तरफ से खेरवाड़ा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल चालक नरेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर था, जहाँ यह हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलो को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहा घायललों की स्थिति नाजुक बनीं हुईं हैं जिन्हें उदयपुर जिला अस्पताल रैफर किया गया वहीं मृतक नरेश के शव को खेरवाड़ा मोर्चरी में रखवाया गया। मौके से ट्रक को जब्त कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。
0
0
Report

छतरपुर पुलिस ने ईरानी गैंग के सदस्य गिरफ्तार कर लाखों माल बरामद किया

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर पुलिस ने छह महीने पहले हुई करीब 20 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए ईरानी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 11 लाख 63 हजार रुपये का सोने चांदी का सामान बरामद हुआ है, जबकि फरार साथी की तलाश जारी है. पिछले साल दिसम्बर में हरपालपुर थाना क्षेत्र के स्वर्णकार रामबाबू सोनी की दुकान के काउंटर से सोने का बैग और नगदी चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी. मामले में पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनके आधार पर एक संदिग्ध वाहन की पहचान की गई. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्तार अली, निवासी बारा (राजस्थान), को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर 11 लाख 63 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया गया. आरोपी ने अपने साथी इंताम उर्फ ईरान, निवासी जौनपुर (उत्तर प्रदेश), का नाम भी बताया है. पुलिस के अनुसार शेष मशरुका उसके पास है और उसकी तलाश जारी है. एसपी के मुताबिक यह गैंग अपने ठिकाने से 800 से 1000 किलोमीटर दूर जाकर वारदातों को अंजाम देता है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो जाता है. आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चोरी और झपटमारी के कई मामले दर्ज बताए गए हैं. इस सफलता पर एसपी रजत सकलेचा ने पूरी टीम को 10 हजार रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है.
0
0
Report
Advertisement

10 मिनट बारिश ने नगरपालिका तैयारी की पोल खोल दी, चौकी पानी में डूबी

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सिविल लाइन चौकी के बाहर महज 10 मिनट की बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। हल्की बारिश के बाद ही चौकी के बाहर जलभराव इतना अधिक हो गया कि पूरा परिसर तालाब जैसा नजर आने लगा। बारिश के कारण चौकी तक पहुंचने का रास्ता पानी में डूब गया। ऐसे में फरियाद लेकर आने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर चौकी तक पहुंचने की मजबूरी का सामना करना पड़ा। यदि कुछ देर और तेज बारिश होती, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। गौरतलब है कि मानसून से पहले नगर पालिका प्रशासन ने शहर की नालियों की व्यापक सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त होने के बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन पहली ही बारिश ने इन दावों की पोल खोल दी। कलेक्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में जलभराव होने से नगर पालिका की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आम जनता, फरियादियों और सरकारी कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
0
0
Report

WFI के फैसले पर विनेश फोगाट समर्थकों ने आंदोलन की चेतावनी; तीन टूर्नामेंटों में भाग लेने की अनुमति मांग

Charkhi, Haryana:भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनेश फोगाट पर तीन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने की अनुमति देने से इनकार करने पर भड़की फोगाट खाप बोले खाप प्रधान अगर WFI ने अपना फैसला नहीं बदला तो विनेश फोगाट के समर्थन में उतरकर करेंगे आंदोलन खाप प्रधान सुरेश फोगाट बोले जब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनेश फोगाट मेडल लेकर आई थी तो प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति लगते थे गले लेकिन आज उनके साथ हो रही है ज्यादती फोगाट खाप के प्रधान बोले देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल दिलाने वाली इतनी बड़ी खिलाड़ी विनेश फोगाट ने देश को बहुत कुछ दिया है लेकिन विनेश फोगाट को पता नहीं क्यों किया जा रहा है टॉर्चर WFI पता नहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनेश फोगाट से क्यों करता है नफरत स्पेन पोलैंड और हंगरी में होनी है प्रतियोगिता विनेश फोगाट अपने खर्चे पर प्रतियोगिता में खेल कर देश को दिला सकती है मेडल लेकिन बार-बार WFI द्वारा विनेश फोगाट को क्यों रोका जा रहा है फोगाट का प्रधान बोले विनेश फोगाट पर पहले डब्ल्यूएफआई द्वारा बैन लगाया गया था जिसे कोर्ट द्वारा अनुमति मिली थी लेकिन फिर दोबारा से वही दोहराया जा रहा है जिससे लगता है कि WFI चाहती है कि अंतरराष्ट्रीय विनेश फोगाट आगे ना बढ़े
0
0
Report

