494226
कोंडागांव पुलिस की बड़ी सफलता: नक्सली फरार, विस्फोटक सामग्रियां बरामद
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव जिले के थाना धनोरा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। विशेष टीम के साथ की गई छापेमारी में नक्सलियों ने अपने ठिकानों को छोड़कर फरार होते हुए विस्फोटक सामग्रियां मौके पर छोड़ दी। पुलिस जवानों ने इस संदिग्ध क्षेत्र में पूरे एरिया पर कठोर छापेमारी की जिससे स्थिति में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाबालिग बताकर विवाह: इंदौर हाईकोर्ट पहुंची वायरल गर्ल की याचिका
Indore, Madhya Pradesh:प्रयागराज कुंभ मेले में अपनी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हुई महेश्वर की माला बेचने वाली युवती अब एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला प्रेम विवाह, उम्र विवाद , हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। वायरल गर्ल ने अपने पति फरमान खान के खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले को चुनौती देते हुए इंदौर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में दावा किया गया है कि उसकी वास्तविक जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 है, जबकि उसके पिता के द्वारा रिकॉर्ड में 1 जनवरी 2009 बताकर उसे नाबालिग दिखाया गया। दरअसल खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली यह युवती प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के दौरान माला बेचते हुए वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वह रातों-रात चर्चा में आ गई थी और उसे फिल्म का ऑफर भी मिला था। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उसकी मुलाकात यूपी के बागपत निवासी फरमान खान से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद 11 मार्च 2026 को दोनों ने तिरुवनंतपुरम स्थित एक मंदिर में विवाह कर लिया। इधर लड़की के पिता ने महेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी नाबालिग है और फरमान खान उसे बहला-फुसलाकर ले गया तथा अपहरण कर शादी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने फरमान खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। अब इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब वायरल गर्ल की ओर से अधिवक्ता बीएल नागर ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में मध्य प्रदेश शासन, डीजीपी मध्य प्रदेश, डीजीपी केरल और युवती के पिता को पक्षकार बनाया गया है। याचिका में दावा किया गया है कि युवती की वास्तविक जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 है और इसी आधार पर उसके आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बने हुए हैं। साथ ही आरोप लगाया गया है कि 1 जनवरी 2009 की जन्मतिथि वाला प्रमाण पत्र गलत तरीके से तैयार किया गया है। याचिका में मांग की गई है कि सक्षम अधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, वास्तविक जन्म प्रमाण पत्र सामने लाया जाए और मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।0
0
Report
9 करोड़ लागत वाले मदर और चाइल्ड हॉस्पिटल में दरारें, जांच की मांग
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेक। उद्घाटन से पहले ही करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बने मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (एमसीएच) भवन में दरारें आने का मामला सामने आया है. जिले के बैकुथनपुर स्थित कंचनपुर में बनाए गए मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल की दीवारों में पड़ी दरारों ने निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. महिलाओं और बच्चों के लिए तैयार इस अस्पताल भवन की स्थिति को लेकर अब निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सवाल किया गया. स्वास्थ्य मंत्री ने मामले में संज्ञान लेते हुए एमसीएच अस्पताल की दीवारों में आई दरारों की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त होगी कार्रवाई.0
