icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जम्मू के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्थानीय कलाकारों को सम्मान, कला को प्रोत्साहन

Jammu, जम्मू में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तहत सूचना विभाग की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जम्मू के कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को एक मंच प्रदान करना और कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में जम्मू के कई कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, अपने उत्कृष्ट कार्य और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। सम्मान मिलने पर कलाकारों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें आगे बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर जम्मू-कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार और डीआईजी श्रीधर पाटिल ने शिरकत की। दोनों अधिकारियों ने कलाकारों को सम्मानित किया और कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने कहा कि जम्मू में फिल्म और कला से जुड़े ऐसे मंच स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
0
0
Report

संभल: आर्य समाज मंदिर की 6 बीघा जमीन वापस दर्ज, कब्जा हटाने की तैयारी

Noida, Uttar Pradesh:संभल के शेर खां सराय क्षेत्र में आर्य समाज मंदिर की लगभग 6 बीघा बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे और मजार-मकान निर्माण के विवाद में एसडीएम कोर्ट ने जमीन को वापस आर्य समाज मंदिर और ग्राम समाज के नाम दर्ज करने का आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश के संभल में आर्य समाज मंदिर के नाम पर दर्ज 6बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। जहां एसडीएम कोर्ट में एक साल तक मामले की सुनवाई के बाद एसडीएम के आदेश पर राजस्व रिकॉर्ड से मुस्लिम लोगों के नाम हटाकर 50 करोड़ रुपये कीमत की जमीन को दोबारा आर्य समाज मंदिर के नाम दर्ज कर दिया गया है। जिसके बाद तहसीलदार ने नायब तहसीलदार और लेखपालों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आर्य समाज की भूमि की पैमाइश की है। जहां आर्य समाज मंदिर की भूमि पर एक मजार और 10 मकान बने हुए मिले हैं जिसके बाद प्रशासन के द्वारा मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों को आर्य समाज मंदिर की जमीन से मजार और अवैध मकान हटाने की हिदायत दी है। दरअसल संभल सदर कोतवाली इलाके के शेर खां सराय इलाके में स्थित गाटा सख्या 103,106 और 107 के आर्य समाज मंदिर के होने का दावा करते हुए आर्य समाज मंदिर की तरफ से 1 साल पहले संभल जिला प्रशासन को शिकायत की गई थी और साथ ही शिकायतकर्ता के द्वारा दावा किया गया कि 1960 में हुई चकबंदी के दौरान तीनों गाटा सख्या की ज़मीन आर्य समाज मंदिर के नाम पर दर्ज किया गया था। जिसके बाद यह मामला संभल एसडीएम के न्यायालय में पहुंच गया था। एसडीएम कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हुई तो दोनों पक्षों की तरफ से अपने-अपने पक्ष रखे गए थे। इसके बाद एसडीएम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान ही एसडीएम के द्वारा तहसीलदार से मामले की रिपोर्ट मांगी गई तो तहसीलदार की तरफ से भी रिपोर्ट दी गई थी। एसडीएम कोर्ट में 1 साल तक मामले की सुनवाई होने के बाद एसडीएम विकास चंद्र के द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में आर्य समाज मंदिर की भूमि के नाम पर दर्ज किए गए नाम अकीला बेगम, अहमद हसन, गुलाम वारिस, मोहम्मद अली, मोहम्मद आलम, मोहम्मद हसन और माहिर हुसैन, तकिरुल्लाह, नुरुल्ला, शब्बीरन, सुल्तान का नाम निरस्त का आदेश देते हुए भूमि को आर्य समाज मंदिर और प्रधान ग्राम समाज के नाम दर्ज करा दिया है। एसडीएम कोर्ट से आर्य समाज मंदिर की भूमि दर्ज करने का आदेश जारी होते ही कर आर्य समाज मंदिर की भूमि की पैमाइश की है। पैमाइश के दौरान आर्य समाज मंदिर की भूमि पर 10 मकान और एक मजार बनी हुई मिली है। जहां प्रशासन की टीम के द्वारा मौके पर आर्य समाज की मंदिर पर अवैध निर्माण की रिपोर्ट तैयार की गई है और इसी के साथ तहसीलदार के द्वारा मौके पर पैमाइश के दौरान आर्य समाज मंदिर की भूमि पर बनी हुई मजार और 10 मकान को खुद हटाने के लिए चेतावनी दे दी गई है। प्रशासन ने मौके पर साफ कर दिया है कि समय रहते हुए वह लोग खुद ही मजार और मकान को हटाने नहीं तो प्रशासन का एक्शन होना तय है। वहीं प्रशासन की कार्यवाही के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है। प्रशासन की माने तो रिपोर्ट तैयार करने के बाद अब तहसीलदार कोर्ट में अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही शुरू होगी और जल्दी ही मजार और मकान पर बुलडोजर एक्शन देखने के लिए मिल सकता है। गाटा संख्या 103,106 और 107 जोकि राजस्व रिकॉर्ड में आर्य समाज मंदिर के नाम पर दर्ज भूमि थी और इसका प्रबंधन पदेन रूप से ग्राम समाज के प्रधान को सोपा गया था लेकिन वहां पर ग्राम समाज के प्रधान और स्थानीय लोगों ने इसकी पूरी भूमि पर अवैध कब्जा करके फ्लोटिंग करके भेज दिया गया है। इसी जगह पर एक जियारत यानी मकबरा भी बना लिया गया है। इसके अलावा अन्य मकान भी इस जमीन पर बने हुए हैं इसकी जांच रिपोर्ट तैयार करके एसडीएम संभल को दी गई थी। इस पूरे मामले की सुनवाई करने के बाद आर्य समाज मंदिर के नाम दर्ज कर दी गई है। इसलिए हमारा सीधे से अनुरोध है कि आर्य समाज मंदिर की भूमि को खाली कर दिया जाए नहीं तो नियम अनुसार भी रखने की कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि इस जमीन पर 10 से ज्यादा मकान और मजार बनी हुई है इस पर बेदखली की कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन के द्वारा मौके पर जमीन की पैमाइश करने के बाद स्थानीय मौलाना मुशर्रफ हुसैन का कहना है कि यह मजार 100 से डेढ़ सौ साल पुरानी मजार है जो कि यहां पर कभी अकबर बादशाह के समय की है और इस मजार पर उर्स के लिए वहां से पैसा भी आता था। प्रशासन के द्वारा इस जमीन पर आर्य समाज मंदिर होने की बात कही जा रही है लेकिन हमारे बुजुर्ग बताते हैं कि यह केवल खरीदी हुई जमीन है और इस पर दरगाह बनाई गई थी।
0
0
Report

