icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
495689
Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow3 Sept 2024, 11:43 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना के गर्दनीबाग में प्रेम-प्रसंग विवाद, एक युवती ने दूसरी की नाक काटी, हालत गंभीर

Patna, Bihar:गर्दनीबाग महिला थाने के पास शुक्रवार को प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान गुस्से में आई एक युवती ने दूसरी युवती की नाक दांत से काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवती को पहले गर्दनीबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, अरवल का रहने वाला एक युवक मसौढ़ी के सरकारी स्कूल में क्लर्क है। आरोप है कि युवक और एक युवती के बीच पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती का दावा है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और जरूरत के नाम पर दो लाख रुपये भी ले लिए। शादी की बात पर विवाद बढ़ने के बाद युवक शुक्रवार को उसे महिला थाने लेकर पहुंचा था। इसी दौरान युवक की दूसरी महिला मित्र अपने भाई के साथ वहां पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धमकी शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवती आत्महत्या करने की बात कहकर यारपुर रेलवे लाइन की ओर भागी। उसे रोकने पहुंची दूसरी युवती पर उसने हमला कर दिया और दांत से उसकी नाक काट ली। वहीं, घायल युवती का कहना है कि युवक उसका बचपन का दोस्त है और दूसरी युवती उसे ब्लैकमेल कर रही है। महिला थानेदार के अनुसार, मामला आपसी विवाद का है।
0
0
Report

डायन-बिसाही के अंधविश्वास में हत्या: नौडीहा में सोनू राम गिरफ्तार

Babhandih, Jharkhand:पलामू के नौड़ीहा बाजार थाना क्षेत्र में 21 अक्टूबर को डायन-बिसाही का आरोप लगाकर अंधविश्वास में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू राम को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल टांगी भी बरामद कर ली है। घटना 21 अक्टूबर को शाहपुर टोला की है, जहां 61 वर्षीय सीताराम की हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में पाया गया कि गाँव के विवेक कुमार की तबियत कुछ दिनों से खराब थी, और घटना के ठीक पहले रांची में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके चाचा सोनू राम और परिवार के अन्य सदस्य संदेह के नाते आरोपित हो गए कि सीताराम ने डायन-बिसाही कराई है, इसी अंधविश्वास में सोनू राम ने गला घोंटकर और टांगी से वार कर उनकी हत्या कर दी। मामले को लेकर एसपी कपिल चौधरी ने लोगों से अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद में गुलाबी ठंड के साथ बिगड़ने लगी आबोहवा, जगह-जगह जल रहा कूड़ा बढ़ा रहा प्रदूषण

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow13m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में गुलाबी ठंड की शुरुआत के साथ ही आबोहवा खराब होने लगी है। शहर के कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। वहीं, नगर निगम के दावों के बीच कूड़ा जलाने की तस्वीरें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। गाजियाबाद में निगम की गौशाला के पीछे एलिवेटेड रोड के नीचे हर रोज खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है। आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते यहां लंबे समय से यह सिलसिला जारी है। कूड़े से उठने वाला धुआं आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। एक तरफ वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ खुले में कूड़ा जलने की समस्या बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस पर रोक कब लगेगी? बढ़ते प्रदूषण के बीच लोगों को साफ हवा कब मिलेगी और जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कब कार्रवाई करेंगे?
0
0
Report

