icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटोरिया थाना क्षेत्र के बंगालगढ़ गांव में लापता बच्चे का तालाब से शव बरामद: परिजनों में कोहराम

Banka, Bihar:Anchor-बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र के बंगालगढ़ गांव से लापता बालक का शव तालाव से पुलिस ने बरामद। पीड़ित परिजनों में मचा कोहराम। मृत बालक की पहचान कटोरिया थाना क्षेत्र के बंगालगढ़ गांव के परमेश्वर दास का सात वर्षीय एकलौता पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। वह गत शुक्रवार से लापता था। खोजबीन परिजनों ने अपने स्तर से की थी। इस दौरान शनिवार को गांव के बगल एक तालाव से शव बरामद हुआ। मौके पर बेलहर एसडीपीओ डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद, कटोरिया पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सुयया, थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार शामिल थे।
0
0
Report

पटना में हथियार और नशे के खिलाफ अभियान: 6 गिरफ्तार, मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

Patna, Bihar:पटना पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर नालंदा में एक मिनी गन फैक्ट्री का भी खुलासा हुआ है, जहाँ अवैध हथियार बनाने की तैयारी चल रही थी। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि मालसलामी, खाजेकलां और गौरीचक थाना क्षेत्रों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने दो पिस्टल, चार देशी कट्टा, 17 जिंदा कारतूस और कट्टा बनाने में इस्तेमाल होने वाले 10 बैरल बरामद किए हैं। ये बैरल मिनी गन फैक्ट्री में उपयोग के लिए भेजे जा रहे थे। मालसलामी में 4 गिरफ्तारी मालसलामी थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि हाल ही में जेल से छूटा अपराधी सुमित कुमार हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने उसे लोकेट कर तलाशी ली तो उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ के आधार पर सूरज राय के घर छापेमारी की गई, जहां से तीन और अपराधी पकड़े गए। इस कार्रवाई में सुमित कुमार, सूरज राय, भूमि कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक पिस्टल, तीन देशी कट्टा और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। सभी का आपराधिक इतिहास रहा है और ये पहले भी NDPS अधिनियम के मामलों में जेल जा चुके हैं। गौरीचक से हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा वहीं गौरीचक इलाके में एसटीएफ के सहयोग से दो अपराधियों महेश यादव (भगवानगंज, पटना) और सदन प्रसाद (नालंदा) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक देशी कट्टा, एक बाइक, 12,750 रुपये और कट्टा निर्माण में उपयोग होने वाले 10 बैरल बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये बैरल नालंदा निवासी अपराधी कृष्णा विश्वकर्मा को भेजे जाते थे, जहाँ अवैध हथियार बनाने का काम होता था। इसी आधार पर नगरनौसा थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। राघोपुर दियारा से होती थी सप्लाई गिरफ्तार अपराधियों ने यह भी खुलासा किया है कि वे राघोपुर दियारा इलाके से 30 से 35 हजार रुपये में हथियार खरीदते थे। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद की बंद खदान में 13 वर्षीय रंपा बाउरी का शव पांच दिन बाद मिला

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर पंचायत के बाउरी टोला में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 13 वर्षीय रंपा बाउरी का शव आज पांचवें दिन खदान के पानी में तैरता हुआ बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार 28 अप्रैल को रंपा बौरी पास स्थित ईसीएल की बंद खदान में नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गई और लापता हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और खदान में उतरकर उसे बचाने और खोजने کا प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। अगले दिन स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने घंटों तक पानी में तलाश की, लेकिन रंपा का कोई सुराग नहीं मिल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया, जिसने कई दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया, फिर भी कुछ हासिल नहीं हुआ। आज, घटना के पांचवें दिन, अचानक रंपा बौरी का शव खदान के पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बंद खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है, जहां अक्सर लोग नहाने जाते हैं और इस तरह के हादसे सामने आते हैं।
0
0
Report

संगमनेर में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला, गांव वालों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Shirdi, Maharashtra:भर दुपारी तरुणीची छेडछाड... परीक्षेसाठी निघालेल्या तरुणीची गावगुंडांकडून छेडछाड.. संगमनेर तालुक्यातील घटनेने खळबळ... तरुणीला रस्त्यात अडवून गावगुंडांकडून छेडछाडीचा प्रकार... गावगुंडांकडून दुचाकीवर परीक्षेसाठी निघालेल्या तरुणीचा पाठलाग... स्थानिक नागरिकांकडून छेड काढणाऱ्या एकाला चोप तर दुसरा फरार.. पोलिस घटनास्थळी तीन तास उशिरा पोहचल्याने स्थानिकांचा संताप.. वडगावपान अल्पवयीन मुलीच्या ऍसिड हल्ल्यातील आरोपी अद्याप फरार असताना महाविद्यालयीन तरुणीच्या छेडछाडीने खळबळ... संगमनेर तालुक्यात शालेय विद्यार्थिनींच्या सुरक्षेचा प्रश्न ऐरणीवर.. पोलिसांनी एकाला घेतलं ताब्यात
0
0
Report

