icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुजफ्फरपुर के बाबा धनेश्वर धाम में सावन में जलाभिषेक नहीं, नदी ही करती जलाभिषेक

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर का एक ऐसा शिवालय,जहाँ सावन में शिव भक्त नहीं कर पाते हैं जलाभिषेक, बागमती नदी ही करती बाबा का करती हैं जलाभिषेक और शिवलिंग के ऊपर आठ फीट तक रहता है बागमती नदी का पानी श्रावण मास भगवान शिव का सबसे प्रिय है.ऐसे मान्यता है कि इस मास में भगवान केवल जल अर्पण करने से ही भक्तों की मनोकमना पुरा कर देते है और अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए बड़ी संख्या में भक्त पूरे सावन अपने नजदीक शिवालयों में हर रोज पहुंच कर शिव को जल अर्पित करते हैं.लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मुजफ्फरपुर में भगवान शिव का एक ऐसा शिवालय है,जहां पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है.लेकिन वहां सावन के महीने में ही शिव भक्त जलाभिषेक नही कर पाते हैं.बाबा धनेश्वर नाथ के नाम से प्रचलित भगवान शिव का ये अद्भुत मंदिर मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के धनोर गांव में स्थित बागमती नदी के किनारे अवस्थित है और इस मंदिर में पूरे सावन केवल बागमती नदी ही बाबा का जलाभिषेक करती है.बाबा धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर अपने आप में एक बेहद प्राचीन और भक्तो की मनोकामन पूर्ण करने वाले शिव धाम है.यह मंदिर ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टि से पूरे बिहार में अपनी एक अनोखी विशेषता के लिए प्रसिद्ध है.बाबा धनेश्वर स्थान के इतिहास और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहाँ स्थापित शिवलिंग अत्यंत प्राचीन और स्वयंभू (अपने आप प्रकट हुआ) माना जाता है.मंदिर के बुजुर्ग और पुजारी शंकर कुमार सिंह उर्फ दानी बाबा बताते हैं कि एक बार प्राचीन काल में इस शिवलिंग को नदी के किनारे से हटाकर दूसरी जगह स्थापित करने का प्रयास किया गया था और इसके लिए खुदाई भी कराई गई,लेकिन खुदाई के दौरान शिवलिंग के अंतिम छोर (जड़) का पता ही नहीं चला,जिसके बाद लोगों ने थकहार कर इसे उसी मूल स्थान पर छोड़ दिया गया.दानी कटरा गढ़ और दानी बाबा ने कहा की इस मंदिर का शक्तिपीठ से जुड़ाव है और यह मंदिर ऐतिहासिक 'कटरा गढ़' और प्रसिद्ध शक्तिपीठ चामुंडा देवी धाम से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर बागमती नदी के दूसरे पार उत्तर-पश्चिम कोने में स्थित है,यह पूरा क्षेत्र मौर्यकालीन और गुप्तकालीन ऐतिहासिक अवशेषों के लिए भी जाना जाता है,जहां यह मंदिर है वहा का इलाका दैत्य गाछी भी कहा जाता है.इस मंदिर की सबसे अनोखी विशेषता है कि यहां भगवान शिव क़रीब 6 महीने तक 'जल शयन' में रहते हैं. वहीं इस जगह पर नेपाल से आने वाली बागमती और लखनदेई नदियों का संगम है.बाबा धनेश्वर नाथ का मंदिर बागमती और लखनदेई (लक्ष्मणा) नदी के संगम के बिल्कुल बीच स्थित है. यहां पूरे सावन में इंसानी पूजा वर्जित है. जहाँ देश के अन्य सभी शिवालयों में सावन भर शिव भक्त शिव को जलाभिषेक करते हैं,वहीं बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में सावन में आम भक्तों द्वारा सीधे पूजा नहीं की जाती है,सिर्फ मंदिर के बाहर से पुजारी पूजा अर्चना करते हैं.सावन के महीने में बागमती नदी का जलस्तर इतना बढ़ जाता है कि पूरा मंदिर का आधा हिस्सा और शिवलिंग पानी में पूरी तरह डूब जाता है.इस दौरान बागमती नदी स्वयं बाबा का निरंतर जलाभिषेक करती हैं. कहा जाता है कि बाबा धनेश्वर साल के लगभग 6 महीने जल शयन करते हैं और इस दौरान जो भी भक्त पूजा करना चाहते हैं, वे नाव के सहारे नदी के बीच जाते हैं और बागमती की जलधारा में ही बाबा के नाम पर जल और फूल अर्पित कर देते हैं.बाढ़ का पानी जैसे ही उतरता है वैसे ही यहाँ भव्य पूजा-अर्चना सुरु हो जाती है.महाशिवरात्रि और विशेष अवसरों पर यहाँ विशाल महायज्ञ और कथाओं का आयोजन किया जाता है.स्थानीय लोगों के अलावा पड़ोसी जिलों और नेपाल से भी श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर बाबा धनेश्वर धाम पहुँचते हैं.
0
0
Report