हimachal Pradesh को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, रोहित ठाकुर ने सम्मान प्राप्त किया

New Delhi, Delhi:हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश को यूएलएलएएस के तहत पूर्ण साक्षर राज्य बनने का दर्जा हासिल करने की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 99.55 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल की है और गोवा (99.7 प्रतिशत) के बाद देश का दूसरा सर्वाधिक साक्षर राज्य बन गया है। राज्य को 8 सितंबर, 2025 को 99.3 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ पूर्ण साक्षर घोषित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और प्रदेशवासियों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और पहलों से शिक्षा की गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में महत्त्वपूर्ण सुधार हुआ है। रोहित ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2022-23 में शुरू किए गए यूएलएलएएस कार्यक्रम को हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2023-24 से लागू किया गया और इसके तहत प्रदेश के सभी 12 जिलों को कवर किया गया है। यूएलएलएएस पोर्टल पर 94,930 शिक्षार्थियों का पंजीकरण किया गया है, जबकि 19,232 स्वयंसेवी शिक्षकों का पंजीकरण एवं प्रशिक्षण पूरा किया गया है। राज्य में तीन आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता आकलन परीक्षाएं (एफएलएनएटी) आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में कुल 61,542 शिक्षार्थियों का आकलन किया गया, जिनमें से 59,896 सफल रहे। इस प्रकार कुल 97.3 प्रतिशत सफलता दर दर्ज की गई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश ने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। शिक्षा मंत्रालय की परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2.0 रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश 13वें स्थान से सात पायदान ऊपर उठकर देश में छठे स्थान पर पहुंचा है और राज्यों की श्रेणी में तीसरे स्थान पर है। इसी प्रकार एनएएस/परख जैसे राष्ट्रीय आकलनों में प्रदेश को सीखने के परिणामों में राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान मिला है, जो वर्ष 2021 के 21वें स्थान की तुलना में महत्त्वपूर्ण सुधार है। रोहित ठाकुर ने कहा कि अब प्रदेश सरकार साक्षरता को बनाए रखने के साथ-साथ आजीवन सीखने, डिजिटल साक्षरता और व्यावसायिक कौशल को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर रही है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के दौरान हिमाचल प्रदेश को 100 प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में प्रगतिशील सुधारों को आगे बढ़ाते हुए उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण, समान और भविष्यपरक शिक्षा के अवसर उपलब्ध हो सकें। रोहित ठाकुर ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, स्वयंसेवकों, शिक्षार्थियों, अधिकारियों और अन्य हितधारकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान पूरे हिमाचल प्रदेश के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के आदित्यपुर में राज्यपाल ने आधुनिक कैथ लैब उद्घाटन, 24x7 हृदय इलाज शुरू