यूपी में टेक्नोलॉजी से सुरक्षित न्याय: AI और साइबर फॉरेंसिक पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:तकनीक की नई संभावनाओं को जनहित, न्याय और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान व प्रशिक्षित मानव संसाधन को बढ़ावा देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से आज उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (UPSIFS), लखनऊ में आयोजित ‘टेकसंगम 2026’ में प्रतिभाग करूंगा। एआई, साइबर फॉरेंसिक, क्वांटम तकनीक और डेटा प्रोटेक्शन जैसे उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित यह आयोजन तकनीकी नवाचार को नागरिक सुरक्षा, प्रभावी न्याय व्यवस्था व डिजिटल ट्रस्ट से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की बदलती कार्य-संस्कृति का प्रतीक है। वर्ष 2017 से पहले देश की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश में केवल 2 साइबर थाने और 4 फॉरेंसिक लैब थीं। विज्ञान और तकनीक की संभावनाओं का पर्याप्त उपयोग न होने और वैज्ञानिक साक्ष्यों के अभाव में अपराधियों को कानून से बच निकलने का अवसर मिल जाता था। कन्विक्शन रेट 30 प्रतिशत से भी कम था। वर्ष 2017 के बाद प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदलने की दिशा में कार्य किया। आज सभी 75 जनपदों में साइबर थाने हैं और प्रत्येक मंडल में फॉरेंसिक लैब स्थापित करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। तकनीकी संसाधनों एवं वैज्ञानिक जांच की क्षमता के विस्तार से साइबर अपराध जैसी नई चुनौतियों से निपटने और अपराधियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया को मजबूती मिली है। कन्विक्शन रेट में वृद्धि हुई है। साथ ही, फॉरेंसिक विज्ञान एवं साइबर सुरक्षा जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रदेश के युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। तकनीक आज प्रभावी न्याय सुनिश्चित करने के साथ युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का माध्यम बन रही है। देश-विदेश के वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं, विधि विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने वाला आज का यह आयोजन साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्ष्यों की विश्वसनीयता एवं उभरती तकनीकों के उत्तरदायी उपयोग पर सार्थक विमर्श के साथ अनुसंधान, शिक्षा व उद्योग के बीच सहयोग के नए द्वार खोलेगा। भारत को उभरती तकनीकों में आत्मनिर्भर बनाने और उनके माध्यम से नागरिकों के जीवन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने की दिशा में यह संगम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा आत्मनिर्भर भारत के सामर्थ्य से विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।
0
0
Report

बिहार में मौसम बदलेगा: 28 अक्टूबर से बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के कई इलाकों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 27 और 28 अक्टूबर को सीमांचल के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 28 अक्टूबर से पटना समेत दूसरे जिलों में भी बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं। फिलहाल अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग ने किसानों को कटी फसल सुरक्षित रखने और लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
0
0
Report
Advertisement

समूह की आय बढ़ाने के लिए सेनेटरी पैड मशीन की मांग

Deepak DixitDeepak DixitFollow47m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील अंतर्गत विकासखंड भरखनी की ग्राम पंचायत पांडेयपुर में प्रेरणा महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष सविता पाल ने कहा कि समूह की महिलाएं दोना-पत्तल बनाने का काम कर रही हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण काम को आगे बढ़ाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा, “हमारे समूह की महिलाएं कई तरह के काम करके अपनी आमदनी बढ़ाना चाहती हैं। अभी हम दोना-पत्तल बना रहे हैं, लेकिन पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। सैनिटरी पैड वितरण के लिए कच्चा माल तो मिल रहा है, लेकिन मशीन न होने से हम खुद पैड नहीं बना पा रहे हैं। अगर मशीन मिल जाए तो हम पैड बनाकर उनका वितरण भी कर सकेंगे। इससे महिलाओं को काम मिलेगा और समूह की आमदनी भी बढ़ेगी।”
0
0
Report

प्रदीप वर्मा: कांग्रेस भीड़ तंत्र से लोकतंत्र पर कब्जा नहीं कर पाएगी

Ranchi, Jharkhand:बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कांग्रेस पार्टी और उनके नेता को ये समझ नहीं आता कि कब किस चीज की मांग करें।भीड़ तंत्र के बल बूते लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहते हैं। राहुल गांधी को सत्ता अगले 30 वर्षों तक सिर्फ ख्वाब में ही दिखेगी। उनके नेता मांग के बीच ही गायब हो जाते हैं। कांग्रेस कभी कन्हैया के पीछे खड़ी होती है ,कभी दीपके तो कभी नेहा बोरा के पीछे खड़ी होती है। भीड़ तंत्र का फार्मूला ढूंढ कर सड़क पर उतरे हैं। जब कांग्रेस के नेता पर्यटन कर रहे होते हैं तब हम जनता के बीच रह कर काम करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

