icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झांसी में चूहा जलाने का वीडियो: आरोपियों की पहचान, केस दर्ज

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ओरछा गेट बाहर कुरैशनगर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां कुछ लड़कों ने बेजुबान चूहे को बेरहमी से जिंदा जला दिया। इसका वीडियो बनाकर आरोपियों ने खुद ही वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लड़कों ने पहले एक चूहे को पकड़ा, फिर उसे रस्सी से बांधकर लटकाया। उसके बाद उसके ऊपर पेट्रोल डाला गया और माचिस से आग लगा दी गई। आग लगते ही चूहा तड़पने लगा और जब रस्सी जलकर टूटी तो चूहा जलता हुआ भागने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर लड़कों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थाना पुलिस हरकत में आई और पेट्रोल डालकर चूहे को जलाने वाले लड़कों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है。
0
0
Report

नारायणपुर में अर्णव तूफान का अलर्ट असर नहीं, बारिश ने फसल और बाजार प्रभावित

Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर में जिले में अर्णव तूफान को लेकर प्रशासन द्वारा पहले ही अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। हालांकि, जिले में तूफान का प्रभाव व्यापक रूप से देखने को नहीं मिला। पिछले दो दिनों से जिले में हल्की बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं खेतों में कटी हुई फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बढ़ गई है। अलर्ट के अनुरूप नहीं दिखा तूफान का असर अर्णव तूफान को लेकर जारी अलर्ट के बाद जिले के लोगों में मौसम को लेकर सतर्कता बनी हुई थी। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया था, उस स्तर का प्रभाव नारायणपुर जिले में देखने को नहीं मिला। जिले में तेज हवाओं या व्यापक तबाही के बजाय हल्की बारिश का दौर ही प्रमुख रूप से दिखाई दिया। हालांकि, मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों की सतर्कता बनी हुई है। कटी फसल को नुकसान की आशंका दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटाई के बाद रखी फसल के भीगने से नुकसान होने की आशंका है। अगर बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहता है, तो किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में किसानों को अपनी कटी फसल को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। दुकानदारों की बिक्री पर भी पड़ा असर to तूफान को लेकर जारी अलर्ट का असर बाजार और व्यापार पर भी देखने को मिला। दुकानदारों का कहना है कि खराब मौसम और तूफान की आशंका के चलते लोग घरों से कम निकल रहे हैं। इसके कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम हुई है और दुकानदारी प्रभावित हुई है। दुकानदारों के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में कारोबार में कमी महसूस की जा रही है।
0
0
Report

पलामू के गांधी स्मृति टाउन हॉल में अनुसंधान प्रक्रियाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Babhandih, Jharkhand:पलामू के गांधी स्मृति टाउन हॉल में गुरुवार, 29 अक्टूबर को पलामू पुलिस की ओर से अनुसंधान प्रक्रिया एवं अनुसंधान में गुणवत्तापूर्ण सुधार विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पुलिस अनुसंधान की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने और मामलों के निष्पादन में गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों की अनुसंधान क्षमता को बेहतर बनाना, जांच में गुणवत्ता सुनिश्चित करना और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था।
0
0
Report
Advertisement

सीवान जीरादेई: तेजाब हमले में मुन्नी लाल राम गिरफ्तार

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महिला पर तेजाब फेंककर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जीरादेई थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रुईया गांव निवासी मुन्नी लाल राम के रूप में हुई है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। पूरा मामला सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के रुईया गांव का है। बीते 23 अक्टूबर को एक महिला अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान महिला के शरीर पर तेजाब फेंककर उसे जख्मी कर देने का आरोप लगाया गया था। घटना के बाद घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही जीरादेई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीवान के जिलाधिकारी के निर्देश पर मेडिकल टीम का भी गठन किया गया। वहीं, पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर जीरादेई थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी मुन्नी लाल राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रुईया गांव का ही रहने वाला है। फिलहाल, पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है。
0
0
Report

सतना में दहेज हत्या के फरार दंपति समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार

Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले की कोठी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे दंपति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर पुलिस ने 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2023 में मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। सतना एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि आरोपी विनोद पाल उर्फ दीपक (30), उसके पिता सैखीलाल पाल (60) और पत्नी पूनम पाल (23), निवासी मौहार के खिलाफ वर्ष 2023 में दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 304बी, 34 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में चालान पेश किया, जिसके बाद न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय से तीनों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। लगभग तीन साल से फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर टीम ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