0
Report
योगी आदित्यनाथ देवरिया में 655 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे
Deoria, Uttar Pradesh:लोकेशन... देवरिया deveriya janpad ke Ramapur karkhana kshetra ke Pokharbhinda gaon mein kal Uttar Pradesh ke mukhya- minister Yogi Adityanath ka aa rahe hain. Jahan vah janpad ki 655 karod ki yojanao ka lokarpan aur shilanayaas karenge. Total 19 pariyojanaon ka lokarpan aur shilanayaas hona hai. Jisme Deoria Kasya Road Fourlane sadak aur Deoria Hata sadak chaudikaran shamil hai. Vaheen mukhya-mantri ke aagman ko lekar janpad ke tamam safai karmi safai karyan mein lage hue hain. Aur is prachand garmi mein yudh star par kary chal raha hai. Kal din mein 11:00 mukhya-mantri Pokhar ki Bhiinda gaon mein pahunchenge.0
0
Report
Advertisement
बेतिया में जी मीडिया खबर से हड़कंप: नौतन ब्लॉक के जेनरेटर की चोरी का कच्चा चिट्ठा सामने
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां जी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है कल जी मीडिया ने नौतन ब्लॉक से चोरी गए जेनरेटर की खबर प्रमुखता से दिखाया था चोरों ने देर रात्रि जेनरेटर को ब्लॉक परिसर में फेक दिया है पांच दिन से चोरी गया जेनरेटर ब्लॉक परिसर लावारिस स्थिति में पाया गया है जी मीडिया ने कल खबर दिखाया था कि ब्लॉक अंचल के कर्मियों ने जेनरेटर बेच दिया है जिसके बाद से पूरे जिला में हड़कंप मच गया था बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने खबर का संज्ञान लिया था जांच के निर्देश दिए थे इन सबके बावजूद जी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है चमत्कार हो गया है नौतन ब्लॉक परिसर में चोरों ने जेनरेटर लावारिस हालत में फेक दिया है जेनरेटर के अंदर के कल पुर्जे निकाल लिए गए है बताया जा रहा चोरी की खबर का संज्ञान बेतिया डीएम तरनजोत सिंह लिए थे चोरी में सम्मिलित अंचल और ब्लॉक के कर्मियों को अधिकारियों ने हिदायत दी थी अगर जेनरेटर नहीं मिलेगा तो मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी जेल भेजा जाएगा जी मीडिया की खबर ने जिला में हड़कंप मचा दिया था खबर का इतना दबाव था कि कर्मियों ने कबाड़ी से हाथ पांव जोड़कर फिर जेनरेटर को ब्लॉक परिसर में फेकवा दिया है लेकिन जेनरेटर के अंदर का कल पुर्जा गायब है अब देखने वाली बात होगी जेनरेटर बरामद होने पर चोरी की जांच होगी कि नहीं दोषियों पर कार्रवाई होगी कि नहीं यह बड़ा सवाल है बहरहाल खबर का बड़ा असर हुआ है चमत्कार हो गया है चोरों ने जेनरेटर ब्लॉक में फेक दिया है0
0
Report
पटना के SH-1 पर ट्रक से 298 कार्टून शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Masaurhi, Bihar:पटना गया एसएच 1 सड़क पर पुलिस ने ट्रक से 298 कार्टून शराब की बरामद। मसौढ़ी में शराब तस्करी को लेकर पुलिस द्वारा चलाई जा रही अभियान के दौरान धनरूआ से 298 कार्टून शराब जप्त की गई है। मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बीते शाम पुलिस को सूचना मिली कि तस्कर ट्रक से शराब को पटना लेकर जाने वाले हैं। पुलिस ने वाहन जांच लगाया। इस दौरान ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने लगा। पुलिस ने ट्रक की तलाश ली तो ट्रक में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है ताकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा सके।0
0
Report
रक्सौल रेलवे ढाला के पास अवैध मनी एक्सचेंज नेटवर्क पर तीसरी बड़ी छापेमारी
