494226
छत्तीसगढ़ में दिव्यांग युवकों ने घिसटकर कलेक्टर कार्यालय जा कर, मांगी मदद
Kondagaon, Chhattisgarh:दो पैरों से दिव्यांग युवक अपने शरीर को घसीटते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सरकारी योजनाओं की पहुंच पर सवाल उठाए और अधिकारियों की संवेदनशीलता पर चिंता जताई। दोनों ने कहा, "हमारी भी सुन लो सरकार।" इस दृश्य ने सभी को स्तब्ध कर दिया। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगें पूरी होंगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Muzaffarpur में 20 लाख नकद बरामद, सरकारी खाते में जमा, हवाला की आशंका
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:Muzaffarpur के बैरिया बस स्टैंड के पास 9 अप्रैल 2026 की रात पुलिस ने एक आभूषण कारोबारी से 20 लाख रुपये नकद बरामद किए. आरोपी सागर कुमार महाराष्ट्र के सोलापुर जिले का निवासी बताया गया. पूछताछ में राशि के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिला और वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किया गया. उसने बताया कि वह आभूषण कारोबार से जुड़े तगादे के पैसे लेकर लौटा है और गरीबनाथ मंदिर के पास एक ज्वेलरी प्रतिष्ठान में काम करता है. आयकर विभाग को सूचना दी गई. 30 अप्रैल 2026 को आयकर विभाग ने पूरी राशि को SBI रेड क्रॉस शाखा, मुजफ्फरपुर के सरकारी खाते में जमा करा दिया. बरामद राशि के हवाला कारोबार की आशंका के कारण पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है; अगर दस्तावेज नहीं मिले तो रकम पर लगभग 16 लाख रुपये तक की पेनल्टी हो सकती है. पुलिस यह भी देख रही है कि यह राशि आभूषण कारोबार से जुड़ी है या हवाला नेटवर्क से संबंधित है; साक्ष्य मिलने पर अलग से मामला दर्ज किया जाएगा.0
0
Report
बेतिया में बारिश ने फसलों को वरदान बना दिया, लीची-आम की फसल को मिली राहत
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मौसम सुहाना हो गया है मौसम का मिजाज बदल गया है पूरे जिला में बारिश हो रही है। सुबह से हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है भीषण गर्मी से राहत मिली है। आज की बारिश फसलों के लाभदायक है लीची आम के फसलों के लिए यह बारिश वरदान है। लीची में मिठास आएगी तो आम के फसल बड़े होंगे। किसानों के यह बारिश वरदान साबित हुआ है। वहीं रिक्शा चालक बता रहे है आज मजदूर दिवस है कल से बारिश हो रही है जिससे हमलोग परेशान है खाने पीने की भी आफत हो गई है।0
0
Report
उपेंद्र कुशवाहा बोले: गैस कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्थिति के कारण, बिहार में असर
Patna, Bihar:लोकेशन पटना राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपना कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने पर कहा अंतरराष्ट्रीय स्थिति जो है उसे कारण से यह स्थिति पैदा हुई है भारत का इस स्थिति पर कोई कंट्रोल नहीं है और इसकी थी को सबको सामना करना पड़ेगा बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर कहा यह काम पुलिस का है पुलिस अपने अनुसार जो सही समझती है वह कार्रवाई करती है ममता बनर्जी के देर रात स्ट्रांग रूम के बाहर पहुंचने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा उनको पता हो चुका है उनका हार झेलना होगा हार्ड का बहाना खोजने के लिए एवं से वोट चोरी का आरोप लगाने के लिए यह काम कर रही है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार के पदाधिकारी के साथ बैठक करने पर कहा कानून व्यवस्था बिहार में सही रहे इसके लिए यह कह रहे है उपेंद्र कुशस्वाहा से जब मीडिया से यह सवाल पूछा गया उनके पार्टी को विलय भाजपा करने के लिए दवा बन रही है इस पर उन्होंने कहा यह फालतू बात है वही उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को बिहार विधान परिषद के सीट मिलने के सवाल पर भी कुछ नहीं कहा चुप्पी साध ली0
0
Report
Advertisement
भूपेश बघेल ने मजदूर दिवस पर दुर्ग में बोरे बासी खाकर कार्यक्रम मनाया
