icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आदिवासी भूमि हटाने के विरोध में युवक पेड़ पर चढ़ा, कार्रवाई रोक दी गई

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:बुलडोजर कार्रवाई के बीच पेड़ पर चढ़ा युवक, आत्महत्या की कोशिश से मचा हड़कंप... घंटो तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा... आधा दर्जन आदिवासी परिवारों के मकानों हटाने पहुंची थी प्रशासनिक टीम... 50-60 वर्षों से जमीन पर काबिज होने का दावा, कार्रवाई का कर रहे विरोध... युवक के पेड़ पर चढ़ने के बाद बैरंग लौटी पुलिस और प्रशासन की टीम... परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, घंटों तक पेड़ से नीचे नहीं उतरा युवक.. कलेक्टर से लगाई गुहार, न्यायालय में अपील के लिए मांगा एक सप्ताह का समय... हल्का पटवारी गजरा बहरा क्षेत्र में... मकान हटाने की कार्रवाई के विरोध में एक युवक विशाल वृ trees पर चढ़ गया और कूदकर आत्महत्या करने की चेतावनी देने लगा। युवक के इस कदम के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और पुलिस व प्रशासनिक अमले को कार्रवाई रोककर वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि प्रशासन आधा दर्जन आदिवासी परिवारों के मकानों को हटाने की तैयारी के तहत मौके पर पहुंचा था। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि वे पिछले 50 से 60 वर्षों से उक्त भूमि पर निवास कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले यह जमीन वन भूमि थी, बाद में राजस्व विभाग के स्वामित्व में चली गई और शासन द्वारा अनुसूचित जाति के कुछ परिवारों को बंटन में आवंटित कर दी गई। आरोप है कि बंटन प्राप्त भूमि को बाद में अन्य लोगों ने खरीद लिया, जिसके बाद अब वर्षों से निवासरत आदिवासी परिवारों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के दौरान युवक के पेड़ पर चढ़ जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार युवक को नीचे उतरने की अपील करते रहे। प्रभावित परिवारों ने कलेक्टर से मांग की है कि उन्हें न्यायालय में अपील करने के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय दिया जाए। उनका कहना है कि यदि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले कार्रवाई की गई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। फिलहाल प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
0
0
Report

राजपुर में किशन लाल गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण, देशभक्ति और समाजसेवा याद

Karauli, Rajasthan:राजपुर गाँव में स्वतंत्रता सेनानी किशन लाल गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रहित, समाजसेवा और देशभक्ति के योगदान को याद किया गया और स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से कहा गया। कार्यक्रम में गृह राज्य एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किशन लाल गुर्जर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन और समाज के प्रति समर्पण को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जीवनभर राष्ट्र तथा समाज की सेवा को प्राथमिकता दी। उनकी स्मृति में स्थापित यह प्रतिमा युवाओं को देशभक्ति, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देती रहेगी। कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, धौलपुर-करौली क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंदु जाटव सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में सदर विधायक ने लगाई जन चौपाल जमीनी समस्याओं के समाधान की मुहिम की शुरू,

AdityaAdityaFollow5m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग – सदर विधायक ने लगाई जन चौपाल जमीनी समस्याओं के समाधान की मुहिम की शुरू, नरी गाँव में उमड़ा जनसैलाब प्लेश –जालौन यूपी डेट– 18 –06–2026 भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'जन चौपाल' कार्यक्रम के तहत सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के द्वारा उरई विधानसभा के अंतर्गत ग्राम नरी में एक भव्य जनसम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को सुनने और उनका जमीनी स्तर पर समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र राठौर, सिद्धार्थ राम, मुकेश पालीवाल, भगवान सिंह गुप्ता, ऋण से निरंजन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सचिव, पुलिस विभाग की पूरी टीम और गाँव की सैकड़ों माताएँ, बहनें एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस जन चौपाल के जरिए ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। इनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास आवंटन, शौचालय निर्माण, नालियों का निकासी, जल निकासी व्यवस्था और सड़क निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी करीब 40 समस्याएं सामने आईं। सदर विधायक द्वारा सभी समस्याओं को मौके पर नोट किया गया और अधिकारियों के साथ मिलकर इनके शीघ्र निपटाने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने यह भी बताया गया कि गाँव में 14 मुख्यमंत्री आवास और 71 प्रधानमंत्री आवास की सूची जारी हो चुकी है। कई किसानों को किसान सम्मान निधि की किस्तें मिल रही हैं, जबकि अधिकांश परिवारों को शौचालय सुविधा भी प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि विपक्षी पार्टियाँ अक्सर आरोप लगाती हैं कि काम केवल कागजों पर होते हैं और जमीनी हकीकत अलग होती है, लेकिन हम गाँव-गाँव जाकर स्वयं समस्याओं को सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। बाइट: गौरीशंकर वर्मा सदर विधायक उरई
0
0
Report

