495445
कटघोरा बस स्टैंड की बदहाल स्थिति, यात्री परेशान
Katghora, Chhattisgarh:कटघोरा का बस स्टैंड जो राष्ट्रीय मार्ग से जुड़ा हुआ है और एक महत्वपूर्ण जंक्शन है, की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। यहां से 150 से अधिक बसें विभिन्न मार्गों पर चलती हैं और बड़ी संख्या में यात्री बस से सफर करते हैं।पूरे परिसर में गड्ढे ही गड्ढे हैं जिनमें पानी भर गया है। बसें हिचकोले खाती चलती हैं जिससे यात्री धक्के खाते हैं और उनके कपड़े कीचड़ में सने पानी से गंदे हो जाते हैं। इतनी बुरी स्थिति के बावजूद संबंधित विभाग इस समस्या से बेखबर बना हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीमपुर में दो पक्षों की पिटाई VIDEO वायरल, पुलिस ने एफआईआर दर्ज
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के गोला कोतवाली इलाके में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक की घेराबंदी कर बीच सड़क पर लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में पिट रहे शख्स का साथी उसे बचाने के लिए प्रयास करता है लेकिन दूसरे पक्ष के लोग लगातार युवक पर हमला करते नजर आ रहे हैं। पूरे मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वही पीटने वाले युवक सफेदपोश के करीबी बताए जा रहे है।0
0
Report
शाहजहांपुर में प्रेम त्रिकोण के कारण डीजे वैन चालक की हत्या, दोस्त गिरफ्तारी
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर पुलिस ने डीजे वैन चालक हरिओम की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के जिगरी दोस्त अभिषेक को गिरफ्तार किया है. दोनों के बीच एक ही महिला के साथ प्रेम प्रसंग था. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद कर ली है. गिरफ्तार अभिषेक को जेल भेज दिया गया है. घटना मदनापुर क्षेत्र के चांदपुर गांव के बाहर घटी थी. हरिओम का खून से लथपथ शव दो दिन पहले मिला था. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया. तफ्तीश के बाद खुलासा हुआ.0
0
Report
चन्द्रप्रभा वन क्षेत्र में अवैध खनन पर बवाल; टीम पर हमला, सड़क जाम
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - चन्द्रप्रभा वन क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर एक बार फिर बवाल - अवैध मिट्टी खनन रोकने पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम पर हमला - बिना अनुमति चल रही जेसीबी और दो ट्रैक्टर को टीम ने मौके से पकड़ा - वाहन कब्जे में लेकर लौट रही टीम को ग्रामीणों ने घेरकर किया विरोध - आपराधिक प्रवित्ती वाले सपा नेता महेंद्र राव, उनके भाई विजेंद्र राव समेत 80-100 लोगों पर उपद्रव का आरोप - महिलाओं और पुरुषों की भीड़ ने सड़क जाम कर सरकारी कार्रवाई में डाली बाध - पुलिस के अनुसार सरकारी टीम पर पथराव और अभद्रता की भी हुई घटना - सरकारी कार्य में बाधा, हमला और अवैध खनन की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू - घटना के बाद मुख्य आरोपी समेत कई लोग गांव छोड़कर फरार - आरोपियों की तलाश में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त दबिश जारी - चन्द्रप्रभा क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर पहले भी हो चुके हैं बड़े बवाल - 21 मई 2017 को अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे तत्कालीन बीजेपी सोनभद्र सांसद छोटेलाल खरवार का भी हुआ था घेराव - गायघाट क्षेत्र में सैकड़ों मजदूरों ने पत्थर रखकर रास्ता जाम कर सांसद को घेरा था - करीब एक घंटे तक वन क्षेत्र में फंसे रहे थे सांसद और अधिकारी - 2022 विधानसभा चुनाव से पहले भी अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हुआ था हमला - पुलिस रिकॉर्ड में मुख्य आरोपी महेंद्र राव पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा और खनन अधिनियम समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज - रामाश्रय और महेंद्र राव के भाई विजेंद्र राव पर भी हत्या के प्रयास और सीएलए एक्ट समेत कई मामले दर्ज - चकिया थाना क्षेत्र के अलीपुर भांगड़ा और गायघाट क्षेत्र का मामला..0
0
Report
Advertisement