Jamshedpur, Jharkhand:सराइकेला के आदित्यपुर में राज्यपाल ने किया अत्याधुनिक कैथलैब का उद्घाटन, कोल्हान के हृदय रोगियों को मिलेगी 24x7 सुविधा। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक कैथलैब का उद्घाटन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बोले - स्थानीय स्तर पर विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा बड़ी सौगात। NSMCH, आदित्यपुर में सोमवार को नवनिर्मित अत्याधुनिक कैथलैब का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर इस नई स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, वरिष्ठ चिकित्सक और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने अस्पताल प्रबंधन के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में निजी संस्थानों द्वारा इस तरह का उन्नत ढांचा खड़ा करना सराहनीय है। जब स्थानीय स्तर पर विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलती हैं तो मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों या दूसरे राज्यों में भटकना नहीं पड़ता। उन्होंने उम्मीद जताई कि संस्थान सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देता रहेगा। अस्पताल के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बताया कि यह कोल्हान और आसपास के हृदय रोगियों के लिए बड़ी सौगात है। इस आधुनिक कैथलैब में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर इम्प्लांटेशन सहित हृदय रोग से जुड़ी सभी जटिल प्रक्रियाएं 24x7 उपलब्ध रहेंगी। हार्ट अटैक के मामलों में गोल्डन ऑवर में तुरंत इलाज मिलने से कई अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकेंगी और अब मरीजों को आपात स्थिति में बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
0
0
Report

हरदोई के बेनीगंज में पेड़ काटने के विवाद से युवक हत्या, तीन गिरफ्तार

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बेनीगंज थाना क्षेत्र के हूसेपुर गांव में यूकेलिप्टस का पेड़ काटने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के ही सम्मोहन पुत्र शत्रोहन,करन पुत्र धीरू और मीरा पत्नी धीरू ने 5 सितंबर की रात सुशील के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की।गंभीर हालत में सुशील को सीएचसी अहिरोरी ले जाया गया, जहां से हरदोई और फिर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया।इलाज के बाद परिजन उसे गांव ले आए,लेकिन 6 सितंबर की रात करीब 11 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई और एंबुलेंस पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुशीला की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही तनाव की स्थिति बन गई। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस के मुताबिक, सुशीला की तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सम्मोहन, करन और मीरा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई के साथ लापरवाही पर भी गाज गिरी है। घटना के संबंध में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज कौशलेश कुमार सिंह को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम के अनुसार मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी。
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम सेक्टर-14 में गोलीकांड: रिटायर्ड फौजी के दोस्त को गोली, हालत नाजुक

Gurugram, Haryana:Information गुरुग्राम के सेक्टर-14 में खूनी खेल, रिटायर्ड फौजी ने दोस्त के सिर में मारी गोली, हालत नाजुक! थाना सेक्टर-14 क्षेत्र के बस स्टैंड के पीछे स्थित आचार्य पुरी कॉलोनी के 'कौशिक हाउस' में पैसों के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, रेंटल प्रॉपर्टी कारोबारी हेमंत कौशिक का उनके करीबी दोस्त और करीब एक साल पहले सेना से रिटायर होकर फाइनेंस व पीजी का काम कर रहे अमरजीत ग्रेवाल (निवासी भिवानी) से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी अमरजीत ने अपने लाइसेंसी हथियार से हेमंत के सिर में सीधे गोली मार दी। लहूलुहान हालत में हेमंत को बेहद नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है; वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

जयपुर निकाय चुनावों के मद्देनजर चाकसू में फ्लैग मार्च, जनता मतदान के लिए जागरूक

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuनिकाय चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने चाकसू में निकाला फ्लैग मार्च डीसीपी साउथ राजर्षि राज के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के बाजारों में मार्च किया आम जनता को बिना किसी डर के मतदान के लिए जागरूक किया मार्च के दौरान एडीशनल डीसीपी ललित किशोर शर्मा सहित एसीपी, थानाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद था राजर्षिराज ने पुलिस बल, मोबाइल पार्टियों तथा सुपरविजन अधिकारियों को ब्रीफ किया चाकसू नगर पालिका क्षेत्र के पोलिंग बूथों, क्रिटिकल बूथों, स्ट्रॉंग बूथों का निरीक्षण किया
0
0
Report

