icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पहली बारिश में डबल स्टोरी रोड पर जलभराव, सड़कों पर जाम के हालात

New Delhi, Delhi:दो विधानसभाओं की सीमा पर जलभराव, पहली बारिश में खुली तैयारियों की पोलسمشر घंटों पानी में डूबी रही डबल स्टोरी रोड, वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी नई दिल्ली। मानसून की पहली तेज बारिश ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जलनिकासी व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी। वेलकम स्थित डबल स्टोरी रोड पर बारिश थमने के तीन से चार घंटे बाद भी जलभराव बना रहा। सड़क पर कई फुट तक पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार थम गई, जबकि पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। डबल स्टोरी रोड बारिश के बाद किसी तालाब का दृश्य पेश कर रही थी। यह सड़क एक ओर सीलमपुर विधानसभा और दूसरी ओर गांधीनगर विधानसभा की सीमा से होकर गुजरती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों के बीच स्थित होने के कारण इस सड़क की जिम्मेदारी तय नहीं हो पाती, जिसका खामियाजा हर बार आम जनता को भुगतना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर हल्की बारिश में भी जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। इससे न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों की देरी का सामना करना पड़ता है। इस बार भी बारिश रुकने के कई घंटे बाद तक सड़क से पानी निकालने के लिए न तो कोई पंपिंग मशीन दिखाई दी और न ही प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी व्यवस्था नजर आई। जलभराव के कारण कई वाहन बीच सड़क में बंद हो गए, जबकि दोपहिया चालकों को पानी से भरी सड़क पर जोखिम उठाकर गुजरना पड़ा। पैदल चलने वालों को भी घुटनों तक भरे पानी के बीच रास्ता तय करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष मानसून से पहले नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश इन दावों की वास्तविकता उजागर कर देती है। उनका कहना है कि जब तक जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाएगी, तब तक हर मानसून में लोगों को इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ेगी। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि डबल स्टोरी रोड पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि हर बारिश के बाद लोगों को जलभराव, जाम और आवागमन की परेशानी का सामना न करना पड़े。
0
0
Report

गोड्डा महागामा में सामूहिक दुष्कर्म: 5 आरोपी गिरफ्तार, टोटो व चार मोबाइल बरामद

Godda, Jharkhand:विज्ञान के इस युग में लोग भले ही स्मार्ट फोन का प्रयोग करते हैं लेकिन खो जाने पर झाड़ फूंक का सहारा लेने से गुरेज नहीं करते। ऐसा ही मामला गोड्डा के महगामा थाना में दर्ज हुआ है। जहाँ एक युवती e रिक्शा (टोटो) से मोबाइल खोजने निकली और सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महागामा में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत 5 को गिरफ्तार कर लिया है। टोटो और 4 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं。 मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के संनोखर थाना क्षेत्र की एक महिला का घर में मोबाइल खो गया था। मोबाइल खोने पर ओझा गुणी के चक्कर में वो अपने रिश्तेदार के यहां महागामा थाना क्षेत्र आ रही थी। आने-जाने के दौरान टोटो चालक अकरम से संपर्क हुआ। मोहम्मद अकरम ने महिला को प्रलोभन दिया कि हम दूसरे ओझा गुणी से दिखवा कर मोबाइल दिलवा देंगे। ऐसी बात कह कर घुमाया और लौगांय लेकर गया जहां अकरम ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक एक कर के महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले को लेकर महिला ने 8 जुलाई को महागामा थाना में मामला दर्ज कराया जिसके बाद गोड्डा पुलिस के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस महागामा के एसआईटी के गठन किया गया। वैज्ञानिक एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर महागामा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अकरम सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक टोटो और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, इस घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद अकरम 19 वर्ष, नूर नबी 35 वर्ष, मोहम्मद यूसुफ 22 वर्ष, मोहम्मद आसीफ 21 वर्ष, खुर्शीद आलम 23 वर्ष—all ग्राम लौगांय थाना महागामा जिला गोड्डा के निवासी हैं। और भी अन्य आरोपियों का तलाश किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