असम में सरकार बनाने का दावा: नड्डा, सैनी और हिमंत शर्मा लोक भवन पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:गुवाहाटी (असम): असम बीजेपी के पर्यवेक्षक मंत्री जे. पी. नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के साथ बीजेपी लीगल पार्टी नेता हिमंत बिस्वा शर्मा लोक भवन पहुंचे ताकिGovernor के सामने सरकार बनाने का दावा दायर किया जा सके. दृश्य0
0
Report
पेड़ से लटके मिले युवक के शव का मामला,पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त की
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। पेड़ से लटके मिले युवक के शव का मामला, पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त की, अमेठी जनपद का रहने था मृतक आशीष सरोज, एक स्वजातीय महिला से प्रेम था, असफल होने पर उठाया कदम, महिला ने युवक की पुलिस से की थी शिकायत, हुआ समझौता, कल घर से निकला था, बेल्हा देवी मंदिर में दर्शन किया, मृतक के बैग में प्रसाद व अन्य सामान मिला, पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी, नगर कोतवाली के बेल्हा देवी मंदिर के पास का मामला,0
0
Report
अनिल विज ने माता मनसा देवी सिद्ध पीठ में पूजा कर आशीर्वाद लिया
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज जी ने आज पंचकूला के प्रसिद्ध माता मनसा देवी सिद्ध पीठ मंदिर में सह-परिवार पूजा-अर्चना की और देवी माँ का आशीर्वाद लिया0
0
Report
Advertisement
बाराकपुर के विधायक कौस्तव बागची बोले- लोगों की मांग पूरी करूंगा
Barrackpore, West Bengal:ব্যারাকপুরের বিধায়ক কৌস্তভ বাগচী বলেন মানুষের চাহিদা পাহাড় প্রমাণ সেই চাহিদা পূরণের জন্য কাজ করবো। আগে আমার পরিবার ছিল মা,বাবা, স্ত্রী,আর দুটি সারমেয়।এখন সারা বারাকপুর আমার পরিবার। আর আমি যেদিন বিধায়ক হয়েছি সেই দিন থেকেই আমি সবার। ভোটে জেতার পর দায়িত্ব অনেক বেড়েছে।0
0
Report
रानाघाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक आसिम कुमार विश्वास सबसे अधिक वोटों से जीते; कल विधानसभा में शपथ लेंगे, और महिलासुरक्षा, गंगा के कटाव और बेरोजगारी के मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
Ranaghat, West Bengal:রানাঘাট দক্ষিণ বিধানসভা কেন্দ্রের বিজেপি বিধায়ক অসীম কুমার বিশ্বাস সবথেকে বেশি ভোটে তিনি নির্বাচিত হয়েছেন। আগামীকাল বিধানসভায় শপথ নেবেন তিনি তার আগে তিনি জানান মহিলা সুরক্ষা গঙ্গার ভাঙ্গন বেকার সমস্যার সমাধান নিয়ে আলোচনা করবেন।0
0
Report
विकासनगर में 773 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट विकासनगर स्लग भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार...! विकास नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से भारी मात्रा में 773 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है... चेकिंग के दौरान पुलिस ने डाकपत्थर बैराज से गैस गोदाम जाने वाले गली में इस युवक को रोककर इसकी तलाशी ली तो इसके पास भारी मात्रा में चरस बरामद हुई... तस्वीरों में दिख रहा है ये आरोपी 22 वर्षीय अपूर्व थापा विकासनगर कोतवाली क्षेत्र का ही रहने वाला है... पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो नशे का आदी है और नशे को बेचकर ही अपने नशे की पूर्ति किया करता है... आरोपी युवक ने बताया कि वो संजय नाम के एक व्यक्ति से ये चरस खरीदकर लाया था, अब पुलिस संजय की तलाश में जुट चुकी है...0
0
Report
Advertisement
पीतमपुरा महामृत्युंजय पूजा से स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना
Noida, Uttar Pradesh:आज पीतमपुरा में महामृत्युंजय जाप पूजा में भाग लिया। दिल्ली के सभी निवासियों के स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। महामृत्युंजय मंत्र की दिव्य शक्ति हमें एक सुरक्षित, स्वस्थ और अधिक सामंजस्यपूर्ण भविष्य की ओर मार्गदर्शन करे।0
0
Report
ऑनलाइन ठगों ने क्रेडिट कार्ड चालू कराने नाम पर देवेश कुमार से लाखों की ठगी
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ऑनलाइन ठगों ने क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर पिछले दिनों उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया इसके बाद एक ओटीपी नंबर भी शेयर किया गया जिसके बाद ओटीपी के लिंक को खोलते ही देवेश कुमार के खाते से 3 लाख 50 हजार रुपये गायब हो गए इसके बाद फौरी तौर पर देवेश कुमार ने भिलाई नगर थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई शिकायत मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने मामले को साइबर थाने को भेज दिया गया है तो वही अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।0