राजस्थान नगर निकाय चुनाव: हाईकोर्ट ने 19 रिट खारिज, चुनाव याचिका बाद में

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में नामांकन पत्र खारिज किए जाने के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट में दायर 19 रिट याचिकाओं को अदालत ने खारिज कर दिया। जस्टिस मुकेश राजपुरोहित की एकल पीठ ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत हाईकोर्ट नामांकन निरस्तीकरण के मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। हालांकि, अदालत ने याचिकाकर्ताओं को चुनाव परिणाम के बाद वैधानिक प्रावधानों के तहत चुनाव याचिका दायर करने की स्वतंत्रता दी है। राजय निर्वाचन आयोग ने 19 अगस्त 2026 को राजस्थान की 309 नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था। 31 अगस्त तक नामांकन दाखिल किए गए और एक सितंबर को रिटर्निंग अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की जांच की। इस दौरान विभिन्न कारणों से कई प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए। इसके खिलाफ चुरू की निधि सैन, सिरोही की सुंदर माली, पाली की हिना देवी, जैसलमेर की सोनू व पुष्पा देवी सहित अन्य अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का रुख किया था। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ताओं ने दलील दी कि नामांकन पत्र मामूली और तकनीकी खामियों के आधार पर खारिज किए गए। कुछ मामलों में नोटरी के हस्ताक्षर नहीं होने, गवाह के हस्ताक्षर छूटने और नगर पालिका की मामूली बकाया राशि जैसे आधारों का उल्लेख किया गया। अधिवक्ताओं ने राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 13(3) का हवाला देते हुए कहा कि तात्विक खामी नहीं होने पर नामांकन रद्द नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास बालिया और राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधਿਵक्ता राजेश पंवार ने याचिकाओं की पोषणीयता पर ही सवाल उठाया। उनका कहना था कि चुनाव अधिसूचना जारी होते ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संविधान के अनुच्छेद 243जेडजी(बी) और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 30(2) के तहत चुनाव प्रक्रिया के बीच न्यायिक हस्तक्षेप पर रोक है। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एनपी पोन्नुस्वामी, मोहिंदर सिंह गिल, अशोक कुमार, संदीप सिंह बोरा और मीनाक्षी नटराजन सहित विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद विवादों का समाधान चुनाव याचिका के माध्यम से ही किया जाना चाहिए। कोर्ट ने नामांकन निरस्तीकरण के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी किए बिना सभी 19 याचिकाएं खारिज कर दीं। साथ ही याचिकाकर्ताओं को चुनाव संपन्न होने के बाद राजस्थान नगरपालिका अधिनियम की धारा 31 के तहत सक्षम जिला न्यायालय में चुनाव याचिका दायर करने की छूट दी।
0
0
Report
Advertisement

खंडेला में छुट्टी लेकर लौटे जवान का अपहरण, सपोटरा से सुरक्षित बरामद

Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर क्षेत्र के केरपूरा ग्राम से सोमवार की रात्रि को सेना से छुट्टी लेकर घर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक जवान के अपहरण का मामला खंडेला थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहृत जवान श्रीराम सिहाग को करौली जिले के सपोटरा से सकुशल दस्तयाब कर लिया है, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस को यूं मिला क्लू: फौजी के अपहरण की सूचना के बाद मौके पर पहुंची खंडेला थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जिले भर में नाकेबंदी करवा दी। इसके साथ ही पुलिस ने परिजनों से फौजी की किसी से पुरानी रंजिश व किसी पर शक सूबा होने की जानकारी जुटाई, जिससे पत्नी ने पोस्टिंग के दौरान करौली जिले के साथी जवान के साथ आपसी लेनदेन को लेकर विवाद की जानकारी पुलिस को दी और अपहरण करने का शक जताया। पुलिस को मिली यह जानकारी काफी काम आई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम बनाकर करौली के लिए रवाना कर दी। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार देगड़ा ने बताया कि अपहृत फौजी को सपोटरा से दस्तयाब कर खंडेला लाया जा रहा है। फौजी के लौटने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। बाइक व हेलमेट सड़क पर पड़े मिलने पर हुआ अपहरण का साजिश: फौजी श्रीराम सैनी छुट्टी लेकर घर पर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था वह सोमवार को रानोली से बाइक पर सवार होकर अपने गांव केरपूरा लौट रहा था। इसी गांव पहुंचने से पहले बस स्टैंड के पास कर सवार अपहरणकर्ताओं ने फौजी को बाइक से गिरा कर गाड़ी में पटक लिया और हेलमेट व बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसी के साथ अपहरण करने वालों ने श्रीराम के मोबाइल से ही पत्नी को कॉल कर रुपयों की भी डिमांड करने की बात सामने आई।
0
0
Report

