494226
समय पर वेतन की मांग को लेकर कोण्डागांव नगर पालिका कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
Kondagaon, Chhattisgarh:कोण्डागांव में नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों ने 29 जुलाई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन डीएनके मैदान में हुआ, जहां नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव और अन्य पार्षदों ने समर्थन के लिए पहुंचकर कर्मचारियों का साथ दिया। धरना प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा समय पर वेतन दिए जाने की मांग थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेड़ता रोड नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च, आचार संहिता पालन की हिदायत
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर आज पुलिस उपाधीक्षक रामकरण मलिंडा के नेतृत्व में फ्लैग March निकाला गया। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारोड़ा तिराहे से बस स्टैंड, सदर बाजार, रेलवे स्टेशन, सुभाष नगर, नागौर सड़क, लटियाल मोहल्ला, सादो का धड़ा, बस्सी मोहल्ला, सेवकों का बास होते हुए बस स्टैंड तक पैदल मार्च किया गया। आचार संहिता नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।0
0
Report
चोलगाम के अलहिलाल इंस्टीट्यूट में सिरेत-ए-नबी पर विशेष परीक्षण, 1100 छात्रों ने भाग लिया
Kulgam, الہلال ایجوکیشنل ریزیڈنشل انسٹیٹیوٹ چولگام، کولگام میں جموں و کشمیر یتیم فاؤنڈیشن کے زیرِ اہتمام سیرت النبی ﷺ پر مبنی ایک خصوصی سیرت ٹیسٹ کا انعقاد کیا گیا، جس میں ضلع کولگام اور شوپیان کے مختلف اسکولوں سے آئے تقریباً 1100 طلبہ و طالبات نے شرکت کی۔ اس موقع پر ادارے کے پرنسپل شوكت حسین نے کہا کہ اس امتحان کا مقصد بچوں کو سائنس اور دیگر جدید علوم کے ساتھ ساتھ اسلامی تعلیمات، بالخصوص سیرت النبی ﷺ سے روشناس کرانا ہے۔ انہوں نے کہا کہ سیرت النبی ﷺ ہمیں والدین کے ساتھ محبت و احترام، اچھے اخلاق اور معاشرے میں بہتر کردار ادا کرنے کا درس دیتی ہے۔ ان کا کہنا تھا کہ موجودہ دور میں نوجوانوں میں منشیات کے بڑھتے رجحان کے پیشِ نظر بچوں کو سیرت النبی ﷺ کی تعلیمات سے جوڑنا انتہائی ضروری ہے، کیونکہ جو بچہ سیرت النبی ﷺ کو سمجھے گا، وہ اپنی زندگی میں بہتر راستے کا انتخاب کر سکے گا۔0
0
Report
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: कांग्रेस ने बीजेपी और न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठाए
Prayagraj, Uttar Pradesh:सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का आरोप, बीजेपी के इशारे पर की गई है मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर कमलेश्वर पटेल ने कोर्ट और न्यायिक प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल, कहा बीजेपी ने संवैधानिक संस्थाओं और न्यायिक प्रक्रिया को हैक कर लिया है। यूपी के सहारनपुर कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सवाल खड़े किए। उन्होंने ध्वस्तीकरण कार्रवाई को एकतरफा बताया और न्यायिक प्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। सीडब्ल्यूसी के मेंबर एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर की जा रही है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट की न्यायिक प्रक्रिया को भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हैक कर लिया है। कमलेश्वर पटेल ने कहा कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करके अपने अनुरूप निर्णय कराने की कोशिश करती है। उन्होंने यह भी कहा कि जातीय और धार्मिक आधार पर लड़ाके राजनैतिक लाभ लेने के लिए ये कार्रवाई होती है, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। वहीं आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता उखाड़ने का भी उन्होंने दावा किया, कहा कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे यह तो हमारा नेतृत्व तय करेगा, लेकिन हम सब एक होकर बीजेपी को हटाकर सामाजिक न्याय स्थापित करने वाली सरकार यूपी में बनाएंगे। वहीं जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने केंद्र सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। कमलेश्वर पटेल ने कहा है कि केंद्र सरकार