icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करनाल में शराबी पति ने सोती पत्नी पर चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी

Karnal, Haryana:करनाल में रिश्तों का कत्ल बेटियों के सामने उजड़ गया घर, शराबी पति ने सोती पत्नी पर चाकुओं से किया हमला, सो रही बेटी पर भी वार कर फरार हुआ आरोपी。 करनाल की रामदेव कॉलोनी में देर रात एक ऐसा खूनी घटनाक्रम सामने आया जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत पति भीम ने पहले अपनी पत्नी सीता पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया। उस वक्त सीता अपनी बेटियों के साथ गहरी नींद में सो रही थी। हमले में सीता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी बेटी पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घर में चीख-पुकार मच गई। बेटी बोली- बहन पर हमला हुआ तब खुली आंख, मां को खून से लथपथ पाया मृतका की बेटी ज्योति ने बताया कि पूरी घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। सभी रात में सो रहे थे। बहन पर हमला होने के बाद जब उनकी आंख खुली तो देखा कि मां लहूलुहन हालत में पड़ी थीं। उसने बताया कि उनके पिता अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा करते थे। परिवार के लोगों ने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी आदत नहीं बदली। घटना के बाद आरोपी पिता घर से फरार हो गया। घर चलाती थी मां, शराब और झगड़ों ने उजाड़ दिया परिवार मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि मृतका ही मेहनत-मजदूरी कर पूरे परिवार का पालन-पोषण करती थी, जबकि उसका पति शराब पीने का आदी था और कोई काम नहीं करता था। परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था। रिश्तेदारों ने यह भी आशंका जताई कि हत्या में किसी और की भी भूमिका हो सकती है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सूचना मिलते ही मेरठ से भी परिजन करनाल पहुंच गए और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, आरोपी की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही करनाल सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति ने तेजधार हथियार से पत्नी के सिर पर वार कर उसकी हत्या की। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बाइट: मृतका सीता की बेटी – ज्योति मृतका की बहन पुलिस जांच अधिकारी – राजेश कुमार, सिटी थाना
0
0
Report

वाराणसी में वरुणा नदी किनारे 6/4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूरी, बाबा विश्वनाथ दर्शन सुगम

Noida, Uttar Pradesh:नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन को और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। इसी दिशा में आज हमारी सरकार ने वरुणा नदी के किनारे 6/4-लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ हमारे सांस्कृतिक महत्त्व के शहरों के लिए एक मॉडल बनेगा, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से यहां के लोगों का जीवन भी और आसान होगा। काशी में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में आज हमने गंगा के किनारे 6-लेन के अत्याधुनिक कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। इससे शहर के प्रमुख धार्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक स्थलों तक पहुंच और बेहतर होगी। इसके साथ ही रोड नेटवर्क पर यातायात का दबाव कम होने से आवागमन ज्यादा सुगम होगा। यह प्रोजेक्ट पूर्वांचल के आर्थिक विकास में और तेजी लाने वाला है।
0
0
Report

खड़गपुर में साइकिल टक्कर से 32 वर्षीय ऋषभ झा की मौत

Munger, Bihar:खड़गपुर के सद्भावना घाट के समीप मनी नदी पर बने पुलिया पर दो साइकिल के आमने सामने की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार नगर के पुरानी चौक निवासी संजीव झा के पुत्र 32 वर्षीय ऋषभ झा जो नरेंद्र सिंह महाविद्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मी के रूप में कार्यरत थे, अपनी साइकिल से कॉलेज से वापस सद्भावना घाट की पुलिया के रास्ते घर लौट रहे थे. तभी ढलान पर सामने से तेज रफ्तार के साथ एक लड़की साइकिल से आ रही थी जिसकी सीधी टक्कर ऋषभ की साइकिल से हो गई. साइकिल की आमने सामने टक्कर के बाद ऋषभ गंभीर रूप जख्मी हो गया जबकि लड़की भी जख्मी हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल ऋषभ को अनुमंडलीय अस्पताल खड़गपुर में भरती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया. इधर दुर्घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों को जब ऋषभ की मौत की जानकारी मिली तो पूरे परिसर का माहौल परिजनों की चीख़ार से गमगीन हो गया. मृतक के पिता संजीव झा नगर परिषद में टैक्स दरोगा के पद से सेवानिवृत थे और कुलकुला मंदिर के पुजारी हैं. मृतक की कुछ ही माह पूर्व शादी हुई थी. इधर जिस साइकिल से टक्कर हुई और जिसे लड़की चला रही थी उस जख्मी का इलाज किसी निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है. हवेली खड़गपुर पुलिस दुर्घटना की जानकारी के साथ उसकी छानबीन कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

