icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारिश के बाद चंदौली के हनुमानपुर कॉलोनी में जलभराव, गली-गलियां पानी में डूबी

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - बारिश के बाद हनुमानपुर कॉलोनी में जलभराव, घरों से निकलना हुआ मुश्किल... - जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कॉलोनी की गलियों और रास्तों में भरा बारिश का पानी... - स्कूली बच्चों, महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी, रोजमर्रा का आवागमन प्रभावित... - स्थानीय लोगों के मुताबिक वर्ष 2016 में यहां कुछ मकान थे, अब करीब 50 घर हो चुके हैं, लेकिन जलनिकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है... - स्थानीय निवासी जमालुद्दीन का आरोप- सड़क निर्माण तो हुआ, लेकिन कॉलोनी की गली और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई... - राजेंद्र पांडेय ने बताया कि बारिश का पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है, बच्चों का स्कूल जाना तक मुश्किल हो गया है... - लोगों का दावा- विधायक, वार्ड सदस्य और नगर पालिका अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ... - नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर क्षेत्र के हनुमानपुर इलाके की कॉलोनी का मामला...
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के उत्तम नगर हादसे के पीछे जिहादी नेटवर्क, विहिप ने निगरानी की मांग

Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली के उत्तम नगर, मोहन गार्डन क्षेत्र से सामने आए अत्यंत भयावह प्रकरण ने राजधानी की विधि-व्यवस्था एवं सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। एक संगठित जिहादी समूह के सदस्य ने कैमरे के समक्ष यह स्वीकार किया है कि हिंदू कन्याओं को सुनियोजित षड्यंत्र के अंतर्गत प्रलोभन देकर फंसाने, उनका दैहिक शोषण करने तथा धर्मांतरण एवं 'लव जिहाद' के कुचक्र में धकेलने के लिए ₹40,000 से ₹50,000 तक का वित्तीय पोषण उपलब्ध कराया जा रहा था। इस पूरे अवैध जिहादी तंत्र के संचालन में मुन्ना, रेहान, शोएब, शाहिद और सोनू जैसे सहयोगियों की संलिप्तता का भी स्पष्ट उल्लेख हुआ है। विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त मंत्री सुनील सूरी ने दिल्ली पुलिस एवं जांच एजेंसियों से स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस गंभीर प्रकरण को साधारण अपराध मानकर केवल औपचारिकता न की जाए। यह संपूर्ण समाज को आंतरिक रूप से खोखला करने का एक गहरा षड्यंत्र है। पुलिस प्रशासन इस समूह के संपूर्ण मनी ट्रेल की गहराई से छानबीन करे, ताकि यह उजागर हो सके कि यह धन कहाँ से आ रहा है और इसके पीछे किन मदरसों, मस्जिदों अथवा अंतरराष्ट्रीय शक्तियों का वित्तीय सहयोग कार्यरत है। प्रान्त मंत्री सुनील सूरी ने स्मरण कराया कि विश्व हिंदू परिषद ने पूर्व में दिल्ली के माननीय गृह मंत्री श्री आशीष सूद जी को इस विषय से अवगत कराया था कि दिल्ली के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की छात्राओं को छद्म नाम रखकर प्रेम-जाल में फंसाने और धर्म परिवर्तन कराने का षड्यंत्र निरंतर चल रहा है। उस समय विहिप ने स्पष्ट मांग रखी थी कि शिक्षण संस्थानों के निकट पुलिस सुरक्षा चौकियां स्थापित की जाएं और असामाजिक तत्वों पर कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विश्व हिंदू परिषद यह दृढ़ मांग करती है कि देश के समस्त मदरसों और मस्जिदों को सरकार के प्रत्यक्ष नियंत्रण एवं सतत निगरानी में लाया जाए। इनके प्रत्येक वित्तीय लेन-देन का शासकीय अंकेक्षण (ऑडिट) अनिवार्य किया जाए, जिससे मस्जिद और मदरसों के आड़ में संचालित होने वाले राष्ट्र-विरोधी तथा समाज-विरोधी वित्तीय पोषण की रीढ़ तोड़ी जा सके。 प्रान्त मंत्री सुनील सूरी ने हिंदू समाज की सभी बहनों और बेटियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे किसी भी विधर्मी जिहादी तत्व अथवा विकृत मानसिकता से तनिक भी भयभीत न हों। यदि कोई भी व्यक्ति पहचान छिपाकर, प्रलोभन देकर अथवा भय दिखाकर प्रताड़ित करने का प्रयास करे, तो बिना किसी संकोच के तुरंत विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल से संपर्क करें। संगठन पहचान की पूर्ण गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पीड़ित बहन को विधिक, सामाजिक एवं सुरक्षात्मक संरक्षण प्रदान करेगा। विहिप ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध तंत्र में संलिप्त प्रत्येक अपराधी को अविलंब कारागार भेजा जाए और ऐसा कठोर उदाहरण प्रस्तुत किया जाए, जिससे हमारी बेटियों की ओर कुदृष्टि डालने का साहस कोई भी न कर सके。
0
0
Report

