icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गाजियाबाद में पत्नी और जिम ट्रेनर पर पति की हत्या की साजिश का आरोप, दोनों गिरफ्तार

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow3m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित जागृति अपार्टमेंट में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डाक विभाग में सीनियर अकाउंटेंट शशांक कंथेरिया पर सोते समय चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घटना 26 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि शशांक की पत्नी प्रिया शर्मा के जिम ट्रेनर प्रताप सिंह ने घर में घुसकर उन पर चाकू से कई वार किए। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल शशांक अस्पताल में भर्ती हैं। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के मुताबिक, पुलिस जांच में पत्नी और जिम ट्रेनर के बीच संबंधों तथा पति को रास्ते से हटाने की कथित साजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। करवा चौथ से ठीक पहले हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
0
0
Report

गाजियाबाद के बनाना ट्री होटल में लगी आग, 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow6m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में मंगलवार को बनाना ट्री होटल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना 27 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे इंडस्ट्रियल चौकी क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर विभाग को तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया। जांच के दौरान पता चला कि होटल की पांचवीं मंजिल पर बने बैंक्वेट हॉल में आग लगी थी। देखते ही देखते आग छठी मंजिल पर बने कमरों तक भी पहुंच गई। फायर विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। इस दौरान होटल में मौजूद कुल 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। बाइट: अमित सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त, साहिबाबाद
0
0
Report

दिल्ली तालुका स्टेडियम में गुर्जीर महासभा का आयोजन; सामाजिक उत्थान के संकल्प

New Delhi, Delhi:दिल्ली के तालुका स्टेडियम में गुर्जर महासभा का किया गया आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित रैली गुर्जर समाज के स्वाभिमान, सम्मान, एकता, गौरवशाली विरासत एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प को समर्पित है। गुर्जर महासभा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई सांसद और विधायक पहुंचे इस आयोजन का उद्देश्य समाज की एकजुटता को मजबूत करना, युवाओं को प्रेरित करना तथा शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। पंकज चौधरी केंद्रीय राज्य वित्त राज्य मंत्री और भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गुर्जर महासभा ने तीनों जातियां को चाहे वह कुर्मी हो पटेल हो या फिर गुर्जर हूं एकजुट करने का काम किया है इस महासभा के जरिए एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है हरिश्चंद्र भाटी अध्यक्ष गुर्जर महासभा 120 साल पुरानी यह संस्था है संविधान में जिस तरीके से पिछड़ी जातियों को आरक्षण देने और उनके उद्यान के लिए संविधान में कहा गया है हम मांग करते हैं कि सरकार उसको लागू करें कमेटी बनी लेकिन कमेटी का अप्रूवल अभी तक लागू नहीं किया गया कई राज्यों में चुनाव है यह एक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी कहा जा सकता है क्योंकि जिस तरीके से गुर्जर समाज को आगे बढ़ना चाहिए शिक्षा में व्यापार में उसको आगे बढ़ाने की और कोशिश की जाएगी राजेश नगर कैबिनेट मंत्री हरियाणा हरियाणा सरकार में हो या फिर केंद्र सरकार से हम इस बात को आगे बढ़ाएंगे की गुर्जर समाज के लिए जो भी काम हो सकते हैं हम पूरी कोशिश करेंगे किया जाए
0
0
Report
Advertisement

डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी क‍िया नोटिस

SShyamFollow11m ago
New Delhi, Delhi:

अरव‍िंद स‍िंह/नई द‍िल्‍ली: डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट, 2023 और DPDP नियम, 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन ने यह याचिका दायर की है  

याचिकाकर्ताओं ने अंतरिम राहत के तौर पर  प्रावधानों पर रोक लगाने की मांग की  जिस पर कोर्ट ने कहा कि दूसरे पक्ष को सुने बिना एकतरफा आदेश पास नहीं कर सकते।

 

