icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
495677
Neelam Das PadwarNeelam Das PadwarFollow15 Apr 2025, 05:00 pm

Korba - एक्सिस बैंक प्रबंधन ब्रांच पर 80 लाख के गबन का आरोप

Korba, Chhattisgarh:

नगर निगम कोरबा की ओर से कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक्सिस बैंक प्रबंधन के खिलाफ पैसे के गबन की लिखित शिकायत किया गया है। शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई है जिसमें करीब 80 लाख गबन का उल्लेख है। दरअसल निगम द्वारा निगम क्षेत्र के नागरिकों और बकायादारों से टैक्स वसूल कर टैक्स की राशि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक्सिस बैंक में जमा करवाया जाता था। राशि जमा लेने एक्सिस बैंक की ओर से ऑथराइज्ड कंपनी सीएमएस के कर्मचारी निगम आकर पैसा कलेक्ट करता था और एक्सिस बैंक में उसी दिन ले जाकर जमा करता था। जिसका ब्याज जमा किए गए दिन के हिसाब से नगर निगम के मूलधन खाते में जुड़ जाता था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

11 केवी बिजली लाइन टूटने से किसान की मौत, परिवार में मातम

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवती में 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से एक किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद किसान का शव करीब पांच दिनों तक खेत में पड़ा रहा। मृतक की पहचान ग्राम सेवती निवासी कमलदास मानिकपुरी के रूप में हुई है। कमलदास 30 सितंबर की सुबह फसल देखने खेत गए थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास तलाश करने के बाद बिल्हा थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसी बीच 7अक्टूबर को बिजली विभाग के कर्मचारी 11 केवी लाइन में मरम्मत कार्य के लिए खेत पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने खेत में औंधे मुंह पड़े एक व्यक्ति का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बिल्हा पुलिस ने जांच के बाद शव की पहचान गुमशुदा कमलदास के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर खेत में गिरा था जिसकी चपेट में आने से कमलदास की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बिजली लाइन की स्थिति और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

काशी में शिवयात्रियों का भव्य स्वागत: 2200 किमी पदयात्रा ने इतिहास गढ़ा

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में भव्य स्वागत: काशी पहुंचे शिवायात्रियों पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया。 • अनोखा अंदाज: वीआईपी नेताओं ने खुद यात्रियों के पास जाकर उनके ऊपर फूल बरसाए, जिससे पूरा माहौल शिवभक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया。 • यात्रियों में भारी उत्साह: इस अनोखे और अभूतपूर्व स्वागत से सेवायात्री गदगद और जबरदस्त जोश से लबरेज नजर आए。 • काशी जैसा स्वागत कहीं नहीं: गदगद नजर आये यात्रियों ने कहा कि अपने जीवन में उन्होंने काशी जैसा भव्य और आत्मीय स्वागत पहले कभी नहीं देखा。 • 2200 किलोमीटर का सफर: यात्रियों ने 22 दिनों में लगभग 2200 किलोमीटर की लंबी और कठिन पैदल यात्रा पूरी की है。 • पलभर में मिटी थकान: शिवायात्रियों का कहना था कि वीआईपी नेताओं द्वारा मिले इस सम्मान और स्वागत ने उनकी 22 दिनों की पूरी थकान पलभर में मिटा दी。 • काशी में महासमागम: सीएम योगी और हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी ने इस स्वागत समारोह को और भी खास और ऐतिहासिक बना दिया。 • शिवभक्तों का आभार: यात्रा पूरी कर पहुंचे भक्तों ने काशी वासियों और राज्य सरकार के आतिथ्य सत्कार का दिल से धन्यवाद किया。 • गूंजे हर-हर महादेव के नारे: पुष्प वर्षा के दौरान पूरा परिसर 'हर-हर महादेव' और जयकारों से गूंज उठा。 • ऐतिहासिक क्षण: 2200 किमी की पदयात्रा का अंत काशी में इस भव्य स्वागत के साथ एक यादगार और ऐतिहासिक क्षण बन गया。
0
0
Report