नौगांव में बरसाती नाले के अवरोध से खेत में पानी, किसान की चौथी शिकायत

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की अरनोद तहसील के नौगांवा गांव में बरसाती पानी की निकासी बाधित होने से एक किसान की सोयाबीन फसल पर संकट खड़ा हो गया है। नौगांवा निवासी किसान कैलाश मेनारिया ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी द्वारा वर्षों पुराने बरसाती नाले को बंद कर दिए जाने से बारिश का पूरा पानी उनकी खातेदारी भूमि में भर रहा है, जिससे फसल खराब हो रही है। कार्रवाई नहीं होने पर किसान ने चौथी बार जिला कलेक्टर को परिवाद सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। किसान कैलाशी मेनारिया ने बताया कि उनकी खातेदारी भूमि के पूर्वी दिशा में वर्षों पुराना बरसाती पानी निकासी का नाला है। आरोप है कि पड़ोसी परमानंद मेनारिया ने नाले को बंद कर खेत के चारों ओर खाई खोद दी और नाले में लगे पाइपों को भी अवरुद्ध कर दिया। इसके कारण हाल ही में हुई बारिश का पूरा पानी उनके खेत में भर गया, जिससे बोई गई सोयाबीन की फसल खराब होने लगी। किसान का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और मारपीट की धमकी भी दी गई। उनका कहना है कि बरसाती नाले को रोकने का किसी को अधिकार नहीं है और ऐसा करने से उनकी कृषि भूमि को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। कैलाश मेनारिया ने बताया कि उन्होंने 29 जून को तहसीलदार अरनोद, 30 जून को अरनोद थाने तथा 3 जुलाई को जिला कलेक्टर को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 9 जुलाई को वह अपने बेटे के साथ पुनः जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर बरसाती नाले को तत्काल खुलवाने तथा खेत में भरे पानी की निकासी करवाने की मांग की। किसान ने प्रशासन से पटवारी हल्का नौगांवा को मौके पर भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराने, नाले से अवरोध हटाने और खेत में भरे पानी की निकासी सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि सोयाबीन की फसल को और अधिक नुकसान से बचाया जा सके।
0
0
Report

कोटा के फतहनपुरा में 5 फीट सांप मोहनलाल की टीम ने सुरक्षित बचाया

Kota, Rajasthan:कोटा चूहे पकड़ने के पिंजरे में फंसा 5 फीट का सांप भीमगंज मंडी क्षेत्र के फतहनपुरा में हुई घटना स्नेक कैचर मोहनलाल की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कोटा भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के नया गांव, रोटरी रोड स्थित फतहनपुरा में 7 जुलाई को एक घर में चूहे पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में करीब 5 फीट लंबा सांप फंस गया। मकान मालिक ओमप्रकाश कोली ने इसकी सूचना स्नेक रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलते ही मोहनलाल सिंह पहलवान और मोहरर साहिब मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित ट्रैप से निकालकर जंगल में छोड़ दिया। समय पर रेस्क्यू होने से कोई जनहानि नहीं हुई।
0
0
Report

