कोण्डागांव में शिक्षकों को आपात स्थिति से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण
Kondagaon, Chhattisgarh:कोण्डागांव के खंड स्रोत समन्वय कार्यालय में तीन दिवसीय जूनियर रेड क्रॉस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड कोण्डागांव के सभी स्कूलों के एक-एक शिक्षक को आपात स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन बाढ़, आगजनी, सांप और कुत्ते के काटने जैसी स्थितियों पर ध्यान दिया गया। अंतिम दिन स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
