icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बगोदर में वर्कशॉप संचालक की हत्या, लोगों ने किया 3 घंटे सड़क जाम

Giridih, Jharkhand:एभीबी : बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला कपसा मोड़ के पास शुक्रवार को अपराधियों ने एक वर्कशॉप संचालक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान हेसला निवासी मिथिलेश यादव के रूप में हुई है. मिथिलेश यादव हेसला में वाहनों का वाश वर्कशॉप चलाते थे. घटना की सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. आक्रोशित लोगों ने कपसा मोड़ के पास करीब 3 घंटे तक सड़क जाम कर दिया. जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना की सूचना पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक विनोद सिंह, डीएसपी धनंजय राम, डुमरी डीएसपी आबिद खान, पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार और थाना प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे. पदाधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेने पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report

सिंगरौली में भारी बारिश से जलभराव; SDRF ने फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में भारी बारिश से जलभराव, होमगार्ड और SDRF की टीम ने फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला. जिलے के कई गांवों में जलभराव के कारण लोग फंसे, होमगार्ड और SDRF टीम ने तत्परता दिखाते हुए चलाया रेस्क्यू अभियान. पुलिस लाइन पचौर में फंसे 5 लोग शीला तिवारी, शिवम्, ज्योति, राहुल और पीयूष तिवारी निवासी सहोखर को सुरक्षित निकाला गया बाहर. इसके अलावा खुटार में 2 गाय और 8 लोग, मंझौली में 8 लोग, जरौधी, करकौसा में 4 और परसौना में 12 लोग भी जलभराव सामान्य होने पर सुरक्षित आए बाहर. प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य रखा है जारी. प्रशासन की اپील लोग ना ले रिस्क, प्रशासन کو करे सूचित, प्रशासन बारिश में फंसे लोगों की करेगा हर संभव मदद
0
0
Report
Advertisement

शामली के स्कूलों में 15 अगस्त की तैयारी सवालों के घेरे में

Shamli, Uttar Pradesh:शामली शामली जनपद में स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को लेकर जहां सरकारी स्कूलों और मदरसों में तैयारियां तेज होने का दावा किया जा रहा है, वहीं शामली जनपद में तैयारियों की जमीनी हकीकत कुछ अलग नजर आई। ज़ी मीडिया की पड़ताल के दौरान कुछ सरकारी स्कूलों में शिक्षक कक्षाओं से नदारद मिले, जबकि स्कूल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं दिखाई दी। जहां एक स्कूल में 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों के बजाय बच्चे खेलते हुए नजर आए। वहीं, स्कूल परिसर में जगह-जगह गंदगी भी दिखाई दी। इससे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल खड़े होते हैं। वहीं 15 अगस्त की तैयारी के बारे में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी का हवाला दिया। उनका कहना था कि स्कूल में उपलब्ध शिक्षकों की संख्या कम होने के कारण व्यवस्थाओं को संभालने में परेशानी हो रही है। वहीं, मदरसे में भी 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर सवाल उठे। मदरसे के मौलाना ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारी पूरी होने का दावा किया। हालांकि, शुक्रवार यानी जुम्मा होने के चलते मदरसे में छुट्टी होने की बात कही गई। ऐसे में सवाल यह है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों को लेकर सरकारी संस्थानों में कितनी गंभीरता बरती जा रही है? क्या केवल कागजों और दावों में ही तैयारियां पूरी हैं, या फिर जमीनी स्तर पर भी 15 अगस्त के आयोजन को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं? अब देखना होगा कि कुम्भकरनी नींद सोया, शिक्षा विभाग इस पूरे मामले को लेकर क्या संज्ञान लेता है और संबंधित स्कूलों में व्यवस्थाओं की स्थिति सुधारने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।
0
0
Report

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 9 अफसर-जवानों को मेडल; IG शैलेंद्र सिन्हा विशिष्ट सेवा पदक

Ranchi, Jharkhand:स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 9 अफसर-जवानों को मेडल, IG शैलेंद्र सिन्हा को विशिष्ट सेवा पदक स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड पुलिस के 9 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है。 इनमें एक अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक विशिष्ट सेवा (PSM) और 8 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक सराहनीय सेवा (MSM) के लिए चुना गया है: 1 औरंगजेब खान — कांस्टेबल 2. संजय कुमार सिंह — कांस्टेबल 3. जितेंद्र कुमार सिंह — हेड कांस्टेबल 4. पूर्ण बहादुर सिंह — हेड कांस्टेबल 5. नंद किशोर महतो — हेड कांस्टेबल 6. योगेंद्र कुमार दास — हवलदार 7. अनिता तिर्की — कांस्टेबल 8. पंकज कुमार राय — असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर
0
0
Report

वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं की तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति की धूम

JPJai Pal10m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस से पहले मुस्लिम महिलाओं ने शहर की सड़कों पर दिखाया देशभक्ति का जुनून। • मुस्लिम महिलाओं ने काशी में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा थामे लगाए भारत माता की जय के नारे। • तिरंगा यात्रा के दौरान महिलाओं का बड़ा बयान- देशभक्ति साबित करने के लिए जान भी न्योछावर। • मुस्लिम महिलाओं की अपील- मुसलमानों को शक की निगाह से न देखा जाए, देशभक्ति में हम पीछे नहीं। • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर भर में तिरंगा यात्रा की धूम, मुस्लिम महिलाओं का जुलूस बना चर्चा का विषय।
0
0
Report
Advertisement

टिहरी के काणीगाढ़ गांव में सड़क नहीं, लोग 4-5 किमी पैदल सामान लाते

New Tehri, Uttarakhand:उत्तराखंड को विकास और पहाड़ों में सड़क पहुंचाने के तमाम दावों के बीच टिहरी जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो आज भी पहाड़ के गांवों की हकीकत बयां करती है। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बनाली के काणीगाढ़ गांव के ग्रामीण आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लाने के लिए करीब 4 से 5 किलोमीटर पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। राशन हो, रसोई गैस हो या फिर कोई दूसरा जरूरी सामान—सब कुछ ग्रामीणों को अपने कंधों पर उठाकर गांव तक पहुंचाना पड़ता है। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी तब सामने आती है, जब गांव में कोई बीमार पड़ता है। सड़क के अभाव में मरीजों को डंडी-कंडी के सहारे कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है, वही मामले में अपर जिला अधिकारी का कहना है कि जल्द इस मामले को दिखाया जाएगा और संबंधित विभाग से बात की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर में ऑटो पलटने से 2 बच्चे घायल; चालक पर नशे का शक

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सीदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आदर्श आरक्षी मध्य विद्यालय के समीप मुख्य सड़क पर स्कूली बच्चों से भरी एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो में सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल ऑटो से बच्चों को बाहर निकाला और घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीदगोड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। इधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया। लोगों का दावा है कि चालक गांजा का सेवन किए हुए था। घटनास्थल से गांजा पीने में इस्तेमाल की जाने वाली दो चिलम मिलने की भी बात सामने आई है। हालांकि, चालक वास्तव में नशे में था या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच और आवश्यक मेडिकल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ऑटो किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटी। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे तो नहीं बैठाए गए थे। हादसे के बाद स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.
0
0
Report

जमशेदपुर में बाढ़ खतरे के संकेत: सुवर्णरेखा-खरकई जलस्तर बढ़ा

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा जमशेदपुर लगातार हो रही बारिश के बीच जमशेदपुर की प्रमुख सुवर्णरेखा और खरकई नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। नदी का पानी बढ़ने से तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गई है जिससे लोगों को अपने सामान और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। दोनों नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है。 सुवर्णरेखा और खरकई के जलस्तर बढ़ने पर बागबेड़ा, नया बस्ती, कदमा, सोनारी मानगो समेत कई निचले इलाकों में पानी घरों तक पहुंच चुका है। लगातार बारिश और कई डैम के फाटक खोलने के कारण दोनों नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गई है दोनों नदिया अपने खतरे के निशान से काफी ऊपर बढ़ रही है ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है。 नदी के जलस्तर की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि पानी बढ़ने की स्थिति में समय रहते प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का विभाजन विभीषिका पर कांग्रेस पर हमला

Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी | उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कहा, "...आजादी के पहले भी जैसे क्रांतिकारियों ने देश के लिए जिस प्रकार बलिदान दिया, इस समस्या का समाधान 1947 से पहले भी हो सकता था लेकिन नेहरू जी के तुष्टीकरण के कारण, आजादी से पहले देश का बंटवारा किया गया। बंटववारे से देश के अंदर ऐसी स्थितियां उत्पन्न हुईं, रातों-रात्र महलों में रहने वाले लोग सड़कों पर आ गए... हिंदुस्तान के अंदर बहुत से स्थानों पर दयनीय स्थितियां बनीं, बुरे हालात पैदा हुए... आजादी होने के बाद भी उन सभी लोगों के लिए कुछ करना चाहिए था लेकिन कांग्रेस ने वो भी नहीं किया... देश को जानना चाहिए कि कांग्रेस ने देश के साथ क्या किया..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top