शाहजहांपुर: संकट में अन्नदाता का संबल बनी सरकार, 7384 किसानों को मिले ₹5.06 करोड़ के मुआवजे के चेक

SHIV KUMARSHIV KUMARFollowJust now
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में भारी बारिश के बाद प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों के दर्द पर मरहम लगाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने फौरी और बड़ी राहत पहुंचाई है। हाल ही में हुई भारी बारिश से फसलों को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए पुवायां तहसील के 7,384 किसानों को कुल 5 करोड़ 6 लाख 349 रुपये की मुआवजा राशि सीधे वितरित की गई। ​पुवायां में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय बीजेपी विधायक चेतराम ने अपने हाथों से प्रभावित किसानों को मुआवजे के चेक सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और संकट के हर दौर में अन्नदाताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। ​प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता का ही नतीजा है कि नुकसान का त्वरित आकलन कर रिकॉर्ड समय में सहायता राशि पात्र किसानों तक पहुंचाई गई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि शेष बचे किसानों का सर्वे भी युद्धस्तर पर जारी है, ताकि किसी भी प्रभावित किसान को नुकसान की भरपाई से वंचित न रहना पड़े। ​सीधे हाथों में मदद मिलने से पुवायां क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई। सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि समय पर मिली इस आर्थिक मदद से उन्हें अगली फसल की तैयारी करने में बड़ा संबल मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement

नरसिंहपुर में आंधी-तूफान से फसलें चौपट, पेड़ गिरे, किसानों में चिंता

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में खेतों में खड़ी धान की फसल चौपट होने की खबर है, वहीं तेज हवाओं के चलते सड़क किनारे और खेतों में खड़े बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए। चीचली, सुदरास और खेरी क्षेत्र में बारिश और आंधी से फसलों को ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है। खेतों में खड़ी गन्ने की फसल भी तेज हवाओं के कारण गिर गई। कुछ इलाकों में मामूली ओले गिरने की भी खबर सामने आई है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों को फसल नुकसान से भारी नुकसान की आशंका है।
0
0
Report

खैरथल में अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान शुरू, प्रमुख मार्गों से कब्जे हटेंगे

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल शहर में लगातार बढ़ रहे स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद जल्द ही व्यापक अभियान शुरू करने की तैयारी में है। नगरपालिका परिषद सभापति विक्रम चौधरी ने इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई के लिए वार्ता की है, सभापति ने कहा कि आगामी दो से तीन दिनों में पुलिस जाप्ते के साथ अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा, साथ ही खैरथल शहर की सुंदरता और मुख्य मार्गों की चौड़ाई अतिक्रमण के कारण प्रभावित हो रही है, कई स्थानों पर लोगों ने दुकानों के आगे पक्के निर्माण, चबूतरे और टीन शेड लगाकर सड़क तक कब्जा कर रखा है, इससे मुख्य मार्ग संकरे दिखाई देते हैं और आमजन को आवागमन में परेशानी होती है। इस अभियान के दौरान किशनगढ़ बास रोड, मातौर रोड, हरसोली रोड और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग सहित शहर के प्रमुख रास्तों पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
0
0
Report

उदयपुर: 50 लाख कीमत की MDMA के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर की हिरण नगरी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से 50 लाख रुपए मूल्य की 470 ग्राम एमडीएमए बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उमरड़ा से खेड़ा जी बावजी जाने वाले रास्ते पर नाकेबंदी की। जहां पुलिस की नाकेबंदी को देखकर स्कार्पियो सवार तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में मनीष मेघवाल, शंकर गायरी और नरेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की इस खेप को उदयपुर से बाड़मेर ले जाने की फिराक में थ। पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

राजनांदगांव में पिस्टल दिखाकर जान से मारने की कोशिश: चार गिरफ्तार

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में पिस्टल दिखाकर जान से मारने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को भी जब्त किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले प्रार्थी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दुर्ग से राजनांदगांव लौट रहा था। इसी दौरान शहर के स्टेट हाई स्कूल के पास कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पिस्टल दिखाई और जान से मारने की कोशिश की। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान चिखली क्षेत्र से चार युवकों—विपिन जानवेल्स, अमन जेम्स शेरोन जेम्स और अफरोज खान—को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की। नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद पिस्टल और कारतूस को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
0
0
Report

