495668
अवैध अधिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Janjgir, Chhattisgarh:जांजगीर में अवैध अधिक्रमण पर प्रशासन ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई में जिला परिवहन कार्यालय के सामने थे अवैध अतिक्रमण, जो लंबे समय से शासकीय भूमि पर बेजा था। इसमें कच्चे मकान सहित दर्जनों गुमटी टेला दुकानों को हटाया गया। राजस्व टीम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर में तिरंगा कंसर्ट: जलशक्ति मंत्री ने किया शुभारम्भ
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-तिरंगा कंसर्ट कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद शामिल हुए, तिरंगा कंसर्ट कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ, कार्यक्रम में स्कूली बच्चो द्वारा देश भक्ति कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत, कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने किया वृक्षारोपण, इस दौरान सदर विधायक, राठ विधायक सहित नगर पालिका अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख मौजूद रहे, जिला मुख्यालय के राजकीय महिला महाविद्याल में कार्यक्रम का आयोजन.0
0
Report
गाँव में विशाल अजगर का हमला: बकरी की मौत, वन विभाग ने रेस्क्यू किया
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:गाँव में निकला विशालकाय अजगर कौशांबी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय अजगर ने बकरी को अपना शिकार बनाने के लिए हमला कर दिया। अजगर के हमले में बकरी की मौत हो गई। चरवाहे ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मौके पर बुलाया, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर पकड़ लिया। मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा गाँव का है।0
0
Report
अरुण गोविल बोले—पूरा सत्र खत्म, शब्दों से सभ्यता पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, \"पूरा सत्र इन्होंने खत्म कर दिया, बर्बाद कर दिया। ये जिस तरह के शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं ये हमारी सभ्यता के दायरे को छोड़ रहे हैं। ना इन्हें संसद की गरीमा का ख्याल है। देश के लोगों को समझ आएगा कि ये किस प्रकार के लोग हैं।\"0
0
Report
Advertisement
कटनी विधायक संजय पाठक की कंपनी से 1.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की कंपनी के साथ डेढ़ करोड़ रुपए की साइबर ठगी. साइबर ठगों ने मैसर्स रामचंद्र फर्म के सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर अकाउंटेंट शैलेश तिवारी को तत्काल 1.5 करोड़ रुपये एक खाते में ट्रांसफर करने का व्हाट्सएप मैसेज भेजा. खाते में तुरंत ट्रांसफर किया गया डेढ़ करोड़ रु. ठगी की रकम कोलकाता से निकाली गई. कटनी के रंगनाथ थाने में शिकायत दर्ज साइबर सेल की टीम मामले में जुटी खाता किया गया होल्ड0
0
Report
प्रिंस सोनी मौत मामला: कैंटीन पेटीज के बाद अस्पताल पहुंचाने में धीमी कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र की मौत का मामला गरमा गया। मृतक छात्र प्रिंस सोनी की स्कूल के कैंटीन में पेटीज खाने से तबियत खराब हुई और अस्पताल में मौत हो गई, परिजनों का आरोप है कि स्कूल کی कैंटीन میں पेटीज खाने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि पेटीज खाते ही प्रिंस के गले में खाना अटक गया और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। छात्र की हालत बिगड़ने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने समय पर उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। आरोप है कि छात्र के अचेत होने के बाद भी स्कूल प्रशासन अस्पताल ले जाने के बजाय इंतजार करता रहा। परिजनों का कहना है कि जब वे स्कूल पहुंचे, तब छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने छात्र के मौत के लिए स्कूल प्रशासन की कथित लापरवाही और कैंटीन में परोसी गई खराब पेटीज को जिम्मेदार ठहराया है, साथ ही तबीयत खराब होने के बाद समय पर इलाज भी नहीं करवाने का आरोप लगाया। घटना के बाद मृतक छात्र के परिजन और समाज के लोग स्कूल गेट पर पहुंच गए और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।0
0
Report
किशनगढ़- अजमेर-जयपुर हाईवे पर ट्रेलर ने बाइक को टक्कर, महिला की मौत, चालक फरार
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में अजमेर-जयपुर हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। नसीराबाद पुलिया के आगे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार जयपुर निवासी ममता गावरिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक सीताराम प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षत-विक्षत हालत में पड़े महिला के शव को राजकीय वाईएन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। गंभीर घायल सीताराम का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार किशनगढ़ से जयपुर जा रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश और हादसे की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