CMO के भरोसे पारदर्शी तबादला, मंत्रियों की पहुंच पर नकेल

Jaipur, Rajasthan:ओएफसी एंकर भजनलाल सरकार तबादलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सीएमओ की तबादला प्रक्रिया पर पूरी नजर है मंत्रियों को तबादला सूची जारी करने से पहले सीएमओ से हरी झंडी लेनी होगी वीओ मंत्रियों के यहां तबादलों के तलबगारों की लंबी कतारें हैं सब अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर पसंदीदा जगह पाने के लिए बेकरार हैं मंत्रियों के बंगलों पर भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सीएमओ की पूरी तबादला प्रक्रिया पर पैनी नजर है भ्रष्टाचार मुक्त और पूर्ण पारदर्शिता के साथ तबादले हों,,इसके लिए सीएमओ ने खास हिदायतें दी हैं जो अधिकारी कर्मचारी एक ही जगह बरसों से जमे बैठे हैं और फिर से यथावत बने रहने के लिए अपनी ऊंची पहुंच का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें इस बार की तबादला सूचियों में निराश होना पड़ सकता है ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का दावा है कि ट्रांसफर में जुगाड़ नहीं चलेगा न ही कोई रसूख जो बेहतर काम कर रहे हैं उन्हें बेहतर पोस्टिंग दी जायेगी उन्हेांने महकमें में पूरी पारदर्शिता के साथ तबादला प्रक्रिया का दावा किया बाइट हीरालाल नागर ऊर्जा मंत्री वीओ यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के विभाग में सैंकड़ों कर्मचारी इधर से उधर होने के लिए जी जान लगा रहे हैं नगर पालिकाओं से लेकर नगर परिषदों तक और नगर निगमों से लेकर यूआईटी तक में कर्मचारी अपनी पसंदीदा पोस्टिंग पाने के लिए नेताओं की डिजायर के अंबार लगा रहे हैं जयपुर विकास प्राधिकरण से लेकर कोटा ,भरतपुर अजमेर जोधपुर के विकास प्राधिकरण में कर्मचारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर निगाहें टिकी हैं मंत्रियों से लेकर विधायकों तक की अनुशंषायें कराई जा रही हैं कई कर्मचारी अधिकारी पांच पांच छह छह डिजायर तक करा कर पसंदीदा पेस्ट पर तबादले के लिए मंत्री पर दबाव तक बनाने की कोशिश कर रहे हैं सीएमओ से आये एक फरमान ने प्रक्रिया को पारदर्शी बनाये रखने का एक तरह से रास्ता खोल दिया है तबादला सूचियां तैयार कर पहले सीएमओ भेजी जायेंगी फिर हरी झंडी मिलने पर ट्रांसफर लिस्ट जारी होगी ताकि भ्रष्टाचार की कहीं गुंजाइश ही न रहे मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सीएमओं की इस पहल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बेहतरीन कदम करार दिया है बाइट झाबर सिंह खर्रा यूडीएच मंत्री वीओ बहरहाल तबादलों के लिए सरकार ने पांच जुलाई की डेडलाइन तय की है पर जिस तरह से कर्मचारियों का राजधानी की सड़कों पर सैलाब उमड़ रहा है,उससे साफ है कि सरकार ऐन वक्त पर तबादलों की समय सीमा बढा भी सकती है समय नहीं बढा तो बैक डेट में भी कुछ दिन सूचियां आती रहेंगी पर सबसे बड़ा सवाल पारदर्शिता का है इसलिए सरकार का हर महकमा पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ ट्रांसफर की प्रक्रिया को अंजाम देने में जुटा है पीटीसी बाबूलाल धायल
0
0
Report
Advertisement