Durg, Chhattisgarh:एंकर-गजब बिटामिन भरे हुए हैं छत्तीसगढ़ के बासी में ईन्हीं विचारों के साथ आज 1 मई मजदूर दिवस के दिन छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज दुर्ग के राजीव भवन पहुँचे जहां उन्होंने बोरे बासी खाकर मजदूर दिवस मनाया तो वही भुपेश बघेल के साथ तमाम कोंग्रेस भी नेता भी मौजूद रहे. वी/ओ-1 छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा और अर्चना करने के बाद बोरे बासी पार्टी का आयोजन हुआ करीब सैकड़ो लोगो ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत के रूप में भोज्य धरोहर बोरे बासी का आनंद उठाया सभी ने परम्परा अनुरूप जमीन पर बैठकर बोरे बासी खाई आपको बता दे कि पूर्वव्रती कोंग्रेस सरकार के 1 मई को बोरे बासी दिवस घोषित किया था जिसके बाद से लगातार 1 मई को कोंग्रेस बोरे बासी दिवस मना रही है तो वही विटामिन एवं आयरन से भरपूर बोरे बासी गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन से बचाव हेतु बहुत उपयोगी है. तो वही इसे बनाना भी बहुत आसान है चावल में पानी मिलाकर रखा जाता है रात भर छोड़ने के बाद उसे दही,अचार,चटनी,मिर्ची,भाजी, प्याज, टमाटर की चटनी गोंदली के साथ बड़े चाव से खाया जाता है ये सब मिक्स करने पे इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है बोरे बासी बाकी अन्य भोज्य पदार्थो की तुलना में ज्यादा समय तक सुरक्षित रह सकता है पूर्व में हुए अनेक रिसर्च आर्टिकल के अनुसार बोरे बासी में विटामिन B6,B12 एवं लवण आदि की अच्छी मात्रा में रहते है आंतों के स्वास्थ्य के लिए हितकर प्रोबियोटिक्स भी उपलब्ध रहते हैं स्वच्छ जल,एवं स्वच्छ बर्तन में पकाना एवं स्वच्छ बर्तन में खाया जाना चाहिए खाने के पूर्व हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ करने और चटनी/ सब्जी/प्याज के साथ खाने से स्वाद भी बढ़ता है वही पूर्व सीएम ने बोरे बासी को लेकर कविता भी सुनाई भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी योजनाएं छत्तीसगढ़ से संबंधित लागू की थी उसे यह वर्तमान सरकार अंगीकार नहीं किया यह दुख का विषय है..बाइट-भूपेश बघेल पूर्व सीएम छत्तीसगढ़0
0
Report
गोटेगांव में छत गिरने से महिला गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव नगर के रूद्र वार्ड में एक महिला के ऊपर छत की दीवार गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे परिवार के लोग प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर ले गए हैं जिसमें बताया गया है कि घायल महिला सुमन शर्मा स्कूटी वहान से अपने घर जा रही थी इसी दौरान जब महिला अपने घर के बाहर पहुंची तो निर्माणाधीन मकान कि छत पर मौजूद दीवार महिला के उपर आ गिरी जिससे वह घायल हो गई जिस परिवार के लोग इलाज हेतु नगर के श्रीधाम अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया जिसके बाद महिला को सिर में चोट होने की वजह से परिवार के लोग जबलपुर ले गए जहां पर महिला का उपचार जारी है इस दौरान पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर अपनी प्राथमिक की कार्यवाही दर्ज की.0
0
Report
भीनमाल के गजीपुरा में युवक का शव फंदे से लटका मिला; पुलिस जांच जारी
Jalore, Rajasthan:जिला-जालोर विधानसभा-भीनमाल गजीपुरा गांव में जर्जर पड़े सरकारी भवन में फंदे से लटका युवक का शव मिला. शव मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना पर भीनमाल पुलिस ASI चैनाराम और कांस्टेबल मदनलाल मौके पर पहुंचे. मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही. भीनमाल थाना क्षेत्र के गजीपुरा गांव की घटना.0
0
Report
Advertisement
कमर्शियल गैस दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी, होटल-रेस्टोरेंट उद्योग पर महंगाई का बड़ा झटका
Ratlam, Madhya Pradesh:मई महीने की शुरुआत इस बार गर्मी से नहीं, महंगाई की तपिश से हुई है। 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में एक साथ 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी हो गई है। इसके बाद कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3 हजार रुपये के पार पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी से सबसे बड़ा झटका रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा संचालकों को लगा है, क्योंकि पहले से ही खाद्य पदार्थों, चाय-नाश्ते और अन्य सामानों की लागत बढ़ चुकी है। अब गैस के दाम बढ़ने से खाने-पीने की चीजों के रेट और बढ़ सकते हैं। कई संचालकों का कहना है कि इतनी महंगी गैस के चलते उन्हें फिर से कोयला भट्टी या डीजल भट्टी का सहारा लेना पड़ सकता है। इससे पहले गैस की किल्लत के समय भी कई व्यापारी ने ऐसे विकल्प अपनाए थे। अब सभी की नजर सरकार पर है कि इस महंगाई के झटके पर राहत मिलती है या नहीं।0
