icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
497773
Sarwar AliSarwar AliFollow8 Oct 2024, 12:48 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महामंत्री पद के लिए रवींद्र प्रताप सिंह का जन सम्पर्क तेज

SMSyed Mohd.RazaFollow3m ago
Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:महामंत्री पद के लिए रवींद्र प्रताप सिंह का जन सम्पर्क तेज फूलपुर। प्रयागराज। अधिवक्ता संघ तहसील फूलपुर में 12 जून को चुनाव होना है। जिसमें महामंत्री पद के लिए रवींद्र प्रताप सिंह ने अपना जन सम्पर्क तेज कर दिया है। उनको हर समाज के अधिवक्ताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। बताया जाता है कि अधिवक्ता संघ फूलपुर में लगभग 600 अधिवक्ता मतदाता हैं। जगबंधनपुर, सहसों, तहसील फूलपुर, प्रयागराज निवासी ‌ रवींद्र प्रताप सिंह बेहद ही सरल और मिलनसार स्वभाव के अधिवक्ता हैं। अधिवक्ताओं के सुख-दुख में हर समय उनका बढ़-चढ़कर साथ देने के साथ हर संभव मदद करने में पीछे नहीं हटते हैं। वे महामंत्री पद के लिए अधिवक्ताओं से लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्हें समाज के लोगों के अधिवक्ताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।‌‌
0
0
Report

जोधपुर के व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक नियम तोड़कर कार चालक फरार, होमगार्ड बचा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के सबसे व्यस्ततम जलजोग चौराहे पर सोमवार को एक कार चालक ने यातायात नियमों की खुली अवहेलना करते हुए पुलिसकर्मियों को भी चुनौती दे डाली। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर यातायात पुलिसकर्मियों ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन को रॉन्ग साइड से तेज गति में दौड़ाते हुए मौके से फरार हो गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड कर्मी उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। घटना से कुछ देर के लिए चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यातायात पुलिसकर्मी ने कार का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन चालक हाथ नहीं लगा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस वाहन और चालक की पहचान के प्रयास में जुटी है।
0
0
Report

फरीदाबाद के सीवेज टैंक में दो मजदूरों की मौत, ठेकेदार पर मुकदमा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में सीवेज टैंक के अंदर उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। थाना मुजेसर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कर्मचार नेता कांग्रेस के अनुसार निगम अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज होना चाहिए। जीवन नगर पार्ट 2 में नगर निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में चैन लगाने का काम कर रहे आकाश नाम के 26 वर्षीय युवक टैंक में उतरते समय जहरीले गैस की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई; उसका साथी अमन भी टैंक के अंदर उतरकर मुक्त होने की कोशिश में घायल हुआ और उसने भी दम तोड़ दिया। नगर निगम के इस टैंक की सफाई के लिए ये कर्मचारी नीचे उतरे थे। शव बाहर निकाले गए और सिविल अस्पताल भेजे गए। थाना मुजेसर प्रभारी ने कहा ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज है और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम अस्पताल में कराया जाएगा। नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेताओं का कहना है कि लापरवाही से दो सफाई कर्मियों की मौत हुई; सफाई कर्मी टैंक के अंदर उतरते समय उनके पास ऑक्सीजन किट और सुरक्षा संसाधन नहीं थे, जबकि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि ऐसे समय में सुरक्षा संसाधन और एक अधिकारी मौजूद होना चाहिए। पिछले एक साल में इस प्रकार छह मौतें हो चुकी हैं; आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद में किसानों के लिए महाअभियान-2026 शुभारंभ, आधुनिक खेती से पैदावार बढ़ाने का लक्ष्य

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में किसानों को आत्मनिर्भर और आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया गया है। टाउन हॉल में जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) महाअभियान-2026 के तहत कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एडीएम विनय कुमार सिंह एवं जिला कृषि पदाधिकारी संभावना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के किसानों को खरीफ सीजन की फसलों, उन्नत बीजों और खेती की नई व आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक करना है। टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किसानों को कम लागत में कैसे बेहतर और बंपर पैदावार हासिल की जाए, इसके खास गुर सिखाए गए। अधिकारियों ने मंच से साफ तौर पर कहा कि सरकार की जितनी भी कृषि कल्याणकारी योजनाएं हैं, उनका लाभ हर छोटे-बड़े किसान तक समय पर पहुंचाना हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर खेती-किसानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले कई प्रगतिशील किसानों और कृषि विभाग के कर्मठ कर्मियों को मंच पर प्रशस्ति पत्र और मेमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। आपको बता दें कि इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में कृषि विभाग के तमाम आला अधिकारी, आत्मा विभाग से जुड़े लोग और जिले के कोने-कोने से आए बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
0
0
Report

