icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुना की बदहाल सड़कों पर लोगों का गुस्सा, सिंधिया के सामने प्रदर्शन

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- गुना में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने फूट पड़ा। कैंट क्षेत्र के गुलाबगंज में लोगों ने सड़क निर्माण की मांग उठाते हुए कहा कि इस मार्ग से करीब 30 से 35 गांवों के लोग आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीओ- लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री के सामने अपनी समस्या रखी। इस दौरान नाराज लोगों ने यहां तक कह दिया कि अगर सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो आगामी चुनाव में वोट नहीं देंगे। लोगों की इस बात पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नाराजगी जताई। सिंधिया ने कहा कि “मेरे सामने इस भाषा का प्रयोग नहीं करना।”
0
0
Report

जयपुर के हरमाड़ा-करणी विहार गैंग: 60 लाख के माल के साथ तीन नकबजन गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में गोदामों को निशाना बनाने वाले नकबजनों के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हरमाड़ा और करणी विहार इलाके में गोदामों के ताले तोड़कर लाखों का माल पार करने वाले तीन शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। आरोपी दिन में गोदामों और दुकानों की रेकी करते थे और रात में वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के लिए मुख्य रास्तों को छोड़कर गलियों का इस्तेमाल करते थे, ताकि CCTV कैमरों से बच सकें। आधा दर्जन से अधिक वारदातें करना कबूल की। आरोपी जयपुर और आसपास की कई वारदातें खुलने की संभावना है。 जयपुर पश्चिम पुलिस ने नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला हरमाड़ा और करणी विहार थाना इलाके का है। हरमाड़ा के BRN रोड लाइंस कंपनी के गोदाम से करीब 60 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ था। चोर गोदाम का गेट तोड़कर गाड़ियों के पार्ट्स, गियर, अल्टीनेटर, मोटर, कॉपर वायर, कम्प्रेसर, बैट्री और अन्य सामान टेम्पो में भरकर ले गए थे। दूसरी वारदात करणी विहार इलाके में हुई थी। यहां एक गोदाम से चोर 7 कॉपर केबल बंडल चोरी कर ले गए। एक बंडल में करीब एक हजार मीटर कॉपर केबल थी। यानी कुल करीब 7 हजार मीटर केबल चोरी हुई। CCTV में तीन से चार बदमाश पिकअप वाहन से आते और केबल बंडल ले जाते नजर आए。 भूरा, उम्र 35 साल; मूलत: यूपी शाहरनपुर के गंगोड़ निवासी और संजय नगर झोटवाड़ा में किराएदार तसलीम उर्फ कलीम, उम्र 35 साल; मूलत: देवबंद, यूपी निवासी और शिवपुरी झोटवाडा में किराएदार कुलदीप, उम्र 27 साल; मूलत: महेंद्रगढ़ हरियाणा का निवासी और जोशी मार्ग झोटवाड़ा में किराये पर रह रहा है यह है वारदात का तरीका: आरोपी दिन में कॉलोनियों, दुकानों और गोदामों की रेकी करते थे। जहां महंगा सामान नजर आता, वहां की निगरानी कर रात के लिए रास्ता तय किया जाता। रात में पहुंचकर ताला तोड़ा जाता और अंदर घुसने के बाद गोदाम का गेट फिर बंद कर दिया जाता है, ताकि आसपास रहने वालों को भनक तक न लगे。 पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। भूरा के खिलाफ करधनी और झोटवाड़ा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। तसलीम उर्फ कलीम के खिलाफ झोटवाड़ा और करधनी थाने में मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के माल की बरामदगी और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है。 जयपुर पश्चिम पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में शहर और आसपास के इलाकों में हुई कई नकबजनी की वारदातों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।
0
0
Report
Advertisement

हजारीबाग पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 17 मोटरसाइकिल और एक टोटो वाहन बरामद किया है। एसपी अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद एसडीपीओ बड़कागांव अमित आनंद के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई थी। टीम ने छड़वा डैम के पास कुछ युवकों को पकड़ा। पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, चोरी की बाइक ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते दामों पर बेची जाती थी और कुछ गैराज में भी खपाई जाती थी। मामले में तीन गैराज संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद हुसैन, इरफान अंसारी, मोहम्मद मुन्ना, तस्लीम अंसारी, सरफराज आलम, पवन कुमार साव और फजरूद्दीन शामिल हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

