495677
कोरबा जैसे बिजली उत्पादक शहर में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई डिलीवरी
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के देवपहरी गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। यहां का एकमात्र उप-स्वास्थ्य केंद्र अक्सर बिजली की कमी से जूझता है। दो स्वास्थ्यकर्मी 24 घंटे सेवा देते हैं, लेकिन बिजली की अनियमितता के कारण कई बार मोबाइल टॉर्च की रोशनी में प्रसव कराना पड़ता है। यह स्थिति विडंबनापूर्ण है, क्योंकि कोरबा एक प्रमुख बिजली उत्पादक शहर है जो देश के कई हिस्सों को बिजली प्रदान करता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीमपुर खीरी गाँव से पढ़ाई कर सरकारी नौकरी तक पहुँचे रोहित प्रताप ओझा, कृषि विभाग में मिली नियुक्त।
Saraiyan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी जिले के ग्राम एवं पोस्ट त्रिलोकपुर निवासी रोहित प्रताप ओझा, पुत्र सुरेश कुमार ओझा, ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर सरकारी नौकरी हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गाँव से अपनी पढ़ाई की शुरुआत करने वाले रोहित का चयन कृषि विभाग में पोस्ट टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर हुआ है। रोहित ने बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी), एमटेक (कृषि अभियांत्रिकी) तथा पीएचडी (कृषि अभियांत्रिकी) की शिक्षा पूरी की। लंबे समय तक निरंतर मेहनत और संघर्ष के बाद उन्हें कृषि विभाग में सरकारी सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। रोहित का कहना है कि सफलता के सफर में परिवार के साथ-साथ अच्छे दोस्तों का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। उनका मानना है कि यदि दोस्त सही दिशा दिखाने वाले और हर परिस्थिति में साथ देने वाले हों, तो वे सफलता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से अपने मित्र मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस नौकरी को हासिल करने में *मिश्रा* का सबसे महत्वपूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन रहा है। कठिन समय में उनके मित्र ने उनका हौसला बढ़ाया और लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रोहित की यह सफलता उन ग्रामीण युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उनकी कहानी बताती है कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और अच्छे साथियों के सहयोग से गाँव से निकलकर भी सफलता की ऊँचाइयों को हासिल किया जा सकता है। रोहित प्रताप ओझा की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।0
0
Report
महिदपुर के नमकीन गोदाम के चोरी के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जिले के महिदपुर में नमकीन के गोदाम में चोरी की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और न्यायालय में पेश किया。 पुलिस के मुताबिक, महिदपुर के पांच बंगला क्षेत्र में स्थित एक नमकीन गोदाम में दो युवक चोरी करने के इरादे से घुसे थे। गोदाम संचालक की शिकायत पर महिदपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए माखन उर्फ माखनसिंह और हिम्मतसिंह उर्फ हेमंतसिंह को गिरफ्तार कर लिया。 गिरफ्तार आरोपी माखन उर्फ माखनसिंह की उम्र 29 वर्ष और हिम्मतसिंह उर्फ हेमंतसिंह की उम्र 45 वर्ष है। दोनों महिदपुर के मोचीखेड़ा के रहने वाले हैं。 पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। माखनसिंह के खिलाफ लूट, हफ्ता वसूली, चोरी, घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे कुल 10 मामले दर्ज हैं। वहीं हिम्मतसिंह के खिलाफ लूट, हफ्ता वसूली, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, घर में घुसकर मारपीट और धमकी सहित कुल 13 अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय महिदपुर में पेश किया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में महिदपुर थाना पुलिस द्वारा की गई。 इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, सउनि राधेलाल निनामा, प्रधान आरक्षक नारायणसिंह, आरक्षक सुखदेव, आरक्षक समरथ पाटीदार और 112 वाहन चालक दिनेश कुमावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।0
