494226
बस्तर दशहरा महोत्सव: 75 दिनों की धूमधाम की तैयारी!
Kondagaon, Chhattisgarh:बस्तर दशहरा महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। कोण्डागांव से पारंपरिक टोली रवाना हुई, जिसे विधायक लता उसेंडी ने विदाई दी। यह महोत्सव 75 दिनों तक जगदलपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। मांझी चालकी जिलाध्यक्ष गंगाराम नाग ने बताया कि यह परंपरा 1400 में बस्तर महाराज द्वारा जगन्नाथ पुरी से लाए गए रथों के बाद से चल रही है। अब प्रशासन की मदद से बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुर्ग जिले में 175 परिवारों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी, रामानंदाचार्य ने कराया मार्गदर्शन
Durg, Chhattisgarh:एंकर-छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 175 परिवारों ने आज पुनः हिन्दू धर्म मे घर वापसी की दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे ये वो परिवार है जो किसी कारण वश दूसरे धर्म में चले गए थे लेकिन अब जगतगुरू रामानन्दाचार्य नरेंद्रा चार्य महाराज के सानिध्य में अब तक 1 लाख 54 हजार 500 से अधिक लोग घर वापसी कर चुके है दुर्ग के महेश कालोनी में आयोजित इस नाणीजधाम के कार्यक्रम में आज विधि विधान के साथ वापस हिन्दू धर्म में वापसी करवाई गई नाणीजधाम जगद्गुरु श्रीमद् रामानंद आचार्य नरेंद्राचार्य ने बताया कि वे धर्म गुरु होने के नाते हिंदू धर्म के लोगों को ऐसे लोगों की घर वापसी करवाते हैं जिनकी अज्ञानता और आर्थिक स्थिति का फायदा उठाते हुए ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण कराया गया था जो की पूरी तरीके से गलत हैबइसलिए हमने उनको असली उपासना पद्धति को समझाया और हिंदु धर्म की महत्वता बताई तब जाकर आज दुर्ग जिले में 175 लोगों ने ईसाई धर्म को छोड़कर वापस हिंदू धर्म में शामिल हुए हैं इसके पहले भी छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में अब तक घर वापसी करवा चुके है बाइट-नाणीजधाम जगद्गुरु श्रीमद् रामानंद आचार्य नरेंद्राचार्य.0
0
Report
मौलाना शाहाबुद्दीन रिजवी: मुस्लिम युवाओं से धरना-प्रदर्शन में दूरी बरतने की अपील
Bareilly, Uttar Pradesh:मौलाना शाहाबुद्दीन रिजवी ने आज एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी का धरना-प्रदर्शन जंतर-मंतर, दिल्ली में शुरू होने जा रहा है। इस धरने से मुस्लिम नौजवान दूरी बनाकर रखें। हमें अंदेशा है कि कहीं खुदा न खास्ता कोई बवाल या विवाद हो जाता है तो उसकी जिम्मेदारी और उसका ठीकरा मुस्लिम नौजवानों के सिर फोड़ दिया जाएगा। एक फारसी फलसफे में बड़ी अच्छी और प्यारी बात कही गई है कि नज़ला उसी के कमजोर हिस्से पर गिरता है। मुसलमान भारत में एक कमजोर अल्पसंख्यक हैं, इसलिए अगर कोई बवाल होता है तो मुस्लिम नौजवान ही बली का बकरा बन जाएंगे। इसलिए मैं तमाम भारत के मुस्लिम नौजवानों और खास तौर पर दिल्ली के मुस्लिम युवाओं से अपील करता हूं कि कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में शिरकत न करें। और जब यह कार्यक्रम चल रहा हो तो उस दौरान उस इलाके से भी न निकलें। मैंने भारत में गत वर्षों में बहुत सारे धरना-प्रदर्शनों का हश्र देखा है, चाहे वह एनआरसी का हो, वक्फ संशोधन बिल के विरोध का हो या फिर किसानों का आंदोलन हो। इन सबका हश्र क्या हुआ, यह सबने देखा और पूरे भारत ने जाना है। इन्हीं तमाम तजुर्बों की बुनियाद पर मैं मुस्लिम नौजवानों से, उनके हितों का ध्यान रखते हुए, यही अपील करता हूं कि धरना-प्रदर्शन और एजीटेशन से अपने आपको दूर रखें।0
0
Report
विश्व पर्यावरण दिवस पर गैरसैंण में पौधरोपण और स्वच्छता अभियान