0
Report
वाराणसी में दालमंडी के बाद लहरतारा चौराहे पर बुलडोजर, मुआवजे पर आरोप
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के दालमंडी के बाद अब लहरतारा चौराहे पर हुई बुलडोजर कार्रवाई। लोग बोले बिना मुआवजा के हो रहा बुलडोजर एक्शन, मकान पूरी तरह ध्वस्त। वाराणसी के मोहनसराय से लहरतारा बौलिया तक 6-लेन सड़क का हो रहा है निर्माण। 100 मकानों को चिन्हित किया गया था, जिनमें से 41 पर पहले चला था बुलडोजर। अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित लोगों को एक साल पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था। लहरतारा चौराहे के पास आज फिर ध्वस्तीकरण हुआ, जिससे कई लोग प्रभावित हुए और प्रशासन पर मुआवजा न देने का आरोप लगाया।0
0
Report
Advertisement
नर्मदापुरम पर्यटन घाट पर 15 वर्षीय किशोर नदी में डूबा, तलाश जारी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम के पर्यटन घाट पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। छिंदवाड़ा जिले की उमरेठ तहसील से अपने दादा की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे एक परिवार का 15 वर्षीय किशोर नर्मदा नदी में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अस्थि विसर्जन की रस्म पूरी होने के बाद किशोर नदी में स्नान करने उतरा था। शुरुआत में वह किनारे के पास ही था, लेकिन कुछ ही देर में वह गहरे पानी की ओर चला गया। देखते ही देखते किशोर पानी में डूबने लगा और परिवार के सामने ही नदी की तेज गहराई में समा गया। घटना होते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गूंज उठा। बेटे को डूबता देख मां बेसुध हो गई और रो-रोकर उसका बुरा हाल हो गया। घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक किशोर पानी में लापता हो चुका था। सूचना मिलते ही होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों और जाल की मदद से किशोर की तलाश शुरू की गई। फिलहाल अभी तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और तलाश अभियान लगातार जारी है। इस हादसे के बाद पूरे घाट पर मातम और दहशत का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
डूंगरपुर में थाणा के पास दो बाइक टकराईं, 3 युवक घायल
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के थाणा गांव के पास दो बाइक की टक्कर हो गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार 3 युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले के अनुसार मालिखेड़ा बालाडिट निवासी राहुल गमेती अपने ममेरे भाई संजय रोत के साथ बाइक लेकर हिम्मत नगर से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान थाणा गांव के पास माडा निवासी कुंदन लबाना अपनी बाइक लेकर रोंग साइड आया और राहुल की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से तीनो घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर तीनो घायलों का इलाज चल रहा है।0
0
Report
छत्तीसगढ़: धमतरी में डस्टर कार से 55 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:डस्टर कार से 55 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। सांकरा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक रेनॉल्ट डस्टर कार से करीब 55 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 27 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पुलिस द्वारा सांकरा चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मैनपुर की तरफ से आ रही एक संदिग्ध रेनॉल्ट डस्टर कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार की डिक्की से 38 पैकेट में भरा हुआ 54 किलो 970 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह गांजा बलांगीर से खरीदकर नासिक ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा, डस्टर कार और 4 मोबाइल फोन समेत कुल 33 लाख 53 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