महिदपुर में जमीन विवाद के नाम पर महिला के साथ अत्याचार, बाल काटे गए

Ujjain, Madhya Pradesh:महिदपुर के पास जमीन विवाद में हैवानियत: महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाया संपत्ति में हिस्सा मांगने पर पति, ससुर समेत 11 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार समेत 3 गिरफ्तार एसपी बोले— पीड़िता को पुलिस दिलाएगी कानूनी सहायता, न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला का किया रेस्क्यू, वीडियो बनाने वाला भी गिरफ्तार; शेष आरोपियों की तलाश जारी उज्जैन/महिदपुर। महिदपुर के झारड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जमीन और पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने पर एक 40 वर्षीय महिला के साथ उसके ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि महिला के बाल काट दिए गए, उसकी लज्जा भंग की गई, जूतों की माला पहनाई गई और उसे अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला पिछले तीन-चार वर्षों से अपने दो बच्चों के साथ ससुराल से अलग रह रही थी। कुछ दिन पहले वह अपने बच्चों के हक और पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने ससुराल पहुंची थी। इसी बात से नाराज होकर उसके पति, ससुर और अन्य परिजनों ने मिलकर उसके साथ यह शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पीड़िता की शिकायत पर पति, ससुर सहित 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान वीडियो बनाकर वायरल करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

झुंझुनूं में वीबी-जीरामजी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ; 125 दिन रोजगार

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में वीबी-जीरामजी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ पातुसरी गांव में शुभारंभ के साथ किया गया पौधारोपण विधायक राजेंद्र भांबू व कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने किया शुभारंभ अब पात्र श्रमिकों को मिलेंगे 125 दिन के रोजगार की गारंटी सात दिन में मजदूरी भुगतान, देरी पर मिलेगा मुआवजा गांव तय करेगा विकास कार्य, डीबीटी से होगा पारदर्शी भुगतान झुंझुनूं जिले में गुरुवार को विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जीरामजी) योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ पातुसरी स्थित श्रीकृष्ण गौशाला परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि विधायक राजेंद्र भांबू और जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग मौजूद रहे। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शुभारंभ समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा रहा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में योजना की शुरुआत के साथ पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि वीबी-जीरामजी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली एक महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था में पात्र श्रमिकों को अब 100 के स्थान पर 125 कार्य दिवस का रोजगार मिलेगा। मजदूरी का भुगतान सात दिन के भीतर करने का प्रावधान किया गया है और यदि भुगतान में देरी होती है तो श्रमिकों को क्षतिपूर्ति (मुआवजा) भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना में केवल कच्चे कार्यों तक सीमित रहने के बजाय जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण और ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विकास जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही सोशल ऑडिट, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक या डाकघर खाते में भुगतान तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने बताया कि पूर्व में संचालित मनरेगा योजना के स्थान पर अब वीबी-जीरामजी योजना लागू की गई है। नई योजना में रोजगार सृजन और परिसंपत्ति निर्माण, दोनों पहलुओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए तकनीक आधारित और पारदर्शी व्यवस्था विकसित की गई है। उन्होंने कहा कि अब गांव स्वयं तय करेगा कि क्षेत्र में कौन-कौन से विकास कार्य किए जाएंगे। श्रमिकों का चयन, कार्य आवंटन और भुगतान पूरी तरह पारदर्शी होगा तथा राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में पहुंचेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, विकास कार्यों की गुणवत्ता सुधरेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभारंभ के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। बाइट 01 : राजेंद्र भांबू, विधायक, झुंझुनूं (मूंछ साफ) बाइट 02 : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं (हलकी मूंछ)
0
0
Report