जातीय जनगणना तो करा रही है, लेकिन उसके स्वरुप में काफी विसंगतियां हैं। पूर्व मंत्री एवं सीडब्ल्यूसी के मेंबर कमलेश्वर पटेल ने कहा कि अनुसूचित जाति को छोड़कर अन्य सभी जातियों का कॉलम का प्रावधान नहीं है। जिससे आने वाले दिनों में यह तय नहीं हो पाएगा कि कौन किस कैटेगरी का है और उसको सामाजिक लिहाज से मिलने वाले लाभ से भी वंचित होना पड़ेगा। कमलेश्वर पटेल ने कहा कि कांग्रेस और हमारे नेता राहुल गांधी की लगातार मांगो के बाद केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने का फैसला तो लिया है, लेकिन उसके स्वरुप और प्रावधान में काफी विसंगतियां हैं, जिसको दूर करना चाहिए। तभी जातिवार ढंग से सही जानकारी सामने आ पाएगी और जनगणना का उद्देश्य भी सफ़ल होगा। कमलेश्वर पटेल ने कहा कि सभी जातियों को उनकी सही जातिवार जनगणना के जरिए ही पता लगाया जा सकेगा कि कौन किस जाति के कितने लोग हैं और उसी के अनुरूप सरकारों द्वारा दी जाने वाली सहायता और सहूलियत भी उन्हें उपलब्ध हो पाएगी।0
0
Report
Advertisement
हिरनी गांव में कच्चे मकान के गिरने से पिता और दो बेटियाँ मरे; रेस्क्यू जारी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में बड़ा हादसा कच्चा मकान गिरने से पिता समेत दो बेटियों की मौत हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत मलबे में दबे लोगों को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा हादसे की सूचना पर मौके पर हजारों की भीड़ जुटी साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव का मामला0
0
Report
जमीनी विवाद में उन्नाव की 8 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजन में कोहराम
Unnao, Uttar Pradesh:स्लग - जमीनी विवाद में 8 साल की बच्ची की मौत उन्नाव से खबर है, यहाँ बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बल्लापुर गांव में देर शाम जमीन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई. इसी दौरान बीच-बचाव कर रही आठ साल की बच्ची के सिर में डंडा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. पीआरवी पुलिस ने बच्ची को बेहोशी की हालत में बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है. उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बल्लपुर गांव में 2 भाइयों में जमीन का विवाद बच्ची पर भारी पड़ गया. बताया जा रहा है की आर्थिक परेशानी के कारण बल्लापुर जाबिर ने 8 बिसवा जमीन बेच दी थी, जमीन बेचने का विरोध जाबिर का छोटा भाई कर रहा था. बीती देर शाम पप्पू और जाबिर के बीच गाली गलौच से विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते पप्पू और जाबिर के बीच हाथापाई शुरू होकर लाठी डंडे चलने लगे. इसी दौरान दोनों परिवारों के बीच बचाव में 8 साल की बेटी रेशमा गई. बीचबचाव के बीच रेशमा के सर में डंडा लग गया और बच्ची बेहोश होकर गिर पड़ी. वहीं घटना की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने परिजनों के साथ बच्ची को सीएचसी ले जाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को जिला अस्पतालरेफर कर दिया गया. जब तक परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचे तब तक डॉक्टरों ने मासूम को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही रही है. मृतका की मां शाहिना ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते परिवार ने करीब आठ बिस्वा जमीन 4.25 लाख रुपये में बेची थी, जमीन बेचने का उसके देवर पप्पू विरोध कर रहे थे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. वहीं बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. बाइट - शाइना, मृतक की मां।0
0
Report
सेवानिवृत्त शिक्षक पर गोली: अपराधी बाइक सवार फरार, CCTV से पता लगाने की कोशिश
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिला के पदमा प्रखंड के सूर्यपूरा में एक सेवानिवृत्त शिक्षक रामजय महथा को गोली मार कर घायल कर दिया गया. घायल शिक्षक को हजारीबाग में इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. बताया गया है कि उसके कमर में गोली लगी है। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के पास दाढी बनाने गये थे. दाढ़ी बनाकर पैदल घर वापस परतन जा रहे थे. इसी बीच एक बाइक सवार बिना नंबर के हैल्मेट लगाए हुए पिछे से आया और रामजय महथा पर गोली चला दी. और फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल पर लगा सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हमलावर का पता करने की कोशिश में जुटे हैं. वहीं भाग गया हमलावर को पकड़ने के लिए छापामारी भी कर रही है0