Karnaprayag, Uttarakhand:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चमोली जनपद के गैरसैंण स्थित लोहवा रेंज द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार गौड़ के नेतृत्व में रेंज कार्यालय, न्यायालय परिसर और तहसील परिसर गैरसैंण में पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन और स्वच्छता का संदेश देने के लिए रैली भी निकाली गई। गैरसैंण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की लोहवा रेंज की ओर से विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेंज कार्यालय परिसर, न्यायालय परिसर और तहसील परिसर में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग, नगर पंचायत और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली रेंज कार्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, नगर पंचायत कार्यालय और तहसील परिसर तक पहुंची। रैली के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक मुक्त वातावरण, स्वच्छता और हरित पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभासद दयाल सिंह, सभासद मंगल नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह, अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार, उप वन क्षेत्राधिकारी अवतार सिंह रावत सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। वन विभाग का कहना है कि ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाते रहेंगे ताकि हरित और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाई जा सके।0
0
Report
Advertisement
जलगांव में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, तीन गिरफ्तार
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगाव शहरातील अजिंठा चौफुली परिसरात मध्यरात्री पोलिसांनी केलेल्या छापेमारीत एम.डी. (मेफेड्रोन) अंमली पदार्थांची तस्करी करणाऱ्या तिघांना रंगेहाथ अटक करण्यात आली आहे. स्थानिक गुन्हे शाखा आणि एमआयडीसी पोलिसांच्या संयुक्त पथकाने अजिंठा चौफुली जवळील परिसरात सापळा रचून ही कारवाई केली. पोलिसांनी गुप्त माहितीच्या आधारे मध्यरात्री संशयित कार आणि दोन दुचाकींवर छापा टाकला. यावेळी रईस हारुन देशमुख, तौसिफ सैय्यद आरिफ आणि कृणाल ऊर्फ लकी रमेश पाटील हे तिघे वाहनांमध्ये बसलेले असताना ताब्यात घेण्यात आले. तपासादरम्यान त्यांच्या ताब्यातून १६.११ ग्रॅम एम.डी. ड्रग्स, एक कार, दोन दुचाकी आणि तीन मोबाईल फोन असा एकूण ६ लाख ५३ हजार रुपयांचा मुद्देमाल जप्त करण्यात आला. अटक आरोपींकडून करण्यात आलेल्या प्राथमिक चौकशीत शहरातील काही संशयित मुख्य एमडी ड्रग्स पुरवठादारांची नावे समोर आली असून, जळगावातील अंमली पदार्थांच्या तस्करीचे मोठे रॅकेट उघड होण्याची शक्यता व्यक्त केली जात आहे. या प्रकरणाचा पुढील तपास एमआयडीसी पोलीस करत आहेत.0
0
Report
फैजल खान पर हलचल: हिंदू टीचर को टार्गेट कर फंसाने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:हिंदू शिवभवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह रुद्र ने कहा फैजल खान एक हिंदू टीचर को टार्गेट करके जानबूझकर फंसाया है और जब इस फैजल खान कि पोल खुल गई तो आज तमाम मुस्लिम इसे बचाने आ गये फैजल खान ने शिक्षा और शिक्षक दोनों को कलंकित किया है0
0
Report
अरावली खनन पर गहलोत-राठौड़ की जुबानी जंग, पर्यावरण दिवस पर तकरार
Jaipur, Rajasthan:पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को बचाने के संदेश के बीच कांग्रेस और बीजेपी नेताओं में जुबानी जंग शुरू हो गई। बीजेपी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अरावली के अवैध खनन और उद्योगों के लिए पेड़ काटने के लिए निशाना साधा। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि यह पाप उनका है, हम तो धो रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर बीजेपी ने 5 जून से एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत मंडल स्तर पर पौधा रोपण किए जा रहे हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अरावली को लेकर अवैध माइनिंग और उद्योगपतियों के लाभ के लिए पेड काटने के आरोप लगाए। गहलोत के इन आरोपों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया। राठौड़ ने कहा कि विकास के लिए कहीं भी पेड कटवाए हैं, तो बीस गुना अधिक पेड लगवाने की शर्त रखी है। एनजीटी सशर्त पेड़ काटने की अनुमति देती है। गहलोत खुद पूर्व सीएम रह चुके हैं, उन्हें पता है कि सरकार किस आधार पर पेड काटने की अनुमति देती है। विकास भी आवश्यक है उसे अवरूद्ध नहीं किया जा सकता, लेकिन पर्यावरण की हानि नहीं हो। पेड कटते हैं तो कई गुना लगाते हैं । पेड़ लगाकर उसका सर्टिफिकेट भी देते हैं। उद्योग कोई भी लगे