कीर्ति नगर लूट: 48 घंटे में तीन नाबालिग गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति बरामद

Delhi, Delhi:कीर्ति नगर इलाके में सोफा फैब्रिक के कारोबारी से लूट कीर्ति नगर पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर लूट का मामला सुलझाया तीन नाबालिग पकड़े गए लूटा गया मोबाइल फोन, प्रॉपर्टी के ज़रूरी दस्तावेज़ और अन्य सामान बरामद。 CCTV एनालिसिस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पकड़े गए तीन आरोपी राजेश शर्मा पश्चिमी जिला के कीर्ति नगर इलाके में सोफा फैब्रिक के कारोबारी से हुई लूट के मामले को पुलिस नेCCTV एनालिसिस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से 48 घंटों के अंदर तीन नाबालिग को पकड़ लिया है।पुलिस ने इनके पास से लूट का सामान मोबाइल फोन चेक बुक एटीएम कार्डप्रॉपर्टी के ज़रूरी दस्तावेज़ और अन्य सामान बरामद किया गया है।लूटे गए 50 हजार नगदी की पुलिस तैलाश कर रही है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि , कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन को एक PCR कॉल मिली जिसमें ₹50,000, एक मोबाइल फोन और प्रॉपर्टी के ज़रूरी दस्तावेज़ों वाला बैग लूटने की सूचना दी गई थी। तुरंत कार्रवाई करते हुए, संबंधित जांच अधिकारी (IO) मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ता, जो कीर्ति नगर में सोफा फैब्रिक का कारोबार करते हैं, ने बताया कि अपनी दुकान बंद करने के बाद वे कीर्ति नगर बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। जब वे सतगुरु राम सिंह मार्ग की मेन रोड पर IDUS शोरूम के पास पहुंचे, तो दो लड़कों ने उन्हें रोका, ज़बरदस्ती उनका बैग छीन लिया जिसमें ₹50,000, एक POCO मोबाइल फोन, प्रॉपर्टी के ज़रूरी दस्तावेज़ और अन्य सामान था, और वे पैदल ही मौके से भाग गए। कीर्तिनगर थाने में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने लगातार तलाशी अभियान चलाया, कई CCTV फुटेज का विश्लेषण किया और लोकल इंटेलिजेंस विकसित की। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने रेलवे लाइन, इंडस्ट्रियल एरिया, कीर्ति नगर के पास से तीनों नाबालिगों (CCLs) को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। इनमें वह साज़िशकर्ता भी शामिल था जिसने पीड़ित के कैश लेकर आने-जाने के बारे में जानकारी दी थी।उनकी शुरुआती तलाशी के दौरान, शिकायतकर्ता का लूटा गया POCO मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ATM कार्ड और प्रॉपर्टी के ज़रूरी दस्तावेज़ बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान, पकड़े गए नाबालिगों ने बताया कि वे दोस्त हैं और उन्हें शराब की लत लग गई थी। शराब (व्हिस्की) खरीदने के लिए पैसे का इंतज़ाम करने के मकसद से उन्होंने लूट की साज़िश रची। इनमें से एक नाबालिग पहले शिकायतकर्ता के साथ काम कर चुका था और उसे शिकायतकर्ता की दिनचर्या और कैश के लेन-देन के बारे में पहले से जानकारी थी। उसने यह जानकारी बाकी दो नाबालिगों के साथ साझा की, जिन्होंने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया。
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ के इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड में 119 गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी उजागर