Motihari, Bihar:*रक्सौल में रेलवे गुमटी बन गया है अवैध मनी एक्सचेंज काउंटरों का अंतरराष्ट्रीय सीमा , गुमटी के एक तरफ कारवाई तो गुमटी के दूसरी तरफ रुपया का सटही काउंटर है चालू* लग रहा है कि जैसे रक्सौल में अवैध सटहे कारोबारियो के लिए ( रुपया एक्सचेंज काउंटर ) रेलवे ढाला अंतराष्ट्रीय सीमा बन गया है। रक्सौल थाना क्षेत्र में अवैध सटHE कारोबारीयो पर तो लगातार करवाई हो रही है और भारी मात्रा में भारतीय एवं नेपाली रुपए जप्त हो रहे है लेकिन रेलवे ढाला पार करते ही कुछ कदम की दूरी पर रेल परिक्षेत्र एवं हैरया थाना का क्षेत्र पड़ता है। जहाँ धड़ले से अवैध सटHE कारोबार किया जाता है। यहाँ लाइन से कई दुकान लगती है लेकिन रेल प्रशासन एवं हैरया थाना के द्वारा कोई कारवाई नही किया जाता हैं जो चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसके दबाव और प्रभाव में रक्सौल थाना क्षेत्र में कारवाई हो रही हैं पर चंद कदमों पर हरैया थाना क्षेत्र में कोई कारवाई क्यों नहीं हो रही है。 सीमावर्ती शहर रक्सौल में एक महीने के अंदर अवैध सटHE कारोबारियो पर तीसरी बड़ी छापेमरी हुआ है। जिसमे करीब 30 लाख रुपए बरामद हुआ है। इस छपेमारी को पटना एसटीएफ एवं रक्सौल थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है। पटना एसटीएफ को सूचना मिली थी की सीमावर्ती शहर में अवैध मनी एक्सचेंज का धंधा किया जा रहा हैं। जहां बड़े पैमाने पर भारतीय और नेपाली रुपया को एक्सचेंज किया जाता है। और ये सभी रुपया का सोर्स ऑफ इनकम नही होता है। नोट लेने वाले या बदलने वाले किसी के पास पैसे का कोई रेकड़ नही होता है。 इसी सूचना के आधार पर रक्सौल थाना अध्यक्ष सह आईपीएस हेमंत कुमार सिंह, डीएसपी मनीष आंनद एवं पटना एसटीएफ ने सब्जी बाज़ार में एक चीनी के दुकान में छापेमरी किया। जहां पर रुपया झोला , बोरा एवं रैक में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने जप्त पैसों की गिनती शुरू किया तो 30 लाख रुपया निकला। जिसमे 17 लाख 87 हजार नेपाली करेंसी भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगो को हिरासत में लेकर अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर के नेटवर्क के संचालन के बारे में पूछताछ शुरू कर दिया है。 बात दे रक्सौल थाना अध्यक्ष हेमंत सिंह ने एक महीने पूर्व रक्सौल रेलवे ढाला के पास दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर लाखो रुपया जप्त किया था। आज ये तीसरी बड़ी करवाई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है रक्सौल क्षेत्र में अवैध सटHE काउंटरों पर लागतार करवाई हो रही है। लेकिन रेलवे ढाला के पार जो रेल थाना परिक्षेत्र एवं हरैया थाना क्षेत्र में पड़ता है। वहां अभी भी दर्जनों अवैध सटHE काउंटर धड़ल्ले से संचालित हो रहे है। तो क्या इन सटHE कारोबारियों का नेटवर्क इतना मजबूत है की अभी भी रेल पुलिस करवाई करने से बच रही है। दिन के उजाले में भी ये अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है।0
0
Report
Advertisement
Bandipora में भीषण बारिश से सड़क टूटी, घरों में पानी घुस गया—पीड़ित सहायता की मांग
Heavy rainfall accompanied by a thunderstorm late last night caused severe damage to a road near Darul Uloom Rahimiya, while water and mud entered several nearby homes, leaving residents distressed and struggling to clear the debris on Thursday morning. Locals said the intense overnight rainfall triggered waterlogging and mudflow in the area, damaging portions of the road and disrupting movement. Several houses located near the roadside were inundated as muddy water rushed into residential compounds and ground floors. Residents alleged that poor drainage and lack of proper water channels worsened the situation, allowing rainwater to accumulate rapidly during the thunderstorm. “We spent the entire night removing water and mud from our homes. Household items have been damaged and families are facing immense difficulties,” a local resident said. The affected families appealed to the authorities to immediately restore the damaged road, clear blocked drains, and provide assistance to residents whose homes were affected. Officials have yet to issue a detailed assessment of the damage caused by the heavy rainfall in the area.0
