कोरबा में दीपका खदान से एसईसीएल कर्मी की बाइक चोरी
Korba, Chhattisgarh:कोरबा में दीपका खदान के पार्किंग से एसईसीएल के कर्मी की बाइक चोरी हो गई। उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट दीपका थाने में दर्ज कराई है। युवक अपनी बाइक को रोज की तरह वाहन स्टैंड में खड़ी कर खदान में ड्यूटी पर गया था। जब वह वापस आयया तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। बाद में खदान के बैरियर पर लगे सीसीटीवी फुटेज में एक युवक उनकी बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। दीपका थाना पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
