Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kondagaon494226

400 अभ्यार्थी ऑनलाइन पारदर्शिता के साथ फिजिकल, वन विभाग भर्ती के चर्चित कदम

CJCHAMPESH JOSHI
Nov 04, 2025 07:33:05
Kondagaon, Chhattisgarh
वी ओ - दिसम्बर 2024 मे वन विभाग ने फारेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए फिजिकल लिया था अभ्यार्थी ज्यादा संख्या मे होने से सूर्य अस्त होने के बाद भी फिजिकल लिया गया था जिससे आपत्ति जताई गई थी आज कोंडागांव कनेरा ग्राउंड मे 400 अभ्यार्थीयों का दुबारा सन लाइट मे फिजिकल लिया जा रहा है वन मण्डलाधिकारी ने बताया भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता रखने के लिए सारी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और वन विभाग के पुरे स्टाफ लगे है अधिकारीयों की निगरानी मे फिजिकल लिया जा रहा है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JSJagmeet Singh
Nov 04, 2025 12:47:51
Fatehgarh Sahib, Punjab:ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਾਤਮੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵਿੱਡੀ ਗਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਹਿਮ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਦੇ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਜ਼ਿਲਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕੋਟਲਾ ਫਾਜ਼ਲ ਵਿਖੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਮਕਾਨ ਦੀ ਨਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ । ਐਸਐਸਪੀ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਸ਼ੁਭਮ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਕੋਟਲਾ ਫਾਜ਼ਲ ਦੇ ਸੋਮ ਨਾਥ ਜੋ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਕਾਫੀ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਨਸ਼ਾ ਲਿਆ ਕੇ ਵੇਚਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ, ਤੇ ਉਸ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਮਕਾਨ ਦੀ ਨਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਕਿਸੇ ਵੀ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਨੂੰ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨਾਲ ਬਣਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਨਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀਆਂ ਢਾਹੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਕੋਟਲਾ ਫਾਜ਼ਲ ਵਿਖੇ ਸੋਮਨਾਥ ਤੇ 6 ਮਾਮਲੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਦਰਜ ਹਨ, ਸੋਮਨਾਥ ਪਿਛਲੇ ਕਾਫੀ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਨਸ਼ਾ ਲਿਆ ਕੇ ਵੇਚਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ।  ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੋਰ ਵੀ ਜੇਕਰ ਮਾਮਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣਗੇ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਵੀ ਅਜਿਹੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ。 ਐਸਐਸਪੀ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਕਰਨ ਲਈ ਪਬਲਿਕ ਵੱਲੋਂ ਸਹਿਯੋਗ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਪਬਲਿਕ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਜਾਣਕਾਰੀ ਗੁਪਤ ਰੱਖੀ ਜਾਵੇਗੀ。 Byte - ਸ਼ੁਭਮ ਅਗਰਵਾਲ ਐਸਐਸਪੀ, ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਉਧਰ ਨਸ਼ਾ ਤਸ਼ਕਰ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਵੇਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪੁੱਤਰ ਪਹਿਲਾਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ ਪਰੰਤੂ ਹੁਣ ਉਹ ਇਸ ਕੰਮ ਤੋਂ ਦੂਰ ਸੀ, ਘਰ ਦੀ ਬਜ਼ੁਰਗ ਔਰਤ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਅੱਗੇ ਉਸਾਰੀ ਨੂੰ ਨਾਹ ਢਾਉਣ ਲਈ ਬੇਨਤੀਆਂ ਕਰਦੀ ਵੀ ਨਜ਼ਰ ਆਈ । Byte - ਬਜ਼ੁਰਗ ਔਰਤ
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 04, 2025 12:47:11