0
Report
ग्वालियर में माली नौकरी का झांसा देकर 7.75 लाख की ठगी, आरोपी फरार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। उद्यानिकी विभाग में माली की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक जालसाज ने 6 लोगों से 7.75 लाख रुपए ऐंठ लिए। आरोपी ने बैंक खाते और फोनपे से पैसा लेने के बाद कहा कि नियुक्ति पत्र आने वाला है चुपचाप इंतजार करो। साल भर से ज्यादा इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। अब 14 महीने बाद गिरवाई थाना पुलिस ने आरोपी राजू भवानी के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। दअरसल पूरा मामला ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र का है। पंचशील नगर, छिंदवाड़ा निवासी वर्षा वर्मन ने बताया कि चार साल पहले मध्यप्रदेश उद्यानिकी एवं खाद्य विभाग में माली यानी कुशल श्रमिक का प्रशिक्षण दिया था। प्रशिक्षण के दौरान विभाग ने नौकरी देने का भरोसा भी दिलाया था। लेकिन नौकरी नहीं मिलने पर प्रशिक्षुओं ने भोपाल और ग्वालियर में आंदोलन किया था। आंदोलन के दौरान ही वर्षा की मुलाकात पटियावाला मोहल्ला, सिकंदर कंपू निवासी राजू भवानी उर्फ राजकुमार अहिरवार से हुई। राजू ने खुद की उद्यानिकी विभाग में अच्छी पहचान होने का दावा किया और माली की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने वर्षा के अलावा रविंद्र रजक निवासी जतारा टीकमगढ़, संजय चढ़ार निवासी माडूमर, हरिनारायण भट्ट, उनके भाई कैलाश भट्ट निवासी कुंज चकरा टीकमगढ़ और अर्जुन गौड़ निवासी करौंदी दमोह को भी झांसे में लिया। राजू ने सभी को पटियावाला मोहल्ला स्थित अपने घर बुलाया और कहा कि जिसे माली बनना है वह 2.75 लाख रुपए दे दे। नौकरी दिलाने की पूरी जिम्मेदारी उसने खुद ली। पीड़ितों के मुताबिक राजू और उसकी पत्नी रोशनी के बैंक ऑफ इंडिया के खाते और फोनपे अकाउंट में कुल 7.75 लाख रुपए जमा कराए गए। पैसा लेने के बाद राजू ने सबको चुप रहने की हिदायत दी और कहा कि जल्द ही नियुक्ति पत्र आ जाएंगे। महीनों बीत गए लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं आया। जब पीड़ितों ने राजू से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगा। बार-बार पूछने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद सभी को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ितों ने जब पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर गिरवाई थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बैंक खातों और डिजिटल पेमेंट के जरिए रकम ली है। पुलिस अब बैंक ट्रांजैक्शन और फोनपे डिटेल्स खंगाल रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा दे चुका है। सरकारी नौकरी की चाह में 6 परिवारों की मेहनत की कमाई डूब गई। 14 महीने बाद केस दर्ज हुआ है, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अन्नपूर्णा सिरसाम -DSP ग्वालियर0
0
Report