सिधमुख-सीवानी रोड पर अवैध हरि-खेजड़ी लकड़ियों की बड़ी तस्करी पकड़ी गई

Churu, Rajasthan:हरे पेड़ों की धड़ल्ले से हो रही हरियाणा तस्करी, नहीं हो रही है प्रभावी कार्रवाई स्थानीय पुलिस प्रशासन के बाद दूसरे दिन सिधमुख थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई पुलिस ने अवैध Hari लकड़ियों सहित चार पिकअप वाहनों को जप्त रात के अंधेरे में तस्करी कर लायी जा रही हरि खेजड़ी की लकड़ियां सादुलपुर तहसील क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई और हरियाणा में तस्करी का कारोबार थम नहीं रहा है। गुरुवार को पुलिस ने दूसरे दिन अवैध हरे पेड़ों की कटाई कर तस्करी के लिए हरियाणा ले जाते समय सिधमुख थाना पुलिस ने चार पिकअप वाहनों को जप्त करने की कार्रवाई की गई है वाहनों में हरी और गिली खेजड़ी की लकड़ियां भरी हुई पाई गई है। वही अनेक जागरूक ग्रामीण लोगों ने बताया कि हरे पेड़ों की कटाई कर हरियाणा में कच्चे पक्के रास्तों से एवं मध्य रात्रि के बाद हाईवे से हरियाणा में तस्करी की जा रही है लेकिन लकड़ी तस्करों को रोकने वाला कोई नही है। खेजड़ी की लकड़ी की तस्करी कर चांदी कूट रहे है। किसानों की मज़बूरी का फायदा उठाकर खेतो में खड़े पेड़ो को सस्ते भाव में खरीदकर पेड़ों की कटाई कर हरियाणा में ले जाकर महंगे दामों में लकड़िय़ों की तस्करी कर मोटा मुनाफा कमा रहे है। स्थानीय पुलिस की ओर से बुधवार को अवैध Hari लकड़ियों सहित आठ वाहनों को जप्त करने की कार्रवाई के बाद दूसरे दिन सिधमुख थाना पुलिस ने सिधमुख सिवानी सड़क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों की Hari और गिली लकड़ियों सहित जप्त किया है। थानां अधिकारी इमरान खान ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान सिधमुख सिवानी सड़क पर पहुंचे तो एक साथ चार अवैध लकड़डियाँ से भरी पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोककर चालक से Hari लकड़ियों के बारे में पूछताछ की तो चालक ने लकड़ी परिवहन हेतु कोई परमीट या लाइसेंस नहीं होना बताया तथा पीकअप जीप में Hari गीली खेजड़ी की लकड़ियाँ भरी हुई मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने Hari गीली खेजड़ी की लकड़ड़ियों से भरी चार पीकअप जीप को जब्त कर लिया। तथा इस संबंध में वन विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सूचना दी गई है। उन्होंने बताया पूछताछ में आरोपियों ने सिधमुख और भादरा क्षेत्र से Hari लड़कियों को लाना बताया है
0
0
Report

सरदारशहर में तेज बारिश से जलभराव, व्यापारिक गतिविधियाँ प्रभावित

Churu, Rajasthan:सरदारशहर। सरदारशहर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से मिली राहत, निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित सरदारशहर में गुरुवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के चलते जहां एक ओर भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली, वहीं दूसरी ओर शहर के कई निचले इलाकों और मुख्य बाजारों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश के बाद पूरे शहर का मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने लंबे समय बाद ठंडी हवाओं का आनंद लिया。 तेज बारिश के कारण शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर पानी भर गया। मीणा कुआं, लूहारा गाड़ा, राम मंदिर क्षेत्र, कच्चा बस स्टैंड, शिव मार्केट, आथूना बाजार, सब्जी मंडी सहित कई निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजारों में पानी भरने के कारण व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। दुकानों के सामने पानी जमा होने से अनेक व्यापारियों को समय से पहले अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़े और वे घरों की ओर रवाना हो गए। व्यापारियों ने जल निकासी व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के प्रति नाराजगी जताई। व्यापारि तरुण पारीक ने बताया कि कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से व्यापार प्रभावित होता है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। हाल ही में खरीफ फसलों की बुवाई करने वाले किसानों ने बारिश का स्वागत किया है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से फसलों के अंकुरण और विकास में मदद मिलेगी तथा सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनने के कारण कृषि कार्यों को भी गति मिलेगी。 बारिश के दौरान कई स्थानों पर जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुलती नजर आई। नालों और नालियों की सफाई के दावों के बावजूद पानी सड़कों पर जमा रहा, जिससे लोगों को काफी देर तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थायी समाधान की मांग की है। हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाएं चलने से आमजन ने राहत महसूस की। बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते नजर आए, जबकि किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