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) ने सुप्रीम कोर्ट में  इस क़ानून को चुनौती दी है। एसोसिएशन का कहना है कि अगर पत्रकारों को किसी व्यक्ति के बारे में खबर प्रकाशित करने से पहले उससे अनुमति लेनी पड़ी, तो खोजी पत्रकारिता और समाचारों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल हो जाएगा।

 

DNPA ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम की धारा 7, 17(2), 18, 19, 27, 29, 36, 37 और 44(3) को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की है।
 

इसके अलावा, याचिका में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियम, 2025 (DPDP Rules, 2025) के नियम 16, 17 और 23 को भी चुनौती दी गई है।

 

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील माधवी दीवान ने कहा कि इस कानून के प्रावधानों से न्यूज़रूम बंद हो जाएंगे।अगर हमें इस बात के लिए किसी व्यक्ति की मर्जी पर निर्भर रहना पड़े कि वह अपनी व्यक्तिगत जानकारी के इस्तेमाल की अनुमति देगा या नहीं, तो ख़बर पब्लिश करने का मकसद ही खत्म हो जाएगा।
 

खबरें समय पर लोगों तक पहुँचनी चाहिए। अगर हमें किसी व्यक्ति के बारे में खबर प्रकाशित करने से पहले उसकी अनुमति लेनी पड़ेगी, तो न्यूज़रूम बंद हो जाएंगे। फिर पत्रकारिता करने का क्या मतलब रह जाएगा!

 

इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि याचिकाकर्ता इस क्षेत्र के एक्सपर्ट हैं और वे केंद्र सरकार को ऐसे उपाय सुझा सकते हैं, जिनसे कानून का गलत इस्तेमाल रोका जा सके।

 

इसके जवाब में वकील ने कहा कि याचिका दायर करने के बाद DNPA ने केंद्र सरकार को इस मामले में एक ज्ञापन सौंपा था।DNPA ने 10 अगस्त 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को एक विस्तृत ज्ञापन दिया था। इसमें DPDP Act और उसके नियमों को लागू करने से जुड़ी चिंताओं को उठाया गया था।इसके बाद 25 अगस्त 2026 को DNPA के प्रतिनिधियों और मंत्रालय के अधिकारियों के बीच एक मीटिंग भी हुई।

 

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि नागरिकों के अधिकारों और मीडिया की स्वतंत्रता के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

0
0
Report

सीपी जोशी के जयपुर बयानों पर बीजेपी में हलचल, मदन राठौड़ ने साफ किया कोई नाराज नहीं

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। एंकर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि आखिर सीपी जोशी से जयपुर में कौन नाराज है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से जयपुर में कौन नाराज? चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी बोले, मैंने तय किया है। अगले 2 साल जयपुर नहीं जाऊंगा, जयपुर की तरफ नहीं देखूंगा। कहा- मैं स्टेट के कामों में दखल नहीं रखता। मुझे किसी ने बताया कि जयपुर वाले मुझसे नाराज हैं। सीपी जोशी के बयान पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़। कहा- उनसे कोई नाराज नहीं, वो हमारे वरिष्ठ नेता हैं। राठौड़ ने सीपी जोशी को बताया अपना राजनीतिक पूर्वज। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के एक बयान के बाद राजस्थान बीजेपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। सीपी जोशी ने बेगूं में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी ने मुझ से किसी ने कहा कि जयपुर वाले आपसे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्टेट के फैसलों से दूर रहता हूं और उन्होंने तय किया है कि दो साल तक जयपुर की तरफ नहीं देखेंगे। जोशी के बयान के बाद राजस्थान बीजेपी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आखिर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से जयपुर में कौन नाराज है, जिसकी वजह से उन्हें खुले मंच से यह बात कहनी पड़ी। मदन राठौड़ की बाइट……
0
0
Report