ग्वालियर सुरेश नगर में पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के सुरेश नगर में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति के देर रात घर आने पर पत्नी से कहासुनी हुई थी। नाराज पति घर से बाहर निकल गया। इसी दौरान मामूली बात से नाराज पत्नी ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दअरसल घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सुरेश नगर की है। मृतका सोनम का पति रामचंद्र आदिवासी रात करीब 11 बजे के बाद घर पहुंचा था। इस बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद रामचंद्र घर से बाहर निकलकर खड़ा हो गया। तभी बेटा ओम चीखता हुआ बाहर आया और पिता को बताया कि मां कमरे में फंदे से लटकी है। रामचंद्र ने पड़ोसियों की मदद से कमरे का गेट नहीं खुलने पर दूसरी तरफ से दीवार तोड़कर पत्नी को फंदे से नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल ले गया। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान सोनम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस ने बताया कि पति के देर से घर आने पर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने यह कदम उठा लिया। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। बेटे की आंखों के सामने मां ने दुनिया छोड़ दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
दहेज प्रथा से बेटियों की मौत: ट्विशा, पलक और दीपिका के मामलों ने समाज हिला दिया
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल ट्विशा शर्मा मौत मामला स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) का बयान दहेज प्रथा बेटियों की मौत का बड़ा कारण ट्विशा शर्मा, पलक और दीपिका जैसे तीन मामलों ने पूरे समाज को झकझोर दिया है इनमें दहेज की लालच प्रमुख वजह बनकर सामने आई है माता-पिता अपनी बेटी को यह सोचकर ससुराल भेजते हैं कि उन्होंने पर्याप्त दिया है लेकिन दहेज के लालच की कोई सीमा नहीं होती जब यह लालच बढ़ता है, तो अंततः बेटी की जिंदगी ही खत्म हो जाती है0
0
Report
संभल में भीषण गर्मी से निपटने के लिए प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल\nडेट 21/5/2026\n\nसंभल। भीषण गर्मी के कहर से बचाव और राहत के लिए जिला प्रशासन अलर्ट ..,\n\nजिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने भीषण गर्मी से बचाव और राहत के लिए गाइडलाइन जारी की ।\n\nभीषण गर्मी से राहत के लिए लोगो की प्यास बुझाने के लिए पालिका और नगर पंचायतों को पेयजल की व्यवस्था चाक चौबंद रखे जाने के निर्देश .. \n\nसरकारी गौशाला ओ में गौवंश की गर्मी से बचाव के लिए त्रिपाल और फूस से शेड को कवर किए जाने के निर्देश .. \n\nहीट वेब पीड़ितो के इलाज के लिए जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश .. \n\nडीएम के निर्देश के बाद जिले के सभी CHC में हीट वेब अलर्ट...CHC में हीट वेब पीड़ितो के इलाज के लिए कोल्ड वार्ड बनाए गए ।\n\nडीएम ने भीषण गर्मी से बचाव के लिए अति आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकलने की अपील की ।\n\nबाइट .. अंकित खंडेलवाल डीएम संभल\n\nCHC में बनाए गए कोल्ड वार्ड से WKT0
0
Report
कान्हपुर सीमा पर अवैध खनन की सीमा ड्रोन से मापी, जांच जारी
Pakur, Jharkhand:पाकुड़- झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित कान्हपुर में अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है... इसके लिए गठित टीम ने सर्वेयर और स्थानीय अमीन के साथ मौके पर स्थित पत्थर खदान की मापी करवाई... ड्रोन कैमरे की मदद से पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा का निर्धारण करते हुए यह मापी की गई... मौके पर एसडीओ साइमन मरांडी, खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, एसडीपीओ दयानंद आजाद, सीओ अरविंद कुमार बेदिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे... साथ ही मालपहाड़ी ओपी थाना के पुलिस अधिकारी और जवान भी उपस्थित थे... मामला पश्चिम बंगाल के राजग्राम और पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्हपुर की अंतरराज्यीय सीमा से जुड़ा है...यहां पश्चिम बंगाल के एक पत्थर व्यवसायी द्वारा अवैध रूप से झारखंड की जमीन पर अवैध तरीके से पत्थर का उत्खनन किए जाने की शिकायत मिली थी...