जमीन चाहिए, भवन चाहिए तो कुछ पेड़ कटते हैं, उसकी अनुमति दी जाती है । कई गुना पेड लगाना पड़ता है, यह अनिवार्य कंडीशन है । अरावली को लेकर गहलोत के आरोप पर राठौड़ ने तीखा हमला बोला। राठौड़ ने कहा कि यह पाप उनका है, वो सीएम थे तब सुप्रीम कोर्ट सलाह लिखकर भेज दी थी। उसी का नतीजा यह है। यह पाप उनका है, हम तो धो रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण, औद्योगिक विकास और अन्य जनहित परियोजनाओं में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण सुनिश्चित किया जाता है. पौधे लगाने के साथ ही संरक्षण का भी संकल्प लिया जाता है। राठौड़ ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और शुद्धिकरण के प्रति जन-जागरूकता का महत्वपूर्ण अवसर है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है और इसी उद्देश्य से भाजपा द्वारा व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ मातृत्व के सम्मान का भी प्रतीक है. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में भाजपा के प्रत्येक जिला एवं मंडल स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी समाज के बीच जाकर अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. लगाए गए पौधों का सर्वाइवल रेट शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी और देखभाल की व्यवस्था भी की जा रही है. राठौड़ ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं और "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण का संकल्प लें. बाइट - मदन राठौड़ , प्रदेश अध्यक्ष भाजपा0
0
Report
Advertisement
विश्व पर्यावरण दिवस पर मंदिर परिसर में परिंडे बांधे गए
Dholpur, Rajasthan:विश्व पर्यावरण दिवस पर बाँधे परिंडे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतेंद्र प्रधान के नेतृत्व में भूतेश्वर महादेव मंदिर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं मंदिर परिसर में परिंडे परिंडे बांधे गए. इस अवसर पर सतेंद्र गुर्जर ने बताया कि हम सभी को मिलकर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए क्योंकि प्रकृति की सुरक्षा ही हमारे भविष्य की सुरक्षा है. साथ ही जीव जंतुओं की रक्षा करनी चाहिए. भीषण गर्मी को देखते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पक्षियों के लिए पानी के परिंडे भी बांधे. ब्लॉक कांग्रेस बसेड़ी के प्रवक्ता रामबली शर्मा ने कहा है हमें प्रकृति का संतुलन बनाने के लिए सभी को मिलकर इस मुहिम को ब्लॉक और बूथ स्तर तक पहुंचाना है. इस अवसर पर बसेड़ी के पूर्व प्रधान सतेंद्र गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता रामबली शर्मा, NSUI जिला उपाध्यक्ष लोकेश पाराशर, आशु गुर्जर विक्रम सिंह कर्णावत, आशाराम गुर्जर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे0
0
Report
झांसी अस्पताल गेट पर पति-पत्नी और प्रेमिका के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां सरकारी अस्पताल के गेट पर पति, पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया। इसके बाद दोनों महिलाओं में गुत्थमगुत्था हो गई। इस दौरान किसी तमाशबीन ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
सहरसा में गर्भवती महिला पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Saharsa, Bihar:एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के पांचू टोला में एक 9 माह के गर्भवती महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किए जाने का मामला सामने आया है घायल गर्भवती महिला का नाम यास्मीन प्रवीण बताया जाता है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पीड़ित महिला का पति आइसक्रीम बेचने का काम करता है, इसी दौरान जब वो आइसक्रीम बेचकर लौट रहा था तो रास्ते मे नशे की हालत में कुछ बाइक सवार की बाइक ठेले से टकड़ा गई जिसके बाद आइसक्रीम का ठेला क्षतिग्रस्त हो गया. जब आइसक्रीम बेचने वाले मो. आरिफ ने इसका विरोध किया तो बाइक सवार लोगों से कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया. जिसके बाद बाइक सवार लोगों ने आइसक्रीम बेचने वाले को पीटने लगे इस बीच उसकी गर्भवती पत्नी बीच बचाव करने आई तो बाइक सवार लोगों द्वारा उसकी भी पिटाई कर दी गई जिससे वो गभीर रूप से घायल हो गयी. पीड़ित गर्भवती महिला ने थाने में आवेदन देते हुए सचिन यादव, गुरु यादव और अमरजीत सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. बाइट..1 - पीड़ित गर्भवती महिला. बाइट..2 - पीड़ित के परिजन.0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर में आंधी-तूफान से बिजली आपूर्ति बाधित; 450 गांव प्रभावित, 2.5 करोड़ का नुकसान