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रमुख अनंत शर्मा ने आज ग्वालियर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में दतिया में हुए भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के आंदोलन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी शर्मा ने कहा कि दतिया में इन संगठनों द्वारा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ जो विरोध प्रदर्शन किया गया वह पूरी तरह से समाज को बांटने और नफरत फैलाने की कोशिश है। अनंत शर्मा ने कहा कि भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी जैसे संगठन समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं ये संगठन युवाओं को गुमराह कर वर्गभेद की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं और समाज के प्रति नकारात्मक सोच पैदा कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समाज और सनातन धर्म के उत्थान के लिए यात्रा निकाल रहे हैं और उनके खिलाफ आंदोलन करना सनातन संस्कृति पर हमला है।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Nov 04, 2025 12:46:56
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल नगर पालिका परिषद क्षेत्र के किदवई वार्ड का ट्रेंचिंग ग्राउंड अब स्थानीय नागरिकों के लिए किसी नरक से कम नहीं रह गया है। यहां नगर पालिका बैतूल शहर के 33 वार्डों सहित पूरे जिले के अन्य स्थानों का कचरा वर्षों से डलवा रही है,जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध,गंदगी और बीमारी का माहौल बना हुआ है। घनी आबादी के बीच 9 एकड़ में फैले हुए इस कचरा घर से उठने वाली बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात ये हैं कि आवारा पशु कचरे को चारों तरफ फैला देते हैं, जिससे सड़क किनारे गंदगी फैल रही है और लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका परिषद बैतूल, थाना बैतूल, जनप्रतिनिधियों और यहां तक कि कलेक्टर तक से शिकायत की, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यहां तक कि 2023 में कोर्ट ने भी आदेश दिया था कि 6 महीने के भीतर इस ट्रेंचिंग ग्राउंड को हटाया जाए, लेकिन आदेश को दरकिनार कर नगर पालिका ने चुप्पी साध ली। जानकारी के मुताबिक नपा ने इस कचरा घर को हटाने के लिए करोड़ों रुपए का ठेका भी दिया था,लेकिन तय समय सीमा निकल जाने के बावजूद आधा कचरा भी नहीं हटाया गया है और ठेकेदार को बड़ी रकम भुगतान कर दी गई है। गौठाना क्षेत्रवासी पिछले कई वर्षों से इस कचरा घर को हटाने की मांग कर रहे हैं ताकि वे स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में सांस ले सकें। फिलहाल कलेक्टर ने नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा दिए गए लाखों के ठेके की जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि यह जांच कब पूरी होती है और बैतूल के हजारों लोगों को कचरे और बदबू से कब मुक्ति मिलती है।
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Nov 04, 2025 12:46:33
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 04, 2025 12:46:16
Bihar:समस्तीपुर रैली में योगी आदित्यनाथ का हमला: RJD-कांग्रेस को अपराधियों का संरक्षक बताया, कहा– NDA आएगी तो चलेगा बुलडोज़र बihar विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होने वाली है। इसलिए पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता आज धुआंधार प्रचार में हिस्सा लेंगे । वही आज समस्तीपुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जहां मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। आम जनता से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के लिए वोटिंग की अपील की। करीब 20 मिनट के भाषण में 20 बार भगवान श्री राम और जय हनुमान के नारे लगाए।हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘यूपी का बुलडोजर अब बिहार में भी काम करेगा। माफिया की रौंद देंगे। हम तो सोच रहे हैं कि मोहिऊद्दीन नगर का नाम बदलकर मोहन नगर रख देंगे। इतिहास की कोई ऐसी चीजें नहीं रखनी जो गलत है। इससे पहले भी हमने इस तरह के कई नाम बदले हैं।यूपी वाला बुलडोजर बिहार में भी चलेगा। बिहार में NDA की सरकार बनवाइए, फिर देखिए इनका क्या हाल करते हैं। कांग्रेस-राजद बिहार के विकास के लिए ग्रहण हैं। ये लोग अपराधियों के साथ खड़े रहते हैं। यही अंतर है RJD-कांग्रेस और NDA में। हम विकास और सुशासन की बात करते हैं। ये लोग अपहरण को उद्योग बनाते हैं। माफिया को शागिर्द बनाते हैं। इसलिए हम इनकी छाती में बुलडोजर चलाते हैं।सीएम योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस-RJD और विपक्ष के नेता कभी देश में राम मंदिर नहीं बनवा सकते थे। ये तो इसके विरोधी हैं। आज अयोध्या में राम मंदिर बनकर खड़ा हो गया है। रामलला अगर अयोध्या में रहेंगे तो सीतामढ़ी में भी मां जानकी भी विराजमान होंगी। ये अच्छी सरकार चुनने का फायदा होता है। पहले की सरकार में गरीब बीमार होता था तो तड़प-तड़पकर मरता था। इलाज के लिए पैसे नहीं होते थे। आज भारत के 50 करोड़ लोगों का 5 लाख का बीमा है। 70 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति अपना इलाज करवा सकता है। NDA की पहचान ही गरीबों का कल्याण है।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Nov 04, 2025 12:45:56
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 04, 2025 12:45:08
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से हृदय विदारक घटना सामने आई है जहां कीटनाशक से निकली जहरीली गैस ने भाई- बहन को मौत की नींद सुला दिया और माता-पिता जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। हादसा गेहूं की बोरियों में कीड़े मारने की दवा से निकली गैस के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वीओ-ग्वालियर शहर के थाना गोला का मंदिर क्षेत्र के जाडेरूआ गांव में शिवकुमार यादव के मकान में किराए से रहने वाले सत्येंद्र शर्मा पत्नी रजनी, 4 साल के मासूम वैभव, और 16 साल की बेटी क्षमा के साथ खाना खाकर सोए हुए थे. रात में सांस लेने की तकलीफ होने पर जब उल्टियां होने लगी तो आनन-फ़ानन में पूरे परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार को इलाज के दौरान 4 साल के वैभव की मौत हो गई थी.आज मंगलवार की सुबह 16 साल की क्षमा शर्मा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि सत्येंद्र और रजनी की हालत गंभीर बनी हुई है.प्रारम्भिक जांच में खुलासा हुआ है कि मकान मालिक ने मकान के एक कमरे में लगभग 20 क्विंटल से अधिक गेहूं स्टोर करके रखा हुआ था.और उन्होंने गेहूं को कीड़ों से बचाने के लिए भिंड जिले के गोहद से कीटनाशक दवा लाकर बोरियों में डाली थी..FSL टीम ने मौके का निरीक्षण कर पाया था कि कीटनाशक से निकली गैस के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने वैभव और क्षमा की मौत के मामले में मर्ग कायम कर पूरे घटनाक्रम को जांच में ले लिया है पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट- सुमन गुर्जर ASP, ग्वालियर。
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 04, 2025 12:44:54
Keonjhar, Odisha:ବାଲିଆଗୋଡା ସରକାରୀ ଉଚ୍ଚ ପ୍ରାଥମିକ ବିଦ୍ୟାଳୟକୁ ତାଲା ପକାଇ ଧାରଣାରେ ବସିଲେ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ ଅଭିଭାବକ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ସଦର ବ୍ଲକ ଅନ୍ତର୍ଗତ ବାଲିଆଗୋଡା ସରକାରୀ ଉଚ୍ча ପ୍ରାଥମିକ ବିଦ୍ୟାଳୟରେ ଶଶିକ୍ଷାଦାନକୁ ନେଇ ଗେଟରେ ତାଲା ପକାଇ ଧାରଣାରେ ବସିଲେ ଅଭିଭାବକ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ । ଅଭିଯୋଗ ମୁତାବକ ବିଦ୍ୟାଳୟରେ ଶିଶୁ ବାଟିକାରୁ ଅଷ୍ଟମ ଶ୍ରେଣୀ ପர୍ଯ୍ୟନ୍ତ ୭୫ ଜଣ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀରେ ୪ ଜଣ ଶିକ୍ଷୟତ୍ରୀ ଅଛନ୍ତି। ଅଧିକାଂଶ ସମୟରେ ଶିକ୍ଷୟତ୍ରୀ ମାନେ ବିଦ୍ୟାଳୟକୁ ସଠିକ ସମୟରେଆସୁନାହାନ୍ତି କି ପାଠ ପଢା ପ୍ରତି ଗୁରୁତ୍ବ ଦେଉନଥିବାରୁ ଶିକ୍ଷାଦାନ ବିଲକୁଲ ହୋଇପାରୁନି, ପୂର୍ବରୁ କଳ୍ପନା ସାହୁ ଶିକ୍ଷୟତ୍ରୀ ଥିଲେ ସେ ବିଦ୍ୟାଳୟକୁ ଗୁରୁତ୍ବ ଦେବା ସହିତ ପଢାବି ହେଉଥିଲା। ସେ ଡେପୁଟେଶନରେ ଗଲା ପରେ ବିଦ୍ୟାଳୟରେ ଅନେକ ଅନ୍ୟମିତତା ଚରମ ସୀମାରେ ବୋଲି ଅଭିଭାବମାନେ ତୀବ୍ର ଅସନ୍ତୋଷ ପ୍ରକାଶ କରି ଧାରଣାରେ ବସିଛନ୍ତି。