करवा चौथ पर चौथ माता मंदिर में भक्तों का सैलाब: महिलाएं जातीं हैं लंबी उम्र की दुआ

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाडा की पहाडियों पर करिब एक हजार फिट की उचाई पर विराजमान चौथ माता जन जन की आस्था का केन्द्र है और यहां आने वाले श्रद्धालु माॅ अम्बे के इस रुप को चौथ माता के रुप में पुजते है ,माता के दर्शन के लिये प्रदेश से ही नहीं बल्की देश के अन्य राज्यों से भी वर्ष भर लाखों की तादात में श्रद्धालु यंहा आते है, यहाॅ आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है की चौथ माता भक्तों की हर मुराद पुरी करती है कोई भी भक्त माता के दरबार से खाली हाथ नही लोटता ,माता सबकी झोली भरती है कोई संतान प्राप्ती, तो कोई सुख समृद्धि की कामना लेकर माता के दरबार में आता है और माता सबकी पुकार सुनती है ,विष खास कर महिलाओं में चौथ माता को लेकर खासी आस्था है । महिलाओं का मानना है की चौथ माता उनके सुहाग की रक्षा करती है, यहाॅ आने वाली महिला श्रद्धालु माता से अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती है । हिन्दी महिनों की हर चौथ और विशेष कर आज करवा चौथ को महिलाऐं अपने पति की लम्बी उम्र के लिये माता का उपवास रखती है । दिन भर व्रत रखने के बाद महिलाऐं शाम को चाॅद देखकर और माता के अर्क देकर अपने पति का चहरा देखती है और पति की सुरत में माता के रुप को देखकर ही व्रत खोलती है । साल भर यंहा माता के दरबार में भक्तों को ताॅता लगा रहता है । आज करवा चौथ के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों का विषेस महत्व माना जाता है, पहाडी की तलहटी में चौथ माता सरोवर बना हुआ है ,यहाॅ आने वाले श्रद्धालु सरोवर की पाल पर चढकर लबालब भरे तालाब के समीप उचें सुरम्य पहाड पर माता के भव्य दरबार को देखकर अभिभुत हो जाते है ,जो भी भक्त एक बार माता के दरबार में ढोक लगाने आता है वों यहा का सुन्दर और मनमोहक दृस्य देखकर बार बार माता के दरबार में आना चाहता है । आज करवा चौथ के अवसर पर चौथ माता के दरबार मे श्रद्धा का सैलाब उमड़ा ,बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने जहाँ माता चौथ भवानी के दर्शन कर अपने पति की लंबी उम्र और घर मे सुख शांति की कामना की वही कँवरी कन्याओं ने अच्छे वर की कामना की ।
0
0
Report

SC directive: Strict adherence to fireworks rules is the festival's safety

Noida, Uttar Pradesh:जस्टिस सुंदरश ने कहा कि केवल आदेश देने से कुछ नहीं होगा, उनका जमीन पर पालन भी होना चाहिए। अधिकारियों को बताना होगा कि पटाखा विक्रेताओं की कितनी जांच हुई, कितने मामले दर्ज किए गए और क्या कार्रवाई की गई। अदालत ने प्रतिबंधित चीनी पटाखों की बिक्री पर नजर रखने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। बेंच ने कहा कि जब तक नियमों का पालन नहीं होगा, तब तक आदेश देने का कोई फायदा नहीं है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह पटाखों पर पूरी तरह बैन लगाने के पक्ष में नहीं है, लेकिन नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए। अधिकारियों को त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। कोर्ट ने बच्चों को पटाखों के नुकसान के बारे में जागरूक करने के लिए स्कूलों की मदद लेने का सुझाव दिया। कोर्ट ने कहा कि लोगों को जागरूक बनाने के लिए विराट कोहली जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों और अन्य जानी-मानी हस्तियों के की मदद ली जा सकती है। बेंच ने कहा कि त्योहार मनाते समय बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। वहीं, एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि दिल्ली सरकार प्रदूषण रोकने के लिए शीतकालीन कार्ययोजना लागू कर रही है।1 नवंबर से अगले drei महीनों तक शहर में सभी निर्माण कार्यों पर बैन लगा दिया जाएगा। BS-6 से कम उत्सर्जन मानक वाले और दिल्ली में रजिस्टर्ड नहीं किए गए वाहनों को 1 नवंबर से दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी ASG ने माना कि पिछले साल जिन दिनों पटाखे जलाने की इजाजत थी, उन दिनों एक्यूआई अधिक दर्ज किया गया था
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन: बिजली बिल वसूली के दौरान ग्रामीण ने कर्मचारियों से मारपीट की