0
Report
Advertisement
राजनगर रेजीडेंसी में डंडा छीनकर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस युवक पहचान में जुटी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी से जुड़ा एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक आपस में विवाद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोसायटी के ही निवासी ने यह वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में एक व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड से डंडा छीनकर मारपीट करता दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी गई है और पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वायरल वीडियो0
0
Report
दिल्ली के धौला कुआं फ्लाईओवर पर देर रात कार में लगी आग, ड्राइवर सुरक्षित
New Delhi, Delhi:दिल्ली के धौला कुआं फ्लाईओवर पर देर रात को कार में लगी आग जल कर खाक हुई. पुलिस जांच मे जुटी. गनीमत रही समय रहते ड्राइवर सुरक्षित हैं; पुलिस कार ड्राइवर के बयान दर्ज कर आस पास लगे CCTV कैमरे को चैक कर रही हैं. धौला कुआं फ्लाईओवर पर देर रात को एक कार में आग लग गई; कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. पुलिस जांच में जुटी; सूत्र बता रहे हैं कार किसी गाड़ी से टकराई गई; कुछ देर बाद कार में अचानक आग लग गई; समय रहते कार ड्राइवर सुरक्षित निकल गये; दिल्ली पुलिस कार ड्राइवर के बयान दर्ज जांच में जुटी गईं; हादसे के आस पास CCTV कैमरे को चैक करने लगी हुई हैं.0
0
Report
चंबल नदी उफान पर, धौलपुर में जलस्तर 7.8 मीटर बढ़ा; अलर्ट जारी
Dholpur, Rajasthan:चंबल उफान पर धौलपुर में चंबल उफान पर, 24 घंटे में 8 मीटर बढ़ा जलस्तर धौलपुर।।चंबल नदी उफान पर है। एक साथ करीब 8 मीटर जलस्तर बढ़ गया है। जल संसाधन विभाग की आज की रिपोर्ट के अनुसार चंबल का गेज कल 121.80 मीटर था, जो आज बढ़कर 129.60 मीटर हो गया। यानी एक दिन में 7.80 मीटर की बढ़ोतरी हुई है। चंबल का चेतावनी स्तर 129.79 मीटर है, जिससे महज 19 सेंटीमीटर दूर है। खतरे का निशान 130.79 मीटर है। आज डिस्चार्ज 7086 क्यूमेक 250207 क्यूसेक है। लगातार बारिश और ऊपर से और पानी आने से जलस्तर और बढ़ सकता है। प्रशासन ने चंबल किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में सफाई हड़ताल से शहर में गंदगी का संकट गहराया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में सफाई व्यवस्था पर संकट, हड़ताल से जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लंबी खिंचने के कारण कई इलाकों में नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है और जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। हाल की रिपोर्टों के मुताबिक हड़ताल 30 दिन से अधिक समय से जारी है और इसे 6 सितंबर तक बढ़ाया गया है。 कूड़े के ढेर के कारण स्थानीय लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश के बाद कई जगह कूड़ा सड़कों पर फैलने की भी स्थिति सामने आई, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। स्थानीय लोगों को मच्छरों और गंदगी के कारण बीमारी फैलने का भी डर सता रहा है। सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा खत्म करना, सफाई और सीवर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती तथा पूर्व में हुए समझौतों को लागू करना शामिल बताया गया है。 वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार और कर्मचारियों के बीच जल्द बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाना चाहिए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था दोबारा पटरी पर आ सके। लोगों ने सरकार से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों पर जल्द फैसला लिया जाए और तब तक शहर में वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए कूड़ा उठाने और सफाई का काम सुनिश्चित किया जाए। फरीदाबाद में सफाई व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी Municipal Corporation of Faridabad की है। हड़ताल के बीच शहर में गंदगी बढ़ने से स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है।0
