icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
495682
Sharda Prasad PalSharda Prasad PalFollow26 Aug 2024, 03:50 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुकुंदपुर जलजमाव: करोड़ों लागत के बावजूद सड़क-नाले से पानी क्यों जमा?

New Delhi, Delhi:उत्तर दिल्ली के मुकुंदपुर स्थित न्याय चौक पर पिछले करीब छह महीने से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। करोड़ों रुपये की लागत से सड़क और नाले का निर्माण लगभग डेढ़ साल पहले पूरा हुआ था, लेकिन जलभराव से राहत नहीं मिली। स्थानीय लोग आरोप लगाते हैं कि निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते नाला ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। तस्वीरें उत्तर दिल्ली के मुकुंदपुर के न्याय चौक की हैं, जहां सड़क पर जमा पानी स्थानीय लोगों और दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले करीब छह महीने से यहां जलजमाव की समस्या लगातार बनी हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस सड़क और नाले के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, उसका निर्माण पूरा होने के बाद भी आखिर जलभराव की समस्या क्यों बनी हुई है؟ स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क और नाले का निर्माण सही स्तर और उचित ढलान के साथ नहीं किया गया। यही वजह है कि नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा हो जाता है। जलभराव के कारण राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है, वहीं दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर सांसद, विधायक और निगम पार्षद तक मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। हर बार जल्द समाधान का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। अब त्योहारों का मौसम भी शुरू होने जा रहा है। नवरात्रि के पावन दिन नजदीक हैं और ऐसे में बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से दुकानदारों और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से कारोबार प्रभावित हो रहा है और यदि जल्द जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी त्योहारों के दौरान उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का दोबारा निरीक्षण करे, सड़क और नाले की तकनीकी जांच कराई जाए और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
0
0
Report
Advertisement

यूपी कैबिनेट आज कानून-व्यवस्था सुधारेगा, योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में, विकास के क्षेत्र में, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में देश के अंदर अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। उत्तर प्रदेश की बेहतरीन पहचान के लिए आज की कैबिनेट में बहुत सारे महत्वपूर्ण विषयों पर, मुद्दों पर चर्चा होगी क्योंकि योगी जी के नेतृत्व वाली सरकार उत्तर प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। कानून व्यवस्था बेहतर रहे, अपराध नियंत्रित हों और उत्तर प्रदेश के हर व्यक्ति तक प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे उसके लिए कैबिनेट में अनेकों फैसले लिए जाने हैं।
0
0
Report

अलीगढ़ दहेज विवाद: ससुराल में हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में दहेज विवाद को लेकर ससुराल में हंगामे का आरोप, मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल, अलीगढ़ के जमालपुर नगला की राशन वाली गली, हरिजन वाली गली नंबर 5 का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो में दहेज विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच हंगामे और मारपीट के आरोप सामने आए हैं, मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की बात भी कही जा रही है, अलीगढ़ में दहेज विवाद को लेकर ससुराल में हंगामे का आरोप, जमालपुर नगला की राशन वाली गली का बताया जा रहा वायरल वीडियो, बुजुर्ग महिला ने बहू और उसके परिजनों पर घर में तोड़फोड़ और मारपीट का लगाया आरोप, मारपीट में बुजुर्ग महिला समेत परिवार की अन्य महिलाओं और बच्चियों को चोट लगने का दावा, एक बच्ची के हाथ पर काटने और बुजुर्ग महिला के पेट में गंभीर चोट लगने का भी आरोप, पीड़ित पक्ष ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर हस्तक्षेप नहीं करने का लगाया आरोप, वीडियो में युवती ने एसपी और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर से आदेश मिलने की बात कही, लेकिन आदेश की कॉपी दिखाने को लेकर सवाल उठे, दोनों पक्षों के आरोपों के बीच पुलिस जांच और कार्रवाई पर टिकी निगाहें, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के जमालपुर मेला के का मामला
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मराण्डी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मराण्डी पहुँचे। सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वही बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस द्वारा ज्ञानेश कुमार के विरोध इस्तीफा की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन पर तीखा हमला बोला। कहा राहुल गांधी प्रियंका गांधी आंदोलन कर देश मे अराजकता फैलाना चाहती है। कांग्रेस का पतन कई राज्यो में बहुत पहले हो चुका है। बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, उड़ीसा सहित कई राज्यो में दशcos से सत्ता में नही आया है। उस समय ज्ञानेश कुमार नही था। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह नही थे। कांग्रेस को मालूम है कि वह सत्ता में नही आ सकता है। तो आंदोलन कर मीडिया में छाए रहना चाहता है। CJP के आंदोलन को लेकर बाबूलाल मरांडी ने CHP पार्टी की तुलना माववादी, नक्सली से किया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा CHP नक्सली है। माववादी विचारधारा पर चलती है। देश की जनता CHP को समझ चुकी है। उदण्ड लोग है। जिसे जनता दौड़ा दौड़ा कर पिटेगी。
0
0
Report
Advertisement