गांधी जीवन दर्शन संस्था ने गांधी वाटिका में श्रमदान कार्यक्रम की घोषणा की

Karauli, Rajasthan:महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्था की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, शुक्रवार को गांधी वाटिका में होगा श्रमदान, जिला करौली गुरुवार को महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में गांधीजी के सत्य, अहिंसा और समाजसेवा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही संस्था ने शुक्रवार को गांधी वाटिका में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के प्रदेश संयोजक श्याम सुंदर जोशी रहे। विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र जाटव और जयपुर जिला सह संयोजक जय नारायण सैनी मौजूद रहे。 कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्याम सुंदर जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने स्वतंत्रता आंदोलन के समय थे। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा और सर्वोदय के सिद्धांत वर्तमान समय में भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों से गांधीजी के जीवन दर्शन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला संयोजक प्रेमसिंह माली ने कहा कि संस्था पर्यावरण संरक्षण, श्रमदान, पक्षियों के लिए परिंडे लगाने और जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से गांधीजी के विचारों को समाज तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र जाटव और जय नारायण सैनी ने भी गांधीजी के जीवन, संघर्ष और उनके आदर्शों पर अपने विचार रखे। कार्यशाला में संस्था के विभिन्न पदाधिकारी, सदस्य और अनुयायी उपस्थित रहे। प्रेमसिंह माली ने बताया कि संस्था की ओर से शुक्रवार, 19 जून को सुबह 6 बजे स्वतंत्रता सेनानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित गांधी वाटिका में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता, श्रमदान और गांधीजी के रचनात्मक कार्यों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। इनमें संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और अनुयायी भाग लेंगे। बाइट -- प्रेम सिंह माली, जिला संयोजक
0
0
Report

झुंझुनूं में तेज बारिश से शहर जलमग्न, गांधी चौक में गाड़ियां डूबीं

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में झमाझम बारिश के बाद शहर हुआ जलमग्न, कई इलाकों में भरा पानी गांधी चौक में आधी डूबी गाड़ियां, पानी में फंसी बाइकें, सामने आए वीडियो जलभराव से देर रात तक जाम की स्थिति, लोग पूछकर तलाशते रहे रास्ते बगड़ रोड स्थित नंदीशाला की करीब 80 फीट दीवार बारिश में ढही दुकानों में घुसा पानी, पेड़-पोल क्षतिगस्त्र, घंटों तक गुल रही बिजली झुंझुनूं जिले में गुरुवार को हुई तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं शहर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोलकर रख दी। कुछ ही देर की झमाझम बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और प्रमुख मार्गों पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद सामने आए वीडियो में गांधी चौक क्षेत्र की स्थिति सबसे ज्यादा खराब दिखाई दी। यहां सड़क पर इतना पानी भर गया कि कई गाड़ियां आधे से अधिक हिस्से तक पानी में डूब गईं। कई बाइक पानी में फंस गई। जबकि कुछ वाहन चालकों को बीच रास्ते में ही अपने वाहन छोड़ने पड़े। शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव के कारण देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। लोग एक-दूसरे से रास्तों की जानकारी लेकर सुरक्षित मार्ग तलाशते नजर आए। बारिश के कारण कई स्थानों पर नुकसान की तस्वीरें भी सामने आई हैं। बगड़ रोड स्थित नंदीशाला की दीवार तेज बारिश का दबाव नहीं झेल सकी और ढह गई। मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों ओर बनी करीब 80 फीट लंबी दीवार धराशायी हो गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। साथ ही लाखों का नुकसान हो गया। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में दुकानों में पानी घुसने, पेड़ और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने की भी सूचनाएं मिली हैं। बारिश के बाद विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही और शहर के कई हिस्सों में घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद नगर परिषद और संबंधित विभागों की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है। लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
0
0
Report

ऑनलाइन शॉपिंग घटने से ऑफलाइन मार्केट की बिक्री बढ़ी, खरीदारी में बदला ट्रेंड

Betul, Madhya Pradesh:आजकल आम लोगों की खरीदारी की आदतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां कुछ समय पहले तक ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज चरम पर था। अब वही लोग ऑनलाइन खरीदी से तौबा करते नजर आ रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में प्रोडक्ट की खराब क्वालिटी, गलत साइज़ और बिलिंग से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कई बार जो दिखता है,वो मिलता नहीं है,यही वजह है कि अब लोग फिर से भरोसा जता रहे हैं ऑफलाइन मार्केट पर,जहां देख-परख कर खरीदारी करने का भरोसा आज भी कायम है। ऑनलाइन की चमक फीकी पड़ रही है और ऑफलाइन बाजार फिर से रौनक पकड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ के गुर्गों के गुंडागर्दी: सड़क कब्जे और झड़पों से बना तनाव