0
Report
जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर का नौ दिवसीय आस्था महोत्सव शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी उत्सव की धूम 7 सितंबर से शुरू हो रही है. नौ दिनों तक आस्था, परंपरा, संगीत, नृत्य और भोग की भव्य झांकियाँ होंगी. 348 किलो पंचामृत से अभिषेक, हजारों के मोदक और 3500 किलो मेहंदी से सिंजारा जैसी आकर्षक प्रस्तुतियाँ planned हैं. 14 सितंबर को जन्मोत्सव पर स्वर्ण मुकुट और नौलखा हार से सुसज्जित गणेशजी के दर्शन होंगे, और 15 सितंबर को नगर भ्रमण के साथ उत्सव का समापन होगा. 9 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन दरबार का रंग बदलेगा: कलश यात्रा, जलाभिषेक, ध्रुपद और कथक के कार्यक्रम, मेहंदी पूजन, मेहंदी प्रसाद वितरण, और भोग आरती जैसी विविध आयोजन होंगे. सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 72 सीसीटीवी, 6 डीएफएमडी, 6 एचएसएमडी आदि की व्यवस्था है; मन्दिर तक और उसके निकट मार्गों पर यातायात और लाइन व्यवस्था के बारे में पूरा प्लान बताया गया है. भक्तों से अपील है कि दर्शन के समय कैमरा और अन्य सामान न लाएं. नौ दिनों तक मोतीडूंगरी में जल-धारणा, मेहंदी, मोदक और मेहंदी के साथ बप्पा का आशीर्वाद जयपुर की गलियों तक पहुँचेगा.0
0
Report
चंद्रपुर में सेल्फ क्रिएशन ग्रुप की बाप्पा मेकिंग कार्यशाला उत्साह से सम्पन्न
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपुरात सेल्फ क्रिएशन ग्रुप ची बाप्पा मेकिंग कार्यशाळा उत्साहात संपन्न, बच्चे कंपनीसह आई-बाबांचाही सहभाग चंद्रपूरात 'सेल्फ क्रिएशन ग्रुप' तर्फे सलग सहाव्या वर्षी बाप्पा मेकिंग कार्यशाळा उत्साहात पार पडली. इनरव्हील क्लब आणि आर्य वैश्य महिला महासभा यांनी उपक्रमात सक्रिय सहभाग दिला. या उपक्रमामागे मुलांनी मातीशी जुळून राहावे तसेच मोबाईलपासून दूर राहून त्यांची सर्जनशीलता वाढावी, हा मुख्य हेतू होता. यासाठी शाडूची माती मागवून ती आधीच भिजवण्यात आली होती. दोन मूर्तिकारांच्या मार्गदर्शनाखाली मुलांनी सुरुवातीपासून शेवटपर्यंत—मूषकासह—बाप्पाची मूर्ती घडवली. लहान मुलांसोबत त्यांच्या आई तसेच टीमचे सदस्यही सहभागी झाले. सुमारे 60 च्या संख्येत विद्यार्थी विद्यार्थिनींनी यात सहभाग घेतला. दीड-दोन तास चाललेल्या या कार्यक्रमानंतर सर्व मूर्ती एका टेबलावर सजवून सर्वांच्या निरीक्षणासाठी ठेवण्यात आल्या. सर्वांनी आपापल्या सुबक मूर्ती घरी नेल्या. पुढील दोन-तीन दिवस त्या वाळवल्यानंतर मुलांना रंगवण्याची प्रक्रिया आनंदाने करता येणार आहे. बाईट १) ,२) सहभागी विद्यार्थी- विद्यार्थिनी बाईट ३) राखी बोराडे, उपक्रम संयोजक0
0
Report
Advertisement
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी, राजस्थान को गर्व
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ. जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने का वारंट जारी होने के बाद जोधपुर के न्यायिक जगत में खुशी का माहौल है। न्याय की राजधानी जोधपुर से लंबे समय से जुड़े रहे जस्टिस भाटी को देर रात से ही न्यायिक अधिकारियों, हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और मित्रों की ओर से बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार सुबह जस्टिस भाटी के निवास पर बधाई देने वालों की लंबी कतार नजर आई। न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता उनके निवास पहुंचे और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनकी पत्नी जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी ने भी बधाई देने पहुंचे लोगों का अभिवादन किया। परिवार में उनकी माताजी, बड़ी बहन और अन्य परिजनों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। जस्टिस भाटी के मित्रों और शुभचिंतकों का कहना है कि उनका जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होना राजस्थान के न्यायिक जगत के लिए गौरव की बात है। उम्मीद है कि सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट में उनका विदाई एवं रेफरेंस कार्यक्रम होगा। इसके बाद बुधवार को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट में उनके मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है। गौरतलब है कि राजस्थान से जुड़े जस्टिस अरुण भंसाली वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। अब जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी की नियुक्ति के बाद राजस्थान न्यायिक जगत से जुड़े दो न्यायाधीश देश के अलग-अलग हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे।0
