किसानों से जमीन रिकॉर्ड निकालने के एवज मे बाबू अर्जुन नेताम ने मांगी रिश्वत
Kondagaon, Chhattisgarh:मामला कोंडागांव की तहसील कार्यालय का है जहां किसानों से रिकॉर्ड निकालने के नाम पर लिपिक अर्जुन नेताम खुलेआम रिश्वत की मांग करते वायरल हो गए। बता दें कि वायरल वीडियो में न केवल रिश्वत ले रहे हैं बल्कि यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि ऊपर के अधिकारियों की डिमांड है इसलिए इस तरह की राशि हमें लेनी पड़ती है। वीडियो के आधार पर तो बड़े अधिकारी भी जांच के दायरे में आ रहे हैं क्योंकि कर्मचारियों द्वारा स्पष्ट रूप से कहना कि बड़े अधिकारी अगर डिमांड न करें तो हमें राशि लेने की जरूरत ही नहीं पड़ती।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