0
Report
उज्जैन बाबा महाकाल की राजसी सवारी से पहले मार्ग चौड़ीकरण तेज करने के निर्देश
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में बाबा महाकाल की राजसी सवारी को देखते हुए नगर निगम ने सवारी मार्ग के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सुबह कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक चल रहे चौड़ीकरण और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि राजसी सवारी से पहले इस मार्ग के सभी जरूरी काम तय समय में पूरे किए जाएं। काम में तेजी लाने के लिए दिन के साथ-साथ रात की शिफ्ट में भी निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। कंठाल चौराहे पर करीब 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में भव्य चौराहे का निर्माण किया जा रहा है। वहीं सतीगेट से कंठाल चौराहे तक एक तरफ करीब 60 मीटर पीक्यूसी सड़क का काम पूरा होने की स्थिति में है। करीब 410 मीटर लंबे मार्ग पर अभी एक तरफ 60 मीटर पीक्यूसी सड़क का निर्माण बाकी है। अभिलाष मिश्रा ने सतीगेट पर आरसीसी का काम पूरा करने, करीब 25 मीटर तक कोबल स्टोन लगाने और साइड रोड पर पेवर ब्लॉक का काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीएचई विभाग के अधिकारियों को पेयजल सप्लाई लाइन को दुरुस्त करने और कंठाल चौराहे पर डीएलसी, आरसीसी और पेवर ब्लॉक का काम प्राथमिकता से पूरा करने को कहा गया। निगम आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि बाबा महाकाल की राजसी सवारी को देखते हुए श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि सवारी के दौरान मार्ग पर किसी तरह की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री डीएस परिहार, शिवम दुबे, भवन अधिकारी राजकुमार राठौर, भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता, जोनल अधिकारी सुनील जैन सहित संबंधित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
तिलारी डैम की मरम्मत से गोवा में पानी आपूर्ति तीन महीने बंद
Ratnagiri, Maharashtra:दौड़ामार्ग..-गोवा तिलारी धरण कालव्यांच्या दुरुस्तीमुळे गोव्याच्या पाणीपुरवठा ३ महिने बंद राहणार.. १ ऑक्टोबर ते ३१ डिसेंबर कालावधी दुरुस्तीचे काम.. तिलारी आंतरराज्य प्रकल्प हा गोवा व महाराष्ट्राचा संयुक्त प्रकल्प आहे..त Tilari धरणातून गोव्याला पाणीपुरवठा होतो,मात्र महाराष्ट्रातील डाव्या व उजव्या कालव्यांची दुरुस्ती हाती घेण्यात येणार असून दुरुस्तीसाठी येत्या ऑक्टोबरपासून ३ महिने पाणीपुरवठा बंद राहणार आहे.१ ऑक्टोबर ते ३१ डिसेंबर २०२६ या कालावधीत कालव्यांची दुरुस्ती करण्यात येणार आहे..अशी माहिती संबंधित प्रशासनाने दिली आहे..0
0
Report
वाशिम में कीड़ों ने सोयाबीन- कपाशी को नुकसान पहुंचाया, किसान चिंतित
Washim, Maharashtra:अँकर:वाशिम जिल्ह्यातील उंबर्डाबाजार परिसरात सोयाबीन आणि कपाशी पिकांवर किडींचा प्रादुर्भाव वाढला आहे.पावसा अभावी संकटात सापडलेल्या पिकांना रिमझिम पावसाने दिलासा मिळला असतानाच आता किडींच्या प्रादुर्भावाने शेतकऱ्यांची चिंता वाढली आहे.सोयाबीनवर उंटअळी व इतर अळ्यांचा,तर कपाशीवर मावा, कोकडा,पांढरी माशी आणि अळ्यांचा प्रादुर्भाव दिसून येत आहे.किडींच्या नियंत्रणासाठी शेतकरी महागडी कीटकनाशकांची फवारणी करत असून,अपेक्षित परिणाम न मिळाल्याने उत्पादन घटण्याची चिंता शेतकऱ्यांना आहे。0
0
Report
करंजिया में तेज बारिश से शिवनार नदी पर पुल क्षतिग्रस्त, ग्रामीण भयभीत
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के करंजिया इलाके में हुई मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। बाढ़ का असर अब ग्रामीण इलाकों में चल रहे निर्माण कार्यों पर भी दिखाई देने लगा है। सेनगुढ़ा गांव से कुतरी गांव को जोड़ने के लिए शिवनार नदी पर बनाया जा रहा निर्माणाधीन पुल बाढ़ के तेज बहाव की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है। दरअसल, करंजिया क्षेत्र में लगातार हुई तेज बारिश के बाद शिवनार नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी में आया तेज सैलाब इतना अधिक था कि निर्माणाधीन पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाढ़ का पानी आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी पहुंचा, जिससे कई ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक पुल क्षतिग्रस्त होने से खेतों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। खासकर मवेशियों को नदी पार कर खेतों तक ले जाने में ग्रामीणों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान नदी का बहाव लगातार तेज बना हुआ है, ऐसे में पुल का निर्माण जल्द पूरा होना बेहद जरूरी है। वहीं पंचायत के सरपंच का कहना है कि बारिश का दौर खत्म होने के बाद पुल निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कर जल्द पूरा कराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
त्योहारी सीजन में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी ने बजट बिगाड़ा
Begun, Rajasthan:त्योहारी सीजन में महंगाई की मार अब लोगों के किचन बजट पर भारी पड़ रही है... शक्कर के दाम बढ़ने के बाद अब प्याज की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है. बीते एक सप्ताह में ही प्याज के दाम करीब 20 से 25 रुपये तक बढ़ गए हैं.. थोक बाजार में प्याज 45 से 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है, तो वहीं चिल्लर बाजार में प्याज 55 से 60 रुपये किलो बिक रहा है.. त्योहारी सीजन में बढ़ती कीमतों ने गृहणियों और आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है.. ऐसे में सवाल है कि आने वाले दिनों में प्याज के दामों में और कितनी बढ़ोतरी होगी?0
0
Report
झारखंड में छात्र आंदोलन पर राजनीतिक बयानबाजी जारी, कांग्रेस-बीजेपी में बयानबाजी तेज
Ranchi, Jharkhand:पटना के हो रहे छात्र आंदोलन पर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी जारी है। झामुमो पूछ रहा , बिहार की घटना पर झारखंड बीजेपी के बड़बोले लोग क्यों चुप हैं वहीं, कांग्रेस कोटे के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा , बिहार के छात्र उन्हें बुला रहे हैं उनके समर्थन वो वहां जाने वाले हैं। जबकि बीजेपी के कहा छात्रों के प्रदर्शन में बीजेपी गुंडे घुस गए थे। सीएम ने बिहार में बहुत सारे बदलाव के संकेत भी दिए हैं।0
0
Report
बिहार बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा: 6 AM से 10 PM, रक्षाबंधन खास योजना
Patna, Bihar:रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था की है,27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 28 अगस्त की रात 10 बजे तक महिलाएं बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी, यह सुविधा एसी, नॉन-एसी, डीलक्स, पीएम ई-बस और पीपीपी मॉडल की सभी बसों में उपलब्ध रहेगी।राज्य में निगम की 1075 से अधिक बसें संचालित हो रही हैं रक्षाबंधन के दिन महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए सरकार की ओर से 5 इलेक्ट्रिक पिंक बसों का भी संचालन किया जा रहा है ताकि उन्हें सफल करने में किसी भी तरीके की परेशानी ना हो सके चुकी रक्षाबंधन को लेकर महिलाएं एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करती हैं और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की तरफ से यह विशेष व्यवस्था उनके लिए की गई है0
0
Report
Advertisement
मानोरा में पंचायत कार्यालय में ग्राम रोजगार सेवक पर चप्पलों से हमला; वीडियो वायरल
Washim, Maharashtra:वाशिमच्या मानोरा तालुक्यातील गादेगाव येथील ग्राम रोजगार सेवकाला पंचायत समिती कार्यालयात चपलेने मारहाण केल्याचा प्रकार समोर आला आहे. घरकुलाचे मस्टर मुद्दर टाकत नसल्याच्या रागातून ही मारहाण झाल्याचा आरोप आहे. ग्रामसभेच्या ठरावाचा अहवाल जमा करण्यासाठी रोजगार सेवक पंचायत समितीत आले असता सुदाम भिका जाधव आणि पुष्पा महादेव चव्हाण यांनी शिवीगाळ करत मारहाण केल्याचे सांगण्यात येत आहे. या घटनेचा व्हिडीओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाला असून,तक्रारीवरून दोघांविरुद्ध गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. मानोरा पोलीस पुढील तपास करत आहेत.0
0
Report
रेल पुलिस ने फर्जी ट्रैकमैन पकड़े, दस लाख की ठगी का खुलासा
