494226
कोंडागांव में शेयर मार्केट में लाभ का झांसा देकर 18 लाख की ठगी
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव के निवासी यतेंद्र पटेल ने शेयर मार्केट में लाभ दिलाने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक वी वाय अक्षय कुमार के अनुसार, आरोपियों ने यतेंद्र से डीमैट अकाउंट खुलवाकर उसमें पैसे डालने को कहा। पहले कुछ समय तक लाभ दिखाया गया और बाद में बड़ा लाभ दिलाने का झांसा देकर 18 लाख 56 हजार 899 रुपए जमा करने को कहा। लंबे समय तक संपर्क न होने पर यतेंद्र को ठगी का एहसास हुआ और उसने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने साइबर सेल की टीम बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
63 लाख रुपये की अनियमित निकासी पर गरियाबंद शिक्षा विभाग में जांच शुरू
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड में शिक्षा विभाग से जुड़ा वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि 2018 में योजना बंद होने के बाद भी उसके बैंक खाते संचालित होते रहे और अगले सात वर्षों में अलग-अलग किश्तों में करीब 63 लाख रुपये निकाल लिए गए। उल्लेखनीय है कि इन निकासी का विभागीय कैशबुक और अन्य सरकारी अभिलेखों में उल्लेख नहीं मिला। सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2015-16 और 2016-17 में शिक्षाकर्मियों के एरियर्स भुगतान के लिए करीब तीन करोड़ रुपये आवंटित थे; 1 जुलाई 2018 को शिक्षाकर्मियों के संविलियन के बाद इन खातों में करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये शेष थे, जिन्हें शासन को वापस लौटाकर खातों को बंद किया जाना था, पर ऐसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार 2018 से 2025 के बीच बंद हो चुकी योजना के खातों से अलग-अलग तारीखों पर करीब 63 लाख रुपये निकाले गए। सबसे गंभीर पहलू यह है कि निकासी का रिकॉर्ड कैशबुक, कैश रजिस्टर या अन्य विभागीय दस्तावेजों में दर्ज नहीं मिला। शिकायत दर्ज होने पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर मामले की गहराई से जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 63 लाख रुपये की इस कथित अनियमित निकासी पर सरकारी वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं, और फिंगेश्वर विकासखंड के अन्य अधिकारीयों की भूमिका भी उभरकर आ सकती है।0
0
Report
गौनाहा में अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घटना गौनाहा थाना अंतर्गत सलेमपुर गांव की है। अज्ञात वाहन बाइक सवार युवक को टक्कर मार फरार हो गया। सड़क पर तड़पते घायल युवक को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल युवक का नाम जुम्मन मियां बताया जा रहा है। घटना बीती देर रात्रि की है।0
0
Report
लातेहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रैक्टर वितरण
Latehar, Jharkhand:लातेहार झारखंड सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर कई जन कल्याणकारी योजना चला रही है । कृषि के क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने को लेकर कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति के तहत महिला समूह को ट्रैक्टर का वितरण किया गया है ताकि महिलाएँ अपने बंजर भूमि को सिंचित कर सिजनली फसल लगाकर अपनी आमदनी दुगनी कर सके । ज्ञात हो को एक समय था जब महिलाएं अपने घर दहलीज को नहीं पार करती है आज झारखंड सरकार के प्रयास से महिलाएं उन्नत खेती कर कृषि के क्षेत्र हरित क्रांति ला रही है । वही झारखंड सरकार के सपने को धरातल पर उतारने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही छोड़ रही है । लातेहार डीसी संदीप कुमार ने तीन महिला समुह को तीन ट्रैक्टर का वितरण किया गया है । वही महिलाओं ने बताया कि पहले हमलोग घर के चौका - वर्तन ही कर पाती थी लेकर झारखंड सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर कई योजना चला रही है उससे प्रेरित होकर खेती कर रही हूँ । लातेहार डीसी संदीप कुमार ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर महिला समूहों को ट्रैक्टर दिया गया है ताकि खेती में आगे बढ़ सके और अपनी आमदनी दुगनी कर सके ।0