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 04, 2025 12:44:36
Noida, Uttar Pradesh:बैकुंठ चतुर्दशी पर जगन्नाथ व गोविंद देव मंदिर में 5100 दीपों का अलौकिक दीपोत्सव राजगढ़ (अलवर)—चौपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर और गोविंद देव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर 5100 दीपों से भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। कार्तिक मास का समापन श्री राधा दामोदर जी महाराज की पूजा-अर्चना, घंटे-घड़ियालों की मंगल ध्वनि और नगर परिक्रमा के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर भगवान के दरबार में अपनी भावनाएं अर्पित कीं और देव दीपावली की दिव्य छटा के दर्शन किए। सैकड़ों भक्त इस आध्यात्मिक उत्सव में शामिल हुए। पंडित मदन मोहन शास्त्री ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार बैकुंठ चतुर्दशी पर स्वयं भगवान नारायण वैकुंठ के द्वार भक्तों के लिए खोलते हैं। यह हरि और हर के पावन मिलन का दिन है। कार्तिक मास दान, तप और दीपदान का सर्वश्रेष्ठ काल माना गया है। महंत पूर्णदास, पंडित मदन मोहन शास्त्री और पंडित रोहित शर्मा ने बताया कि कार्तिक मास को श्री राधा दामोदर जी के निमित्त माना जाता है और इस महीने में किया गया पुण्य अतिशय फलदायी होता है। महिलाएं स्नान व मंगल गीतों के साथ भगवान को प्रसन्न करती हैं। दोपहर 3 बजे श्री राधा दामोदर जी का नगर भ्रमण एवं विसर्जन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडित शास्त्री ने बताया कि श्री जगन्नáth जी महाराज के सामूहिक 56 भोग का प्रसाद बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर प्रातः मंगला आरती में वितरित किया जाएगा। बाइट: पंडित मदन मोहन शास्त्री
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Nov 04, 2025 12:44:22
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:प्रदेश में 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी में खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. आदिम जाति सेवा सहकारी कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले संभाग मुख्यालय जगदलपुर में सहकारी कर्मचारियों ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. जगदलपुर के पुरानी मंडी में आयोजित संभाग स्तरीय हड़ताल में बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर जिले के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हो रहे हैं. बता दें कि बस्तर सहित छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी होगी, वहीं धान खरीदी की जिम्मेदारी संभालने वाली सहकारी समितियों ने अपनी मांगों को लेकर हल्ला बोल दिया है. आदिम जाति सेवा सहकारी कर्मचारी कल्याण संघ के संभागीय अध्यक्ष का कहना है कि हर साल सुखत के चलते समितियों को इसकी भरपाई करनी पड़ती है, जबकि सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं दी जाती. साथ ही समिति को धान खरीदी पर बोनस मिलना चाहिए. उन्होंने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर को पूरे साल भर का वेतन नहीं मिलता है, शासन ने केवल 6 महीने का वेतन दिया है और आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियोजित करने की बात कही गई है, जो नियम के विरुद्ध है. इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में सहकारी समितियों के मैनेजर, लेखपाल, लिपिक, चौकीदार और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं जिसके चलते बस्तर संभाग के 238 धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की तैयारी प्रभावित हो गई है.