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन, बिजली बिल की वसूली करने पहुँचे विधुत विभाग के कर्मचारियों को ग्रामीण ने पीटा, थाना इंगोरिया के गांव खरसुद खुर्द की घटना, पुलिस ने दो लोगो पर किया केस दर्ज, उज्जैन में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल घटना थाना इंगोरिया के गांव खरसोद खुर्द की बताई जा रही है। यहां गाँव में बिजली बिल की वसूली करने गई टीम के साथ किसान और उसके बेटे ने मारपीट की। कर्मचारी उनसे बिल की राशि जमा करने का कह रहे थे। घटना में कर्मचारी की बाईं आंख, कंधे और सिर में चोट आई है। गुरुवार को घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस ने किसान श्याम पंड्या और उसके बेटे अर्जुन पंड्या के खिलाफ केस दर्ज किया है। यहां धारा 115 (2), 296 (A), 351 (3), 3(5) सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। दरअसल बिजली विभाग में वरिष्ठ परीक्षण सहायक के पद पर पदस्थ ईश्वर भिलाला ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे वह साथी कर्मचारियों कचरू गारी, घनश्याम गारी और अनिल के साथ श्याम पंड्या के खेत स्थित मकान पर अस्थाई कृषि बिजली कनेक्शन के बिल की वसूली के लिए पहुंचे थे। श्याम पंड्या ने बिल जमा करने से इनकार कर उन्हें घर से जाने को कहा। ईश्वर ने कनेक्शन काटने की बात कही तो श्याम ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्द कहे और गाली-गलौज की। इसके बाद उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान श्याम का बेटा अर्जुन भी वहां पहुंचा और उसने भी मारपीट की। गुरुवार को वायरल हुए वीडियो में कथित तौर पर पंड्या परिवार के लोगों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच विवाद दिखाई दे रहा है। बताया गया कि विवाद में दो पुरुषों और तीन महिलाओं के शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि, वायरल वीडियो और सभी लोगों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच से होना बाकी है।
0
0
Report

बांसवाड़ा में पेयजल संकट: जलदाय विभाग की लचरता पर पार्षदों का आंदोलन की चेतावनी

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के गढ़ी नगरपालिका क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल सप्लाई बाधित होने से लोगों में भारी आक्रोश है। समस्या को लेकर नगरपालिका परतापुर-गढ़ी के उपाध्यक्ष , पार्षद और नगरवासी गुरुवार को पहले उपखंड अधिकारी कार्यालय गढ़ी पहुंचे और ज्ञापन सौंपा。 ज्ञापन में बताया गया कि बार-बार जलदाय विभाग के अधिकारियों से निवेदन करने पर भी समस्या को अनदेखा किया जा रहा है और गोलमोल जवाब दिया जा रहा है। अस्थायी कार्मिक बिना सूचना हड़ताल पर चले गए हैं और भुगतान न होने का हवाला देकर काम करने से मना कर रहे हैं。 SDM को ज्ञापन देने के बाद पार्षद और नगरवासी सीधे जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे। लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी कार्यालय में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। अधिकारी नदारद मिलने से पार्षदों और नगरवासियों ने नाराजगी जताई。 मामले की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी ने स्वयं जलदाय विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की और पानी की सप्लाई तत्काल शुरू कराने का आश्वासन दिया。 पार्षदों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हुई और स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नगरपालिका परतापुर गढ़ी के उपाध्यक्ष इस्तिहाक अहमद, पार्षद प्रभज्योत सिंह ज्योति भाई,ममता राठौड़, यूनुस सिंधी,सुजीत सिंह, समाज सेवी सुरेन्द्र सिह रथों,सहित बड़ी संख्या में नगरवासि मौजूद रहे。 वीओ - ज्ञापन बाईट- नगरपालिका उपाध्यक्ष - इस्तिहाक अहमद
0
0
Report

आजमगढ़: 19 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह समेत 9 दोषियों को उम्रकैद,