Indore-bound bus catches fire after tire burst, 26 passengers rescued

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:लोकेशन देवास, एमपी देवास इंदौर जा रही 26 यात्रियों से भरी बस आग के गोले में तब दिल सभी सुरक्षित बाहर निकले, शिप्रा थाना क्षेत्र स्थित बायपास पर हुआ हादसा मौके पर फिर विभाग की गाड़ियां अभी पहुंची जानकारी लगते पुलिस ने यात्रियों को राहत पहुंचाई ड्राइवर विजय कुशवाहा की सूझबूझ से यात्रियों की जान बची अंबे ट्रेवल्स की बस में हुआ है हादसा टायर फटने के कारण बस में लगी थी आग इंदौर आने वाली यात्री बस में टायर फटने के बाद आग लगाने की घटना सामने आई ड्राईवर, राहगीरों की फुर्ती ने एक बड़ा हादसा होने से बचा किया जिसमें सवार सभी 26 यात्रियों और उनके सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक थाना क्षेत्र के बायपास पर अंबे ट्रेवल्स की बस जो रीवा से चलकर 26 यात्रियों को इंदौर लेकर जा रही थी रास्ते में अचानक से टायर में चिंगारी लगी और धुआं ड्राइवर को नजर आया ड्राइवर ने तुरंत बस को रोड किनारे लगाकर सभी 26 यात्रियों को बाहर निकाल कर लगेज कंपार्टमेंट में रखा हुआ सामान भी राहगीरों और यात्रियों ने बाहर निकाल लिया बताया जा रहा है कि बस में आज सबसे पहले टायर में चिंगारी उठने के बाद में धुआं निकला और फिर आग लगी थी। देखते ही देखते बस पूरी तरह से रोड पर ही जलकर खाक हो गई बताया जा रहा है कि बस अंबे ट्रेवल्स की ओर रमेश नामक व्यक्ति इस बस के मालिक हैं। बस रीवा से संचालित होकर सतना और अन्य स्थानों से यात्रियों को इंदौर ला रही थी तभी यह हादसा हुआ जानकारी लगते ही फायर विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और दोनों और के बायपास को बंद कर कर आग बुझाई गई। फिलहाल किसी तरह की कोई जानकारी नहीं हुई है。
0
0
Report
Advertisement

चूरू के शहीद ऋषिराज देवड़ा की पुण्यतिथि पर रक्तदान और स्कूल नामकरण

Pali, Rajasthan:शहीद ऋषिराज सिंह देवड़ा की प्रथम पुण्यतिथि, विद्यालय उनके नाम समर्पित, 100 यूनिट रक्तदान से दी सलामी, उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी व सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी, खिवान्दी गांव में शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह, विद्यालय नामकरण एवं रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। 9 जुलाई 2025 को चूरू के भानुदा के पास भारतीय वायुसेना का जैगुआर फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त होने से फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा वीरगति को प्राप्त हुए थे। समारोह में स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, लूनी विधायक व विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, ब्रिगेडियर प्रताप सिंह राणावत, सहित जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद के पिता जसवंत सिंह देवड़ा, माता एवं दादी का सम्मान किया गया तथा विद्यालय नामकरण की पट्टिका का अनावरण हुआ। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने विधायक कोष से 10 लाख रुपये से सामुदायिक भवन तथा शहीद की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव आगे बढ़ाने की घोषणा की। मंत्री जोगाराम पटेल ने विद्यालय नामकरण और 100 यूनिट रक्तदान को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
0
0
Report

जमीन विवाद में पिता की हत्या, बेटे समेत छह-छात पर हमला

Barmer, Rajasthan:जमीन विवाद में पिता की हत्या का आरोप, बेटे समेत छह-सात लोगों पर मारपीट का आरोप; इलाज के दौरान मौत बाड़मेर। जिले के शोभाला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेखाराम पुत्र रावताराम निवासी शोभाला पर उनके ही बेटे ने कथित रूप से छह-सात अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे जमीन विवाद कारण हो सकता है। आरोप है कि देर रात घर में रेखाराम के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई。 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल जमीन विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

खेड के निघोजे में पुल बहने से बच्चों की स्कूल पहुंच पर खतरा

Shirur, Maharashtra:पुणे जिल्ह्यातल्या खेड तालुक्यातून एक मोठी आणि चिंताजनक बातमी समोर येतेय. खेडमधील निघोजे गावात मुसळधार पावसामुळे शिवशक्ती हौसिंग सोसायटी आणि आल्हाट वस्तीला जोडणारा मुख्य रस्त्यावरील पूल पूर्णपणे वाहून गेला आहे. पूल वाहून गेल्याने या भागातील नागरिकांचा बाहेरील जगाशी संपर्क पूर्णपणे तुटला असून, शाळकरी मुलांना जीवघेणी कसरत करत शाळा गाठावी लागत आहे. विशेष म्हणजे, स्थानिक तलाठ्यांनी घटनास्थळाला भेट देऊन अर्जावर स्वाक्षरी केली असली, तरी अद्याप इतर कोणत्याही वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकाऱ्यांनी किंवा लोकप्रतिनिधींनी या ठिकाणी भेट दिलेली नाही. कोणतीही पर्यायी व्यवस्था किंवा पंचनामा न झाल्याने स्थानिक ग्रामस्थांमध्ये तीव्र संताप व्यक्त होत आहे. ज्येष्ठ नागरिक, रुग्ण आणि शाळकरी मुलांचे अतोनात हाल होत असून, प्रशासनाने या गंभीर परिस्थितीची तात्काळ दखल घेऊन इथे पर्यायी मार्ग किंवा नवीन पूल उभारण्याची मागणी रहिवाशांनी केली आहे.
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा जेवर हादसे में बिहार के तीन प्रवासी मजदूरों की मौत

