icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
495677
Neelam Das PadwarNeelam Das PadwarFollow19 Sept 2024, 12:03 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भागलपुर में गंगा खतरे की सीमाएं छूने लगीं: किसानों की जमीन नदी में समाती

Naya Chak, Bihar:एंकर- बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने के साथ ही तटवर्ती इलाकों में कटाव का खतरा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। भागलपुर में गंगा खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच चुकी है और नदी का रौद्र रूप अब लोगों की चिंता का बड़ा कारण बन गया है। सबौर प्रखंड के राजनदीपुर स्थित संत नगर में गंगा का कटाव लगातार जारी है। हालात ऐसे हैं कि किसानों की उपजाऊ जमीन एक-एक कर नदी में समाती जा रही है और अब खतरा लोगों के घरों तक पहुंच गया है। ग्रामीणों के अनुसार अब तक दर्जनों एकड़ कृषि भूमि गंगा में विलीन हो चुकी है। कटाव की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही और नदी अब बस्ती से महज करीब 50 मीटर की दूरी पर पहुंच गई है। इससे पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल है। लोगों को आशंका है कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो खेतों के बाद उनके घर भी गंगा की धारा की चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सबौर प्रखंड के अन्य कटाव प्रभावित इलाकों में सुरक्षा कार्य कराए गए हैं, लेकिन संत नगर अब भी कटाव रोधी उपायों का इंतजार कर रहा है। वर्षों से रिंग बांध और स्थायी कटाव निरोधक कार्य की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।
0
0
Report

लातेहार में जमीन विवाद के निपटारे के लिए प्रशासन ने जनता दरबार आयोजित किया

Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले में ग्रामीणों की जटिल समस्या जमीन विवाद के मामले इन दिनों बड़े विक्राल होती जा रही है लगातार जमीन विवाद के मामले लगातार आ रही है । लगातार जमीन विवाद को निपटारा के लिए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने लातेहार जिले के विभिन्न थाना में जनता दरबार लगाया है ताकि ग्रामीणों के जमीन विवाद के मामले का ज्यादा जायदा से निपटारा किया जा सके । लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ जनता दरबार लगाया गया है । लातेहार सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न गावों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया इस दौरान ज्यादातर ग्रामीणों की जमीन की समस्या आई । थाना इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार और CI ने ग्रामीणों की जमीन की समस्या सुनी और ग्रामीणों की जमीन से संबंधित समस्या वर्षों से चल रहे विवाद का निपटारा ऑन द स्पॉट किया गया । एसडीपीओ संदीप कुमार ने कहा कि एसपी कुमार गौरव के निर्देश के बाद जमीन से संबंधित मामले की सुनवाई की गई । लातेहार जिले में लगातार जमीन के मामले में हत्या और मारपीट जैसी घटनाएं बढ़ रही जिससे रोकथाम को लेकर प्रयास किए जा रहे ताकि जमीन विवाद में हो रही घटना को रोका जा सके ।
0
0
Report