0
Report
जोधपुर में डिजिटल जनगणना आज से, 15 मई तक पंजीकरण ऑनलाइन
Jodhpur, Rajasthan:प्रदेश में जनगणना कार्य का आगाज आज से हो गया है। इसके तहत नागरिकों के लिए डिजिटल स्वगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो 15 मई तक जारी रहेगी। इस अवधि में आमजन जनगणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। डिजिटल प्रक्रिया के तहत नागरिक मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए पोर्टल पर लॉगिन कर, या जारी किए गए QR कोड के माध्यम से परिवार का पंजीकरण कर सकते हैं। पोर्टल को यूजर फ्रेंडली किया गया है, जिसमें स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से आवश्यक जानकारी भरने की सुविधा दी गई है। जोधपुर जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर इसकी शुरुआत की। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के दौरान परिवार के मुखिया के मोबाइल नंबर से लॉगिन किया जा सकता है। इसमें मकान की लोकेशन, पानी, बिजली, गैस कनेक्शन सहित विभिन्न जानकारियां तय प्रारूप में भरनी होंगी। साथ ही, गलती सुधार का विकल्प भी उपलब्ध है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद पंजीकरण संख्या मोबाइल पर प्राप्त होगी, जिसे 16 मई के बाद घर-घर आने वाले प्रगणक को दिखाना अनिवार्य होगा। 16 मई से 14 जून तक प्रगणक द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। कलेक्टर के अनुसार, जोधपुर जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 4,500 कर्मचारी इस कार्य में लगाए गए हैं। आमजन को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही ई-मित्र संचालकों को भी प्रशिक्षण देकर स्वगणना में पंजीकरण करवाने में सहयोग लिया जा रहा है।0
0
Report
महंगाई की आग: 5-किलो गैस कीमत में बड़ा उछाल, मजदूरों की रसोई प्रभावित
Jaipur, Rajasthan:एंकर-मजदूर दिवस..यानी मेहनतकश हाथों के सम्मान का दिन....लेकिन आज तस्वीर कुछ और ही है…जिस चूल्हे पर मजदूर की रोटी सिकती है, उसी पर आज महंगाई की आग और तेज हो गई है........छोटा सा 5 किलो का ‘छोटू’ सिलेंडर.....जो गरीब और प्रवासी मजदूरों का सहारा था.....अब 241 रुपये महंगा हो गया है.....सोचिए....जो रोज कमाता है और रोज खाता है…उसके लिए रोटी पकाना ही अब महंगा सौदा बन गया है। और दूसरी तरफ कॉमर्शियल सिलेंडर पहली बार 3000 के पार…होटल-ढाबों से लेकर चाय की केतली तक…हर जगह महंगाई का धुआं उठने वाला है। सवाल सीधा है…क्या मजदूर दिवस पर यही ‘तोहफा’ है उन हाथों के लिए…जो शहरों को चलाते हैं? कई लाइनें…0
0
Report
Advertisement
रत्नागिरी पुलिस के लिए आधुनिक गाड़ियाँ: उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पण
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी रत्नागिरी पोलिसांना मिळाल्या अत्याधुनिक गाड्या.. उद्योग मंत्री उदय सामंत यांच्या हस्ते पोलिसांच्या नवीन गाड्यांचा लोकार्पण.. जिल्हा नियोजन मधून आधुनिक गाड्यांसाठी निधी मंजूर.. उद्योग मंत्री उदय सामंत यांच्याकडून हिरवा झेंडा दाखवून पोलिसांच्या आधुनिक गाड्या मार्गस्थ..0
0
Report
मुर्शिदाबाद के इस्लामपुर में CPIM एजेंट पर हमला, इलाके में तनाव गहराया
Noida, Uttar Pradesh:मुर्शिदाबाद के रानीनगर विधानसभा के इस्लामपुर थाने के लोचनपुर ग्राम पंचायत के नौदापाड़ा ग्राम में CPIM एजेंट पर हमला . आज CPIM प्रत्याशी घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद से इलाके में माहौळ गरमा गया . अभी तक पुलिस नहीं पहुंची .0
0
Report
दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी, छोटे व्यापारी परेशान
Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में महंगाई ने एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। आज से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 3071.50 रुपये हो गई है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इस फैसले का सीधा असर छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। दिल्ली के हिरणकी इलाके में सड़कों पर चाय की दुकान, ढाबे और हलवाई की छोटी-छोटी दुकानें चलाने वाले लोग इस बढ़ोतरी से बेहद परेशान हैं। जिन कारोबारियों का रोज़ का काम गैस सिलेंडर पर निर्भर है, उनके लिए यह कीमत बढ़ोतरी किसी बड़े झटके से कम नहीं है। दुकानदारों का कहना है कि पहले ही बढ़ती महंगाई के कारण खर्चे संभालना मुश्किल हो रहा था, और अब गैस सिलेंडर के दाम में अचानक आई इस बढ़ोतरी ने उनकी कमर तोड़ दी है। उनका आरोप है कि सरकार को इस तरह कीमत बढ़ाने के बजाय यह साफ बता देना चाहिए कि क्या अब गरीब और छोटे व्यापारी अपना रोजगार बंद कर दें। इतना महंगा सिलेंडर लेकर दुकान चलाना मुश्किल हो गया है… अब तो लगता है कि काम बंद करके गांव वापस जाना पड़ेगा। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कई दुकानदार अब गैस सिलेंडर छोड़कर पुराने जमाने की तरह लकड़ी और कोयले की भट्टियों का इस्तेमाल करने लगे हैं। इससे उनकी मेहनत तो बढ़ ही रही है, साथ ही पर्यावरण पर भी नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। एक तरफ आमदनी सीमित है, दूसरी तरफ खर्चे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में छोटे कारोबारियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि वे इस महंगाई के दौर में कैसे टिक पाएंगे। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में यह भारी उछाल आने वाले समय में खाने-पीने की चीजों को भी महंगा कर सकता है। फिलहाल छोटे व्यापारी इस मार से जूझ रहे हैं और राहत की उम्मीद सरकार से लगाए बैठे हैं।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा के चरखी दादरी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में कूड़ा जमा
Charkhi, Haryana:हरियाणा के हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने हालात बिगाड़ने शुरू कर दिए हैं। चरखी दादरी नगर परिषद के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं, जिससे आने वाले दिनों में शहर में कूड़े के ढेर लगने की पूरी आशंका है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि वे कई बार सरकार को अपनी मांगों से अवगत करवा चुके हैं। उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन अब तक उनकी किसी भी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों में बढ़ती नाराजगी अब खुले विरोध में बदल चुकी है। मामले को और गंभीर बनाते हुए कर्मचारियों ने बताया कि हड़ताल के दौरान झज्जर जिले में एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारियों ने मृतक के परिवार के लिए 10 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को पक्की नौकरी देने की मांग उठाई है। इस मुद्दे ने आंदोलन को और अधिक भावनात्मक और उग्र बना दिया है। सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सूरज कुमार ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और हटाए गए कर्मचारियों को तुरंत वापस लिया जाए। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गईं, तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन में बदल सकती है। ऐसे में पूरे प्रदेश में सफाई व्यवस्था ठप पड़ सकती है और हालात बेकाबू हो सकते हैं।0
0
Report
दिल्ली सरकार का कैंपेन Catch the Rain 2026 आज शुरू; रेखा गुप्ता शुभारम्भ करेंगी
Delhi, Delhi:आज से दिल्ली सरकार के 'Catch the rain 2026' कैंपेन की शुरुआत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जल मंत्री प्रवेश वर्मा वर्षा जल संचयन प्रणाली तथा भू- जल पुनर्भरण जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगेइसी के साथ-साथ आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस कैंपेन के लिए मैस्कॉट अनावरण भी करेंगीआरके पुरम सेक्टर 13 में स्थित दिल्ली सरकार के सर्वोदय विद्यालय में यह कार्यक्रम होगा0
0
Report
जम्मू-कश्मीर के श्रमिकों को विश्व श्रमिक दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं
Aram Pora, Ganderbal, In a Post on X Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha Said " कर्म क्षेत्र में कठोर श्रम एवं दृढ़ संकल्प से राष्ट्र-निर्माण में अतुलनीय भूमिका का निर्वहन कर रहे जम्मू-कश्मीर के सभी श्रमिक भाइयों-बहनों को विश्व श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।0
0
Report
Advertisement