पूर्व में भी इस मामले की जांच की गई थी, लेकिन अंतरराज्यीय सीमा का मामला होने के कारण तकनीकी रूप से कार्रवाई में दिक्कत आ रही थी...जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम ने सीमा की सटीक मापी के लिए सर्वेयर टीम को बुलाया...सर्वेयर टीम ने ड्रोन कैमरे की सहायता से झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा का निर्धारण करते हुए मापी की...वहीं स्थानीय अमीन ने भी जमीनी स्तर पर मापी कर सीमा निर्धारण का कार्य प्रारंभ किया... मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यह मापी सीमा निर्धारण के उद्देश्य से की जा रही है...सीमा निर्धारण के बाद ही यह तय हो पाएगा कि अवैध खनन झारखंड की सीमा में हुआ है या नहीं...उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रारंभिक चरण है, जिसमें ड्रोन कैमरे से सर्वे कर सीमा का निर्धारण किया जा रहा है...0
0
Report
Advertisement
नेतरहाट में जमीन माफियाओं की नजर, प्रशासन ने होटल निर्माण रोक दिया
Latehar, Jharkhand:लातेहार खूबसूरती की मलिका कहे जाने वाली नेतरहाट में इन दिनों जमीन माफियाओं की नजर लग गई है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने गाइड लाइन जारी किया था कि खासकर कुछ ऐसे स्थल पर भवन या होटल का निर्माण नहीं कराया जाना ताकि नेतरहाट पर्यटक स्थल की खूबसूरती बनी रहे। लेकर सरकार के निर्देश के बाद भी कुछ लोगो के द्वारा होटल का निर्माण कराया जा रहा है। होटल बनाने की सूचना महुवाड़ाड एसडीएम विपिन दुबे मिली थी सूचना के बाद टीम गठित कर चल रहे निर्माण स्थल का निरीक्षण कर बड़ी करवाई की है। ज्ञात हो की जमीन के माफियाओं के द्वारा एग्रीमेंट कराकर आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने का खेल पिछले कई माह से चल रहा था। जिससे न केवल नेतरहाट की खूबसूरती पर ग्रहण लग रहा है बल्कि आदिवासियों की जमीन धीरे - धीरे आदिवासियों के हाथ से निकलता जा रहा है। वही महुवाड़ाड एसडीएम विपिन दुबे ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा सरकार के निर्देश के बाद एक निर्देश जारी किया था कि कुछ ऐसे स्थल को चिन्हित कर उस स्थल भवन का निर्माण पर रोक लगाई थी ताकि नेतरहाट की पहचान बची रहे। लेकिन कुछ लोगो के द्वारा सरकार के निर्देश के बाद भी होटल और भवन बनाने का कार्य किया जा रहा था। सूचना के बाद टीम गठित की गई और चल रहे भवन निर्माण स्थल पर पहुंचकर कई चल रहे निर्माण होटल और भवन को शील किया गया है। वही आम लोगो से अपील किया कि ऐसे चिन्हित स्थान पर भवन या होटल का निर्माण नहीं करे अन्यथा जिला प्रशासन करवाई करेगी।0
0
Report
रक्सौल में तीसरी बड़ी छापेमारी: अवैध मनी एक्सचेंज से 30 लाख रु जप्त
Motihari, Bihar:सीमावर्ती शहर रक्सौल में एक महीने के अंदर सिर्फ रक्सौल थाना क्षेत्र में अवैध सटही कारोबारियो पर तीसरी बड़ी छापेमरी हुआ है। जिसमे करीब 30 लाख रुपए बरामद हुआ है। इस छपेमारी को पटना एसटीएफ एवं रक्सौल थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है पर दूसरी तरफ हरैया थाना क्षेत्र में अवैध रुपया की दुकान पर कोई कारवाई नहीं हुई है।आपको बता दे कि रक्सौल में रेलवे गुमटी के एक तरफ रक्सौल थाना क्षेत्र है तो दूसरी तरफ हरैया थाना क्षेत्र है। पटना एसटीएफ को सूचना मिली थी की सीमावर्ती शहर में अवैध मनी एक्सचेंज का धंधा किया जा रहा हैं। जहां बड़े पैमाने पर भारतीय और नेपाली रुपया को एक्सचेंज किया जाता है। और ये सभी रुपया का सोर्स ऑफ इनकम नही होता है। नोट लेने वाले या बदलने वाले किसी के पास पैसे का कोई रेकड़ नही होता है। इसी सूचना के आधार पर रक्सौल थाना अध्यक्ष सह आईपीएस हेमंत कुमार सिंह, डीएसपी मनीष आंनद एवं पटना एसटीएफ ने सब्जी बाज़ार में एक चीनी के दुकान में छापेमरी किया। जहां पर रुपया झोला , बोरा एवं रैक में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने जप्त पैसों की गिनती शुरू किया तो 30 लाख रुपया निकला। जिसमे 