90 साल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट से 2.15 करोड़ ठगी; केरल दो गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:90 साल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट से 2.15 करोड़ ठगी; केरल दो गिरफ्तार जयपुर vishnu जयपुर में 90 साल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 2 करोड़ 15 लाख रुपए ठगने का खुलासा किया ठगों ने खुद को CBI अधिकारी और RBI मैनेजर बताकर बुजुर्ग को ऐसा डराया कि वो कई दिनों तक उनकी बातों में उलझे रहे और परिवार तक को इसकी भनक नहीं लगने दी। अब जयपुर शहर पुलिस ने मामले में केरल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम कहां-कहां पहुंची और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। शहर के ज्योति नगर थाने में 90 वर्षीय गणपत सिंह भंडारी को डिजिटल अरेस्ट कर 2 करोड़ 15 लख रुपए की ठगी की एफआईआर दर्ज कराई गई। FIR मे बताया गया कि 28 जुलाई 2026 को गणपत सिंह भंडारी के पास व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने पुलिस की वर्दी पहन रखी تھی और खुद को मुंबई का CBI अधिकारी बताया। उसने दावा किया कि मुंबई में 50 करोड़ रुपये का हवाला ट्रांजैक्शन पकड़ा गया है और उसमें से कुछ रकम बुजुर्ग के बैंक खाते में जमा हुई है। इसके बाद गिरफ्तारी की धमकी दी गई और परिवार के किसी सदस्य को जानकारी नहीं देने के लिए कहा गया। साइबर ठगों ने यहीं पर खेल खत्म नहीं किया। कुछ समय बाद एक अन्य व्यक्ति ने व्हाट्सऐप कॉल कर खुद को RBI का मैनेजर बताया। बुजुर्ग से म्यूचुअल फंड की पूरी जानकारी मांगी गई। इसके बाद अलग-अलग समय पर रुपयों की डिमांड की जाने लगी। पुलिस के अनुसार गणपत लाल ने ठगों के बताए बैंक खातों में कई बार में लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल 2 करोड़ 15 लाख रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर शहर दक्षिण पुलिस ने बैंक खातों और ट्रांजैक्शन की जांच शुरू की। पीड़ित के खाते से निकली रकम कई स्तरों पर सैकड़ों बैंक खातों में ट्रांसफर हुई। पुलिस ने संदिग्ध खातों को चिन्हित कर संबंधित खातों को डेबिट फ्रीज कराया और बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य विवरण जुटाए। जांच के दौरान करीब 70 लाख रुपए के ट्रांजैक्शन से जुड़े एक ICICI बैंक खाते का सुराग मिला। इसके बाद केरल के तीन बैंक खातों की पड़ताल की गई। पुलिस के अनुसार, इनमें से दो खातों में पांच-पांच लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। खाताधारकों ने इन रुपयों को चेक के जरिए निकाल लिया। बैंक खातों की जांच और ट्रांजैक्शन के सुरागों के आधार पर जयपुर दक्षिण पुलिस की टीम केरल के एर्नाकुलम पहुंची। यहां से दो आरोपियों आनंद बाबू और इबिन बेसिल को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत ट्रांजिट रिमांड पर जयपुर लाया गया। संबंधित न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और ठगी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। इस मामले में सबसे चिंताजनक पहलू पीड़ित की उम्र है। पुलिस के मुताबिक 90 वर्षीय बुजुर्ग को कई दिनों तक वीडियो कॉल के जरिए भरोसे और भ्रम में रखा गया। उन्हें इस तरह डराया गया कि वे अपने परिचितों और परिजनों से भी बात साझा नहीं कर पाए। साइबर ठग अक्सर पुलिस, CBI, ED या RBI जैसे संस्थानों का नाम लेकर गिरफ्तारी और जांच का डर दिखाते हैं। वे लोगों को लगातार कॉल पर बनाए रखते हैं और गोपनीयता के नाम पर किसी से संपर्क नहीं करने देते हैं। जयपुर दक्षिण पुलिस की इस कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, लेकिन जांच का दायरा अभी बड़ा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि 2 करोड़ 15 लाख रुपये की ठगी में और कौन-कौन शामिल है और रकम किन खातों के जरिए आगे पहुंचाई गई।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान में रोड कनेक्टिविटी से विकास को नई रफ्तार

Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में बेहतर रोड कनेक्टिविटी से विकास को मिली नई रफ्तार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सड़क निर्माण में अहम उपलब्धि 37,527 करोड़ रुपये से हुआ 51,790 किमी सड़कों का विकास 9,704 करोड़ रुपये से बिछाई गई 18,917 किमी लंबाई की नई सड़कें 1,760 गांव डामर सड़कों से जुड़े, 12,311 करोड़ रुपये से अधिक व्यय अटल प्रगति पथों से ग्रामीण आबादी को मिल रहा सुगम आवागमन सरकार ने राजस्थान में सड़कों के निर्माण में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सिर्फ पौने तीन साल में ही 37 हजार 527 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च कर 51 हजार 790 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विकसित राजस्थान के संकल्प को हासिल करने की दिशा में इसे माइलस्टोन माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में धूल, कीचड़ और जलभराव की समस्याओं से राहत दिलाने के लिए अटल प्रगति पथ योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके तहत 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में 765 अटल प्रगति पथों के निर्माण के लिए 1 हजार 686 करोड़ रुपये की स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं। इनमें से 335 अटल प्रगति पथों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि, शेष कार्यों को 31 जनवरी, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा नॉन-पेचेबल सड़कों के नवीनीकरण तथा नए मिसिंगリンク सड़क निर्माण के लिए वर्ष 2026-27 में 3 हजार 453 कार्यों हेतु 2 हजार 226 करोड़ रुपये की स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं। इनमें से 2 हजार 836 कार्यों के कार्यादेश जारी कर 6 हजार 815 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण एवं नया निर्माण किया जा रहा है। वहीं, वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त पुलियाओं की मरम्मत के लिए भी व्यापक कदम उठाए गए हैं। इसके तहत 21 जिलों के 73 विधानसभा क्षेत्रों में 58 करोड़ रुपये की लागत के 424 निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। प्रदेश में सड़क नेटवर्क को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए पुलों एवं रेलवे क्रॉसिंग पर आधारभूत संरचनाओं का विकास भी किया जा रहा है। राज्य में 13 रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और 17 रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि 39 आरओबी और 12 आरयूबी के कार्य प्रगतिरत हैं। इसके अलावा 13 उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण पूरा किया जा चुका है और 13 का निर्माण कार्य जारी है। इसी प्रकार भरतपुर शहर में हीरादास चौराहे से कुम्हेर गेट चौराहे तथा काली बगीची चौराहे से बिजलीघर चौराहे होते हुए आरबीएम अस्पताल तक और जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में मुहाना मोड़ पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य भी जारी है। राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में 1 हजार 900 करोड़ रुपये व्यय कर 610 किलोमीटर लंबाई के 26 कार्य पूरे किए जा चुके हैं। जबकि 3 हजार 220 करोड़ रुपये की लागत से 303 किलोमीटर लंबाई के 26 कार्य प्रगतिरत हैं। वार्षिक योजना 2026-27 के अनुसार 12 हजार 461 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्गों के 623 किलोमीटर के कार्य का अनुमोदन किया गया है। इसमें से 3 हजार 920 करोड़ रुपये की लागत से190 किलोमीटर लम्बाई के 4 कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। राज्य सरकार पुख्ता मॉनिटरिंग के जरिए सड़क निर्माण की क्वालिटी पर भी पूर्ण ध्यान दे रही है। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों, सेंसर और अन्य उपकरणों की मदद से यातायात की वास्तविक समय में निगरानी एवं प्रबंधन किया जा रहा है। इसी प्रकार ऑनलाइन निगरानी प्रणाली ‘सुगम पथ’ और प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इन्फॉर्मेशन सिस्टम (पीएमआईएस) के माध्यम से परियोजनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं, प्रदेश के 165 टोल प्लाजा पर फास्टैग सुविधा भी स्थापित की गई है, जिससे टोल भुगतान की प्रक्रिया अधिक सुगम हुई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सड़क विकास के नवाचारों से राजस्थान में बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षित यातायात और आधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण को गति मिल रही है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के गांवों, कस्बों और शहरों को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ते हुए विकास को अंतिम छोर तक पहुंचाया जाए।
0
0
Report