Ravi Prakash SinghRavi Prakash SinghFollow5m ago
Kol Baj Bahadur, Uttar Pradesh:एंकर: आजमगढ़ में करीब 19 साल पुराने चर्चित दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रूदरी गांव में दशहरे के दिन हुई दो लोगों की हत्या के मामले में अदालत ने रानी की सराय के ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह समेत नौ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक दोषी पर 74 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। वहीं, इसी घटना से जुड़े क्रॉस केस में अदालत ने पांच आरोपियों को पांच-पांच साल के कारावास और प्रत्येक पर 29 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक कमलापति की अदालत ने गुरुवार को सुनाया। मामला 21 अक्टूबर 2007 का है। दशहरे के दिन सुबह करीब नौ बजे रूदरी गांव निवासी रामजन्म सिंह अपने दरवाजे पर बैठे थे। अभियोजन पक्ष के अनुसार, इसी दौरान गांव के तत्कालीन प्रधान विपिन सिंह समेत कई लोग हथियारों के साथ वहां पहुंचे। आरोप था कि विपिन सिंह के ललकारने पर गोलीबारी और मारपीट की घटना हुई। इस दौरान तालुकदार सिंह और पारसनाथ सिंह को गोली मार दी गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रामजन्म सिंह के भतीजे अंकित सिंह और आशीष समेत अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का भी आरोप था। :मामले की जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 23 गवाह पेश किए गए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने विपिन सिंह, राजेश सिंह, चुन्नू उर्फ रणजीत सिंह, बलवंत सिंह, छोटू उर्फ पंकज, लोकनाथ सिंह, अरविंद सिंह, जीवन प्रकाश और शिवदास सिंह को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। प्रत्येक दोषी पर 74 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। इसी घटना को लेकर विपिन सिंह की ओर से भी कातिलाना हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि रामदरस, आशीष सिंह, अंकित सिंह, दीपक सिंह और रामजन्म सिंह ने बलवंत सिंह तथा अरविंद के साथ मारपीट की और गोलीबारी की, जिसमें विपिन सिंह के पैर में गोली लगी थी। इस क्रॉस केस में भी अभियोजन पक्ष की ओर से 23 गवाह पेश किए गए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रामदरस, आशीष सिंह, अंकित सिंह, दीपक सिंह और रामजन्म सिंह को पांच-पांच साल के कारावास तथा प्रत्येक पर 29 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। बाइट - विंध्यवासिनी प्रसाद सिंह अधिवक्ता, वादी पक्ष
0
0
Report
Advertisement

अवैध आतिशबाजी पर पुलिस का छापा,दुकानदार हिरासत में

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow5m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में त्योहारों से पहले अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने नौरंगाबाद इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। इटावा के नौरंगाबाद इलाके में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बिना वैध लाइसेंस के घनी आबादी वाले इलाके में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी रखकर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान और आसपास रखी भारी मात्रा में आतिशबाजी को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री से लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसी को देखते हुए पुलिस लगातार ऐसे ठिकानों पर निगरानी कर रही है। फिलहाल बरामद आतिशबाजी को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है
0
0
Report

जनगणना प्रशिक्षण का ADM ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

AKAshok KumarFollow6m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सुपर मार्केट स्थित आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी (ADM) दिनेश कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जनगणना कार्य को गंभीरता, जिम्मेदारी एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप संपन्न कराने पर जोर दिया। अपर जिलाधिकारी ने जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता को आवश्यक बताते हुए निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों के निर्धारण तथा प्रशासनिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण में पूरी गंभीरता के साथ प्रतिभाग करते हुए जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए, ताकि आगामी कार्य को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके। निरीक्षण का उद्देश्य जनगणना प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही संबंधित कर्मचारियों में कार्य के प्रति जवाबदेही एवं अनुशासन बनाए रखना रहा। प्रशासन द्वारा जनगणना-2027 के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं निर्देशों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना प्रभारी प्रत्यूष यादव, जनगणना लिपिक हबीब खान, जनगणना सह लिपिक अमित पाराशर, मास्टर ट्रेनर अंकित सिंह एवं प्रत्यूष पंचौरी, फील्ड ट्रेनर शक्ति सिंह अहिरवार, कल्याण सिंह, आदर्श रावत, सौरभ चौरसिया, अनिल कुमार विश्वकर्मा, भगवान सिंह, वीरेन्द्र कुमार, अभिषेक साहू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top