भीलवाड़ा MD फैक्ट्री केस: 36 किलो MD के साथ मुख्य आरोपी प्रकाश आंजना गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:मोटी कमाई का लालच, MD फैक्ट्री में एंट्री... फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ तो फरारी और तीन महीने बाद ढाबे पर शराब पार्टी करते हुए गिरफ्तारी। यह कहानी भीलवाड़ा की MD फैक्ट्री के मामले में फरार 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रकाश आंजना की। ANTF ने आंजना को मंदसौर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के वक्त आरोपी ने अपना नाम बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन टीम की तैयारी के आगे उसकी चाल नहीं चली। ANTF नशे के नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसती जा रही है। ANTF ने ऑपरेशन नाम्नाविलोम के तहत तीन महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रकाश आंजना को मंदसौर से गिरफ्तार किया है। प्रकाश भीलवाड़ा के बिजौलिया में पकड़ी गई MD फैक्ट्री के मामले में वांछित था। 36 किलो से ज्यादा MD की फैक्ट्री .... मामला इसी साल 16 जून का है। भीलवाड़ा पुलिस को सूचना मिली कि बिजौलिया इलाके के चम्पापुर गांव के जंगल में भंवर बंजारा के मकान में अवैध MD फैक्ट्री चल रही है। पुलिस ने दबिश दी तो मौके पर MD बनाने का पूरा सेटअप मिला। भारी मात्रा में केमिकल और उपकरणों के साथ 36 किलो 550 ग्राम गीली और सूखी MD बरामद की गई। शराब के ठेके से MD फैक्ट्री तक ... पुलिस के अनुसार प्रकाश आंजना पहले सुखलाल आंजना के शराब ठेकों के संचालन में सहयोग करता था। लगभग तीन से पांच साल तक वह सुखलाल के साथ काम करता रहा। पुलिस के अनुसार शराब के कारोबार में कमाई कम होने के बाद सुखलाल और उसके साथियों ने MD के अवैध कारोबार का रास्ता अपनाया और भीलवाड़ा में फैक्ट्री लगा दी। इसी दौरान प्रकाश को भी मोटी कमाई का लालच देकर नेटवर्क में शामिल किया गया। फैक्ट्री में प्रकाश का कथित काम था, कच्चे माल की सप्लाई और फैक्ट्री के सेटअप में सहयोग। पुलिस के अनुसार मुख्य सरगनाओं के बताए स्थान से कच्चा माल लेकर प्रकाश उसे भीलवाड़ा पहुंचाता था। मोटी कमाई देखकर वह इस काम में लगातार सक्रिय होता गया। बाइट - विकास कुमार , आईजी ANTF फैक्ट्री पकड़ी तो हुआ फरार.... इधर 16 जून को जब फैक्ट्री पर पुलिस की दबिश पड़ी तो पूरा खेल बिगड़ गया। फैक्ट्री पकड़े जाने की खबर अखबारों में आई तो पुलिस के मुताबिक प्रकाश आंजना घर छोड़कर फरार हो गया। पहले रिश्तेदारों के यहां छिपा...फिर दोस्तों के यहां ठिकाने बदले...और पुलिस की नजर से बचने के लिए मोबाइल से भी दूरी बना ली। लगातार फरारी के बाद भीलवाड़ा पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। शराब की आदत बनी गिरफ्तारी की कड़ी ... इधर ANTF ने आरोपी की तलाश जारी रखी। टीम को पता चला कि प्रकाश शराब पीने का आदी है। बस, इसी जानकारी को सुराग बनाकर टीम ने मंदसौर और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ाई। तलाश करते-करते टीम को जानकारी मिली कि प्रकाश अपने दोस्तों के साथ एक ढाबे पर शराब पार्टी कर रहा है। जानकारी मिलते ही ANTF टीम ने ढाबे के आसपास निगरानी शुरू कर दी। इसके बाद दूसरी टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने मिलकर ढाबे पर दबिश दी। कुछ लोग वहां शराब पार्टी करते मिले। नाम बदलकर दिया गच्चा .... ANTF टीम ने ढाबे पर पहुंचकर आंजना से पूछताछ की तो उसने पहले अपना नाम रामसिंह धाकड़ बताया। ANTF टीम के पास प्रकाश की पुरानी तस्वीर थी। फोटो से पहचान की गई। ANTF की टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी। सख्ती से पूछताछ हुई तो आखिरकार उसने अपना असली नाम प्रकाश आंजना बताया और इसके साथ ही तीन महीने से फरार 25 हजार के इनामी आरोपी की फरारी का अंत हो गया। बाइट - विकास कुमार , आईजी ANTF इस पूरे मामले में ANTF इससे पहले सुखलाल, राहुल और भारतसिंह उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर चुकी है। अब प्रकाश आंजना की गिरफ्तारी के साथ इस MD फैक्ट्री प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई है। ANTF के मुताबिक प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी है। ANTF का कहना है कि MD फैक्ट्री प्रकरण से जुड़े फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपराधियों से संबंधित सूचना ANTF कंट्रोल रूम या व्हाट्सऐप नंबर पर देने की अपील की है और सूचना देने वाले की गोपनीयता बनाए रखने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बिल्हा में तेज रफ्तार माजदा 407 तीनों को कुचला, दो की मौत, चालक फरार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार माजदा 407 ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक माजदा के अगले पहिए में फंस गई और वाहन बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे के बाद चालक माजदा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। दर्दनाक सड़क हादसा बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव में हुआ बताया गया कि बरातु दास मानिकपुरी, प्रितम दास मानिकपुरी और चंदु दास मानिकपुरी बाइक से प्रदीप दास मानिकपुरी के घर पहुंचे थे। प्रदीप की गर्भवती बेटी से मुलाकात के बाद तीनों घर के सामने सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सेवार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा माजदा 407 क्रमांक CG10 C 1868 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े तीनों लोगों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक माजदा के अगले पहिए में फंस गई और माजदा बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और घायलों को 112 की मदद से बिल्हा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बरातु दास मानिकपुरी और प्रितम दास मानिकपुरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि चंदु दास मानिकपुरी का इलाज जारी है। घटना के बाद माजदा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने माजदा 407 को अपने कब्जे में लेकर धारा 106(1), 125(ए) और 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। अब पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