उन्नाव में ई नीलामी घर खरीदने वालों के लिए सुनहरा मौका

Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में निराला प्रेक्षा ग्रह में उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण की संपत्तियों के विक्रय के उद्घाटन का भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा सदर विधायक पंकज गुप्ता ने माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया ई-नीलामी प्रक्रिया का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि नीलामी की प्रक्रिया को पहली बार ऑनलाइन व डिजिटल किया गया है, पूरी पार दर्शिता के साथ संपत्तियों का आवंटन होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि दीवाली के पश्चात आवासीय प्लाट लॉन्च किए जाएंगे साथ ही 235 करोड़ की चौरा गांव में भी परियोजना विकसित की जा रही है उसके भी लॉन्च करने की प्रक्रिया चल रही है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्नाव के विकास को आगे ले जाने के लिए किए जा रहे।लगभग 89 परियोजनाएं जो 12 सालों से लंबित चल रही थी उनको पुनः आप सबके सामने प्रस्तुत करने का कार्य किया जा रहा है। उन्नाव के नगर मजिस्ट्रेट एवं USDA सचिव मनोज कुमार सिंह ने मंच के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को जानकारी देते हुए संपत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2026 रखी गयी है। बताया कि ऑनलाइन नीलामी: 18 नवंबर 2026 है। नीलामी का समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। बाइट : घनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, दहेज प्रताड़ना का

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow13m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद। लोनी के सिरोरा सलेमपुर निवासी देशराज की करीब 25 वर्षीय बेटी मंजू की साहिबाबाद थाना क्षेत्र की न्यू करहैड़ा कॉलोनी में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतका के परिजनों ने उसके पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि मंजू को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, मंजू की शादी 21 फरवरी 2026 को बागपत के कैड़वा निवासी फिरे राम के बेटे विशाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही विशाल मंजू को दहेज के लिए परेशान करता था। प्रताड़ना से परेशान होकर मंजू अपने मायके लौट आई थी। परिजनों ने बताया कि 25 अक्टूबर को पारिवारिक समझौता हुआ था। इसके बाद करवाचौथ के त्योहार की तैयारियों के बीच मंजू को दोबारा ससुराल विदा किया गया था। हालांकि, अगले ही दिन देर रात मंजू की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पति पर प्रताड़ना और अवैध संबंधों को लेकर गंभीर आरोप मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि पति विशाल की प्रताड़ना और उसके कथित अवैध संबंधों के चलते मंजू की हत्या की गई है। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी परिवार मौके से फरार हो गया। फिलहाल, मामले में परिजनों ने न्याय की मांग की है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही विवाहिता की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। बाइट: पीड़ित परिवार
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट के डायट प्राचार्य ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चकौंध का किया औचक निरीक्षण

Anuj HanumatAnuj HanumatFollow22m ago
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:*चित्रकूट: डायट प्राचार्य ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चकौंध पहाड़ी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा चित्रकूट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) शिवरामपुर, चित्रकूट के प्राचार्य बी.के. शर्मा द्वारा आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, चकौंध पहाड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, भौतिक परिवेश तथा बालिकाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना था। प्राचार्य महोदय ने दोपहर 1:20 बजे से 2:50 बजे के मध्य विद्यालय परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान कक्षा 9 से 11 तक की छात्राओं की सत्र परीक्षाएं संचालित होती पाई गईं, जबकि कक्षा 6 से 8 तक की छात्राएं पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन ग्रहण कर रही थीं। विभिन्न कक्षाओं में दर्ज कुल नामांकित बालिकाओं की तुलना में उनकी उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित मिला, हालांकि अर्चना कुमारी (पार्ट टाइम टीचर) अनुपस्थित पाई गईं। निरीक्षण के दौरान डायट प्राचार्य बी.के. शर्मा ने बालिकाओं के साथ शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि उनके उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भरता के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। अंत में, प्राचार्य महोदय ने विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिक्षण गुणवत्ता को उच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top