कोटा में स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
Kota, Rajasthan:कोटा में स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। अनंतपुरा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के बाहर वारदात हुई। बताया जा रहा है कि छात्र फरदीन स्कूल से बाहर निकला ही था, इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
जबलपुर में खादकमी से किसान चिंतित, फसलें डूबने लगीं, प्रशासन पर सवाल
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर जिले में प्रशासन भले ही दावा करें कि किसानों को खाद पर्याप्त मात्रा में मिल रही है लेकिन तहसील कार्यालय में किसानों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं कई घंटे की कोशिश के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है जिसके चलते उनकी धान और मक्के की फसल बर्बादी की कगार पर जा पहुंची है साथ ही पानी भी नहीं गिर रहा है जिससे किसानों की मुश्किल और बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि शासन को इस तरह के इंतजाम करने चाहिए कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद आसानी से मिले0
0
Report
वसई-विरार में FDA की धावा: दूध-आइसक्रीम बिक्री पर छापेमारी
Vasai-Virar, Maharashtra:विरार ब्रेकिंग विरार मध्ये श्री आई जी डेअरीवर अन्न औषध प्रशासनाची धाड, कारवाई दरम्यान गोंधळ मनवेल पाडा तलाव परिसरात कारवाई मुदत संपलेले दूध, आईस्क्रीम आणि कोल्ड्रिंक्स विक्रीचा आरोप कारवाईदरम्यान दुकानदार आणि तक्रारदार मध्ये गोंधळ वसई-विरारमध्ये अन्न औषध प्रशासनाची धडक कारवाई सुरू मुदत संपलेल्या खाद्यपदार्थांच्या विक्रीवर प्रशासनाचा दणका; श्री आई जी डेअरीमध्ये तपासणी सुरू.. वसई विरार मध्ये fda च्या कारवाईमुळे खळबळ फूड लायसन्स रद्द करणार - fda अधिकारी0
0
Report
Advertisement
श्योपुर के विजयपुर बस स्टैंड पर सिलेंडर फटने से भीषण आग, नुकसान की पुष्टि
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर विजयपुर बस स्टैंड पर रामबाबू बाथम की चाय की दुकान में सिलेंडर में आग लगने के बाद देखते ही देखते भीषण आग फैल गई। सिलेंडर फटने से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर फटने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना विजयपुर बस स्टैंड की बताई जा रही है।0
0
Report
कांग्रेस ने सरकार पर जवाबदेही सवाल उठाए, दीपेंद्र हुड्डा-खड़गे ने बेरोजगारी पर निशाना साधा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा कहते हैं, "सरकार इस देश में अपनी ज़िम्मेदारियों से पूरी तरह भाग रही है। लोगों के सामने आज जो मुश्किलें और गंभीर मुद्दे हैं - चाहे वह महंगाई हो, रिकॉर्ड तोड़ बेरोज़गारी हो, छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हो, NEET पेपर लीक हो, शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था का ध्वस्त होना हो, E20 ईंधन का पूरा मुद्दा हो, या हरियाणा में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित करने की हमारी मांग हो - सरकार ने न तो जवाबदेही दिखाई है और न ही ज़िम्मेदारी ली है। जनता के लिए अहम इन मुद्दों पर सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है... हम इस सत्र में क्यों शामिल हुए? हम मुद्दे उठाने आए थे... हम इन मुद्दों को कहाँ ले जाएँ? यही हमारा सवाल है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद किए गए 'शुद्धिकरण' हवन पर वे कहते हैं, "हम बीजेपी की कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं। उत्तराखंड में, वे उसी मैदान के 'शुद्धिकरण' की बात कर रहे हैं जहाँ हमारे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा की थी। उन्हें खुद पर बहुत शर्म आनी चाहिए उन्हें शर्म से सिर झुका लेना चाहिए। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कम होगी..."0
0
Report
गोंडा में 2 किमी तिरंगा पदयात्रा से शहर में भारी ट्रैफिक जाम; राष्ट्रभक्ति उमड़ पड़ी
