सक्ति में फर्जी SBI ब्रांच का भंडाफोड़, तीन लोगों पर केस दर्ज
Sakti, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के छपोरा गांव में भारतीय स्टेट बैंक की फर्जी ब्रांच का खुलासा हुआ है। यह ब्रांच 18 सितंबर से मालखरौदा थाना क्षेत्र में चल रही थी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और फर्जी ब्रांच में पांच कर्मचारी काम करते पाए गए। जांच की जा रही है कि कितने लोगों से ठगी की गई और कितना पैसा जमा किया गया। इसी तरह का एक मामला 2020 में तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में भी सामने आया था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