उत्तरकाशी में SIR अभियान शुरू, बरी गांव के ग्रामीण तांदी-हारुल से मतदान आयोग को आभार

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:8 जून से उत्तरकाशी जनपद में SIR का कार्य शुरू हो गया। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सीमांत क्षेत्र बरी गांव में बूथ लेवल अधिकारियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को गणना प्रपत्र वितरित किए। निर्वाचन आयोग की इस मुहिम के तहत बीएलओ आगामी 7 जुलाई तक क्षेत्र के प्रत्येक घर का दौरा करेंगे, जहां वे ग्रामीणों को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें भरकर वापस भी प्राप्त करेंगे। सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों ने चुनाव आयोग की इस जमीनी पहल का स्वागत किया। मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने एवं जागरूकता अभियान को खास बनाने के लिए जनपद के दूरस्थ बरी गांव के ग्रामीणों ने एक अनोखा तरीका अपनाया। ग्रामीणों ने अपनी समृद्ध पारंपरिक और स्थानीय संस्कृति का प्रदर्शन किया और ताँदी और हारुल नृत्य की प्रस्तुति दी। गूंजते पारंपरिक संगीत और थिरकते कदमों के बीच ग्रामीणों ने न सिर्फ चुनाव आयोग का धन्यवाद ज्ञापित किया, बल्कि पूरे क्षेत्र में एसआईआर और मतदाता जागरूकता का एक खूबसूरत संदेश भी दिया। जिला निर्वाचन विभाग ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि वे 7 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बीएलओ का सहयोग करें और समय पर अपने प्रपत्र जमा करवाएं。
0
0
Report
Advertisement

59वें जन्मदिन पर आचार्यदेव के लिए कश्मीर में मानवीय सेवाओं का आयोजन

Gulmarg, Nadeem Ahmad Mayer Celebrates 59th Holy Birthday of Param Pujyapad Sri Sri Acharyadev with Humanitarian Service Activities in Tangmarg* In a spirit of compassion, devotion, and selfless service, Nadeem Ahmad Mayer, Incharge Satsang Kashmir, celebrated the 59th Holy Birthday of Param Pujyapad Sri Sri Acharyadev by organizing a series of humanitarian and welfare activities for underprivileged children, orphan students, patients, and senior citizens across Kashmir. As part of the celebrations, a charitable programme was organized at Darul Uloom Tangmarg, where educational kits, food kits, refreshments, and other essential items were distributed among nearly 100 poor and orphan students. The programme witnessed enthusiastic participation from volunteers, devotees, and local residents who gathered to mark the auspicious occasion with prayers and service activities. During the event, special prayers were offered for peace, prosperity, communal harmony, and the well-being of humanity. Speakers highlighted the teachings and vision of Param Pujyapad Sri Sri Acharyadev, emphasizing the importance of humanity, compassion, education, and service to society without discrimination. Later, another welfare programme was conducted at SMHS Hospital Srinagar, where food kits, fruits, and refreshments were distributed among patients and senior citizens undergoing treatment. Volunteers and devotees actively participated in the initiative and extended support and encouragement to the patients and attendants at the hospital. Speaking on the occasion, Nadeem Ahmad Mayer said that the teachings of Param Pujyapad Sri Sri Acharyadev continue to inspire people to serve humanity with love, humility, and dedication. He stated that helping the poor, supporting the education of underprivileged children, and caring for the sick and elderly are among the noblest forms of service to mankind. He further said that such humanitarian initiatives aim to strengthen the values of brotherhood, kindness, and social responsibility in society. He urged people to come forward and contribute towards the welfare of the needy and vulnerable sections of society. Participants and local residents appreciated the initiative and described the celebrations as a meaningful tribute to the spiritual leader’s teachings of compassion and universal brotherhood. The programmes concluded with collective prayers and a pledge by volunteers and devotees to continue working for the welfare of society through humanitarian and charitable activities in the future
0
0
Report

सीतामढ़ी में विशाल पीपल से परिवार की दर्दनाक मौत, प्रशासन मदद के भरोसे

Sitamarhi, Bihar:बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी पंचायत के धनुषी टोल वार्ड 1 में बीती देर रात एक भीषण और हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसमें एक विशाल पीपल के पेड़ की टहनी गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस भयानक प्राकृतिक आपदा ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और चारों तरफ मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। रात के समय जब पूरा परिवार अपने फुसनुमा घर में गहरी नींद में सोया हुआ था, तभी अचानक बरसों पुराना पीपल का पेड़ मौत बनकर सीधे मकान पर गिर गया। जिसमें परिवार के 6 लोग बुरी तरह दब गए। गृह स्वामी सिकंदर सहनी किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन उनकी पत्नी और चार मासूम बच्चे मलबे के नीचे जिंदगी की जंग हार गए। हादसे की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाया गया, लेकिन तब तक सिकंदर सहनी की पत्नी और तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजे की कागजी प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही स्थानीय बीजेपी विधायक वैद्यनाथ प्रसाद भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए पीड़ित सिकंदर सहनी को ढांढस बंधाया। विधायक ने आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह उनके साथ हैं और पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता और उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