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज गुरुवार को दोपहर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद रेखा वर्मा के नेतृत्व में 2 किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया था। यह तिरंगा यात्रा जिले के सभी जनप्रतिनिधियों हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों के साथ गोंडा जिले के अंबेडकर चौराहा से डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुई। जहां देश भक्ति गानों पर घूमते हुए अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर की हजारों की संख्या में लोग और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी गोंडा के गांधी पार्क पहुंचे। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके दो किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा पदयात्रा का समापन किया है। 2 किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा पदयात्रा के दौरान लोगों के अंदर राष्ट्र प्रेम भावना और देश के प्रति सच्ची श्रद्धा दिखी है। अंबेडकर चौराहा से लेकर के गांधी पार्क तक भीषण जाम की स्थिति थी आने-जाने में लोगों के काफी कठिनाइयों हुई यातायात विभाग द्वारा घंटे कड़ी मशक्कत करके kisi तरीके से शहर से जाम खत्म कराया गया है। यात्रा समापन के बाद बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरीके से हमारे महापुरूषों ने आजादी की लड़ाई लड़ी है उन पुरुषों को याद करते हुए उन्हें नमन करते हुए भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई थी। वहीं यूपी के मदरसों में हर घर तिरंगा अभियान के असर न दिखने को लेकर कहा कि आपने देखा है कि उनकी मानसिकता क्या है वह लोग किस मानसिकता के साथ काम करते हैं कोई टिप्पणी करने की मुझे आवश्यकता नहीं है आप लोग जानते हैं। वहीं राहुल गांधी के छात्रों से संवाद को लेकर के कहा कि युवाओं से संवाद करना चाहिए हमारी सरकार भी 2014 से लगातार संवाद कर रही है। वही झारखंड में पेपर लीक को लेकर चल रहे प्रदर्शन पर कहा कि बिल्कुल प्रदर्शन करना चाहिए लेकिन शांतिपूर्ण ढंग से करना चाहिए जहां पर राहुल गांधी की सरकार होती है उनके समर्थन की सरकार होती है वहां वह सवाल उठाने के नहीं जाते हैं जहां भाजपा की सरकार है वही विषय उठाते हैं।0
0
Report
Advertisement
तळोजा में नग्न तलवार से दहशत, सुरज म्हात्रे गिरफ्तार; वीडियो वायरल
Navi Mumbai, Maharashtra:Anchor -: तळोजा पोलीस ठाण्याच्या हद्दीतील खुटारी गावात एक इसम हातात नंग्या तलवारी घेऊन दहशत माजवत असल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे. याचे नाव सुरज म्हात्रे असून जमिनीच्या भाड्यावरून याने नंग्या तलवारी नाचवत खंडणीची मागणी केली होती. यासोबतच रस्त्यावर उभ्या गाड्या देखिल तलवारीच्या सहाय्याने फोडल्याचा विडिओ वायरल होत आहे. खुलेआम अश्याप्रकारे दहशत माजवली जात असेल तर पोलीसांचा धाक राहिला आहे की नाही असा प्रश्न निर्माण झालाय. विडिओ वायरल झाल्यावर पोलिसांनी सुरज म्हात्रे याला ताब्यात घेतले असून अधिक तपास सुरु आहे.0
0
Report
झांसी: बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी, हालत नाजुक
Noida, Uttar Pradesh:झांसी बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी के कमर में मारी गोली, व्यापारी की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती-झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के सरोज हॉस्पिटल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यापारी को रोकने का प्रयास किया जब व्यापारी नहीं रुक तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी, लड़खड़ाता हुआ व्यापारी नर्सिंग होम पर रुका और गिर पड़ा, मौके पर पहुंचे उसके कर्मचारी ने घायल अवस्था में प्रशांत गुप्ता को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों से कुछ देर इलाज कराने के बाद परिजन घायल को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है, गोली गल्ला व्यापारी के कमर में लगी है, हालत नाजुक बताई जा रही है, फिलहाल इलाज चल रहा है और पुलिस पूरे मामले में की जांच कर बदमाशों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
राहुल गांधी के आय-संपत्ति मामले में SC में याचिका; HC के आदेश को चुनौती
Noida, Uttar Pradesh:राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट 17 अगस्त को सुनवाई करेगा राहुल गांधी ने SC में याचिका दाखिल कर इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें हाई कोर्ट ने CBI और ED को उनके खिलाफ लगाए गए आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करने को कहा था। यह शिकायत कर्नाटक के BJP कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने दायर की थी। उनका आरोप था कि राहुल गांधी के पास उनकी आय के मुकाबले ज्यादा संपत्ति है। मई में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने आदेश कहा था कि अगर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत मिली है, तो उसमें लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच होनी चाहिए हाई कोर्ट ने कहा था कि CBI या ED कानून के तहत उचित कार्रवाई के लिए स्वतंत्र हैं। हाईकोर्ट ने दोनों एजेंसियों से यह भी कहा था कि वे जांच में हुई प्रगति की जानकारी अदालत को दें। अब राहुल गांधी ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में एक अलग से याचिका दायर कर इलाहाबाद हाई कोर्ट में लंबित केस को दिल्ली हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