0
Report
Advertisement
खतरे में उल्लू: दिवाली के पहले उत्तराखंड वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट – मोहम्मद मुजम्मिल ( विकासनगर ) एंकर – दिवाली के नजदीक आते ही बेहद खूबसूरत पक्षी और लक्ष्मी जी के वाहन कहे जाने वाले उल्लू की जान खतरे में आ गई है... वन विभाग ने अलर्ट जारी कर जंगलों में गश्त बढ़ा दी है। Walkthrough on Ground Zero... V/O – दिवाली में लोग बेशक लक्ष्मी जी की पूजा करते हों लेकिन इन दिनों लक्ष्मी जी के वाहन उल्लू पर शामत आयी हुई है... जी हाँ दिवाली के मौके पर टोना-टोटका और तंत्र-मंत्र के लिए उल्लू की डिमांड बेहद बढ़ जाती है... यही वजह है कि इन दिनों जंगल से जुड़े इलाकों और संरक्षित क्षेत्रों में उल्लू की तस्करी उफान पर होती है... दरअसल दिवाली के त्योहार के दौरान लोग अपने-अपने तरीके से लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने की कोशिश कर रहे हैं... लेकिन उत्तराखंड का वन महकमा इन दिनों दिवाली को लेकर एक खास तैयारी में जुटा है... दरअसल लक्ष्मी जी की पूजा करने वाले भक्त ही इन दिनों तांत्रिकों के चक्कर में पड़कर लक्ष्मी जी के वाहन उल्लू की जान के दुश्मन बन जाते हैं... यही वजह है कि दिवाली के नजदीक आते ही इस शर्मीले पक्षी उल्लू की जान पर खतरा मंडराने लगा है... दिवाली के मौके का फायदा उठाकर कुछ तांत्रिक और शिकारी टोना-टोटका, तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के जाल में फसाकर लालची किस्म के लोगों को अपना शिकार बनाते हैं... तांत्रिक बताते हैं कि जिस घर में दिवाली के दौरान चौकड़ी पूजा, यंत्र पूजा और तंत्र पूजा जैसी प्रकिया में उल्लू की चोंच, पंजे और पंख सहित अन्य अंगों का उपयोग किया जाए तो उस घर में धन की बरसात होगी... और वहीं से शुरू हो जाता है उल्लू की तस्करी का खेल... विलुप्ती की कगार पर पहुंच चुके शेड्यूल वन के इस पक्षी उल्लू की जान बचाने के लिए अब वन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ चुका है... जंगल में निगरानी बढ़ा दी गई है और वनकर्मी दिन-रात आरक्षित वन क्षेत्र में गश्त करते नजर आ रहे हैं... Walk through on Ground Zero... V/O – तस्वीरों में देखिए कैसे रात के अंधेरे में वन विभाग की टीम जंगल के उन रास्तों और ठिकानों पर गश्त कर रही है.. जहां आवाजाही मुमकिन हो सकती है... दिवाली के दौरान उल्लू की डिमांड बढ़ जाने के चलते वन्यजीव तस्कर के निशाने पर वन संरक्षित क्षेत्र रहते हैं... इसी वजह से पिछले कुछ समय में इन जंगलों में उल्लू की संख्या में भारी कमी भी दर्ज की गई है... वन विभाग भी इस कड़वे सच को जनता है, लिहाजा अब विभाग ने उल्लू पर खतरे को देखते हुए जंगलों में गश्त बढ़ा दी है... उत्तराखंड वन विभाग का संदेश साफ है कि अगर कोई शिकारी जंगल में शिकार करता पकड़ा गया... तो उसे वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 जैसे सख्त कानून के तहत सलाखों के पीछे अपना जीवन गुजारना पड़ेगा... बाईट – संदीपा शर्मा (DFO कालसी वन प्रभाग ) Final PTOC 30 सेकंड वाली file0
0
Report
स Sultanpur: मोतिगरपुर-जयसिंहपुर पुलिस ने अवैध स्मैक तस्करी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले की मोतिगरपुर और जयसिंहपुर पुलिस ने मिलकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार ने बताया कि बीती रात जयसिंहपुर और मोतिगरपुर की पुलिस रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान में जुटी थी। उसी समय मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कैथवारा मोड़ के पास पांच संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़े जिनके पास तीन बैग थे। चेकिंग के दौरान उन्हें बाग से लगभग 864.41 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 3:25 करोड रुपए आकी जा रही है। आरोपियों के पास से 3210 रुपए नगद भी बरामद हुए। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का नाम दिनेश मिश्रा, अंकित मिश्रा, चित्रांश सिंह, अभिषेक गोस्वामी व आदित्य सिंह है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।0