Bettiah, Bihar:रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई کی है। दो फर्जी ट्रैक मैन को गिरफ्तार किया गया है; वे महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। उनके पास से फर्जी आईडी, हथौड़ा, लाल-हरा झंडा और बांस की पट्टियाँ बरामद हुईं। दोनों युवकों ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दस दस लाख की ठगी की थी। मिनिस्ट्री ऑफ़ रेलवे का आइकार्ड भी मिला है। दोनों के नाम कुणाल आनंद और दिनेश बारकु बताये जा रहे हैं। समस्तीपुर निवासी शैलेंद्र सिंह समेत तीन युवक स्पोर्ट्स कोटा से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर चुके हैं; उनके पास से फर्जी आई कार्ड बनाकर मुसहरवा हॉल्ट पर प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। रेल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार trio ने कहा कि प्रशिक्षण के लिए मुसहवा हाल्ट भेजा गया और दस- दस लाख रुपये लिए गए। एक युवक फरार है।0
0
Report
एटा में त्योहारों के दौरान पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च से सुरक्षा पुख्ता
Etah, Uttar Pradesh:एटा में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, SP सिटी श्वेताभ पांडेय ने पुलिस फोर्स के साथ किया पैदल गश्त, आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने किया पैदल गश्त, pुलिस ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, wहिं पुलिस ने किसी भी तरह की झूठी अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की दी चेतावनी, फ्लैग मार्च के दौरान SP सिटी श्वेताभ पांडेय, CO सिटी कीर्तिका सिंह, SHO धर्मेंद्र पंवार सहित भारी पुलिस फोर्स रहा मौजूद, बाइट - श्वेताभ पांडेय,SP एटा।0
0
Report
Advertisement
रीवा में बारिश के बाद जलभराव, उपमुख्यमंत्री ने पानी निकासी तेज निर्देश दिए
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में लगातार बारिश के बाद जलभराव से परेशान लोगों की शिकायतों के बीच मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान शहर के प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे। बीती देर रात गायत्री नगर के वार्ड क्रमांक 10 में जलभराव की शिकायत सामने आने के बाद लोगों ने डिप्टी CM से समस्या के निराकरण की मांग की थी। राजेंद्र शुक्ल ने तत्काल अधिकारियों को पानी निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद आज सुबह उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों से जल्द से जल्द पानी निकालने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार बारिश के कारण जहां जलभराव की स्थिति बनी है और लोग परेशान हैं, वहां की वास्तविक स्थिति देखने के लिए वे मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में पानी की निकासी का काम तेजी से किया जाए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।0
0
Report
पटना गांधी मैदान में आज सुबह ट्रैफिक प्लान लागू, रूट डायवर्जन जारी
Patna, Bihar:पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में आज सुबह 11 बजे पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात प्लान जारी किया है,जो सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा, गांधी मैदान के चारों ओर बस, ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। दानापुर की ओर से आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और बसों को पुलिस लाइन तिराहे से वापस भेजा जाएगा, गायघाट की ओर से आने वाले वाहनों को कारगिल चौक से डबल डेकर के पश्चिमी छोर के पास से लौटाया जाएगा वहीं भट्टाचार्या चौराहा, एसपी वर्मा रोड, बुद्धमार्ग, छज्जूबाग और पुलिस लाइन क्षेत्र में भी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा। मछुआ टोली से आने वाले वाहन ठाकुरबाड़ी मोड़ तक ही जा सकेंगे और वहीं से वापस लौटेंगे,गांधी मैदान और बाकरगंज की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी, पुलिस ने लोगों से डायवर्जन के अनुसार यात्रा करने की अपील की है हालांकि, आपातकालीन सेवा और न्यायिक कार्य से जुड़े वाहनों पर ये प्रतिबंध लागू नहीं होंगे।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