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमर में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था चरमराई, 450 गांव प्रभावित, 2.5 करोड़ का नुकसान जैसलमेर सीमावर्ती जिले जैसलमेर में 1 और 2 जून को आए भीषण आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तूफान के चलते जिले के करीब 450 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। इस प्राकृतिक आपदा में विद्युत विभाग को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब 2239 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि चांधन और मोहनगढ़ के 132 केवी जीएसएस पूरी तरह बंद हो गए। काठोड़ी और सुखसिंह नगर जीएसएस भी प्रभावित रहे। जोधपुर डिस्कॉम (बाड़मेर) के मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार जोशी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विभाग को शुरुआती तौर पर लगभग 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि अंतिम सर्वे के बाद यह आंकड़ा बढ़ सकता है। जांच में विद्युत पोल और अन्य सामग्री की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई है। बिजली बाधित होने से सीमावर्ती क्षेत्रों में पेयजल संकट की आशंका भी उत्पन्न हो गई थी, लेकिन विभाग द्वारा विकसित बैक फीडिंग सिस्टम और स्टैंडबाई लाइनों के जरिए राशनिंग आधार पर बिजली आपूर्ति शुरू की गई। इससे जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रही और लोगों को राहत मिली। मुख्य अभियंता ने बताया कि बिजली बहाली में इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम (ERS) बेहद कारगर साबित हुआ। इस तकनीक के माध्यम से अस्थायी लोहे के ढांचों पर तत्काल पोल खड़े कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाती है। उन्होंने कहा कि यदि चांधन और मोहनगढ़ क्षेत्रों में ERS का उपयोग नहीं किया जाता तो बिजली बहाली में कई दिन लग सकते थे। वर्तमान में विभाग की 20 से 25 विशेष टीमों के 250 से अधिक कर्मचारी दिन-रात मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। विभाग ने भविष्य में ऐसी आपदाओं से बेहतर तरीके से निपटने के लिए स्टैंडबाई और बैक फीडिंग लाइनों के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की बात कही है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी क्षेत्र में अब भी बिजली संबंधी समस्या है तो तत्काल स्थानीय अधिकारियों को सूचना दें। बाइट – नरेंद्र कुमार जोशी, मुख्य अभियंता, जोधपुर डिस्कॉम (बाड़मेर)0
0
Report
देवघर: कानीजोर फायरिंग केस में पांच गिरफ्तार, 9mm पिस्टल बरामद
Deoghar, Jharkhand:कुण्डा थाना क्षेत्र के कानीजोर स्थित बीएड कॉलेज के पास 3 जून को हुई फायरिंग की घटना का देवघर पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। मामले में कुंडा थाना कांड दर्ज कर छानबीन शुरू किया गया। देवघर एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गुप्त सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद कुमार यादव, सूरज कुमार यादव उर्फ गोलू, सौरभ देव उर्फ छोटू, अक्षय कुमार वर्मा तथा आदित्य कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से एक 9 एमएम पिस्टल और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य बिंदुओं की भी जांच जारी है।0
0
Report
बेलन नदी में मगरमच्छ के हमले से 12 वर्षीय आदर्श की मौत, दहशत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र में बेलन नदी में नहाने के दौरान 12 वर्षीय आदर्श पुत्र बेचन के साथ मगरमच्छ ने हमला कर दिया; ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी; इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत है और परिजनों में कोहराम मचा है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
