icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ड्राइवर आंदोलन: कोरिया व एमसीबी मुख्यालयों पर प्रदर्शन, ड्राइवर आयोग की मांग

SASARWAR ALIJust now
Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिला और एमसीबी जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ ड्राइवर एसोसिएशन के आह्वान पर ड्राइवरों ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संपूर्ण भारत में चलाए जा रहे स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन के तहत ड्राइवर सड़क पर उतरकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं। ड्राइवरों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर आयोग का गठन, ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करने और वेलफेयर बोर्ड का गठन शामिल है। आंदोलन के दौरान NH-43 पर निजी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को रोका जा रहा है। हाईवे पर बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी हो गई हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
0
0
Report

उज्जैन बनी देश की स्वच्छता मिसाल; 3-10 लाख आबादी वाले शहरों में पहला स्थान

Ujjain, Madhya Pradesh:दिल्ली से सम्मान लेकर सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे महापौर, निगम आयुक्त और सफाई मित्र, 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उज्जैन को मिला पहला स्थान उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन ने स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे देश में अपना नाम रोशन किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उज्जैन ने पहला स्थान हासिल किया है। चंडीगढ़ और गुंटूर जैसे शहरों को पीछे छोड़कर मिले इस राष्ट्रीय सम्मान को लेकर शहर में खुशी का माहौल है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद गुरुवार को दिल्ली से पुरस्कार लेकर लौटे महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व सफाई मित्र शाम 4 बजे नीलकंठ द्वार पर एकत्रित हुए। यहां से सभी सम्मान लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के चरणों में पुरस्कार समर्पित किया। इस दौरान सफाई मित्रों की टीम भी मौजूद रही। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे उज्जैन की मेहनत का परिणाम है। सफाई मित्रों के परिश्रम, जनप्रतिनिधियों के प्रोत्साहन, मीडिया की जागरूकता और शहरवासियों के सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि एमआर-5 और गोंडिया क्षेत्र में कचरे के बड़े ढेर हटाना भी स्वच्छता सर्वेक्षण में उज्जैन के लिए महत्वपूर्ण रहा। वहीं महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि इस सम्मान का सबसे बड़ा श्रेय सफाई मित्रों को जाता है, जिनकी दिन-रात की मेहनत से उज्जैन को देश में पहला स्थान मिला है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के प्रत्येक नागरिक का भी आभार जताया। महापौर ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से उज्जैन को यह उपलब्धि मिली है, इसलिए सबसे पहले यह सम्मान उनके चरणों में अर्पित किया गया है। नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें, डस्टबिन का इस्तेमाल करें और कचरा केवल कचरा गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली जिम्मेदारी है। वहीं महापौर ने आने वाले सिंहस्थ-2028 को लेकर भी स्वच्छता बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से उज्जैन को आगे भी स्वच्छता में नंबर वन बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। इस राष्ट्रीय सम्मान ने एक बार फिर साबित किया है कि सफाई मित्रों की मेहनत और शहरवासियों की भागीदारी से उज्जैन देश के सामने स्वच्छता की मिसाल पेश कर सकता है। बाइट - निगम कमिशनर अभिलाष मिश्रा बाइट - निगम सभापति कलावती यादव
0
0
Report
Advertisement

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, अचानक हुई फायरिंग से मची अफरा-तफरी, लाइव वीडियो

Patrkaar MainpuriPatrkaar MainpuriFollow3m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पूरा मामला थाना ओंछा क्षेत्र के नगला कंचन गांव का है। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान अचानक फायरिंग होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और पथराव की घटना दिखाई दे रही है। फायरिंग की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जमीन के एक टुकड़े को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट व पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों की पहचान कर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी है।
0
0
Report

नोएडा EcoTech-2 फैक्टरी में भीषण आग, दमकल ने करीब तीन घंटे में काबू पाया

Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के ईकोटेक-2 स्थित उद्योग केंद्र में बृहस्पतिवार दोपहर एक इंटीरियर फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग गोपाला इंटीरियर नाम की कंपनी की बाहरी बिल्डिंग में लगी थी। कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले ली। आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय पुलिस बल की मदद से आग पर करीब साढ़े तीन घंटे बाद पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। उद्योग विहार एक्सटेंशन स्थित फैक्टरी में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे आग लगी। आग की लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास की फैक्टरियों में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी लोग किसी तरह से बाहर आए और आग का वीडियो बनाने लगे। जानकारी मिलते ही EcoTech-3 Fire Station के अलावा अन्य फायर स्टेशन से दमकल टीम मौके पर पहुंचीं। आग फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास की फैक्टरियों को भी खाली करा लिया गया ताकि कर्मचारियों की चपेट में न आए। सीएफओ ने बताया कि आग लगने की सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। पुलिस बल के सहयोग से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है; जांच की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

खरगोन में विशेष पुनरीक्षण: मतदाता 14 लाख, वृद्धि 24 हजार, अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी