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में बिहार के तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 10:30 बजे जेवर से खुर्जा जाने वाले मार्ग पर नीमका गांव के सामने सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान करन (22) पुत्र मिथलेश, विश्वजीत (24) पुत्र सतीश और मिथुन (25) निवासी जनपद अररिया, बिहार के रूप में हुई है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि तीनों युवक क्षेत्र में धान की रोपाई का कार्य करने के लिए आए थे और रात के समय पैदल जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया。 बाइट संतोष कुमार एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान स्कॉर्पियो के रूप में कर ली है। साथ ही वाहन चालक की भी पहचान हो चुकी है। मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। वाहन की तलाश और अन्य साक्ष्य जुटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। हादसे से मृतकों के परिजनों में शोक व्याप्त है。
0
0
Report

देवा गांव में एक परिवार में फूड पॉइजनिंग, महिलाएं और पुरुष गंभीर, जैसलमेर रेफर

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबर देवा गांव में एक ही परिवार में फूड पॉइजनिग का मामला आया सामने पाक विस्थापित भील परिवार की न महिलाओं और एक पुरुष की बिगड़ी तबियत, सभी को लाया गया देवा PHC जहाँ पर हुआ सभी का प्राथमिक उपचार, प्राथमिक उपचार के बाद तीन महिलाओं और एक पुरुष को गंभीर हालत देखते हुए किया जैसलमेर रेफर, जैसलमेर जवाहर अस्पताल में चल रहा सभी का उपचार, बीमार लोगो के परिजनों का कहना की खाना खाने के बाद पानी पीने से बिगड़ी सभी की तबियत फूड पॉइजनिग की जानकारी के बाद चिकित्सा विभाग आया हरकत में , CMHO डॉ राजेंद्र पालीवाल के निर्देश पर फ़ूड सेफ्टी अधिकारी टीम के साथ मौके के लिये हुए रवाना
0
0
Report

राजनांदगांव के पार्षद के पहचान और जाति प्रमाण पत्र विवाद पर बड़ा हंगामा

Khairgarh, Uttar Pradesh:राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका में एक वोट से चुनाव जीतने वाले पार्षद संतोष गंधर्व की पहचान और जाति प्रमाण पत्र को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम सिरसाही निवासी जगन्नाथ गंधर्व ने थाना ठेलकाडीह में शिकायत देकर दावा किया है कि संतोष उनका पुत्र नहीं है, फिर भी उनके नाम का उपयोग कर जाति प्रमाण पत्र बनवाया गया और चुनाव लड़ा गया। वहीं संतोष गंधर्व ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि बचपन से उनके सभी दस्तावेजों में जगन्नाथ गंधर्व का नाम पिता के रूप में दर्ज है। नगर पंचायत घुमका के वार्ड क्रमांक-14 से निर्वाचित पार्षद संतोष गंधर्व चुनाव जीतने के बाद एक नए विवाद में घिर गए हैं। ग्राम सिरसाही निवासी जगन्नाथ गंधर्व ने ठेलकाडीह थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि संतोष उनका पुत्र नहीं है, लेकिन उनके नाम का उपयोग कर शैक्षणिक दस्तावेज हासिल किए गए और उन्हीं के आधार पर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ा गया। जगन्नाथ गंधर्व (शिकायतकर्ता) शिकायृतकर्ता का कहना है कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी तब हुई जब घुमका से कुछ लोग उनके गांव पहुंचे और संतोष के बारे में पूछताछ की। जगन्नाथ गंधर्व का दावा है कि उन्होंने संतोष को कभी देखा तक नहीं और न ही उसे अपना पुत्र माना है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर पार्षद संतोष गंधर्व ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि बचपन से आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्कूल रिकॉर्ड सहित सभी सरकारी दस्तावेजों में जगन्नाथ गंधर्व का नाम पिता के रूप में दर्ज है। संतोष का दावा है कि उनकी मां और जगन्नाथ गंधर्व के बीच वर्षों तक संबंध रहे थे, जिसके कारण उनका नाम दस्तावेजों में दर्ज हुआ। संतोष गंधर्व का आरोप है कि चुनाव में महज एक वोट से जीत हासिल करने के बाद विरोधी पक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस उनके बयान दर्ज कर चुकी है और उन्होंने सभी दस्तावेज जांच के लिए उपलब्ध करा दिए हैं। फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं। अब पुलिस जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला फर्जी पहचान और दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग का है या फिर वर्षों पुराने पारिवारिक विवाद को चुनावी रंग दिया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर के देवा गांव में एक परिवार में फूड पॉइजनिंग, स्थिति गंभीर