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ में रियल एस्टेट कंपनी ओमेक्स के गुर्गों की गुंडागर्दी अर्जुनगंज के सरसवां में Omaxe Residency पर सार्वजनिक सड़क और नाले पर कब्जे का आरोप वकीलों और गुंडो को ले जाकर स्थानीय लोगों से की झड़प सार्वजनिक सड़क पर जबरदस्ती चलाया बुलडोजर विरोध पर हुआ विवाद स्थानीय लोगों का आरोप — omaxe बिल्डर ने गुर्गों के जरिए जबरन सड़क खोदने की कोशिश की, विरोध करने पर हुई हाथापाई निवासियों का दावा — पहले भी कई बार बिल्डर पक्ष और स्थानीय लोगों के बीच हो चुका है विवाद, विरोध करने वालों को दी जाती है धमकी। LDA द्वारा सार्वजनिक रास्ते का टेंडर जारी होने के बावजूद कब्जे की कोशिश का आरोप क्षेत्र में तनाव का माहौल, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की Lda के अधिकारी मौन मामले से झाड़ रहे पल्ला
0
0
Report
Advertisement

सीवान में भाजपा ने 12-वर्ष विश्वास सम्मेलन: केंद्र की उपलब्धियाँ उजागर

Siwan, Bihar:सीवान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंदकिशोर ने शिरकत किया और केंद्र की योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। इस सम्मेलन में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की। मंत्री नंदकिशोर ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक गरीबी हटाने का नारा देने वाली पार्टी गरीबों के जीवन में वास्तविक बदलाव नहीं ला सकी, जबकि मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है।भाजपा नेताओं ने सम्मेलन के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया。
0
0
Report

रतलाम एक्सप्रेसवे पर यूरिया लूट की कोशिश, 7 गिरफ्तार

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सफर करना अब चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। रावटी के पास आधी रात बदमाशों ने यूरिया से भरे एक ट्रक पर पथराव कर उसे रुकवा लिया। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक चालक और कंडक्टर को बाहर निकालकर मारपीट की। घटना के दौरान एक्सप्रेस-वे का निगरानी वाहन मौके से गुजरा, जिसे देखकर आरोपी भागने लगे। कर्मचारियों ने दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल चालक और कंडक्टर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया。 पुलिस ने पूछताछ के आधार पर पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह मामले में कुल सात आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अमित कुमार ने बताया कि लूट की कोशिश को समय रहते विफल कर दिया गया। एक्सप्रेस-वे पर लगातार पुलिस गश्त, ड्रोन निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके。
0
0
Report

सरगुजा के किरकीमा में पीएम जनमन सड़क निर्माण पर ग्रामीण ठेकेदार पर आरोप

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा जिले में पीएम जनमन योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में सड़कों का कार्य तेजी से किया जा रहा है लेकिन कई ग्रामीण इलाकों में सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण लगातार सवाल उठा रहे हैं। दरअसल सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड के किरकीमा पीएम जनमन योजना के तहत करोड़ों रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग के द्वारा लापरवाही पूर्वक सड़क का निर्माण ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा है। जहां सड़क की मोटाई के अलावा सड़क में डामर बचाने के साथ ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। जिसका एक वीडियो ग्रामीण ने सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया है। इधर जिले के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारी ने कहा कि जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वह सड़क का कार्य पूरा नहीं हो सका है। फर्स्ट लेयर का ही काम किया जा रहा है। जिसे ग्रामीण उखाड़ कर दिखा रहे हैं, अभी और एक लेयर इस फर्स्ट लेयर के ऊपर ठेकेदार द्वारा डामर बिछाने का कार्य किया जाना सुनिश्चित किया गया है। आने वाले दिनों में यह सड़क बेहतर तरीके से विभाग के द्वारा बनवाने का कार्य किया जाएगा। ग्रामीणों को यह ध्यान देने की जरूरत है कि सड़क बनने के साथ उसे सेट होने के लिए छोड़ना चाहिए, ना की तत्काल उसे उखाड़ कर देखने की जरूरत है। अगर कुछ महीने में ही सड़क खराब हो जाती है, तो ठेकेदार के ऊपर कार्रवाई करना आवश्यक हो जाता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top