पटना में दुर्गापूजा से पहले 12 फीडर के विद्युत कटौती, 63 मोहल्ले प्रभावित

Patna, Bihar:पटना में दुर्गापूजा से पहले बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफॉर्मरों के रखरखाव और बिजली के तारों पर आई पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम किया जाएगा। इसके चलते आज शहर के 12 फीडर से जुड़े 63 मोहल्लों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक से चार घंटे तक बिजली कटौती होगी। शिवपुरी, आनंदपुरी, राजापुर, फ्रेजर रोड, भिखना पहाड़ी, बारी पथ, बालाजी नगर, मुबारकपुर, वास्तुविहार, गोसाईं टोला, पुलिस कॉलोनी, गोला रोड, रामपुर रोड और कैलाश पथ समेत कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग के रखरखाव कार्य के कारण संबंधित इलाकों के लोगों को परेशानी हो सकती है।
0
0
Report

जौनपुर में जमीन के विवाद ने हिंसक रूप लेकर अधेड़ गोली लगी, हालत गंभीर

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में जमीन के विवाद ने लिया हिंसक रूप, अधेड़ को मारि गोली हालत गंभीर केराकत के सरौनी पूरबपट्टी गांव में वारदात से मचा हड़कंप, घायल को जिला अस्पताल किया गया रेफर जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के सरौनी पूरबपट्टी गांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को हिंसक घटना में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने समर बहादुर मौर्या को गोली मार दी। गोली उनकी जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, घायल समर बहादुर मौर्या के बेटे अर्जुन मौर्या ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही कन्हैया लाल मौर्या ने जमीन संबंधी विवाद में उनके पिता को गोली मार दी। सूचना मिलने के बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) केराकत ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में हलचल मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोली चलने के पीछे की परिस्थितियों और विवाद के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

रत्नागिरी के डोह में डूबे कल्याण के दो 16 वर्षीय क्रिकेटर, मौत पर सवाल

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी तालुक्यातील कोळंबे येथे क्रिकेट सामना संपल्यानंतर पोहण्यासाठी गेलेल्या कल्याणच्या दोन १६ वर्षीय खेळाडूंचा डोहात बुडून दुर्दैवी मृत्यू झाला. सौरव झा आणि शुभम यादव अशी या मृत खेळाडूंची नावे आहेत. १६ वर्षांखालील क्रिकेट स्पर्धेसाठी ही मुले कल्याणहून आली होती. सामना झाल्यानंतर मैदानालगतच्या धोकादायक डोहात पोहण्यासाठी त्यांनी उडी घेतली; मात्र पाण्याखालील दगडावर आदळून गंभीर जखमी झाल्याने दोघांचाही पाण्यातच अंत झाला. या घटनेने क्रीडा वर्तुळात तीव्र हळहळ व्यक्त होत असून पूर्णगड पोलीस पुढील तपास करत आहेत..
0
0
Report

श्रीरामपूर में डंपर की भिड़ंत, युवती ने बोनट पकड़कर खुद को बचाया

Shirdi, Maharashtra:श्रीरामपूर शहरातील वार्ड क्रमांक ७ परिसरात गुरुवारी सकाळी भीषण अपघाताची घटना घडलीय. दुचाकीवरून जात असलेल्या तरुणीला भरधाव वाळू वाहतूक करणाऱ्या डंपरने जोरदार धडक दिली. धडकेनंतर तरुणीने प्रसंगावधान राखत डंपरचे बोनेट पकडत स्वतःचा जीव वाचविल्याने मोठा अनर्थ टळला.या संपूर्ण अपघाताचा थरार परिसरातील CCTV कॅमेऱ्यात कैद झाला असून अपघाताची दृश्ये पाहिल्यानंतर तरुणीचे नशीब बलवत्तर होते, अशी चर्चा परिसरात सुरू आहे. दरम्यान, भर लोकवस्तीत झालेल्या या अपघातासंदर्भात अद्याप कोणतीही तक्रार दाखल झालेली नसल्याची माहिती पोलिस सूत्रांनी दिली आहे.
0
0
Report