गुरुग्राम वीडियो वायरल: युवक माफ़ी मांगते दिखे; संगत-निहंगों की चेतावनी के साथ मामला

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को गुरुद्वारे में संगत के सामने माफी मांगते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि उसने श्री गुरु नानक देव जी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद सिख संगत और निहंगों में नाराजगी फैल गई। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक लाइव स्ट्रीम का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवती के पीछे श्री गुरु नानक देव जी की तस्वीर लगी दिखाई देती है। लाइव के दौरान जुड़े एक युवक ने तस्वीर को लेकर सवाल किए, जिसके बाद हुई बातचीत को लेकर विवाद खड़ा हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद निहंगों ने वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले एक युवक को गुरुग्राम स्थित उसके घर से पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के अनुसार, पुलिस भी मौके पर पहुँचि थी। इसके बाद युवक को गुरुद्वारे ले जाया गया, जहाँ संगत के सामने उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और कहा कि वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा। वीडियो में युवक के माता-पिता भी नजर आते हैं। उन्होंने बेटे की हरकत पर नाराजगी जताई और सार्वजनिक रूप से उसे फटकार लगाई। निहंगों ने भी युवक को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी हरकत दोहराई गई तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह युवक पहले भी गुरुग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिलाने के मामले में विवादों में रहा है। उस मामले में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।
0
0
Report
Advertisement

नासरीगंज घाट से मुख्यमंत्री ने स्टीमर उद्घाटन कर दियारा के लिए यातायात आसान किया

Patna, Bihar:दियारा के लोगों के लिए सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के नासरीगंज घाट से स्टीमर का उद्घाटन किया। दियारा क्षेत्र से पटना और दानापुर रोजगार और शिक्षा के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। आम दिनों में पीपा पुल की व्यवस्था होती है, लेकिन बरसात के समय सुरक्षा के लिए पीपा पुल हाथ से खोल दिया जाता है, साथ ही पानी बढ़ने पर छोटे नावों के परिचालन में समस्याएं आ जाती हैं। राज्य सरकार ने सुगम और सुरक्षित व्यवस्था की गई है ताकि दियारा में रहने वाले लाखों लोगों को पटना आना-जाना आसान हो।
0
0
Report
Advertisement