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार लखनऊ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है.विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग में चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापेमारी कर 119 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है गिरोह अमेरिका के नागरिकों को प्रतिष्ठित कंपनियों और सरकारी एजेंसियों के नाम पर झांसा देकर गिफ्ट कार्ड, क्रिप्टोकरेंसी और इंटरनेट कॉलिंग प्लेटफॉर्म के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करता था मौके से 103 लैपटॉप, 177 मोबाइल फोन समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। कमिश्नरेट लखनऊ की साइबर क्राइम सेल और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग के 11वें फ्लोर पर की पुलिस के मुताबिक यहाँ से संचालित कॉल सेंटर विदेशी नागरिकों, खासकर अमेरिका के लोगों को फर्जी टेक्निकल सपोर्ट और सरकारी एजेंसियों के नाम पर कॉल कर ठगी करता था कार्रवाई में ऑपरेशन मैनेजर ललित खैराजानी और विक्रम सिंह परमार समेत कुल 119 लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 103 लैपटॉप, 177 कॉलिंग मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इंटरनेट आधारित कॉलिंग प्लेटफॉर्म, गिफ्ट कार्ड और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ठगी की रकम हासिल करते थे। पुलिस अब इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और इसके वित्तीय लिंक की जांच कर रही है।
0
0
Report

कानपुर में धर्म छिपाकर शादी: यूपी महिला आयोग ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Agra, Uttar Pradesh:आगरा के एक युवक द्वारा कानपुर में कथित तौर पर धर्म छिपाकर शादी करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पूरे प्रकरण पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में कुछ लोग गैंग की तरह काम कर रहे हैं और इसकी गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगरा के युवक पर कानपुर में कथित रूप से अपनी पहचान और धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस जांच में जुटी है। इस बीच उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि शुरुआती जानकारी के आधार पर यह मामला गंभीर प्रतीत होता है और इसमें अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यदि जांच में किसी संगठित नेटवर्क या गैंग के शामिल होने की पुष्टि होती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने महिलाओं और उनके अभिभावकों से अपील की कि किसी भी रिश्ते को तय करने से पहले संबंधित व्यक्ति की पूरी जानकारी और पहचान का सत्यापन अवश्य करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और जांच जारी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या नए तथ्य सामने आते हैं और क्या इस मामले में किसी संगठित नेटवर्क की पुष्टि हो पाती है।
0
0
Report

महुआडाबर गांव में पुरानी रंजिश के बावजूद गोलीबारी; बड़ा हादसा टला

Basti, Uttar Pradesh:पुरानी दुश्मनी गांव में आमना सामना और फिर अचानक गूंजी गोली की आवाज़। एक पल में गांव का माहौल रणभूमि में बदल गया। तमंचा लहराते हुए आरोपी ने दहशत फैलाने की कोशिश की लेकिन इस बार उसका सामना पुलिस से नहीं, पूरे गांव से हुआ। ग्रामीणों ने जान की परवाह किए बिना आरोपी को दौड़ाकर दबोचा, तमंचा छीना और पुलिस के हवाले कर दिया। बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव में पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया।फायरिंग के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए भागने लगा, लेकिन गांव वालों ने हिम्मत दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। ग्रामीणों ने आरोपी से तमंचा छीन लिया और पुलिस के पहुंचने पर उसे हथियार समेत सौंप दिया। महुआडाबर गांव में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी गांव के कुछ लोग महुआ डाबर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई।इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई भी व्यक्ति गोली का शिकार नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। गोली चलाने के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए भागने लगा, लेकिन ग्रामीण पीछे हटने के बजाय उसके पीछे दौड़ पड़े। कुछ दूरी पर लोगों ने उसे घेर लिया, दबोच लिया और उसके हाथ से तमंचा छीन लिया।मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने आरोपी और बरामद तमंचा दोनों सौंप दिए। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई।घटना से नाराज़ बड़ी संख्या में ग्रामीण गौर थाने पहुंच गए। लोगों ने आरोप लगाया कि इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल थे, इसलिए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इसी मांग को लेकर देर रात तक थाने का घेराव और प्रदर्शन चलता रहा। गौर थाना पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जांच जा रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top