आदिवासी बहुल इलाके में पीएम ग्राम सड़क योजना के घटिया निर्माण पर उठे सवाल

Jamui, Bihar:जमुई में आज़ादी के इतने साल बाद 21वीं सदी में बन रहे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आदिवासी बहुल इलाके में सड़क और पुल-पुलिया निर्माण के नाम पर सरकारी राशि की बंदरबांट किए जाने का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल ऐसे समय उठ रहे हैं, जब पुल की ढलाई के बाद ही मसाला हाथ से झड़ने की बात सामने आई है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब निर्माण ऐसी स्थिति है, तो बाढ़ और तेज बारिश में पुलिया कितनी मजबूत रहेगी? करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क और पुल-पुलिया में कथित अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए काम रुकवा दिया। तब जाकर जेईई राजकुमार पहुँचे जहां पहुंचकर कार्रवाई के बजाय संवेदक का बचाव करते नजर आए। वहीं मामला सोनो प्रखंड अंतर्गत बटिया थाना क्षेत्र का है। बटिया से बुच्ची गांव तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 1.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क पर लगभग तीन पुल-पुलिया का निर्माण होना है। इसी क्रम में झनी नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है। ढलाई के बाद मसाला झड़ने की स्थिति ने निर्माणकार्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, निर्माण कार्य में गड़बड़ी की आशंका को लेकर बुच्ची गांव और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुल के स्लैब की ढलाई में पर्याप्त सरिया लगाने और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल करने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं होगा, तब तक काम नहीं होने दिया जाएगा। गुणवत्ता पर सवाल, तो संवेदक के काम का बचाव क्यों? ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क और पुल दर्जनों गांवों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। आदिवासी बहुल इलाके में विकास के नाम पर इतनी बड़ी राशि खर्च की जा रही है, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता ही सवालों के घेरे में है। यदि ढलाई के बाद मसाला झड़ रहा है, तो इसकी तकनीकी जांच कराना जरूरी है। आखिरकार, सरकारी राशि से बन रहे पुल की मजबूती की जिम्मेदारी किसकी है? और यदि निर्माण में गड़बड़ी सामने आती है, तो इसकी जवाबदेही कौन लेगा? शिकायत मिलने के बाद ग्रामीण कार्य विभाग, झाझा प्रमंडल के जेई राजकुमार दुबे निर्माण स्थल पर पहुंचे। हालांकि, ग्रामीणों की शिकायत और निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बीच जेई का बयान भी चर्चा में है। स्लैब की ढलाई में सरिया की मांग पर उन्होंने कहा कि स्लैब ढलाई में सरिया का जिक्र नहीं है। ऐसे में निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों का सीधा जवाब देने के बजाय तकनीकी दलील दिए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गड़बड़ी की शिकायत के बावजूद संवेदक के काम का बचाव किया जा रहा है। शिवलाल सोरेन, चंदारी राय, बड़कू मरांडी सहित अन्य ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया। ग्रामीणों की मांग है कि पुल की तकनीकी जांच हो और निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि यदि अभी ही निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं, तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हाला​नकि करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत वाली इस योजना में निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों का जवाब संबंधित विभाग को देना होगा। ग्रामीणों के आरोपों की निष्पक्ष तकनीकी जांच के बिना सच्चाई सामने नहीं आएगी। सवाल यह भी है कि आदिवासी इलाके में विकास योजनाओं के नाम पर खर्च हो रही सरकारी राशि की निगरानी आखिर किस स्तर पर की जा रही है। फिलहाल, ग्रामीणों के विरोध के बीच सबकी नजर इस बात पर है कि निर्माण की गुणवत्ता की जांच होती है या मामला केवल बयानबाजी तक सीमित रह जाता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top