17 लाख 87 हजार नेपाली करेंसी भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगो को हिरासत में लेकर अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर के नेटवर्क के संचालन के बारे में पूछताछ शुरू कर दिया है। बात दे रक्सौल थाना अध्यक्ष हेमंत सिंह ने एक महीने पूर्व रक्सौल रेलवे ढाला के पास दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर लाखो रुपया जप्त किया था। आज ये तीसरी बड़ी करवाई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है रक्सौल क्षेत्र में अवैध सटही काउंटरों पर लागतार करवाई हो रही है। लेकिन रेलवे ढाला के आसपास जो रेल थाना परिक्षेत्र एवं हरैया थाना क्षेत्र है वहां अभी भी अवैध सटही काउंटर धड़ल्ले से संचालित हो रहे है। तो क्या इन सटही कारोबारियों का नेटवर्क इतना मजबूत है की अभी भी रेल पुलिस या हरैया पुलिस करवाई करने से बच रही है。0
0
Report
उज्जैन के मंदिरों में दर्शन अब और आसान, प्रशासन ने सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा की
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के मंदिरों में अब और आसान होंगे दर्शन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन सख्त, हर प्रमुख मंदिर में कंट्रोल रूम और कर्मचारियों को व्यवहार प्रशिक्षण धार्मिक नगरी उज्जैन में हर दिन हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। गर्मी की छुट्टियों और आने वाले पर्वों को देखते हुए अब जिला प्रशासन मंदिरों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की तैयारी में जुट गया है। बुधवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शहर के प्रमुख मंदिरों की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में साफ तौर पर कहा गया कि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को सिर्फ दर्शन ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक और व्यवस्थित अनुभव भी मिलना चाहिए। उसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर कर्मचारियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है, ताकि वे श्रद्धालुओं से विनम्रता और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार कर सकें। प्रशासन अब शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में कंट्रोल रूम स्थापित करेगा। इन कंट्रोल रूम को श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा, जिससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर एक साथ नजर रखी जा सके। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मंदिर परिसरों में अव्यवस्था और भीड़ का दबाव कम करने के लिए जूता स्टैंड, संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग, पेयजल, छांव और पीए सिस्टम जैसी सुविधाएं मजबूत की जाएं। साथ ही अफवाह या भ्रम की स्थिति से बचने के लिए श्रद्धालुओं तक समय-समय पर जरूरी सूचनाएं पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में यह भी कहा गया कि मंदिरों के बैंक खातों में जमा राशि का उपयोग श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने में किया जाए। आय-व्यय का रिकॉर्ड पारदर्शी और व्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए गए। मंगलनाथ मंदिर में भीड़ के दौरान अधिकारियों की अनिवार्य मौजूदगी, शीघ्र दर्शन काउंटर को आगे स्थापित करने और होल्डिंग एरिया बनाने के निर्देश दिए गए। वहीं श्री काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और छांव की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा मां गढ़कालिका मंदिर और मां हरसिद्धि माता मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर भी अलग-अलग कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रथम कौशिक सहित विभिन्न मंदिरों के प्रशासक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