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर-देवा गांव में एक ही परिवार में फूड पॉइजनिग का मामला आया सामने पाक विस्थापित भील परिवार के तीन महिलाओ व एक पुरुष के बिगड़ी तबियत, सभी को लाया गया देवा PHC जहाँ पर हुआ सभी का प्राथमिक उपचार, प्राथमिक उपचार के बाद तीन महिलाओ व एक पुरुष को गंभीर हालत देखते हुए किया जैसलमेर रेफर, जैसलमेर जवाहर अस्पताल में चल रहा सभी घायलों का उपचार, घायलों के परिजनों का कहना है की खाना खाने के बाद पानी पीने से बिगड़ी सभी की तबियत फूड पॉइजनिग की जानकारी के बाद चिकित्सा विभाग आया हरकत में , CMHO डॉ राजेंद्र पालीवाल के निर्देश पर फ़ूड सेफ्टी अधिकारी टीम के साथ मौके के लिये हुए रवाना
0
0
Report

हरदोई में जलभराव पर सपा का अनोखा प्रदर्शन: धान रोपकर भाजपाजंडा गाड़ा

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में जलभराव पर सपा का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर लगाई धान की पौध और गाड़ा भाजपा का झंडा उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद शहर में जलभराव और बदहाल सड़कों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।शहर के आरआर इंटर कॉलेज के सामने टूटी सड़क पर जलभराव के बीच सपा कार्यकर्ताओं ने धान की पौध रोपी और भाजपा का झंडा गाड़कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा नेता राम ज्ञान गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हरदोई शहर की सड़कें बदहाल हैं और चारों ओर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इसी सड़क पर हाल ही में कई ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं और कई वाहनों को नुकसान भी पहुंचा है। राम ज्ञान गुप्ता ने कहा कि सरकार और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में भाजपा का झंडा लगाया और जलभराव वाली सड़क पर धान की पौध रोपकर विरोध दर्ज कराया।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित हैं जबकि धरातल पर जनता बदहाल सड़कों और जलभराव की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में हरदोई शहर की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सपा नेता ने बताया कि जिस सड़क पर प्रदर्शन किया गया, वहां आरआर इंटर कॉलेज, एक निजी स्कूल और बच्चों का अस्पताल भी स्थित है इसके बावजूद प्रशासन समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया。 -बाइट-राम ज्ञान गुप्ता प्रदेश सचिव व्यापार सभा उत्तर प्रदेश सपा
0
0
Report

Amroha के गजरौला क्षेत्र में सांप के काटने से युवक की हालत गंभीर, अस्पताल रेफर

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला नाईपुरा में खेत में घूमने गए एक युवक को साँप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला नाईपुरा निवासी शाहबुद्दीन ने बताया कि वह गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अपने एक दोस्त के साथ खेत में घूमने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसके पैर के नीचे साँप आ गया और साँप ने उसके पैर में काट लिया। बताया जा रहा है कि जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक वह मौके पर ही गिर पड़ा। साथ में मौजूद दोस्त ने तुरंत परिवार के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद साबुत्दीन की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल अमरोहा के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि परिजन युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top