प्रेमी व उसके भाई द्वारा, आग के हवाले हुई युवती की मौत,प्रेमी के रिश्ते की खबर सुनकर पहुँची थी युवती

SSSaurabh SharmaFollow3m ago
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: अहमदगढ़ क्षेत्र में युवती को ज़िंदा जला देने का मामला। आठ दिन बाद युवती की सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत। 25 अप्रैल को प्रेमी का रिश्ता पक्का होने की सूचना पर गांव पहुंची थी शिकारपुर निवासी युवती। प्रेमी और उसके भाई पर युवती को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का है आरोप। पुलिस का दावा प्रेमी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल। युवती की मौत से परिवार में मचा कोहराम, कार्रवाई में जुटी पुलिस। जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के एक गांव में हुई थी वारदात।
0
0
Report
Advertisement

ट्रांसफार्मर, कम बिजली व लाइनमैन की कमी पर फूटा गुस्सा, एसडीओ के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow9m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद एका में पेड़त फीडर पर बिजली समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। ट्रांसफार्मर न मिलने, कम बिजली आपूर्ति और लाइनमैन की कमी से नाराज प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे बिजलीघर पर ताला डालकर प्रदर्शन शुरू किया, जो शाम 4 बजे तक चला। सूचना पर पहुंचे उपखंड अधिकारी अजीत कुमार यादव, अवर अभियंता संजीव कुमार व बलराम गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की। ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद यूनियन पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर ताला खोल दिया। अवर अभियंता नामेंद्र कुमार ने बताया कि 5 फीडरों के करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में केवल एक ही लाइनमैन कार्यरत है, जिससे लाइन जोड़ने में देरी होती है। वहीं एसडीओ ने कहा कि क्षेत्र की लाइन काफी पुरानी व जर्जर है, जिससे बार-बार फॉल्ट होता है। जल्द ही लाइन बदलने और लाइनमैन की संख्या बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। धरने के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
0
0
Report

148 करोड़ बजट पास: बहादुरगढ़ नगर परिषद में हंगामा और भ्रष्टाचार के आरोप

Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ नगर परिषद की हंगामेदार बैठक के बीच पास हुआ 148 करोड़ रुपये का बजट। विधायक राजेश जून ने पार्षदों के सामने बजट पास करवाने के लिए जोड़े हाथ, तब माने पार्षद। शहर के सभी 31 वार्डों में दो चरणों मे 1-1 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाने का दिया आश्वासन। विधायक ने खुद माना- नगर परिषद में हो रहा भ्रटाचार, सफाई ठेके से विधायक स्वयं भी नहीं सन्तुष्ट। बैठक खत्म होने के बाद पार्षद बोले- विधायक राजेश जून पहली बार आए हैं नगर परिषद की बैठक में इसलिए उनका सम्मान करने के लिए किया बजट पास। पार्षदों ने अधिकारियों और चेयरपर्सन पर भ्रष्टाचार के आरोप। कहा- विकास कार्यों की गुणवत्ता चैक किये बगैर किये जा रहे ठेकेदारों के बिल पास। बजट के प्रस्ताव में दिए गए आंकड़ों को भी बताया फर्जी, कहा- आय और वय के आंकड़े नहीं खाते मेल। पार्षदों ने कहा- हम हैं विकास के पक्षधर, लेकिन गलत कार्य किसी भी कीमत पर नहीं बर्दास्त. सभी वार्डों में 1-1 करोड़ के विकासकार्य करवाने का आश्वासन मिलने पर पार्षदों ने विधायक का जताया आभार। इससे पहले 3 बजट बैठक हो चुकी थी फैल। बजट पास होने से पार्षदों को अब शहर में विकास कार्य होने की है उम्मीद। टूटी गलियां, नालियां, सीवर ब्लॉक होने की समस्या से लोगों को मिल सकेगी निजात। बहादुरगढ़ शहर के सौन्दर्यकरण पर भी खर्च किया जाएगा पैसा।
0
0
Report

