Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Korba495677

KoRbA Police Line Colony: 7-foot Python Rescued and Released Back into Forest

NDNEELAM DAS PADWAR
Nov 04, 2025 04:00:35
Korba, Chhattisgarh
एंकर – कोरबा जिले के पुलिस लाईन कॉलोनी में जहाँ बच्चे खेल रहे थे वहीँ कुछ दूरी पर 7 फ़ीट लम्बा अज़गर किनारे रखे लकड़ियों के ढेर पर छिपकर बैठा था। अचानक कुछ लोगों की नज़र अजगर पर गयी। भले ही अजगर जहरीला नहीं होता लेकिन अपने शिकार को निगल लेता है और कहीं अजगर बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना ना कारित कर दे इसलिए बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरक्षक सुरेश कुमार ने पहले बच्चों को समझाकार वहां से दूर किया फिर कॉलोनी में अजगर है इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यु टीम के जितेंद्र सारथी को दिया। सूचना मिलने के कुछ देर बाद जितेंद्र सारथी पुलिस लाईन कॉलोनी के नए बिल्डिंग पहुंचे फिर अजगर को पकड़ने रेस्क्यु ऑपरेशन शुरू किया। अजगर का रेस्क्यु किया जा रहा था तो कॉलोनीवासी अपने बालकनी से रेस्क्यु ऑपरेशन को बड़ी उत्सुकता से देख रहे थे। कुछ देर बाद बड़ी सावधानी से जितेंद्र सारथी ने अजगर का रेस्क्यू कर लिया और उसे बड़ी सावधानी से थैले में डाल लिया। थोड़ी देर बाद अजगर को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में पुनः छोड़ा गया। बाइट - सुरेश कुमार, आरक्षक बाइट - जीतेन्द्र सारथी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DBDEVENDRA BISHT
Nov 04, 2025 09:33:52
Almora, Uttarakhand:सरकार का पुतला दहन, पहाड़ के स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की मांग उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने आज गांधी पार्क, अल्मोड़ा में राज्य सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। यह विरोध चौखुटिया सहित पहाड़ी क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को दबाने की कोशिश के विरोध में किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पहाड़ के अस्पतालों को रेफर सेंटर में बदल रही है। उन्होंने मांग की कि सभी पहाड़ी क्षेत्रों के अस्पतालों में डॉक्टर, टेक्नीशियन और अन्य चिकित्सा स्टाफ की तैनाती तत्काल की जाए, ताकि स्थानीय जनता को उपचार के लिए मैदानों की ओर न जाना पड़े।
0
comment0
Report
BBBhupendra Bishnoi
Nov 04, 2025 09:33:41
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी : सोलर प्लांट केबल चोरी में तीन और आरोपी गिरफ्तार फलोदी पुलिस ने सोलर प्लांट से केबल चोरी के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनसे चोरी की जली हुई केबल व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और पिकअप बरामद की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया आईपीएस ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण और वृताधिकारी अचलसिंह देवड़ा के सुपरविजन में थानाधिकारी भंवराराम व उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों — मठार खां, अब्दुल रजाक व जाकर हुसैन निवासी धुड़सर, थाना पोकरण (जैसलमेर) को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को उग्रास गांव स्थित 2.5 मेगावाट सोलर प्लांट से करीब 6000 मीटर डीसी केबल चोरी की गई थी। मामले में पहले दो आरोपियों और कबाड़ी को पकड़ा जा चुका था। तीनों नए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी रात के समय सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर केबल चोरी करते और उसे सस्ते दामों में बेचकर मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Nov 04, 2025 09:33:18
Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर में उत्तराखंड शहरी विकास विभाग द्वारा आज प्रदेश के समस्त निकायों के अध्यक्षों और उनसे जुड़े अफसरों के साथ सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सूबे के अलग-अलग स्थानों से पहुंचे निकाय अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कराए जा रहे कार्यों को साझा किया और उन्होंने अपने क्षेत्रों में और बेहतर प्रदर्शन करने में सामने आने वाली रुकावटों को भी रखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रातः 09:30 बजे स्टेडियम काशीपुर पहुंचे और 09:45 बजे होटल अनन्या काशीपुर पहुंचे। उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष समारोह की श्रृंखला में आयोजित शहरी विकास सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपस्थित निकाय अध्यक्षों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर इसे रजत जयंती के तौर पर तमाम श्रृंखलाओं का आयोजन कर रहे हैं। सभी निकाय अपने-अपने स्थानों पर भी रजत जयंती समारोह का आयोजन करें। संबोधन के बाद मुख्यमंत्री ने मोबाइल डिजिटल एजुकेशन वाहन व नगर निगम काशीपुर की 14 नई कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाला किया। प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि सम्मेलन में उपस्थित सभी निकाय प्रतिनिधि अपने सुझाव और अनुभव साझा करेंगे, जिसके बाद उत्तराखंड को देश के मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए नीति बनाते हुए विकास को गति देंगे। आज का सम्मेलन सूबे की प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होगा और मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Nov 04, 2025 09:33:03
Almora, Uttarakhand:वन पंचायतों की स्वायत्तता और संवैधानिक अधिकारों की बहाली की मांग को लेकर आज चौघानपाटा में वन पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के सरपंच इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान अल्मोड़ा में जुलूस भी निकाला गया। सरपंचों ने कहा कि वन पंचायतें अपने अधिकारों और स्वायत्तता से वंचित हैं। उन्होंने वन पंचायतों को संवैधानिक दर्जा देने, सरपंचों को मानदेय देने और लीसा टिपान व रॉयल्टी की प्रक्रिया सरल करने की मांग की। सरपंचों ने कहा कि वन पंचायत सलाहकार परिषद में सरपंचों को अध्यक्ष बनाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Nov 04, 2025 09:29:40
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल RSS प्रमुख मोहन भागवत के संतों की सुरक्षा को लेकर डंडे के साथ खड़े होने वाले बयान पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान हमारी संतों की वजह से संस्कृति बच्ची है RSS नहीं था तब भी संत थे अंग्रेज रहे तब भी हिंदुस्तान की संस्कृति खत्म नहीं हुई लट्ठ लेकर संतों के पीछे चलने की आवश्यकता नहीं RSS को संत स्वयं सक्षम है लट्ठबाजी करने के लिए बाइट पूर्व मंत्री पीसी शर्मा *भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान* राष्ट्रीय जागरण के लिए हर युग में संत ने काम किया भारत की भूमि की रक्षा संतो ने की है कल हम गुरु नानक जयंती मना रहे हैं गुरु परंपरा का निर्वाह हुआ समय-समय पर अलग-अलग गुरु आए भारत में सत्संग अच्छी परंपरा है संतो के बारे में गलत टिप्पणी करना गलत है समाज हमेशा संतो के साथ खड़ा है यही भागवत जी ने कहा है। बाइट भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Nov 04, 2025 09:29:34
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिग्विजय सिंह को लेकर इंदौर कांग्रेस के दो नेताओं के वायरल ऑडियो पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान कांग्रेस की परंपरा का वह निर्वहन कर रहे है हो सकता है जीतू पटवारी ने इंदौर को अलग स्टेट घोषित कर दिया हो कांग्रेस में परंपरा रही है एक दूसरे को गाली देने की,नीचा दिखाने की,कपड़े फाड़ने की हम कांग्रेस के काम में बाधा क्यों खड़ी करें एक पूर्व जिला अध्यक्ष एक वर्तमान जिला अध्यक्ष सत्संग कर रहे है अपने नेता की अच्छाई बुराई बता रहे है हमे कोई आपत्ति नहीं है दिग्विजय सिंह सीनियर नेता है उनका इतना अपमान न किया जाए जीतू पटवारी जो योजना बना रहे है दिग्विजय सिंह के अपमान की वह ठीक नहीं है। बाइट भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा इंदौर कांग्रेस की नूरा कुश्ती पर,पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान दिग्विजय सिंह को लेकर अगर कोई कुछ कह रहा है तो उसको अपने आपे में रहना चाहिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं दिग्विजय सिंह अगर कोई आपत्तिजनक किसी नेता को लेकर बात कर रहा है तो मुझे उम्मीद है की जीतू पटवारी और राजेंद्र सिंह इस पर एक्शन लेंगे मुझे उम्मीद है कि जीतू पटवारी और राजेंद्र सिंह ने इसमें संज्ञान लिया होगा और उचित कार्रवाई करेंगे कांग्रेस में आपसी लड़ाई का कल्चर नहीं बीजेपी के अंदर गोविंद सिंह राजपूत और भूपेंद्र सिंह के बीच किस तरह की बयानबाजी हो रही सबकों दिख रहा है बाइट पूर्व मंत्री पीसी शर्मा