शक्ति यातायात ने स्कूल परिवहन के दस्तावेज अद्यतन के लिए अल्टीमेटम जारी किया

Sakti, नये शिक्षा सत्र के प्रारंभ से ही शक्ति पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने स्कूल परिवहन में लगे सभी वाहनों के दस्तावेज अद्यतन करने व नाबालिग बच्चों द्वारा स्कूल जाने आने में वाहन के उपयोग पर प्रतिबंधित किए जाने के निर्देश यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा को दिए थे। शक्ति यातायাত पुलिस की टीम लगातार स्कूलों में जाकर स्कूल प्रबंधन व पालकों को समझाइश दे रही थी तथा स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे वाहनों की चेकिंग कर रही है। पुलिस अधीक्षक सक्ति के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी की टीम डभरा क्षेत्र के स्कूलों मे चेकिंग हेतु भेजी यातायात पुलिस सक्ति की टीम ने कृष्णा पब्लिक स्कूल डभरा सक्ति के वाहनों की जांच की गई, जांच में किसी भी वाहनो में फिटनेस, इंश्योरेंस, परमिट आदि दस्तावेज अद्यतन नहीं पाए गए सभी 9 वाहनों पर कार्रवाई की जाकर 21000 रुपये चालान काटा गया। स्कूल प्रबंधन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया कि सभी वाहनों में दस्तावेज अपग्रेड करवाये। यातायात पुलिस शक्ति द्वारा आज की कार्यवाही प्रदेश में उदाहरण के तौर पर देखी जाएगी। शक्ति यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि स्कूल परिवहन में लगे वाहनों के सभी दस्तावेज अपग्रेड करवाना सुनिश्चित करें अन्यथा भविष्य मे कमी पाए जाने पर वाहन जप्ती की कार्यवाही की जावेगी。
0
0
Report

यात्री को रोडवेज से उतार कर दबंगों ने मारपीट की, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow3m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:मामूली विवाद में दबंगों ने एक यात्री को रोडवेज बस से नीचे उतारकर जमकर पिटाई की दबंगों की दादागिरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। एक युवक अपनी पत्नी के साथ हरदोई से बैठकर रोडवेज बस से शाहजहांपुर जा रहा था। उसी रोडवेज में शाहाबाद का एक युवक भी बैठा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद ज्यादा बढ़ जाने पर युवक ने अपने शाहाबाद के दो-तीन साथियों को मौलागंज बस स्टैंड पर बुला लिया। जैसे ही मौलागंज बस स्टैंड पर रोडवेज बस रुकी। उपरोक्त दबंग युवक ने अपने साथियों के साथ महिला के साथ बैठे युवक को नीचे उतार कर जमकर पीटा। किसी तरह से बीच बचाव करके उसने अपने को सुरक्षित किया। उसके बाद दबंग रोडवेज का पीछा करते हुए अल्लाहपुर तिराए पर तक गए। तिराहे पर भी नीचे उतार कर दबंगों ने युवक की जमकर पिटाई की। यह नंगा नाच मंगलवार को रात्रि 10:30 और 11:00 के बीच खेला गया। बुधवार को सुबह 9:00 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

