कोण्डागांव में श्रवण के दूसरे सोमवार पर उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब
Kondagaon, Chhattisgarh:कोण्डागांव जिले में श्रवण मास का दूसरा सोमवार 29 जुलाई को विशेष धार्मिक महत्व के साथ मनाया गया। आज नवमी तिथि होने से यह दिन और भी खास हो गया। जिले के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ देखी गई। भक्तों ने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन किया और उन पर जल चढ़ाया। कोपाबेड़ा, बंधा तालाब, बड़ेकनेरा मार्ग और नारंगी नदी घाट स्थित शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, जल, दूध और फल अर्पित किए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
