icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पंचायती राज चुनाव के लिए कांग्रेस ने करौली में बोर्ड बनाने का संकल्प लिया

Karauli, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, करौली में बोर्ड बनाने का लिया संकल्प, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव में एकजुट होकर अधिक से अधिक सीटें जीतने और जिले में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं करौली जिला प्रभारी चतर सिंह बांसड़ा, पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज, हिंडौन विधायक अनीता जाटव सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और पूरे उत्साह के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर पंचायत स्तर तक कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और पार्टी को अधिकतम सफलता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह डागुर ने पुनः कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जिलेभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
0
0
Report
Advertisement

किसानों का महाराज गंगा सिंह चौक पर अनिश्चितकालीन धरना, नहर सुधार की मांग

Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर रायसिंहनगर में सिंचाई पानी की समस्या को लेकर किसानों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आगामी पांच अगस्त से शहर के महाराज गंगा सिंह चौक पर अनिश्चितकालीन पड़ाव डालेंगे। इस आंदोलन की औपचारिक घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान की गई। किसान नेताओं ने बताया कि नहरों में स्वीकृत शेयर के अनुसार पूरा पानी देने, गंगनहर का पुनर्निर्माण करवाने तथा पंजाब सीमा में नहरों से हो रही पानी की चोरी पर तुरंत प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर यह कदम उठाया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान कॉमरेड श्योपत मेघवाल, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन कालू थोरी, सतवीर सिंह और गंगनहर चेयरमैन हरविंदर सिंह सहित कई प्रमुख किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक महाराज गंगा सिंह चौक पर पड़ाव जारी रहेगा। बाइट श्योपत राम किसान नेता बाइट सतवीर सिंह किसान नेता
0
0
Report

स्कूटी शोरूम से जादूगर सम्राट शिवम ने आंखों पर पट्टी बांधकर चलाई स्कूटी

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow7m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:जादूगर सम्राट शिवम ने गुरुवार को शाम 4:30 बजे जंगलिया स्थित स्कूटी शोरूम राजू इंटरप्राइजेज से आंखों पर पट्टी बांधकर स्कूटी चला कर सड़कों पर प्रदर्शन किया। जादूगर सम्राट शिवम ने भारी भीड़ के बीच राजू इंटरप्राइजेज पर अपनी आंखों पर मौजूद एक व्यक्ति से पहले रूई रखवाई उसके बाद पट्टी बांधी और जादूगर को काला नकाब पहनाया गया। तत्पश्चात जादूगर सम्राट शिवम ने बड़ी संख्या में स्कूटी और बाइक सवार युवाओं के साथ स्कूटी चलाना प्रारंभ किया। जादूगर शिवम सम्राट अल्लाहपुर तिराहा, सरांय दरवाजा, नगर पालिका, स्टेट बैंक, बड़ी बाजार, गुलाब बैंड चौराहा, सिनेमा चौराहा होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। जहां पर स्कूटी यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर चौधरी उमेश गुप्ता, देवेश अवस्थी, जुनैद खान, सत्यवीर शुक्ला, शोरूम के संचालक राजू खान, फहद खान आदि मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement

सुपौल में तेज रफ्तार कन्टेनर ने बुजुर्ग को कुचला, NH-27 पर 6 घंटे जाम

Bihar:सुपौल में तेज रफ्तार कन्टेनर ने एक बुजुर्ग को कुचला, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना NH-27 पर निर्मली थाना क्षेत्र के हरियाही के समीप घटी। मृतक की पहचान देव नारायण राऊत के रूप में हुई है जो खेत-खलिहान देखकर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया, ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने शव को NH-27 पर रखकर जाम कर दिया। जाम के कारण ट्रैफिक की लंबी कतार लग गई। एसडीएम, SDPO आदि पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया। उग्र लोगों ने डायल-112 वाहन में भी तोड़फोड़ की। ग्रामीण मुआवजे की मांग सहित दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लगभग 6 घंटे के बाद ADM के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण सफल, 5 अगस्त से ड्राफ्ट लिस्ट प्रकाशित

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का पहला चरण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे, फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जिसके बाद एक महीने तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। साथ ही मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के तहत कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। प्रेस वार्ता में उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के तहत झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्र के 9 और सिंदरी के 1 मतदान केंद्र को बंद किया गया है। वहीं जिन बूथों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक थी, उन्हें विभाजित कर नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को सुविधा मिल सके। उपायुक्त ने बताया कि 5 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। इस दौरान नए मतदाता, छूटे हुए पात्र नागरिक तथा मतदाता सूची में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 21 लाख 15 हजार 997 मतदाता हैं। बीएलओ द्वारा घर-घर फॉर्म वितरित किए गए, लेकिन 4 लाख 63 हजार 794 फॉर्म वापस नहीं लौटे। इनमें बड़ी संख्या में शिफ्टेड, अनुपस्थित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के मामले शामिल हैं। झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों के नाम भी दावा-आपत्ति अवधि में नए स्थान पर जोड़े जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि समय पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले बीएलओ, विशेषकर टुंडी क्षेत्र के कर्मियों को 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से समय पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की।
0
0
Report

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दतिया उपचुनाव में भाजपा की भारी जीत की उम्मीद जताई

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दतिया उपचुनाव को लेकर विश्वास जताया है कि भाजपा भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि लगातार पिछले चुनाव से भाजपा हमेशा जीतती आ रही है और इस चुनाव में भी भाजपा को विजय हासिल हो. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के रूठने की बात पर उन्होंने कहा कि खुद नरोत्तम मिश्रा पूरे चुनाव प्रचार के दौरान साथ में रहे हैं उन्होंने बहुत मेहनत की है इस चुनाव को जितवाने के लिए इसलिए भाजपा भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी. मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने जंतर मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान भाषा के अमर्यादित प्रयोग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ लोगों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की भी आवश्यकता है. उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ग्वालियर के मानस भवन, फूलबाग में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती महोत्सव वर्ष के समापन समारोह में शिरकत करने यहां पहुंचे थे उनके साथ मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी यहां मौजूद रहे.
0
0
Report
Advertisement

डोंगरगढ़-कटघोरा समेत बस्तर में नई रेल परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा लोकेशन 30-07-26 स्लग- रेलवे लाइन छत्तीसगढ़ के लिए रेल विस्तार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार को लेकर चर्चा की. बैठक के दौरान डोंगरगढ़ से कटघोरा तक प्रस्तावित नई रेल लाइन तथा बस्तर क्षेत्र में दो नई रेल परियोजनाओं का विषय प्रमुखता से उठाया गया. जानकारी के अनुसार केंद्रीय रेल मंत्री ने इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की. बताया गया कि सांसद संतोष पाण्डेय लंबे समय से डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन की मांग लोकसभा में उठाते रहे हैं. इस स्वीकृति को उनके लगातार प्रयासों का परिणाम बताया जा रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा सांसद संतोष पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया गया.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top