0
Report
बेगूसराय में जमीन विवाद से दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष, अनेक घायल
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच एक बार फिर खूनी संघर्ष देखने को मिला है। जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घर में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से महिला, पुरुष और बच्चों की पिटाई करते हुए देखा जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पूरा मामला चकिया थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद गांव का है। यह तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह से दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। एक पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि दूसरे पक्ष के लोग अचानकघर में घुस गए और लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से महिला, पुरुष और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। इस घटना के संबंध में एक पक्ष की पीड़िता पूजा कुमारी ने बताया कि जमीन को लेकर उनके चाचा राजकुमार शर्मा के साथ पहले से ही कोर्ट में मामला चल रहा है। आरोप है कि केस उठाने को लेकर लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पीड़िता का कहना है कि अचानक दूसरे पक्ष के लोग घर में घुस आए और लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। उन्होंने दावा किया कि मारपीट का वीडियो भी बनाया गया है, जिसमें घटना की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के राजकुमार शर्मा ने भी अपना पक्ष रखते हुए आरोप लगाया कि उनकी भतीजी के साथ मारपीट की जा रही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट होने लगी। फिलहाल, इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फिलहाल चकिया थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में प्रदूषण का कहर, AQI 423 तक पहुंचा; स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क किया
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में प्रदूषण का प्रहार, जहरीली हवा ने बढ़ाई लोगों की चिंता नोएडा की आबोहवा हुई बेहद खराब, सांस लेना हुआ मुश्किल, शहर के कई इलाकों में AQI 300 के पार, प्रदूषण का स्तर चिंताजनक, सेक्टर-62 में सबसे ज्यादा AQI 423 दर्ज, गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा, सेक्टर-150 में 349 और सेक्टर-110 में 347 AQI रिकॉर्ड, सेक्टर-39 में 324, सेक्टर-116 में 251 और सेक्टर-125 में 239 AQI, सेक्टर-1 में भी AQI 235 दर्ज, सुबह 8:02 बजे के आंकड़ों में सामने आई स्थिति, नोएडा के सभी 7 प्रदूषण मॉनिटरिंग स्टेशन पर निगरानी जारी, प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सावधानी बरतने की सलाह, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को सुबह पार्क में टहलने से बचने की सलाह, जरूरी काम से बाहर निकलने पर मास्क लगाने की अपील0
0
Report
जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक हादसा, ड्राइवर व कंडक्टर की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में जिंदा जलने से ड्राइवर और कंडक्टर की मौत, सुबह करीब 3 बजे किलोमीटर संख्या 209.2 पर हुआ हादसा, ड्राइवर को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा ट्रक, मैनपुरी से ईट लाद कर झांसी जा रहा था ट्रक, हादसे के बाद वाहन में लगी भीषण आग, ड्राइवर और कंडक्टर अंदर ही फंसे रहे थे, करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के कंकाल बाहर निकाले गए, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की, जालौन कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 209.2 का मामला।0
0
Report