मुकुंदरा हिल्स तेंदुए की मौत: SIT ने तेज की जांच, पुलिस-सेना कॉम्बिंग जारी

Kota, Rajasthan:मुकुंदरा में तेंदुए की मौत का मामला: शिकारियों की तलाश तेज, SIT जांच में जुटी मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में तार के फंदे में फंसने से हुई तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने जांच तेज कर दी है। वन विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के तहत जांच शुरू की है। सीसीएफ सुगनाराम जाट ने बताया कि मुकुंदरा में तेंदुआ की मौत के मामले की गहराई से जांच के लिए दो सहायक वन संरक्षक, एक रेंजर और चार वनरक्षकों की विशेष जांच टीम गठित की गई है। टीम घटना स्थल से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक कोटा शहर के सहयोग से डॉग स्क्वॉड की मदद लेकर आसपास के क्षेत्रों में जांच की गई। सेना परिसर के पीछे स्थित क्षेत्र होने के कारण भारतीय सेना के साथ मिलकर संयुक्त कॉम्बिंग ऑपरेशन भी चलाया गया। वहीं, पुलिस साइबर सेल मोबाइल टावर डाटा का विश्लेषण कर रही है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों और संभावित आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सके। वन विभाग ने पूरे टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एंटी-स्नेयर अभियान भी शुरू कर दिया है। सीसीएफ का कहना है कि वन्यजीव अपराध में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गयी है कि वन्यजीव अपराध से जुड़ी कोई भी जानकारी तुरंत वन विभाग या पुलिस को दें।
0
0
Report

बोकारो चास में जुआ छापेमारी: 6 गिरफ्तार, मुख्य सरगना भागने में सफल

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चास में पुलिस की छापेमारी 6 जुआरी गिरफ्तार। मौके से मुख्य सरगना भागने में रहा सफल। बताते चले कि बोकारो एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चास थाना अंतर्गत अंसारी मोहल्ला कब्रिस्तान के पास एक बंद चारदीवारी में विधिवत घेराबंदी करते हुए छापामारी किया गया जिसमें कुल 06 व्यक्ति को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया सभी के पास से कुल 36,200 रुपया कैश, 08 मोबाइल फोन, दो कॉपी, 04 खुला ताश का गड्डी एवं 02 पैक ताश का गड्डी एवं दो बैनर जिसपर 01 से लेकर 09 तक अंक लिखा हुआ है जप्त किया गया एवं चारदीवारी के बाहर खड़े कुल 10 दो पहिया वाहन को विधिवत जप्त किया गया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वही चास ASP वेदांत शंकर ने कहा कि जुआ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जुआरियों को आगाह करते हुए कहा कि वे सचेत हो जाए और इस तरह के अवैध कारोबार से बाज आए नहीं तो ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त करवाई की जाएगी।
0
0
Report

आगरा: वाल्मीकि समाज ने सांसद नवीन जैन के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी पर माफी की मांग

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में राज्यसभा सांसद नवीन जैन को लेकर वाल्मिकी समाज का विरोध तेज हो गया है। वाल्मिकी समाज की महापंचायत में सांसद पर दलित समाज के एक कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया। समाज ने सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग की है और चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन और शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने तक का कदम उठाया जा सकता है। हालांकि, महापंचायत में वक्ताओं ने साफ कहा कि उनका विरोध भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नहीं, बल्कि सांसद नवीन जैन के कथित व्यवहार से है। आगरा के सुभाष नगर स्थित वाल्मिकी वाटिका में वाल्मिकी समाज की महापंचायत आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सांसद नवीन जैन के खिलाफ नारे लगाए और उनके पोस्टर हाथों में लेकर विरोध जताया। महापंचायत के अध्यक्ष मानसिंह ने कहा कि यदि सांसद सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो वाल्मिकी समाज आंदोलन को और तेज करेगा। महापंचायत के महामंत्री लोकेश कुमार चंचल ने कहा कि समाज का बड़ा वर्ग भाजपा का समर्थक रहा है, लेकिन किसी भी कार्यकर्ता के साथ जाति के आधार पर कथित भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह का व्यवहार दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि माफी नहीं मिलने पर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दरअसल, भाजपा कार्यकर्ता मनीष साहू वाल्मीकि का आरोप है कि 10 जुलाई को वह अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर राज्यसभा सांसद नवीन जैन से मिलने पहुंचे थे। उनका दावा है कि बातचीत के दौरान सांसद ने उनकी जाति को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की और उन्हें कुछ पदों के योग्य नहीं बताया। मनीष साहू का कहना है कि इस घटना से उनकी और पूरे दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग की है। फिलहाल इस पूरे मामले ने आगरा की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। वाल्मिकी समाज ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, इस मामले में राज्यसभा सांसद नवीन जैन की प्रतिक्रिया का इंतजार है। उनके पक्ष के सामने आने के बाद ही पूरे विवाद की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल समाप्त, SOP जारी और वीएलटीीडी ओपन मार्केट کا एकाधिकार खत्म

Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर। ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल समाप्त। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा से वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त। ट्रांसपोर्टर्स और परिवहन विभाग के बीच हुआ लिखित समझौता। ट्रांसपोर्टर्स की मांग पर विभाग ने VLTD की एसओपी जारी की। विभाग द्वारा वीएलटीडी ओपन मार्केट की जाने से एकाधिकार समाप्त हुआ। जिससे वाहन मालिक उचित दरों पर वीएलटीडी लगवा सकेंगे। ई-डिटेक्शन चालानों के समाधान के लिए समिति बनाई जाएगी। जिला मुख्यालयों पर एटीएस स्थापना को लेकर कवायद जारी। 40 एटीएस शुरू हुए, 43 को पीआरसी जारी की गई। हर माह के पहले सोमवार को ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक करेंगे अधिकारी। ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं के समाधान को लेकर RTO-DTO लेंगे बैठक। परिवहन उड़नदस्तों द्वारा ट्रक ड्रायवरों के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा। डम्पर फिटनेस की प्रक्रिया सुगम की गई। विभागीय समिति ट्रांसपोर्टर्स की अन्य मांगों का भी परीक्षण करेगी।
0
0
Report

अमरौहा में 50 साल के किन्नर अबरार पर दबंगों का हमला, CCTV वीडियो वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में 50 साल पुराने किन्नर अबरार और साथियों को बाहर से आए दबंग किन्नरों ने घर में घुसकर पीटा, घर में घुसकर मारपीट और गुंडागर्दी का CCTV वीडियो हुआ वायरल, अबरार के बूढ़े हो जाने की वजह से अबरार का इलाका छीनने के लिए गुंडागर्दी कर रहे हैं बाहर से आए दबंग किन्नर अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मदी सराय के रहने वाले अमरोहा के 50 साल से अधिक पुराने किन्नर अबरार का इलाका छीलने के लिए पहले भी दूसरे किन्नर द्वारा प्रयास हो चुका है लेकिन अब एक और किन्नरों का गुट अमरोहा में आ चुका है जो अबरार का अमरोहा का इलाका छीनने के लिए गुंडागर्दी पर उतर आया है , अबरार के मुताबिक 22 साल पहले भी एक गुट ने अपना इलाका बात कर कानूनी लड़ाई शुरू की जिसमें अबरार के कागज ओरिजिनल निकले और अबरार कानूनी जंग जीत गया। लेकिन उसके बाद अब अबरार के इलाज को कब जाने के लिए बाहर से आए दबंग किन्नरों ने अबरार के घर में घुसकर अबरार और उसके साथियों के साथ मारपीट की जिसका लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित अबरार ने बताया कि वह पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से अमरोहा में किन्नर के रूप में रहकर हिंदू और मुस्लिम सभी समुदायों के घरों में खुशी के अवसर पर बधाई देने का काम करता आ रहा है। और अमरोहा के लोग अबरार को मिलनसार और एक अच्छे किन्नर के रूप में जानते हैं। किन्नर अबरार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय से गुहार लगाई है
0
0
Report

जयपुर में साइबर ठगी के तीन फर्जी कॉल सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई; 40 मोबाइल बरामद

Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएसटी (CST) की एनडीपीएस यूनिट ने बुधवार को महेश नगर और जालूपुरा थाना क्षेत्रों में संचालित तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान विदेश में नौकरी दिलाने और विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ। तीनों कॉल सेंटरों से कुल 2 युवक और 20 युवतियां काम करते हुए मिलीं। मौके से एक लैपटॉप और करीब 40 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को साइबर फ्रॉड की सूचना मिलने के बाद टीम ने सबसे पहले महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित महिमा ट्रिनिटी मॉल के पांचवें फ्लोर पर स्थित ऑफिस नंबर-35 पर दबिश दी। यहां विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि इस कॉल सेंटर का संचालन सारांश गोयल और उसके दोस्त समीर बंसल द्वारा किया जा रहा था। मौके पर दोनों के साथ 10 युवतियां, यानी कुल 12 लोग कार्य करते मिले।इसके बाद टीम ने महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित ओके प्लस मॉल के छठे फ्लोर पर ऑफिस नंबर-608 में छापा मारा। यहां भी इसी तरह का फर्जी कॉल सेंटर संचालित पाया गया, जहां 5 युवतियां काम करती मिलीं। हालांकि इस कॉल सेंटर का संचालक मौके पर नहीं मिला।कार्रवाई का तीसरा चरण जालूपुरा थाना क्षेत्र स्थित गणपति प्लाजा में रहा, जहां एक और फर्जी कॉल सेंटर संचालित मिला। यहां भी 5 युवतियां काम करती हुई मिलीं, जबकि कॉल सेंटर का मालिक मौके से फरार मिला।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों कॉल सेंटर अखबारों और सोशल मीडिया पर आकर्षक विज्ञापन देकर लोगों को विदेश में नौकरी और रोजगार दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में प्रोसेसिंग फीस, वीजा, डॉक्यूमेंटेशन और अन्य शुल्क के नाम पर पैसे जमा करवाए जाते थे और रकम लेने के बाद पीड़ितों के साथ धोखाधड़ी की जाती थी।कार्रवाई के दौरान तीनों ठिकानों से मिले कर्मचारियों के कब्जे से एक लैपटॉप और करीब 40 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस इन मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरणों की जांच कर साइबर ठगी के नेटवर्क, बैंक खातों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

नाकेबंदी में बड़ी कार्रवाई: 100 कट्टे अवैध यूरिया जब्त, खंडार थाने में मामला दर्ज

जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-बहरावंडा खुर्द खंड प्रतिवेदन- खंडार थाने में मामला दर्ज। सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस की नाकेबंदी के दौरान पकड़ी गई एक पिकअप से 100 कट्टे अवैध यूरिया खाद जब्त किया गया है। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची कृषि विभाग की टीम ने जांच के बाद पूरे माल को जब्त कर लिया। मामले में उर्वरक (नियंत्रण) आदेश-1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत खंडार थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी अनुसार संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार के निर्देश पर सहायक निदेशक कृषि, खेमराज मीना के नेतृत्व में विभागीय टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान पिकअप वाहन आरजे-25 जीए-6977 में प्रत्येक 45 किलोग्राम के 100 कट्टे यूरिया मिले। दस्तावेजों की जांच के बाद उर्वरक को संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया गया। जब्त यूरिया को बहरावंडा खुर्द ग्राम सेवा सहकारी समिति के गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यूरिया कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
0
0
Report

बूंदी के एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए; लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर

Jaipur, Rajasthan:एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने ली अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश बूंदी जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा (आईपीएस) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी लेकर जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी एवं सभी थानाधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, नियमित गश्त, नाकाबंदी, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी तथा यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई और सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
0
0
Report

भीलवाड़ा के मांडल में कंचन इंडिया लिमिटेड मजदूर की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा के मांडल से खबर कंचन इंडिया लिमिटेड में मजदूर की संदिग्ध मौत माण्डल थाना क्षेत्र के नानकपुरा स्थित कंचन इंडिया लिमिटेड में कार्यरत मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। लादू लाल बेरवा निवासी दुहला के रूप में मृतक की पहचान, प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार गोदाम में काम के दौरान छत की चद्दर के नीचे गिरने से हुआ हादसा, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होंगे मौत के कारण, घटना से परिजनों में शोक, पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रारम्भ
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top