खड्डे पर होती मौत: टीडीआरएफ जवान विकास गोरे के परिवार में आक्रोष

Thane, Maharashtra:शहापूर - खड्ड्याने हिरावला घराचा आधार" TDRF जवान विकास गोरे यांच्या मृत्यूनंतर कुटुंबाचा आक्रोश... खड्ड्याने घराचा आधार हिरावला. मुंबई-नाशिक महामार्गावरील खड्ड्यात बुलेट आदळून ठाणे अग्निशामक दलातील TDRF जवान विकास गोरे यांचा दुर्दैवी मृत्यू झाला. अपघातानंतर कुटुंबीय ठेकेदारांवर कारवाईसाठी शहापूर पोलीस ठाण्यात गेले असता पोलिसांनी उलट त्यांनाच सुनावल्याचा गंभीर आरोप नातेवाईकांनी केला आहे. 'तुमच्या मुलालाच खड्डा दिसला नाही का?' असे पोलिस म्हणाल्याचा दावा कुटुंबीय करत आहेत. व्हॉईस ओव्हर - मुंबई-नाशिक महामार्गावर खड्ड्यांचे साम्राज्य पुन्हा एका कुटुंबाला पोरके करून गेले. ठाणे अग्निशामक दलातील TDRF जवान विकास गोरे हे बुलेटवरून जात असताना महामार्गावरील मोठ्या खड्ड्यात गाडी आदळली आणि त्यात त्यांचा दुर्दैवी मृत्यू झाला. घराचा कर्ता मुलगा गेल्याने कुटुंबावर दुःखाचा डोंगर कोसळला आहे. अपघाताला जबाबदार असलेल्या ठेकेदारांवर गुन्हा दाखल करावा या मागणीसाठी कुटुंबीय शहापूर पोलीस ठाण्यात धाव घेतली. मात्र पोलिसांनी तक्रार नोंदवून घेण्याऐवजी उलट कुटुंबालाच सुनावले असा आरोप नातेवाईकांनी केला आहे. तुमच्या मुलालाच खड्डा दिसला नाही का?' असे पोलिसांनी विचारल्याचा गंभीर आरोप कुटुंबीय करत आहेत. ठेकेदारांवर कारवाई व्हावी म्हणून आम्ही गेलो होतो, पण पोलिस मृत जवानावरच गुन्हा दाखल करण्याची भाषा करत असल्याचा दावा त्यांनी केला आहे. एका कर्तव्यदक्ष जवानाचा बळी गेल्यानंतरही प्रशासन आणि पोलीस यंत्रणा संवेदनशील नाही का? कुटुंबीयांनी ठेकेदारांवर तात्काळ गुन्हा दाखल करण्याची मागणी केली आहे. अन्यथा तीव्र आंदोलनाचा इशारा दिला आहे. शहापूरमधून, उमेश जाधव, झी २४ तास.
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

धमौल पुलिया बारिश में ढही, तीन प्रखंडों का संपर्क टूटा; नई पुलिया निर्माण का आश्वासन

Nawada, Bihar:वर्ष पुरानी धमौल पुलिया बारिश में धराशाई, तीन प्रखंडों का संपर्क टूटा, उमराव बिगहा मोड़ पर पुलिया गिरने से हजारों ग्रामीण और छात्र-छात्राएं परेशान, प्रशासन ने पाइप डालकर आवागमन बहाल करने और नई पुलिया निर्माण का दिया आश्वासन नवादा जिले के रजौली प्रखंड अंतर्गत लेंगुरा पंचायत के उमराव बिगहा मोड़ स्थित धमौल पैन पर बनी लगभग 34 वर्ष पुरानी पुलिया सुबह बारिश के पानी के दबाव में धराशाई हो गई। पुलिया टूटने से रजौली के दर्जनों गांवों के साथ-साथ सिरदला, नरहट और अकबरपुर प्रखंडों का संपर्क भी प्रभावित हो गया। यह सड़क तारगीर बाजार को केंदुआ स्थित फोरलेन से जोड़ती थी। ग्रामीणों ने बताया कि दो माह पूर्व सड़क मरम्मत के दौरान समाजसेवी शिव शंकर कुमार और पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने जर्जर पुलिया के निर्माण की मांग की थी, लेकिन संवेदक ने इसे अपने कार्यक्षेत्र से बाहर बताते हुए अनदेखा कर दिया। अब पुलिया टूटने से उमराव बिगहा, जमालपुर, पसरैला, रापुर, माधोपुर, दादपुर, औरैया, पतरंग, देवघटी और सलेमपुर सहित कई गांवों के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि कनीय अभियंता को ह्यूम पाइप डालकर तत्काल आवागमन बहाल कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं बीडीओ संजीव झा ने कहा कि पंचायत समिति सदस्य का आवेदन प्राप्त हुआ था और नई पुलिया निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल: बस्तर 31 मार्च 2026 को असली आजादी मिली; मलेरिया पर तेज कार्रवाई

Raipur, Chhattisgarh:स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि देश 1947 में आजाद हुआ लेकिन बस्तर को असली आजादी 31 मार्च 2026 को मिली है... जायसवाल ने बिलासपुर में मलेरिया के मामले सामने आने पर कहा कि विभाग मामले को गंभीरता से ले रही है.... लोगों का परीक्षण और दवाइयां दी जा रही है... श्याम बिहारी ने एनालॉक पनीर जब्त पर कहा कि एनालॉक पनीर खाद्य पदार्थों में लोगों के लिए उपयोगी नहीं था... तो हमने एनालॉग पनीर में प्रतिबंध लगाया था... अंबिकापुर में बड़ी मात्रा में पनीर और खोवा जब्त किया.. उन्होंने कहा कि उनकी टीम लगातार दबिश दे रही है.... श्याम बिहारी आग कहा कि किसी भी प्रकार से एनालॉग पनीर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
0
0
Report