0
Report
सोनभद्र में मारपीट के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी भी बरामद
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुकदमे में नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को बहुआर गांव में किराने की दुकान पर सामान लेने गए युवक के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की गई थी। बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ भी मारपीट और घर तक पीछा कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बहुआर गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार पाठक, श्रीप्रकाश उर्फ शिवम पाठक, सुनील पाठक, निलेश उर्फ राजन पाठक और पंकज त्रिपाठी उर्फ लिप्पू शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, बहुआर-बासौली मोड़ पुलिया के पास गश्त के दौरान पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।0
0
Report
अलवर कचहरी में तलाक के मामले पर हमला, अपहरण की कोशिश; तीन गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:तलाक की सलाह लेने कचहरी पहुंचे युवक और महिला मित्र पर हमला, अपहरण की कोशिश; तीन आरोपी गिरफ्तार अलवर। शहर के कचहरी परिसर में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पत्नी से तलाक के मामले में कानूनी सलाह लेने पहुंचे एक युवक और उसकी महिला मित्र पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर दोनों को घसीटकर जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने दोनों को छुड़ाया और तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अखैपुरा थाना इंचार्ज संजय शर्मा ने बताया कि मौके से सुरेंद्र, अंकित और कृष्णकुमार निवासी रसवाड़ा, नौगांवा को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़ित सोनू वर्मा पुत्र जोरमल वर्मा निवासी भजीट ने पुलिस को बताया कि वह अपनी महिला मित्र माही निवासी देहरादून के साथ अधिवक्ता कृष्ण कुमार शर्मा के पास पत्नी से तलाक की अर्जी और कानूनी सलाह लेने पहुंचा था। इसी दौरान उसका ससुर राकेश कुमार, सास कविता, पत्नी मधु, चाचा ससुर मनोज व कृष्ण, मामा ससुर लच्छी राम, ताऊ ससुर और पप्पू सहित अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और सोनू व माही के साथ मारपीट करने लगे। दोनों को अधिवक्ता की सीट से घसीटकर बाहर खड़ी ब्रेजा गाड़ी में जबरन डालने का प्रयास किया गया। हंगामा देखकर आसपास मौजूद अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और दोनों को छुड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान वकीलों ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पथराव में वकील की आंख पर चोट विवाद के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने अधिवक्ताओं के साथ भी हाथापाई की और पथराव कर दिया। पथराव में एडवोकेट हितेश मोखरी की आंख पर गंभीर चोट आई। वहीं एडवोकेट पंकज सावरिया का मोबाइल फोन छीनकर दूर फेंक दिया गया। घटना के बाद कचहरी परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बाइट्स ..वकील देहरादून से अलवर आया था सोनू जानकारी के अनुसार सोनू शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। वह पिछले कुछ महीनों से देहरादून में काम कर रहा था। शुक्रवार को वह माही के साथ देहरादून से अलवर आया था और एक होटल में ठहरा था। सोनू के अनुसार उसने खुद फोन कर अपने परिजनों और ससुराल पक्ष को कचहरी में तलाक की अर्जी दाखिल करने की जानकारी दी थी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग कचहरी पहुंचे। वहां सोनू को दूसरी महिला के साथ देखकर विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हो गई।0
0
Report
Advertisement