राजस्थान HC के फैसले: अंतिम वर्ष परीक्षा और फॉर्म जमा अनिवार्य, मेरिट सूची प्रभावित

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने वेटरनरी ऑफिसर भर्ती-2019 से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि भर्ती के लिए केवल अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना पर्याप्त नहीं है। अभ्यर्थी का अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल होना या निर्धारित अंतिम तिथि तक परीक्षा फॉर्म भरने की स्थिति में होना जरूरी है। हाईकोर्ट ने एकलपीठ के 9 जनवरी 2025 के फैसले को बरकरार रखते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग की अपील सहित सभी संबंधित अपीलें खारिज कर दीं। प्रतिवादियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आर एन माथुर अधिवक्ता हनुमान चौधरी अधिवक्ता एसपी शर्मा अतिरिक्त महाधिवक्ता श्याम सुंदर लादरेचा ने पैरवी की। मामला वर्ष 2019 में जारी वेटरनरी ऑफिसर के 900 पदों की भर्ती से जुड़ा है। भर्ती विज्ञापन 22 अक्टूबर 2019 को जारी हुआ था। नियमों के तहत अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो चुके या शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित चरण पर शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक था। विवाद उन अभ्यर्थियों की पात्रता को लेकर था, जो अंतिम वर्ष में प्रवेश लेकर पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि तक न तो अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए थे न ही परीक्षा फॉर्म जमा किया था। एकलपीठ ने ऐसे अभ्यर्थियों को मेरिट और चयन सूची से बाहर करने का निर्देश दिया था। डिवीजन बेंच ने कहा कि नियमों में इस्तेमाल किए गए शब्द ‘अंतिम वर्ष की परीक्षा में अपीयर्ड और इज अपीयरिंग ’ का अर्थ केवल अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना नहीं है। परीक्षा फॉर्म भरना और निर्धारित शुल्क जमा करना इस बात का वस्तुनिष्ठ प्रमाण है कि अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के चरण तक पहुंच चुका है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि बाद में योग्यता हासिल कर लेने या नियुक्ति मिल जाने से वैधानिक पात्रता की कमी दूर नहीं हो सकती। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत हुई नियुक्तियां भी मामले के अंतिम परिणाम के अधीन थीं।
0
0
Report

किशनगढ़ नगर परिषद चुनाव प्रचार अंतिम दौर: निर्दलीय प्रत्याशी त्रिकोणीय मुकाबला

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ नगर परिषद निकाय चुनाव में प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार का शोर थमने से पहले प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन और वोट की अपील कर रहे हैं। गलियों से लेकर बाजारों तक चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म नजर आ रहा है। वार्ड नंबर 25 में भाजपा प्रत्याशी किशन बंग और कांग्रेस प्रत्याशी मनीष कौशिक ने मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। भाजपा प्रत्याशी किशन बंग ने नगर परिषद में भाजपा बोर्ड बनने का दावा किया है देर शाम तक जन संपर्क में बड़ी संख्या में वार्ड वासियों के साथ घर घर जाकर समर्थन मांगा गया वहीं वार्ड नंबर 39 में निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश राठी ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और वार्डवासियों से समर्थन माँगा। रैली के जरिए निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने चुनावी दमखम का भी संदेश देने की कोशिश की。 चुनाव मैदान में उतरे लगभग सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। कोई अपने जनसंपर्क को मजबूत बता रहा है तो कोई जनता के समर्थन को अपनी जीत का आधार मान रहा है। हालांकि असली तस्वीर 11 सितंबर को मतदान के दिन ही साफ होगी。 खास बात यह है कि इस बार कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी मुकाबले को त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय बना रहे हैं। पार्टी के बागी और टिकट से नाराज होकर चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस दोनों के समीकरण बिगाड़ते नजर आ रहे हैं。 बुधवार शाम 5 बजे चुनावी शोर पूरी तरह थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशियों के पास प्रचार का कोई मौका नहीं रहेगा और घर-घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क ही सबसे बड़ा हथियार होगा। प्रत्याशियों को अंतिम समय में मतदाताओं की हाजिरी लगाने और अपने पक्ष में माहौल मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगानी होगी。 वहीं रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चौधरी के नेतृत्व में प्रशासन चुनाव आचार संहिता के पालन को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। अब देखना होगा कि दावों की राजनीति 11 सितंबर को वोटों की गिनती में कितनी खरी उतरती है। बाइट किशन बंग भाजपा प्रत्याशी वार्ड 25
0
0
Report
Advertisement