बहरोड़ नगर परिषद के विकास कार्यों से शहर बना स्मार्ट और स्वच्छ
Jaipur, Rajasthan:6 जून 2026 कोटपूतली बहरोड़(कोटपूतली-बहरोड़)...नगर परिषद बहरोड़ ने गत वर्ष विकास, स्वच्छता और जनसुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर शहर की तस्वीर बदलने का प्रयास किया है। जयपुर-दिल्ली हाईवे के पूर्वी हिस्से में अमृत 2.0 के तहत बहरोड़ की लाइफलाइन सेसाडा जोहड़ में सौंदर्यकरण करने का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कराया गया, वहीं सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के तहत प्रमुख स्थानों (एनएच 48) पुलिया के नीचे आमजन व यात्रियों के लिए आधुनिक शौचालय का निर्माण किया गया। क्षेत्र में इंटरलॉकिंग व सीसी सड़कों, नालियों और नालों का निर्माण कर आधारभूत ढांचे को मजबूत किया गया। 682 नई रोड लाइटें लगाई गईं तथा 950 पुरानी लाइटों की मरम्मत कर शहर को अधिक सुरक्षित और रोशन बनाया गया। स्वच्छता अभियानों, नालों की नियमित सफाई, अतिक्रमण हटाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई से शहर को स्वच्छ रखने के प्रयास किए गए। विभिन्न जनकल्याणकारी शिविरों में 186 पट्टे जारी कर आमजन को राहत पहुंचाई गई। नगर परिषद के ये प्रयास बहरोड़ को आधुनिक, व्यवस्थित और नागरिक-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।0
0
Report
विश्व पर्यावरण दिवस पर कपासन में 380 पौधे, मियावाकी पद्धति से रोपण
Begun, Rajasthan:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन स्थित बुद्धा खेड़ा मोक्षधाम परिसर में मियावाकी पद्धति से सघन पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सीपी जोशी ने पीपल वृक्ष का पूजन कर किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आमजन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत छायादार और फलदार प्रजातियों के कुल 380 पौधे लगाए गए। मोक्षधाम के बाहर करीब 810 वर्ग फीट क्षेत्र में जापानी मियावाकी पद्धति से पौधारोपण किया गया, जिसमें तीन फीट गहरे गड्ढों में विशेष मिट्टी और देसी खाद का उपयोग किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका, नगर पालिका कर्मचारी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।0
0
Report
राज्यसभा चुनाव: झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन दो सीटों पर जीत का दावा
Ranchi, Jharkhand:राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होना है। यदि जितनी सीटें हैं उतने ही उम्मीदवार मैदान में हों, तो चुनाव निर्विरोध हो जाता है और मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ती। लेकिन यदि सीटों से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ते हैं, तब मतदान कराया जाता है। झारखंड विधानसभा में कुल 81 सदस्य हैं। ऐसे में यदि 2 उम्मीदवार मैदान में आते हैं, तो जीत के लिए लगभग 28 वोटों की आवश्यकता होगी। हमारे गठबंधन में झामुमो, कांग्रेस, राजद, राजद और अन्य सहयोगी दल शामिल हैं, और हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है। इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि गठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी गठबंधन के तहत ही लड़े गए थे। हमने झामुमो के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और सरकार का गठन किया। आगामी राज्यसभा चुनाव भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। हमने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस बार दोनों सीटों पर झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए। नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून है। हमारी इच्छा है कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और नेताओं को राज्यसभा भेजा जाए। बिहार विधानसभा चुनाव में हमें एक भी सीट नहीं मिली थी, इसलिए इस बार झामुमो के कार्यकर्ताओं की भावना और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री से भी हमने इसी संबंध में अपनी बात रखी है।0
0
Report
Advertisement