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 04, 2025 09:29:16
Paradeep, Odisha:Anchor - ସୁଦାନରେ ବିଦ୍ରୋହୀଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ଓଡ଼ିଆ ଯୁବକ ଅପହୃତ ।ଉଦ୍ଧାର ପାଇଁ ପରିବାର ଲୋକଙ୍କ ଆକୁଳ ନିବେଦନ ।ଗୃହ ଯୁଦ୍ଧ ରେ ସାମିଲ ବିଦ୍ରୋହୀଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ଅପହରଣ ହୋଇଛନ୍ତି ।ଅପହୃତ ଯୁବକ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲା ତିର୍ତ୍ତୋଲ ଥାନା କୋଟକଣା ଗାଁର ଆଦର୍ଶ ବେହେରା । ସେ ତିନି ବର୍ଷ ହେଲା ସୁଦାନ ର ଦର୍ଫୁର ଷ୍ଟେଟର ଅଲ ଫାସିର ଠାରେ ଥିବା ଏକ ଘରୋଇ କମ୍ପାନୀରେ କାମ କରୁଥିଲେ । ଗୃହ ଯୁଦ୍ଧ କୁ ନେଇ ଗତ କିଛି କାଳ ହେବ କମ୍ପାନୀ ବନ୍ଦ ରହିଥିବା ବେଳେ ସପ୍ତାହେ ତଳେ କମ୍ପାନୀ ମାଲିକଙ୍କ ଅନୁରୋଧ କ୍ରମେ ସେ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟକୁ ଯାଇଥିବା ଥିଲେ । ହେଲେ ସେଠାରେ ବିଦ୍ରୋହୀ ଆତଙ୍କବାଦୀ ମାନେ ତାଙ୍କୁ ଅପହରଣ କରି ନେଇଛନ୍ତି । ଏହି ବାବଦରେ ଅପହରଣକାରୀ ମାନେ ଏକ ଭିଡିଓ ଜାରି କରିଥିବା ସହ ଅପହୃତ ଯୁବକଙ୍କର ମଧ୍ୟ ହିନ୍ଦୀ ରେ ଏକ ଅଡିଓ ତାଙ୍କ ଘରକୁ ପଠାଇଛନ୍ତି । ହେଲେ ତାଙ୍କର ଆଉ କୌଣସି ସନ୍ଧାନ ମିଳି ପାରିନାହିଁ । ଆରପଟେ ପୁଅ ଅପହରଣ ଖବର ପାଇବା ପରେ ବାପା ମାଆ ଭାଙ୍ଗି ପଡିଥିବା ସହ ତାଙ୍କର ସ୍ତ୍ରୀ ଓ ପିଲା ମଧ୍ୟ ଭୟ ଆଶଙ୍କା ଭିତରେ ରହିଛନ୍ତି । ପୁଅର ଉଦ୍ଧାର ନିମନ୍ତେ ବାପା ମାଆ ସରକାରଙ୍କୁ ଆକୁଳ ନିବେଦନ କରିଛନ୍ତି । ଆରପଟେ ଏ ବାବଦ ରେ ସେଠାରେ ଥିବା ଭାରତୀୟଆମ୍ବାସୀଙ୍କୁ ମଧ୍ୟ ଅବଗତ କରାଯାଇଛି ବୋଲି ଜଣାପଡିଛି ।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Nov 04, 2025 09:28:28
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा का विवादित सीओ प्रकरण मामले मे पत्नी ने पति सह माझीयाओ सीओ पर दर्ज कराई माझीयाओ थाने मे प्राथमिकी, इधर राज्य सरकार ने सीओ को किया सस्पेंड। गढ़वा जिले के माझीयाओ अंचल के सीओ प्रमोद कुमार पर उनकी पत्नी आयशा रानी ने माझीयाओ थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए गए आवेदन मे उन्होंने लिखा है की उनके पति सह माझीयाओ सीओ 50 लाख की की राशि लेने के लिए दबाव बना रहे थे। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार पर चरित्र गलत होंने,और उनके कई लड़कियों से अवैध संबंध रहने की की बात लिखी हैं ,साथ हीं उन्होंने लिखा हैं कि 01 नवम्बर को मुझे सूचना मिली कि मेरे पति प्रमोद कुमार के सरकारी आवास में लातेहार जिला के चंदवा थाना की एक मुस्कान शर्मा नामक लड़की मेरे पति के साथ रह रही है और गलत काम कर रही है. इसके बाद मैं अपने चचेरे भाई रौशन एवं ममेरे भाई राजा के साथ मझिआंव गये. और देखे कि मेरे पति एवं लड़की आपत्तिजनक अवस्था में बेड पर लेटे हुए हैं, और मुझे देखते ही हड़बड़ा गये.इसके बाद मैं बाहर आ गई, और बाहर से ताला बंद कर दिया, इसके बाद मैंने पुलिस को खबर किया और पुलिस ने उक्त लड़की मुस्कान शर्मा को हिरासत में ले लिया, और महिला थाना गढ़वा ले गई। आवेदन में सीओ की पत्नी ने कहा है कि मैं जब भी अपने पति के साथ रहने के लिए आती हूं तो वह मुझे मारपीट कर भगा देते हैं,और मेरे पिताजी से 50 लाख रुपया दहेज के रूप में लाने के लिए दबाव बनाते हैं. आवेदन में कहा गया है कि मेरे शादी के समय पिता ने जो 100 ग्राम सोने का गहना दिया था, मेरे पति उसे भी अपने पास रख लिए हैं और नहीं दे रहे हैं.वे अक्सर शराब के नशे में डूबे रहते हैं, और सरकारी काम भी ठीक से नहीं करते हैं तथा भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं. बिना घूस दिए जनता का कोई भी काम में नहीं करते हैं. वहीं लिखी हैं कि जो लड़की उनके आवास में पकड़ी गई है वह आर्केस्ट्रा में काम करती है। झारखंड सरकार ने गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार को झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2016 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 04, 2025 09:28:10
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top