ललितपुर के नईबस्ती आजादपुरा मोहल्ले में ट्रांसफार्मर में आग, पूरी कॉलोनी अँधेरा

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में जिला मुख्यालय के नईबस्ती आजादपुरा मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया , जब एक बिजली का ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई । और देखते ही देखते ट्रांसफार्मर की आग धूं धूंकर जलते हुये ऊंची ऊंची लपटों में बदल गई । बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में आगबाबस से निकली 11 kv लाइन में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है , ट्रांसफार्मर में आग लगنے की वजह से पूरे मोहल्ले की बिजली भी गुल हो गई । काफी देर तक ट्रांसफार्मर में आग लगी रही ,जब विद्युत विभाग द्वारा लाईन को बंद करवाया गया और उसके बाद ट्रांसफार्मर में लगी आग को काबू में पाने की कोशिश की गई । कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर की आग को बुझाया जा सका ।
0
0
Report

झांसी में ड्रग तस्करों के ब्लैकमेलिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, पुलिसकर्मी सहित आठ गिरफ्तार

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर थानाक्षेत्र में पांच दिन पूर्व ड्रग तस्कर युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कांस्टेबल समेत आठ लोगों को गिरफ्तार करते हुए ब्लैकमेलिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुलिसकर्मी के अलावा एक सामाजिक संस्था के पदाधिकारी भी शामिल हैं जो पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर ब्लैकमेलिंग का काम करते थे। ब्लैकमेलिंग की कोशिश में ही 13 सितम्बर को पिटाई होने से परवेज अली नाम के ड्रग तस्कर की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रेम नगर थाने में तैनात कांस्टेबल आशीष सिंह के अलावा प्रियांश, जय श्रीवास्तव, साहिल मिश्रा, भूपेंद्र वंशकार, यश शिवहरे, अर्शिल खान और शनि नामदेव को गिरफ्तार किया गया है। झांसी के एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि मृतक परवेज पर जम्मू कश्मीर में भी केस दर्ज है। ड्रग सप्लाई के लिए वह साहिल नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया था। घटना के दिन परवेज साहिल मिश्रा को ड्रग सैंपल दिखाने जा रहा था। जब वह सैंपल लेकर पहुंचा तो तीन गाड़ियों में सवार ग्यारह लोगों ने उसका वीडियो बनाते हुए पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी। इस पर झगड़ा हुआ और दो लोगों ने परवेज को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई थी। एसएसपी ने बताया कि प्रियांश और साहिल दोस्त हैं। इनके अन्य साथी मिलकर राष्ट्रभक्त संगठन चलाते हैं। कांस्टेबल आशीष इन्हीं अभियुक्तों में से एक के घर में किराए पर रहता है। घटना के पहले सभी लोग रात में मिले थे और घटना के बाद भी मिले थे। जो साक्ष्य मिले हैं, उससे इस बात की पुष्टि होती है कि ये लोग ऐसे लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए पकड़ते थे। इस विवेचना में कांस्टेबल को भी अरेस्ट किया गया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top