इंद्रावती नदी में मिले शव की पहचान अब तक नहीं, पुलिस ने सूचना जारी की

Jagdalpur, Chhattisgarh:कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते 8 मई को इंद्रावती नदी में एक शव बरामद किया गया था, सबसे पहले इन्द्रावती नदी मे मछुआरों ने शव तैरता हुआ देख था, पुलिस ने मौके पर पहुंच शव अपने कब्जे में लिया पंचनामा कार्यवाही कर पीएम कराया गया चूंकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी ऐसे में नगर निगम के माध्यम से कफन-दफन प्रक्रिया की गई, 5 महीने बाद भी मृतक की पहचान, नहीं हो पाई है, अब पुलिस ने मृतक के पहचान हेतु सूचना जारी की है पुलिस के अनुसार मृतक का हुलिया नीला सफेद रंग का शर्ट व नीला कलर का लोअर पहने हुए शरीर फुला हुआ था उम्र करीबन 50 साल एवं ऊंचाई लगभग 5.4 इंच है।
0
0
Report
Advertisement

कान्हा गौशाला निरीक्षण में खामियां; DM ने वेतन रोकने के निर्देश दिए

Fatehpur, Uttar Pradesh:कान्हा गौशाला के निरीक्षण में मिली खामियां, EO का वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने खखरेरू व धाता स्थित कान्हा गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण खखरेरू गौशाला में इंटरलॉकिंग कार्य की गुणवत्ता खराब मिलने पर डीएम ने लगाई फटकार ईंटों की गुणवत्ता खराब और विद्युत कनेक्शन न होने पर अधिशाषी अधिकारी एच. पी.सिंह नगर पंचायत खखरेरू का वेतन रोका संबंधित पटल सहायक से स्पष्टीकरण तलब करने के भी निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को 15 दिन के भीतर दोबारा निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश धाता गौशाला में पशुओं के चारा, पानी, शेड, चाहरदीवारी, CCTV, स्वास्थ्य जांच व ईयर टैगिंग की भी समीक्षा
0
0
Report

सोशल मीडिया के चक्कर में युवक ने AI से SSB कैंप ब्लास्ट दिखाकर गिरफ्तार

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने, लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स बटोरने का खुमार एक युवक पर इस कदर हावी हुआ कि उसने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर डाला। दरअसल महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी स्थित 22वीं वाहिनी एसएसबी के कैम्प को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ब्लास्ट करते हुए दिखाया और इस सनसनीखेज वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया। जैसे ही यह भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने फौरन डिजिटल सर्विलांस का सहारा लिया और कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फैयाज अहमद को दबोच लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के अकाउंट से उस आपत्तिजनक वीडियो को तुरंत डिलीट करवाया और फैयाज को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ चालान कर उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में शांति भंग करने या सुरक्षा बलों पर अभद्र या भ्रामक सामग्री बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का विरोध, मुआवजा नीति और रोजगार के प्रस्ताव

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा\n\nनोएडा प्राधिकरण के खिलाफ एक बार फिर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।\n\nसैकड़ों की संख्या में किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित दफ्तर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।\n\nभारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ प्राधिकरण कार्यालय का घेराव किया।\n\nकिसानों की प्रमुख मांगों में नई मुआवजा नीति लागू करना, 10 प्रतिशत मुआवजा प्लॉट देना, अधिग्रहण कानून के तहत अधिकार दिलाना और ग्रामीण युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना शामिल है।\n\nकिसानों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।\n\nप्रदर्शन की सूचना मिलते ही नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।\n\nहालांकि किसान अपनी मांगों को लेकर आर-पार के मूड में नजर आए। किसानों ने साफ चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर तालाबंदी की जाएगी।\n\nप्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।\n\nफिलहाल प्राधिकरण अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच बातचीत का दौर जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top