भिंड के गोहद के बड़ेरा खदानों में विस्फोट, किसान डर में जी रहे

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- मौत के साये में अन्नदाता। एंकर- भिंड जिले के गोहद विधानसभा अंतर्गत आने वाले गांव बडेरा में चल रही पत्थर खदानों में होने वाले विस्फोटों से ग्रामीण काफी परेशान है उनका दिन का चैन और रात की नींद हराम है, किसानों के खेतों में विस्फोट के बाद उड़ कर आने वाले पत्थरों से एक औरत को खेत खराब हो रहे हैं तो दूसरी ओर किसने की जान भी संकट में है किसानों को हर दिन अंदेशा रहता है कहीं खेतों में काम करते समय पत्थरों की चपेट में आने से कोई जन हानि ना हो जाए या फिर कोई घायल ना हो जाए खदान मालिक एनजीटी के नियमों की अनदेखी करते हुए ब्लास्टिंग कर रही है ब्लास्टिंग का भी कोई टाइम टेबल नहीं है कभी भी ब्लास्टिंग शुरू हो जाती है ब्लBlastिंग से पहले ना तो किसी प्रकार की ग्रामीणों को सूचना दी जाती है ना ही मुनादी कराई जाती और ना ही सायरन बजाया जाता है, खदान माफिया इतने दबंग है कि किसान इसका विरोध भी नहीं कर पाते हिम्मत करके एक ग्रामीण रामकेश कुशवाहा ने विरोध किया तो उनके पिता के साथ मारपीट भी कर दी गई, मारपीट के बाद किसान एफआईआर तक की हिम्मत नहीं जुटा पाया उल्टी हुआ गांव छोड़कर 20 किलोमीटर दूर गोहद शहर में रहने को मजबूर है, रामकेश कुशवाहा ने एक माह के भीतर गोहद एसडीएम को दो बार लिखित शिकायत भी की लेकिन सरकारी कागज आगे नहीं बढ़ पाया थक हार कर पीड़ित किसान ने जी हेल्पलाइन का सहारा लिया और शिकायत दर्ज कराई जिसके उपरांत जी मीडिया की टीम शिकायतकर्ता को लेकर भिंड माइनिंग ऑफिस पहुंची जहां पर माइनिंग ऑफिसर मौजूद नहीं मिले ना ही उनके द्वारा कॉल रिसीव किया गया इसके बाद जी मीडिया की टीम पीड़ित किसान के साथ भिंड कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर कीरोड़ी लाल मीणा से मुलाकात की जिस पर कलेक्टर चेंबर में ही मौजूद गोहद एसडीएम रघुराज नडिया को सात दिन के भीतर शिकायत का निराकरण करने का निर्देश दिया है, जी मीडिया की टीम ने बड़ेरा गांव की उस पत्थर खदान पर ग्राउंड जीरो पर जाकर हालात का जायजा लिया तो वहां पर किसानों के खेतों में विस्फोट से निकले पत्थर पड़े हुए थे और उन पड़े हुए पत्थरों के चलते खेती करना कठिन है साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि अब उनके लिए खेती लाभ का धंधा नहीं बची है क्योंकि खेतों में जाते समय हर दम डर लगा रहता है साथ ही मशीनों से कटाई-जुताई करते समय मशीनरी का नुकसान की भी आशंका बनी रहती है जिसके चलते मशीनरी खेतों तक ले जाना काफी महंगा सौदा साबित हो रहा है, इस डर के चलते मजदूर खेतों तक जाने के लिए तैयार ही नहीं होता है जिस किसी का काम और अधिक प्रभावित हो रहा है, महिलाओं यह तब खेतों तक जाना भी बंद कर दिया है और घर में रहते हुए भी डर रहता है कि उनके परिजन जब तक लौटकर घर नहीं आ जाएं तब तक सलामती की चिंता बनी रहती है, हालांकि प्रशासनिक अधिकारी इस शिकायत को लेकर कैमरे के सामने कोई भी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन स्थानीय कांग्रेस विधायक केशब देसाई ने भरोसा दिया है कि मामला उनके संज्ञान में तो आया है लेकिन शिकायतकर्ता एक बार उनको अगर आवेदन देता है तो वह कलेक्टर से मिलकर इस पर आवश्यक कार्यवाही कराएंगे अगर यहां से कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। किसान रामकेश कुसवाह ने जी हेल्पलाइन को धन्यवाद कर आभार जताया है कि जी मीडिया की टीम ने उनको साथ लेकर हर उस दरवाजे को खटखटाया जहां से उनको न्याय मिल सकता है, अब उनको जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

DM-SP के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 45 शिकायतें, मौके पर एक दर्जन समाधान