सिकंदराराऊ में वृद्ध दंपति ने बेटे-बहू पर लगाया मारपीट का आरोप

Mohammad RajaMohammad RajaFollow9m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ के पुरदिल नगर मोहल्ला गढ़ निवासी वृद्ध अखलेश कुमार 68-70 वर्ष और उनकी पत्नी मीना कुमारी ने अपने बेटे आकाश माहेश्वरी और बहू रजनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ​पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित पिता ने बताया कि ऊपरी हिस्से में रहने वाली बहू रजनी आए दिन उनकी पत्नी से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करती है। बेटे से शिकायत करने पर उसने भी पत्नी का ही पक्ष लिया। ​आरोप है कि 4 जून की सुबह करीब 5:30 बजे बेटे की मौजूदगी में बहू ने वृद्ध दंपति के साथ मारपीट व थप्पड़बाजी की और मकान अपने नाम करने का दबाव बनाया। मकान नाम न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित दंपति ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही हैl
0
0
Report

जळगाव में वाद के चलते 64 वर्षीय जीवन पाथकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव Ancr : जळगाव शहरातील शामनगर परिसरात क्षुल्लक वादातून ६४ वर्षीय जीवन शालीक पाथकर ऊर्फ जीवन मिस्तरी यांची दगडाने डोके ठेचून निर्घृण हत्या करण्यात आल्याची घटना उघडकीस आली आहे. जीवन पाथकर हा कचरा वेचून उदरनिर्वाह करत होते. त्यांचा दोन अज्ञात व्यक्तींसोबत किरकोळ वाद झाला. त्या वादातून दोघांनी जीवन पाटकर यांना बेदम मारहाण केली आणि नंतर डोक्यात दगड टाकून खून केला. रेल्वे पुलाजवळ त्यांचा मृतदेह आढळून आल्यानंतर रामानंदनगर पोलिसांनी तपास सुरू केला. जिल्हा शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व रुग्णालयात आणलेल्या मृतदेहाची ओळख भाचा तुषार सुतार याने पटवून दिली.त्यानंतर रामानंद नगर पोलिसांनी वेगाने तपासचक्र फिरवीत एका संशयिताला ताब्यात घेतले असून दुसरा संशयित फरार असून पुढील तपास सुरू आहे....
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

मौलाना शाहाबुद्दीन ने इंडिया गठबंधन पर निशाना, मुसलमानों के नज़रिए से सवाल

Bareilly, Uttar Pradesh:दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब मे अपोजीशन पार्टियों के गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, इस बैठक पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने अपनी सख़्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया गंठबंधन के हुजूम मे मुसलमान गायब था, और किसी काबले जिक्र मुस्लिम पार्टी को दावत नही दी गई। मौलाना ने इंडिया गंठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जो लोग सम्प्रदायिकता को खत्म करने की बात करते हैं, उन्होंने ही अपने एजेंडे और गुफ्तगू मे सम्प्रदायिक जैसे शब्द का भी इस्तेमाल नही किया। जबकि आज के माहौल मे भाईचारा और यकजहती की शदीद जरुरत है। मौलाना ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भी बड़ी बात कही, उन्होंने कहा कि मै कांग्रेस के नेतृत्व और खासतौर पर राहुल गांधी को याद दिलाना चाहता हूं कि अगर अखिलेश यादव ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान के विधानसभा चुनावों मे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से नही खड़े करते, तो कांग्रेस को नुक्सान नही होता, और इन तीनों राज्यों में भाजपा की हुकूमत नही बनती। इसलिए राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को इस पर विचार विमर्श करना होगा, कि उन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के दरमियान अखिलेश यादव ने गठबंधन का धर्म क्यों नही निभाया। मौलाना ने भविष्य मे होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में कहा कि मैं कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी को मशवरा देना चाहता हूं कि अखिलेश यादव भरोसा करने लायक व्यक्ति नहीं है। चुनाव के वक्त जब उम्मीदवारो के नामों की तक्सीम का वक्त आयेगा तो देखियेगा अखिलेश यादव किस तरह रंग बदलते नजर आयेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top