Khargone, Madhya Pradesh:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत जिले में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रेस-मीडिया की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के साथ ही दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नागरिक 11 दिसंबर 2026 तक अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके पश्चात 4 जनवरी 2027 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया गया कि जिले में कुल 14 लाख 35 हजार 220 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 7 लाख 26 हजार 350 पुरुष, 7 लाख 8 हजार 854 महिला एवं 16 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 1 हजार 828 मतदान केंद्र हैं। जिले का ईपी रेशियो 61.90 प्रतिशत तथा जेंडर रेशियो 976 दर्ज किया गया है। जिले का जेंडर रेशियो राज्य के औसत 941 से 35 अंक अधिक है। बैठक में बताया गया कि 23 दिसंबर 2025 की मतदाता सूची में जिले में 13 लाख 98 हजार 232 मतदाता थे, जबकि 21 फरवरी 2026 की अंतिम मतदाता सूची में यह संख्या 14 लाख 10 हजार 615 थी। वर्तमान प्रारूप मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 14 लाख 35 हजार 220 हो गई है। इस प्रकार फरवरी 2026 की तुलना में 24 हजार 605 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है।
0
0
Report

इंदौर महापौर कार्यालय बम धमकी: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्चिंग जारी

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में एक बात फिर महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी इंदौर में 15 नवंबर को दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले धमकियों का सिलसिला जारी इंदौर महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की लगातार मिल रही धमकियां धमकियों के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट गुरुवार शाम बीडीएस की टीम महापौर सचिवालय पहुंची बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड ने पूरे सचिवालय में चलाया सर्चिंग अभियान बम एस्कॉर्ट टीम और डॉग स्क्वॉड भी जांच में रहे शामिल सचिवालय के चप्पे-चप्पे की बारीकी से की गई तलाशी धमकियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क जांच जारी
0
0
Report

हनुमानगढ़ में संगरिया क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन सतर्क

Hanumangarh, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर हनुमानगढ़, राजस्थान के संगरिया क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया. जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव और जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने संगरिया क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों एवं चुनाव तैयारी का अवलोकन किया. उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बरतने, आदर्श आचार संहिता की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने तथा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान संपन्न करवाने के निर्देश दिए. कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधी गड़बड़ी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

इटावा में नहरी पेट्रोलिंग के दौरान CAD इंजीनियर पर हमला, तीन के खिलाफ मामला

Kota, Rajasthan:नहरी पानी के रेगुलेशन की पेट्रोलिंग के दौरान सीएडी के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट, इटावा थाने में तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज , पुलिस जुटी जांच में इटावा मांगरोल सब डिविजन की अयाना ब्रांच केनाल में नहरी पानी के रेगुलेशन की पेट्रोलिंग के दौरान सीएडी मांगरोल के कनिष्ठ अभियंता सुरेश चौधरी के साथ पीपल्दा माइनर पर तीन जनों ने मारपीट की ओर राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला कनिष्ठ अभियंता ने अधिकारियों के साथ गुरुवार को इटावा थाने में दर्ज कराया है। इटावा पुलिस ने मारपीट व राजकार्य बाधा की धारा 126(2),115(2)121(1)132,352,3 (5),3में मामला दर्ज किया है। कनिष्ठ अभियंता सुरेश चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार रात्रि को वह नहरी पानी के रेगुलेशन की पेट्रोलिंग करते हुए लक्ष्मीपुरा वितरिका के पीपल्दा हेड पर पहुंचे थे रात्रि को करीब 11 बजे के आसपास का समय था। इस दौरान लाल कार में सवार महेंद्र मीना, कोमल मीना व रामभगत मीना निवासी रोण आए और उन्होंने आते ही गाली गलौच करते हुए हाथपाई कर मारपीट शुरू कर दी तो हम बचाव करते हुए सरकारी वाहन में बैठकर वहां से जाने लगे तो हमारे पीछे वाहन लगा दी हम जैसे तैसे गंडावद पहुंचे जहाँ अयाना पुलिस आई ओर हमें सुरक्षा अयाना थाना लेकर गई। इस मामले की जानकारी गुरुवार को अधिकारी को दी थाना क्षेत्र इटावा होने पर इटावा थाने में मामला दर्ज कराया। इस मामले में इटावा थाना अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अयाना ब्रांच केनाल में पानी का प्रवाह किया बंद ------------- कोटा दाई मुख्य नहर से निकली अयाना ब्रांच केनाल के कनिष्ठ अभियंता सुरेश चौधरी के साथ मारपीट के मामले में कार्यवाही की मांग लेकर तकनीकी कर्मचारियों ने अयाना ब्रांच केनाल में पानी का प्रवाह बंद कर दिया है। वहीं कर्मचारी रेगुलेशन के दौरान सुरक्षा की भी मांग कर रहे हैं। मांगरोल सब डिविजन के सहायक अभियंता गुलाब सैनी ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता व टीम साथ हुई मारपीट करने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है。
0
0
Report

अलवर के कबाड़ गोदाम में आग: पाँच दमकल, घंटेभर की मशक्कत के बाद काबू

Alwar, Rajasthan:अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में अलवर-जयपुर रोड स्थित एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग को एक साथ पांच दममार गाड़ियाँ मौके पर भेजनी पड़ीं। जानकारी के अनुसार, गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके के लिए रवाना हुईं। जब दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो आग बड़े क्षेत्र में फैल चुकी थी। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए तीन से चार अतिरिक्त दमकल गाड़ियाँ भी मौके पर भेजी गईं। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का कबाड़, लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। इसके चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को करीब एक से डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान अनुमानित 40 से 50 टैंकर पानी का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया जा सका।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top