लखनऊ: अखिलेश यादव के खिलाफ BOYCOTT बैनर, मौर्य-शाक्य-सेनी- कुशवाहा नाराजगी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के खिलाफ BOYCOTT के बैनर लगाए गए। स्वामी प्रसाद मौर्य के मुद्दे पर मौर्य, शाक्य, सैनी और कुशवाहा समाज में नाराजगी सामने आई।0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में पटवारियों की हड़ताल, जिला प्रशासन ने 8 कर्मियों को निलंबित किया
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर पटवारियों के हड़ताल का मामला,, जिला प्रशासन ने किया 8 पटवारियों को निलंबित,, सभी पटवारियों को काम पर लौटने का जारी किया गया नोटिस,, समय पर ज्वाइन ना करने वाले साभी पटवारियों पर भी गिरेगी निलंबन की गांज,, हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन सख्त,,0
0
Report
आशीष सिंह ने गुणवत्ता और समयसीमा पर कड़ा निर्देश दिए; इंदौर-उज्जैन फोरलेन निरीक्षण
Ujjain, Madhya Pradesh:संभागायुक्त आशीष सिंह ने निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा का ध्यान रखने के दिए निर्देश, क्वालिटी टेस्ट लैब में सामग्री की जांच रिपोर्ट भी देखी। सिंहस्थ 2028 में उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाने के लिए इंदौर-उज्जैन के बीच वैकल्पिक फोरलेन ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य का जायजा लेने मंगलवार को संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण के साथ पानी की निकासी की व्यवस्था पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत हो, वहां पाइपलाइन डाली जाए, ताकि बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने की समस्या न आए। इसके बाद अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर बनाई गई क्वालिटी टेस्ट लैब का निरीक्षण किया। यहां सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया देखी। साथ ही प्रतिदिन होने वाली जांच की रिपोर्ट और रजिस्टर भी चेक किए। संभागायुक्त आशीष सिंह ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। काम की नियमित निगरानी की जाए और निर्माण की गति बढ़ाते हुए इसे तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। इस दौरान अपर मेला अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिया सहित एमपीआरडीसी के अधिकारी, इंजीनियर और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे。0
0
Report
भोपाल में खाद्य नमूनों की मिलावट जांच: 20 से अधिक पदार्थ भेजे गए
Ujjain, Madhya Pradesh:तराना की दूध डेयरियों और मिठाई दुकानों से लेकर नागदा-उन्हेल के प्रतिष्ठानों तक पहुंची टीम, कुल 20 से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे। रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई। त्योहारी सीजन में लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने तराना, नागदा और उन्हेल क्षेत्र में अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दूध, घी, मावा, मिठाई, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए। तराना में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध डेयरियों और मिठाई की दुकानों पर पहुंचकर जांच की। कार्रवाई के दौरान डोकर गांव के प्रताप सिंह, खोकरिया के सोनू राठौर और ग्राम बरसिमा के मोजीराम जाट से दूध के नमूने लिए गए। इसके अलावा मां पीताम्बरा दूध डेयरी, नागशक्ति दूध डेयरी और मस्ताना दूध डेयरी से भी दूध के नमूने लिए गए। वहीं, तराना की श्री चारभुजा स्वीट्स से मावा बर्फी और घी के नमूने लिए गए। श्रीनाथ जी डेयरी से घी, काजू कतली और बेसन के लड्डू के नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए गए। इसी तरह नागदा में राजेंद्र स्वीट्स से मलाई बर्फी, श्री महावीर स्वीट्स सेंटर से मावा रोल और गुरु महिमा नमकीन एंड स्वीट्स से सेव नमकीन का नमूना लिया गया। वहीं उन्हेल में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर मैदा, सूजी, बेसन, हल्दी पाउडर, रसगुल्ला और सोहन पपड़ी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। भोपाल से आएगी जांच रिपोर्ट, फिर होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित दुकानदारों और कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि त्योहारों पर मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता का ध्यान रखें और मिलावट का संदेह होने पर विभाग को सूचना दें।0
