Back
भूपेश बघेल का पेंड्रा दौरा: किसानों के मुद्दे, महंगाई और गुटबाजी पर तेज़ हमला
DBDURGESH BISEN
Dec 31, 2025 04:19:46
Pendra, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में महासचिव भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय दौरे पर पेंड्रा पहुंचे। तय कार्यक्रम से करीब पांच घंटे की देरी से पहुंचने के बाद वे संगठन सृजन के तहत नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गजमती भानु के पदभार ग्रहण समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए, इस कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन का एक गुट पूरी तरह नतारत नजर आया, पूर्व मुख्यमंत्री ने मंच से बागेश्वर बाबा सहित विष्णु देव सरकार की योजना पर जमकर प्रहार किया और योजनाओं को पूरी तरह विफल बताया। पेंड्रा में आयोजित संगठन सीजन कार्यक्रम में तय वक्त से लगभग 5 घंटे विलंब से पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला, कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के मुद्दे पर पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धान खरीदी करना ही नहीं चाहती। पहले किसानों को डीएपी खाद नहीं मिली, फिर यूरिया की कमी रही और अब बिजली दरों में बढ़ोतरी कर किसानों व आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कथा वाचक बागेश्वर बाबा एवं प्रदीप मिश्रा को धार्मिक भावनाओं के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कई बाबा आते हैं, जो कभी धर्म तो कभी सनातन के खतरे की बात कहकर लोगों को बरगलाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसे लोगों को दान और चढ़ावा देना बंद करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम और प्रदीप मिश्रा का नाम लेते हुए कहा कि ये लोग कितने दिन आते हैं, यह जनता खुद समझ जाएगा, संगठन से जानकारी कांग्रेस संगठन की गुटबाजी सतह पर आ गई, भूपेश बघेल के कार्यक्रम से महंत खेमा पूरी तरह नदारत नजर आया, कार्यक्रम में 2 पूर्व जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस से मरवाही के पूर्व विधायक रह के के ध्रुव सहित अधिकांश कांग्रेसी शामिल नहीं हुए, मंच से ही कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ कांग्रेस के लोग कहते थे यह कार्यक्रम न हो वही भूपेश बघेल ने कहा कि जो लोग नए जिला अध्यक्ष गजमती भानु का विरोध कर रहे हैं, वे वास्तव में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन सृजन के तहत बने सभी जिला अध्यक्ष कांग्रेस के हैं और संगठन बनने के बाद वे सभी के हो जाते हैं। ईडी की कार्रवाई को लेकर भी भूपेश बघेल ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ईडी का उद्देश्य अपराध खत्म करना नहीं बल्कि विपक्षी नेताओं को बदनाम करना है। उन्होंने अपनी सरकार के समय लगे नकली होलोग्राम के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि एक भी नकली होलोग्राम नहीं पकड़ा गया, जबकि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में नकली शराब और नकली होलोग्राम पकड़े गए हैं। दंतेवाड़ा में दुकान से नकली शराब बिकने का मामला सामने आया, लेकिन ईडी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 31, 2025 05:38:570
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 31, 2025 05:38:460
Report
KKKARAN KHURANA
FollowDec 31, 2025 05:38:270
Report
KKKARAN KHURANA
FollowDec 31, 2025 05:38:160
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowDec 31, 2025 05:37:530
Report
AAASHISH AMBADE
FollowDec 31, 2025 05:36:340
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 31, 2025 05:36:030
Report
KCKumar Chandan
FollowDec 31, 2025 05:35:500
Report
ABArup Basak
FollowDec 31, 2025 05:35:410
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowDec 31, 2025 05:34:560
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 31, 2025 05:32:520
Report
MSManish Shanker
FollowDec 31, 2025 05:32:300
Report