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में आज जिला मुख्यालय पर तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के दौरान DM और SP ने सभी अधीकारियों के साथ मिलकर आम जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित अधीकारियों को सभी समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिये । इस दौरान DM सत्यप्रकाश ने बताया कि आज सम्पूर्ण समाधान के दौरान कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुई थी ,जिनमे से करीब एक दर्जन समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया । बाकी बची शिकायतों और समस्याओं के लिये टीमें गठित कर दी गयी है , जिनका जल्द से जल्द समाधान कर दिया जायेगा । सभी शिकायतों की वह खुद ही मोनेटरिंग करेंगे ।
0
0
Report

हाथरस रोड हादसा: तेज कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर दी, चालक फरार

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले की कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में हाथरस रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी दी।कार की टक्कर से बाइक सवार युवक करीब 5 फीट उछलकर सड़क पर गिरा गया। यह पूरी घटना गैस एजेंसी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गया। वही हादसे की सूचना इलाका पुलिस को दी गई और घायल हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद कार सवार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना ने घायल युवक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
0
0
Report
Advertisement

27 के निवासियों ने 24 घंटे में पानी बहाल न होने पर रोड़ जाम की धमकी दी

Bhiwani, Haryana:भिवानी -बूंद बूंद को तरसे वार्ड 27 के निवासियों -समस्या पर भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन -6 दिन पहले बेवजह पाइपलाइन काटे जाने का है आरोप -रसूखदारों को फायदा पहुँचाने के लिए काटी गई पाइपलाइन:क्षेत्रवासी -24 घण्टे में जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की -उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देने व रोड़ जाम करने की दी चेतावनी भिवानी। स्थानीय वार्ड नम्बर 27 विरवान पाना निवासियों का सब्र का बांध उस वक्त टूट गया जब उनके क्षेत्र की जल आपूर्ति को बाधित किया गया।उनके द्वारा आज शनिवार को एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी जलापूर्ति को 24 घण्टे में बहाल नहीं कि गई तो कल उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा व रोड़ जाम भी करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले सोमवार को प्रशासन की मिलीभगत से रससूखदारों को फायदा पहुंचाने के मकसद से उनके क्षेत्र की पाइपलाइन काट दी गई है ,जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी मांग है कि उनकी पाइपलाइन को दुरुस्त करवाया जाए नहीं तो वे रोड़ जाम करेंगे। वहीँ वार्ड नम्बर 27 के पार्षद प्रतिनिधि अंकित शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से सीवरेज मिक्स पानी यहां आ रहा था जिसके चलते टेस्टिंग के दौरान पानी का कनेक्शन काट गया था,लेकिन 6 दिन हो चुके हैं लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया है।जिस कारण वे पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं, ऐसे में उन्होंने मांग की है कि 24 घण्टे के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो रोड़ जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल देखना है कि गर्मी के मौसम में वार्ड 27 वासियों को पानी मुहैया हो पाता है या नहीं!
0
0
Report

हापुड़: प्रेम विवाह से नाराज भाई ने चौकी पर जीजा से हाथापाई

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक भाई अपनी बहन के प्रेम विवाह से इस कदर नाराज हुआ कि उसने कानून की भी परवाह नहीं की. मामला गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के स्याना चौपला पुलिस चौकी का है. दरअसल, एक युवती ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसका भाई बुरी तरह नाराज था.​गुस्से से आगबबूला भाई ने जब अपने जीजा को देखा, तो उसने अपना आपा खो दिया और पुलिस चौकी परिसर में ही जीजा के साथ हाथापाई शुरू कर दी. देखते ही देखते मौके पर हंगामा खड़ा हो गया. गनीमत रही कि घटना पुलिस चौकी पर ही हो रही थी, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत दखल दिया और दोनों पक्षों को काबू में किया. पुलिस ने शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के आरोप में दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है. घटना से जुड़ा वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि किस तरह आवेश में आकर लोग पुलिस और कानून के खौफ को भी भूल जाते हैं. फिलहाल, इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
0
0
Report

बूंदी में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत के लिए डॉ. मिश्रा का दौरा सफल

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आरजीएचएस संयुक्त निदेशक एवं जिला प्रभारी डॉ. वासुदेव मिश्रा का तीन दिवसीय दौरा सफलतापर्‌वक सम्पन्न हुआ। दौरे के दौरान उन्होंने नेनवा, देई, कापरेन, हिंडोली सहित विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण में अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, वहीं जहां कमियां मिलीं, उन्हें 7 दिवस में सुधारने के निर्देश दिए गए। डॉ. मिश्रा ने दवा उपलब्धता, साफ-सफाई, जांच सेवाएं, हीटवेव से बचाव और मरीजों को त्वरित उपचार पर विशेष जोर दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top