20 रुपये के विवाद में चाकू मारकर हत्या: समीर उर्फ गट्टू गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में गोली

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र इलाके में 20 रुपये न देने के विवाद में 21 वर्षीय मुस्ताख की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी समीर उर्फ गट्टू को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई थी। इसमें 21 वर्षीय मुस्ताख को समीर ने चाकू मार दिया था। गंभीर हालत में उसे राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। सूचना के आधार पर डीएवी कट पर चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान वजीराबाद रोड की ओर से डीएलएफ की तरफ आ रहे KTM बाइक सवार संदिग्ध को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक मोड़कर टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक कूड़े के ढेर से टकराकर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, हत्या में इस्तेमाल चाकू, 700 रुपये और तंबाकू का पैकेट बरामद किया है।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा में 1.13 करोड़ की साइबर ठगी; शेयर बाजार में झांसा देकर फंसाया

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा में 1.13 करोड़ की साइबर ठगी! शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी को फंसाया। व्हाट्सऐप ग्रुप में पहले 9 हजार रुपये का फायदा दिखाया। भरोसा जीतने के बाद अलग-अलग खातों में 1.13 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराए। रकम निकालने पर आरोपियों ने अतिरिक्त पैसे की मांग की। पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो साइबर थाने में शिकायत दी। दूसरे मामले में 60 वर्षीय बुजुर्ग से करीब 9 लाख रुपये ठगे। बुजुर्ग ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने निवेश के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की।
0
0
Report

बोकारो-रामगढ़ सड़क पर दरार, निर्माण में अनियमितता की जांच की मांग

Bokaro Steel City, Jharkhand:भारत मामला प्रोजेक्ट के तहत बन रही सड़क पर पड़ी दरार। बोकारो से रामगढ़ की और जानेवाली सड़क में कई जगह दरार पड़ने से अब इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। इस प्रोजेक्ट में सड़क निर्माण में हजारों करोड़ रूपये खर्च हो रहे है ऐसे में बनते ही दरार पड़ने की सूचना पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी जांच करने पहुंचे जहां पाया कि इस सड़क पर भारी अनियमितता हुई है और सड़क निर्माण में जिस तरह से भ्रष्टाचार हुई है और पैसों की बंदरबाट को नहीं चलने दिया जाएगा। इसको लेकर केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर सारी चीजों से अवगत कराते हुए करवाई की मांग करेंगे。
0
0
Report
Advertisement

घाटाल के मनसुकaar पार्वती चौक क्षेत्र में बाढ़ का खतरा, कई रास्ते पानी में डूबे

Mollar Chak, West Bengal:घाटाल के मनसुकार पार्वती चौक क्षेत्र में भारी वर्षा और नदीन जल वृद्धि के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। क्षेत्र के निचले भागों में पानी प्रवेश करने लगा है। जलमग्न हो गए हैं कई मार्ग और खेती की जमीनें। इससे स्थानीय निवासियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और नदी के जल के बढ़ने से स्थिति और खराब हो रही है। कई जगह सड़कों पर पानी बह रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और जरूरी कार्यों के लिए बाहर निकलना मुश्किल है। पार्वती चौक सहित मनसुकारा के विस्तृत क्षेत्र में जल प्रवेश से किसानों में चिंता बढ़ गई है; खेतों में पानी जमा होने से फसलों के नुकसान का खतरा है। मनसוקה क्षेत्र में पहले भी नदी के जल बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बनती आई है; पिछले कुछ वर्षों से नदी के बांध और सड़कों की स्थिति खराब होने की स्थानीय लोगों की शिकायत है। वर्तमान स्थिति में जल्दी प्रशासन के चौकसी, जल निकासी के उपाय और आवश्यक राहत व बचाव व्यवस्था की मांग स्थानीय निवासियों ने की है।
0
0
Report

कौशांबी में घरेलू विवाद से कुएं में कूदी विवाहिता बची, पुलिस-फायर ब्रिगेड की वीरता