श्रावस्ती में मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास: किशोर हिरासत में

Shravasti, Uttar Pradesh:मासूम के साथ रेप की कोशिश。 यूपी के श्रावस्ती जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ एक किशोर पर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में बाल अपचारी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून आने पर उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी किशोर रिश्ते में बच्ची का चाचा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं एडिशनल एसपी भी जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़िता का हाल जानने के साथ पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है。
0
0
Report

दरगाह गेट 3 के आसपास महिलाओं के गिरोह के खिलाफ पुलिस में शिकायत

Ajmer, Rajasthan:आलमी मशहूर ओ मुआरुफ हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह के गेट नंबर 3 और उसके आसपास इंताजाम में खलल पैदा कर हंगामा बरपा करने वाली ख़्वातीन गैंग के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दी गई है। दरगाह के ख़ुद्दामें ख्वाजा के नौजवानों ने मिलकर ये शिक़ायत दरगाह कमेटी दफ़्तर और पुलिस स्टेशन पर दी है। अंजुमन सैय्यद ज़ादगान के मेम्बर हाजी सैय्यद एहतेशाम अहमद और अंजुमन शैख़ ज़ादगान के शैख़ इमरान चिश्ती ने बताया कि लंगर खाना और उसके आस पास सिक्योरिटी को लेकर ख़ुद्दामें ख्वाजा ने पुलिस और इंतजामिया से दख़ल का मुतालेबा किया है। इस ताल्लुक से तमाम खादिम साहिबान और लंगरखाना गद्दी पर बैठने वाले मुजावरिन की ओर से एक मेमोरेंडम सौंपा गया है। जिसमे बताया गया कि दरगाह इलाक़ा में मुबेना ग़ैर इख़लाकि सरगर्मियां अंजाम दी जा रही है और ख़्वातीन गैंग के ज़रिए जायरीन को परेशान किया जाता है। इसी तरह दरगाह गेट नंबर 3 और उसके आसपास कुछ ख़्वातीन प्लास्टिक की थैलियां बेचने के नाम पर जायरीन से जबरदस्ती करती हैं और मुखालिफत करने पर उनके साथ ग़ैर इख़लाकि सलूक अंजाम देती है। इसके अलावा झूठी पुलिस शिकायत की धमकी देकर दबाव बनाने की कोशिश भी करती हैं। इल्ज़ाम है कि कई बार जायरीन तनाज़ा से बचने के लिए उन्हें पैसे देकर वहां से चले जाते हैं। मुजावरीनो का कहना है कि जब वो इन ख़्वातीन गैंग को समझाने या रोकने की कोशिश करते हैं तो उनके साथ भी बदतमीज़ी और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी जाती है। इसके अलावा इन लोगो मे आपसी पैसों के लेन-देन को लेकर भी कई बार झगड़े होते हैं, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। शिकायत में कहा गया है कि गेट नंबर 3 का रास्ता ज़रूरत के मुताबिक़ तंग होने की वजह से भीड़ बढ़ने पर भगदड़ जैसे हालात बने रहते है। मुस्तक़बिल में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ख़ुद्दामें ख्वाजा का कहना है कि ऐसी वाक्यात पेश आने से दरगाह का मज़हबी और पुरआमन माहौल मुतासिरा हो रहा है और बर्रे सगीर से इसका ग़लत पैग़ाम पहुंचता है। ख़ुद्दामें ख्वाजा ने इंतजामिया से मुतालेबा किया है कि गेट नंबर 3 और आसपास के हुजरों में बैठने वाली ख़्वातीन को वहां से हटाया जाए और खुसूसी तौर पर सुबह और शाम लंगर तक़सीम के वक़्त ख़्वातीन पुलिस अहलकार की तैनाती की जाए, ताकि लंगर तक़सीम के वक़्त जायरीन के साथ कोई दुश्वारी और हंगामा पेश ना आये।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top