कोरबा में भारी बारिश से स्कूल की स्थिति खराब, क्लासरूम और स्टाफ रूम में भरा पानी
Korba, Chhattisgarh:कोरबा में कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश ने शिक्षा विभाग की समस्याओं को उजागर कर दिया है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम गुरसिया में स्थित स्वामी आत्मानंद मिडिल स्कूल की छत से पानी टपक रहा है। क्लासरूम में बारिश का पानी भर गया है, जिससे कक्षा में बारिश जैसा माहौल बन गया है। स्टाफ रूम भी पानी से भरा हुआ है। स्कूल के हालात इतने खराब थे कि शिक्षकों को स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