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:पुलिस और फायर ब्रिगेड की सतर्कता से बची महिला की जान कौशांबी ज़िले में पुलिस की सतर्कता और फायर ब्रिगेड के जवानों की बहादुरी से कुएं में कूदी एक विवाहिता की जान बच गई. घरेलू विवाद से परेशान महिला ने दादुपुर गाँव के पास कुएं में छलांग लगा दी थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से महिला को सकुशल बाहर निकाला गया. पूरा मामला कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के दादुपुर गाँव के पास का है. बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला कुएं में कूद गई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी थी, लेकिन कुएं में उतरकर महिला को बाहर निकालने की किसी की हिम्मत नहीं हुई. इसके बाद कड़ा धाम पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. कुएं में पानी भरा होने की वजह से महिला को मामूली चोटें आईं. पूछताछ में महिला ने अपना नाम मंजू देवी और पति का नाम विनोद कुमार बताया. महिला के मुताबिक उसका पति शराब का आदी है और शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है. इसी घरेलू विवाद से परेशान होकर उसने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की. पुलिस ने महिला के पति विनोद कुमार और अन्य परिजनों को मौके पर बुलाया. पति को कड़ी हिदायत देते हुए दोबारा ऐसी घटना होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई. इसके बाद पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर परिजनों के हवाले कर दिया.
0
0
Report

काशीपुर में 48 घंटे में हत्या का रहस्य उजागर: पत्नी ने रचा खौफनाक षड़यंत्र

Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर के प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार से मिले शव की उलझी गुत्थी को उधम सिंह नगर पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझा लिया है। शुरुआत में जिसे एक सामान्य सड़क हादसा समझा जा रहा था, गले पर मिले चोट के गहरे निशानों ने उस हादसे के पीछे छिपी खौफनाक साजिश से पर्दा उठा दिया। मृतक संजीव कुमार की हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी ही पत्नी निशा ने अपने नाबालिग नौकर के साथ मिलकर रची थी। पुलिस की गहन जांच, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और फोरेंसिक साक्ष्यों के आगे पत्नी के झूठे बयान ज्यादा देर टिक न सके। मृतक की टेंट की दुकान पर काम करने वाले नाबालिग नौकर से पत्नी के अवैध संबंध ही इस खूनी वारदात की प्रमुख वजह बने। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर गठित काशीपुर पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों विधि-विवादित किशोरों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल 12 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

PHED LDC ने JEN के पर्स फेंके, विवाद थाने पहुंचा

Kota, Rajasthan:‘तेरे बाप का ऑफिस नहीं है, यहां फिर से दिख मत जाना’: PHED के LDC ने महिला JEN पर लेडीज पर्स फेंका, थाने पहुंचा मामला कोटा। जलदाय विभाग (PHED) में बाबू (LDC) और महिला JEN के बीच टेबल पर रखे लेडीज पर्स को हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पर्स हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। महिला JEN का आरोप है कि LDC ने उनके साथ तू-तड़ाक से बात की और गुस्से में लेडीज पर्स उठाकर उनकी तरफ फेंक दिया। विवाद के दौरान AEN भी मौके पर मौजूद थे。 घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे महावीर नगर थर्ड चौराहा स्थित AEN कार्यालय की बताई जा रही है। घटना के बाद महिला JEN ने महावीर नगर थाने पहुंचकर LDC के खिलाफ शिकायत दी। मामले को लेकर PHED विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है。 महावीर नगर थाना SHO हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला JEN और बाबू के बीच टेबल पर रखा लेडीज बैग हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी। महिला JEN की ओर से शिकायत दी गई है। शिकायत की जांच की जा रही है。 PHED के XEN जीवनधर राठौर ने बताया कि AEN ऑफिस से शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी。 महिला JEN ने बताया कि मंगलवार को उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्होंने हॉस्पिटल में ड्रिप भी चढ़वाई थी। इसी दौरान AEN ने बिल संबंधी अर्जेंट काम के लिए फोन किया और बिल शाम तक सबमिट करने को कहा। इसके बाद वह साथी JEN के साथ सेकेंड ऑफिस में बैठकर काम पूरा करने लगीं। शाम करीब 6 बज चुके थे और ऑफिस बंद होने का समय हो गया था। AEN से बात करने के बाद वह महावीर नगर थर्ड स्थित जलदाय विभाग के फर्स्ट ऑफिस पहुंचीं। महिला JEN के अनुसार, उस समय ऑफिस में AEN, LDC और दो अन्य लोग मौजूद थे。 महिला JEN ने बताया कि उन्होंने कंप्यूटर रखी टेबल पर अपना पर्स रख दिया था। LDC ने पर्स हटाने के लिए कहा। इस पर उन्होंने कहा कि थोड़ी देर का काम है, अभी पर्स हटा लेंगी। आरोप है कि इतना कहते ही LDC ने उनके साथ बत्तमीजी शुरू कर दी और तू-तड़ाक से बात करने लगा। महिला JEN के अनुसार, LDC ने कहा— ‘तेरे बाप का ऑफिस नहीं है, यहां फिर से दिख मत जाना।’ इसके बाद आरोप है कि LDC ने लेडीज पर्स उठाकर उनकी ओर फेंक दिया। महिला JEN का कहना है कि पूरी घटना AEN की मौजूदगी में हुई। घटना के बाद उन्होंने अपने पेरेंट्स को फोन कर मौके पर बुलाया। जब तक उनके पेरेंट्स वहां पहुंचे, LDC ऑफिस से जा चुका था। पेरेंट्स ने AEN से LDC को बुलाने के लिए कहा, लेकिन LDC वापस नहीं आया。 इसके बाद महिला JEN अपने पेरेंट्स के साथ महावीर नगर थाने पहुंचीं और LDC के खिलाफ शिकायत दी। महिला JEN के अनुसार, अगले दिन बुधवार को पुलिस ने PHED कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बुधवार दोपहर वह अन्य इंजीनियरों के साथ थाने पहुंचीं और LDC के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। महिला JEN का आरोप है कि बुधवार शाम 6 बजे तक पुलिस की ओर से FIR दर्ज नहीं की गई और विभाग की ओर से भी LDC के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। फिलहाल पुलिस शिकायत की जांच कर रही है और PHED विभाग ने भी मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने की बात कही है।
0
0
Report