चाकसू में निकाय चुनाव के तहत फ्लैग मार्च से मतदान शांति का संदेश

Dudu, Rajasthan:चाकसू में निकाय चुनाव के तहत फ्लैग मार्च से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए पुलिस ने कस्बे के प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च चाकसू थाना से रवाना हुआ जो मुख्य बाजार, तहसील चौराहा और सब्जी मंडी सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान एसीपी भवानी सिंह, चाकसू थानाधिकारी मनोहरलाल मेघवाल, शिवदासपुरा थानाधिकारी राजेश गौतम सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे। पुलिस ने फ्लैग मार्च के जरिए शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान का संदेश दिया और चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत भी दिया गया।
0
0
Report

मुख्यमंत्री के रोड शो के चलते जयपुर में ट्रैफिक डायवर्जन और नो पार्किंग लागू

Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री के बुधवार को शहर में रोड़ शो के दौरान यातायात के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। रोड शो के दौरान यातायात डायवर्जन किया जाएगा। वहीं शहर के कुछ बाजारों में नो पार्किंग रहेगी। मिनी और सिटी बसों का परकोटा क्षेत्र में संचालन बंद रहेगा। अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों का संचालन बिना रुकावट जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता को सामानांतर मार्गाें का प्रयोग करने की सलाह दी है। यहाँ सामान्य याताय traffic का डायवर्जन .... रोड़ शो के दौरान सांगानेरी गेट से बड़ी चौपड़ की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को सांगानेरी गेट से डायवर्ट कर मिनर्वा चौराहा, रामनिवास बाग की तरफ चलाया जाएगा न्यूगेट चौराहा से बापू बाजार में जाने वाला यातायात बंद रहेगा। संजय बाजार से सांगानेरी गेट की तरफ आने वाले यातायात का संचालन बंद रहेगा रोड शो के बड़ी चौपड़ पहुंचने से पहले बड़ी चौपड़ की तरफ आने वाले सामान्य यातायात का संचालन इस प्रकार रहेगा - सुभाष चौक से चार दरवाजा, घोड़ा निकास रोड, रामगंज चौपड़ की तरफ, रामगंज चौपड़ से घाटगेट, गलता गेट, चार दरवाजा की तरफ त्रिपोलिया टी. पोईन्ट से चौडा रास्ता, छोटी चौपड की तरफ संचालन किया जाएगा - रोड शो के त्रिपोलिया टी. पोईन्ट पहुंचने से पूर्व त्रिपोलिया टी. पोईन्ट की तरफ आने वाले सामान्य यातायात का संचालन इस प्रकार रहेगा - रम्निवास बाग चौराहा से यादगार तिराहा, सांगानेरी गेट, रामनिवास बाग अन्दर की तरफ छोटी चौपड से चौगान चौराहा, संजय सर्किल, अजमेरी गेट की तरफ यहाँ रहेगी नो-पार्किंग-पार्किंग... 1. जौहरी बाजार 2. त्रिपोलिया बाजार 3. चांदपोल बाजार 4. चौडा रास्ता में पार्किंग पूर्णत: बंद रहेगी। 5. रोड शो के दौरान परकोटे के निवासीयो एवं दुकानदारो के वाहनों की पार्किंग रामनिवास बाग स्थित जे.डी.ए पार्किंग, चौगान स्टेडियम, रामलीला मैदान, आतिश मार्केट एवं अन्य पार्किंग स्थलों पर की जा सकेगी। सिटी-मिनी बसो का संचालन... शहर में संचालित होने वाली जे.सी.टी.एस.एल-सिटी बसों का संचालन परकोटा क्षेत्र में बंद रहेगा। एम. आई. रोड पर चलने वाली जे.सी.टी.एस.एल-सिटी बसों को एम.आई. रोड पर यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top