ताले तोड़कर राधा-कृष्ण दरबार से सामान ले उड़े चोर; एक सप्ताह में दूसरी बड़ी वारदात

ADArvind DubeyFollow58m ago
Chopan, Uttar Pradesh:अरविन्द दुबे / सोनभद्र। सोनभद्र के ओबरा में चोरों ने अब शारदा मंदिर को निशाना बनाया है। मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर राधा-कृष्ण दरबार से कई धातुओं की वस्तुएं चोरी कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने तीन ताले तोड़े। घटना ओबरा के मुख्य चौराहे पर स्थित मंदिर की है। चोरी की जानकारी मिलने के बाद मंदिर समिति के सदस्य और पुलिस मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य माध्यमों से भी मामले की जांच में जुटी है। मुख्य चौराहे पर चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल ओबरा के मुख्य चौराहे पर स्थित शारदा मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों के बीच पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मंदिर के मुख्य गेट समेत तीन ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और चोरों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। एक सप्ताह के भीतर चोरी की दूसरी बड़ी घटना ओबरा में हाल के दिनों में चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना बताई जा रही है। इससे पहले विजयदशमी के दौरान चोरों ने एक ऐसे घर को निशाना बनाया था, जहां परिवार के सभी सदस्य गांव गए हुए थे। घर में ताला लगा होने का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़ा और लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। अब शारदा मंदिर में चोरी की वारदात सामने आने के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। एक सप्ताह के भीतर चोरी की दो बड़ी घटनाओं ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, चोरों की तलाश जारी शारदा मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इसके अलावा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों और माध्यमों से भी चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और चोरी के बाद वे किस रास्ते से फरार हुए। लगातार चोरी की घटनाओं के बाद अब स्थानीय लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा कर चोरी गई वस्तुओं की बरामदगी करेगी। अब सवाल यह है कि ओबरा के मुख्य चौराहे पर स्थित मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर कब तक पुलिस की गिरफ्त में आएंगे और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस क्या कदम उठाएगी? फिलहाल मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

बाबागंज परमहंस कुटी मेले में हुआ रावण वध, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर

Bahraich, Uttar Pradesh:बाबागंज (बहराइच)। बाबागंज स्थित बाबा परमहंस कुटी पर शुक्रवार को दशहरा मेले का आयोजन किया गया। मेले में आयोजित रामलीला के दौरान रावण वध का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए भीषण युद्ध के मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। रावण वध होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला में कलाकारों ने सीता हरण, मेघनाद युद्ध और रामायण के अन्य प्रमुख प्रसंगों का जीवंत मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया। इसके साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में रामलीला समिति के अध्यक्ष ऋषि गुप्ता, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान सुरैहिया फौजदार वर्मा, पत्रकार संतोष मिश्रा, भुवन भास्कर वर्मा, रावेन्द्र शर्मा और आरके सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। मेले के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रुपईडीहा कोतवाल हरेंद्र मिश्रा और पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
0
0
Report

झारखंड: वित्त मंत्री ने HRMS पोर्टल तीन दिन में खोलने की सिफारिश

Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा , कहा लालफीताशाही खत्म हो, प्रशासनिक जटिलताओं को कम करने का सुझाव दिया. पत्र में लिखा आम व कर्मियों के लिए इज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ गवर्नेंस की दिशा में पहल हो. वित्त मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने की सरकार की मंशा पर सवाल उठाया. प्रत्येक तीन दिनों में एचआरएमएस पोर्टल को 7 दिन के लिए खोलने की सलाह दी. पुलिस संघ के पदाधिकारियों ने HRMS पोर्टल खोलने को लेकर वित्त मंत्री को लिखित ज्ञापन दिया था, 300 पुलिस पदाधिकारियों ने किसी कारण तय समय में अपनी संपत्ति का विवरण नहीं दिया , इस लिए पोर्टल खोलना चाहिए, व्यवस्था सरल हो.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top