लाड़ली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर के साथ MP में सियासत तेज, सवाल उठे

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल लाड़ली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर होते ही योजना पर शुरू हुई सियासत कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान प्रदेश में सवा 2 करोड़ लाडली बहना हैं और सरकार सिर्फ सवा करोड़ को ही राशि का लाभ दे रही है बाकी बहनों को पैसा क्यों नहीं दिया जा रहा मध्यप्रदेश की सभी बहनों को कब पैसा दिया जाएगा सरकार जवाब दे प्रदेश में कुपोषण की स्थिति को लेकर गरमाई सियासत कांग्रेस बोली प्रदेश में कुपोषण पर महिला बाल विकास की मंत्री को सोचना चाहिए यह क्यों हो रहा है बच्चों का भोजन कौन ठेकेदार खा रहा है यह सोचना चाहिए में बालाघाट भी गया था वहां बहुत बुरी स्थिति है, मौत तक हुई भाजपा के लोग अपने आप को पोषित करने में लगे हुए हैं सीडब्ल्यूसी की बैठक में फैसला 800 शहरों में छात्रों की गूंज का का होगा आयोजन राहुल गांधी देशभर में करेंगे संवाद, एमपी में जबलपुर में हो सकता है आयोजन उमंग सिंघार बोले - राहुल गांधी हमेशा से युवाओं से संवाद कर रहे हैं, सालों से बैठकें कर रहे हे आज भाजपा को क्यों युवाओं की याद आ रही है भाजपा जंतर मंतर के Gen_Z आंदोलन से घबराई हुई है वंदे मातरम पर सियासत, सीडब्ल्यूसी में फैसला पूरा वंदे मातरम नहीं गाएगी कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले - भाजपा के कितने लोगों को पूरा वंदे मातरम आता है देश में हजारों लाखों लोगों को वंदे मातरम नहीं आता लेकिन वह भारतीय हैं इसे गाने के विवाद से हटकर हमें गर्व से कहना चाहिए हम भारतीय हैं
0
0
Report

पाँच इमली विद्यालय में शिक्षकों की कमी से छात्राएं आक्रोशित; समाधान नहीं तो आंदोलन

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत करमदीखेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांच इमली में व्याप्त समस्याओं को लेकर छात्राओं और ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। स्कूली छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विद्यालय की मूलभूत समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि पांच इमली विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक करीब 250 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त कक्षा-कक्ष उपलब्ध नहीं हैं। विद्यालय में कुल सात कक्ष हैं, जिनमें से छह कक्षों में ही अध्ययन कार्य संचालित हो रहा है। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई विद्यालय परिसर के बाहर खुले में करवानी पड़ रही है। इससे बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय क्रमोन्नत हुए करीब चार वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आवश्यकता के अनुसार पद स्वीकृत नहीं किए गए हैं। शिक्षकों और विषय अध्यापकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नए सत्र 2026-27 में भी ग्राम पंचायत के कई विद्यार्थियों को शिक्षकों और सुविधाओं के अभाव के कारण दूसरे विद्यालयों में दाखिला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अभिभावकों ने विद्यालय में आवश्यकता के अनुसार शिक्षकों और कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की है। इसके साथ ही विद्यालय को आवंटित भूमि का निरीक्षण करवाकर वहां चारदीवारी निर्माण कराने की भी मांग उठाई गई है, ताकि विद्यालय परिसर सुरक्षित और व्यवस्थित हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर पहले भी शिक्षा विभाग और प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध जताया। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई कि यदि सात दिवस के भीतर विद्यालय की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण और अभिभावक उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए शिक्षा विभाग को जल्द से जल्द कक्षा-कक्ष, शिक्षक और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top