0
Report
Advertisement
सिंहस्थ 2028 के लिए बाधक शौचालय, यूरिनल हटाने प्रस्ताव मंजूर; अटल प्रतिमा भी स्वीकृत
Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ 2028 के लिए चौड़ीकरण में बाधक शौचालय, यूरिनल और पार्क हटाने के प्रस्ताव मंजूर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने को भी मिली स्वीकृति। उज्जैन नगर निगम का स्थगित सम्मेलन मंगलवार को निगम मुख्यालय स्थित भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में आयोजित किया गया। निगम अध्यक्ष कलावती यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के विकास और सिंहस्थ 2028 से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में शेष रहे प्रस्तावों को सदन ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। सम्मेलन में कार्तिक मेला एवं प्रदर्शनी 2026 के आयोजन को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। इसके तहत पिछले वर्ष की व्यवस्था के अनुसार ही निविदाएं आमंत्रित कर मेला आयोजित किया जाएगा। इसके लिए एमआईसी द्वारा पहले पारित ठहराव को निरस्त करने का निर्णय भी लिया गया। हालांकि, फिलहाल मेले के आयोजन को केवल सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत पीपीपी मोड पर सीबीजी और एमआरएफ प्लांट स्थापित करने के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। उज्जैन के साथ घटिया तहसील के ग्राम डबरी में भी प्लांट स्थापित करने के संशोधित प्रस्ताव को सदन ने मंजूरी दी। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। वहीं सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और उन्नयन में बाधा बन रहे निर्माण हटाने के प्रस्ताव भी पास किए गए। इनमें नानाखेड़ा चौराहे से शांति पैलेस तक मार्ग पर बाधक सुलभ शौचालय, गाड़ी अड्डा चौराहे से बड़ी पुलिया तक के मार्ग पर प्रभावित सुलभ शौचालय और तीन यूरिनल हटाने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा नानाखेड़ा से देवास गेट तक एमआर-2 मार्ग के उन्नयन में बाधक यूरिनल, पार्क और बस स्टैंड हटाने को भी मंजूरी दी गई।0
0
Report
नहरी पानी और मुआवजे की मांग पर किसानों ने किया तेज मोर्चा और धरना
Noida, Uttar Pradesh:नहरी पानी और मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने लगाया पक्का मोर्चा फतेहाबाद के लघु सचिवालय के मुख्य गेट के पास मोर्चे पर बैठे किसान किसानों ने शासन और प्रशासन से लड़ेंगे आर पार की लड़ाई जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं होती जारी रहेगा संघर्ष, दिन रात बैठेंगे धरने पर किसानों ने कहा बिना मांगे मनवाए नही लौटेंगे अपने घर किसान नहरों पर पर्याप्त पानी और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे की कर रहे हैं मांग0
0
Report
सहरसा नगर निगम आयुक्त निलंबित, 8.44 करोड़ रुपये घोटाला उजागर
Saharsa, Bihar:सहरसा से बड़ी खबर है जहां वित्तीय गड़बड़ी और नियमों के अनदेखी के आरोप में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहरसा नगर निगम के आयुक्त प्रभात कुमार झा को निलंबित कर दिया है. निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय गया जिला स्थित आयुक्त कार्यालय मगध प्रमंडल रहेगा. दरअसल नगर विकास एवं आवास विभाग की पांच सदस्यीय जांच टीम ने बीते 21 सितम्बर को सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी थी. रिपोर्ट के मुताबिक यह पाया गया था कि 8 करोड़ 44 लाख रुपये की 4 विकास योजनाओं को 68 हिस्सों में बांटा गया ताकि खुली टेंडर प्रक्रिया से बचा जा सके. जांच समिति ने नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा को दोषी पाया और फिर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया है.0
0
Report
Advertisement