जमुई में गुप्त सूचना पर शराब तस्करी पकड़ी, दो गिरफ्तार

Jamui, Bihar:जमुई उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदरा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार चौक के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक स्कोडा कार से 380.160 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रार्भिक पूछताछ में सामने आया है कि शराब की खेप झारखंड के बोकारो से बिहार के बेगूसराय (जीरो माइल) ले जाई जा रही थी। उत्पाद विभाग ने कार से दो अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की है, जिसमें Iconiq Beverages El-Chapo Extra Premium Whisky तथा Officers Choice Original Whisky शामिल हैं। बरामद शराब पर "For Sale Uttar Pradesh Only" अंकित है। गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान बिनेश्वर कुमार (26 वर्ष), पिता- पालो शंकर लाल, निवासी बोकारो तथा प्रकाश कुमार (34 वर्ष), पिता- कपिल सिंह, निवासी चारी, जिला बोकारो के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों आरोपितों से उत्पाद थाना, जमुई में गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, उत्पाद विभाग शराब की खेप के नेटवर्क, आपूर्ति श्रृंखला और इसमें शामिल अन्य तस्करों की पहचान में जुटा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर में गौकशी मुठभेड़: एक आरोपी घायल, दो फरार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र में देर रात पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर गौकश घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, एक छुरा, कटा हुआ गौवंश तथा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार इब्राहिमपुर स्थित हिंडन नदी के पास जंगल में गौकशी की सूचना मिलने पर थाना फतेहपुर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान रफी उर्फ राफा पुत्र सलामू निवासी ग्राम चोबारा, थाना फतेहपुर के रूप में हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जंगल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार कांबिंग अभियान चला रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:युवती से मारपीट DATE =31-08-2025 ANCHOR =मुज़फ़्फ़रनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर चुंगी पर गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर से फरार चल रही एक युवती को उसके परिजनों ने बीच सड़क रिक्शे से खींचकर कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवती के साथ मौजूद दूसरी युवती और बीच-बचाव करने आए एक युवक के साथ भी मारपीट की गई। रात होते होते घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। आपको बता दे की शेरपुर निवासी सोनम अपनी छोटी बहन के साथ नगर पालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज गई थी। वापसी के दौरान उसकी पुरानी सहपाठी जोया, निवासी खालापार, रास्ते में मिली और किसी काम का हवाला देकर उनके साथ शेरपुर की ओर चली गई। सोनम का कहना है कि बाद में उन्हें पता चला कि जोया अपने घर से निकली हुई है। इसके बाद वे उसे वापस छोड़ने के लिए रिक्शे से जा रही थीं। आरोप है कि जैसे ही रिक्शा रुड़की रोड पर शेरपुर चुंगी के पास पहुंचा, पहले से मौजूद जोया के 8 से 10 परिजनों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने जोया को रिक्शे से नीचे खींच लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान रिक्शे में मौजूद सोनम के साथ भी मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर सामने काम कर रहा सोनम का चचेरा भाई सुहैल बचाव के लिए पहुंचा, लेकिन उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद जोया के परिजन उसे अपने साथ लेकर मौके से चले गए। पूरी वारदात वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद सोनम के परिजन ग्राम प्रधान सुहेब लम्बरदार के साथ रुड़की चुंगी पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट =सोनम (पीड़ित युवती ) बाइट = सुहेब लम्बरदार(ग्राम प्रधान)
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने MDMA ड्रग्स मामले में चार्टर पायलट अरशद अली को गिरफ्तार किया

Noida, Uttar Pradesh:Gurugram (Haryana): Crime Branch Arrests Chartered Aircraft Pilot With Mdma Drugs In Drug Trafficking Case क्राइम ब्रांच सेक्टर 39 की टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गुड़गांव में बेचने के मकसद से भारी मात्रा में MDMA फैला रहा है। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, टीम ने संदिग्ध को दौलताबाद के पास लैंडमार्क सोसाइटी से पकड़ा, जहाँ वह पिछले दो साल से रह रहा था। संदिग्ध की पहचान 33 वर्षीय अरशद अली उर्फ ​​अज्जू के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से केरल के कोझिकोड का रहने वाला है और नोएडा में एक विदेशी एविएशन कंपनी के लिए पायलट का काम करता है, जहाँ वह पिछले तीन साल से नौकरी कर रहा है। वह कंपनी की ज़रूरत के हिसाब से प्राइवेट चार्टर उड़ाने का काम करता है। उससे ज़ब्त किए गए MDMA की कीमत लगभग ₹35,00,000 है
0
0
Report

नोएडा में ZERO FIR: पीएम टिप्पणी पर रुचिका सिंह पर मामला दर्ज

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: नोएडा के एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन में एक महिला के खिलाफ 'ज़ीरो FIR' दर्ज की गई है। इस महिला ने 23 जुलाई, 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। आरोपी रुचिका सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि इस हरकत से प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुँची है। शिकायत के अनुसार, यह बयान जानबूझकर नफरत फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से दिया गया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 352, 353(1) और 356(1) के तहत मामला दर्ज किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top