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Nov 04, 2025 12:43:52
Khandwa, Madhya Pradesh:अवैध शराब की बिक्री के बारे में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन... शराब की बोतल की माला अपने गले में डाल कर जनसुनवाई में पहुंचे... खंडवा में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में आज कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता शराब की बोतल की माला अपने गले में पहन कर जनसुनवाई में पहुंचे। कांग्रेस के नेताओं ने जनसुनवाई में बैठे अपर कलेक्टर को अवैध रूप से बेची जा रही शराब की कड़वी सच्चाई बताइ। शराब की दुकानों के पास अवैध बैठने के स्थान, सड़क किनारे ढाबों और शहर से लेकर गांव तक फुटकर दुकानों पर बेची जा रही शराब के बारे में बताया। यह भी बताया की लाडली बहनों का पैसा उनके पति शराब में उजाड़ रहे हैं, बच्चे भी शराब के आदी हो रहे हैं। परिवार टूट रहे हैं और महिलाएं आए दिन शराब की दुकान बंद करने के लिए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रही हैं। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी प्रशासन की कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? सब कुछ खुले आम चल रहा है जोकि शासन के आदेश और शराब नीति का उल्लंघन है。
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 04, 2025 12:43:21
Noida, Uttar Pradesh:स्कूल बस चालक की लापरवाही , बड़ा हादसा टला, पैदल यात्री और कार को मारी टक्कर — बस में सवार दो बच्चे बाल-बाल बचे अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खुदनपुरी मोड़ के पास एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पहले पैदल यात्री को टक्कर मार बैठी, फिर सामने चल रही एक कार को पीछे से जा भिड़ी और इसके बाद डिवाइडर पार करते हुए बिजली ट्रांसफॉर्मर के खंभे से जा टकराई। बस में उस समय दो बच्चे सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक नशे में प्रतीत हो रहा था और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना स्कूल बस चालक की घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना ड्राइविंग का स्पष्ट उदाहरण है। अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के खुदनपुरी मोड़ के पास सेंट एंसलम स्कूल की बस के चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते हुए पहले एक पैदल यात्री को टक्कर मारी , इसके बाद बस ने सामने चल रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर दी, जिसमें कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का सिलसिला यहीं नहीं रुका—बेकाबू बस डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी तरफ जाकर बिजली ट्रांसफॉर्मर के खंभे से जा भिड़ी आरोप लगे है चालक ने शराब पी रखी थी । इस दौरान बस में मौजूद दो मासूम बच्चों की जान भी खतरे में पड़ गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को हटवाया गया। कार चालक अजय कुमार ने बताया कि बस चालक नशे में प्रतीत हो रहा था, क्योंकि उसकी गाड़ी पूरी तरह नियंत्रण से बाहर थी। एक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद भी बस चालक नहीं रुका और लगातार लापरवाही से वाहन चलाता रहा। भीड़ इकट्ठा होते ही चालक मौके से फरार हो गया। स्पष्ट है कि यह ड्राइविंग सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि बच्चों और आम जनता की जान से खिलवाड़ है। ऐसे चालक और निजी स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Nov 04, 2025 12:42:42
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:एक ही खतौनी पर बार-बार जमानत, कौशांबी पुलिस ने जमानत माफिया गिरोह पर दर्ज किया मुकदमा कौशांबी जिले के मंझनपुर में जिला न्यायालय परिसर से बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने ऐसे पेशेवर जमानतदारों का पर्दाफाश किया है जो एक ही खतौनी का बार-बार उपयोग कर विभिन्न अपराधियों की जमानत कराते थे। पुलिस ने 25 लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है。 पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान मंझनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है。 पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में कुछ लोग आर्थिक लाभ के लिए एक ही खतौनी का बार-बार उपयोग करते हुए अपराधियों की जमानत करा रहे हैं。 जांच में सामने आया कि 25 पेशेवर जमानतदार इस धंधे में लिप्त हैं, जो एक ही भूमि अभिलेख का उपयोग कर विभिन्न अभियुक्तों की जमानत करा रहे थे。 पुलिस ने बताया कि ये लोग न्यायालय में गलत शपथ पत्र दाखिल कर जमानत को एक व्यवसाय की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। इनका यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत दंडनीय अपराध है。 पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। यह कार्रवाई न केवल न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अहम मानी जा रही है, बल्कि जमानत प्रक्रिया के दुरुपयोग पर भी बड़ा प्रहार है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top