icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आग सुरक्षा नियमों पर जोर: इमरान मसूद ने कहा फायर एग्जिट जरूरी

Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, उत्तर प्रदेश | लखनऊ में आग लगने की घटना पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद कहते हैं, “उन माता-पिता के दुख की कल्पना कीजिए जिन्होंने अपने बच्चों को अपनी आँखों के सामने मौत का सामना करते देखा; उस दर्द या अपनों को खोने वालों के दुख को कोई पूरी तरह नहीं समझ सकता। दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में भी ऐसी ही घटना हुई थी और अब यह हुआ है। कोचिंग सेंटर चलाने वालों को सुरक्षा नियमों का पालन करना ही चाहिए... हमेशा एक तय फायर एग्जिट (आग से निकलने का रास्ता) होना चाहिए... देखिए, कोई नहीं जानता कि हादसा कब या कहाँ हो सकता है, यहाँ तक कि हमारे अपने घरों में भी। इसलिए, फायर एग्जिट होना ज़रूरी है... हर कोई परेशान है क्योंकि यह दुखद घटना अभी-अभी हुई है। आप किसी एक व्यक्ति पर दोष नहीं मढ़ सकते। यहाँ हम सभी की गलती है; हर किसी की कुछ न कुछ ज़िम्मेदारी है। हम ही अपने बच्चों को वहाँ पढ़ने के लिए भेजते हैं। इसलिए, हमें भी सतर्क रहना चाहिए और अपने बच्चों को ऐसी जगहों पर पढ़ने के लिए नहीं भेजना चाहिए जो असल में मौत का जाल हैं।”
0
0
Report

पोकरण में महेश नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शोभायात्रा उमंगों से भरी

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - पोकरण महेश नवमी पर पोकरण में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु पोकरण, जैसलमेर महेश्वरी समाज के आराध्य भगवान महेश के जन्मोत्सव महेश नवमी का पर्व को पोकरण में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महेश्वरी कटला में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पर्व के उपलक्ष्य में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांधी चौक, जयनारायण व्यास सर्किल, जोधपुर रोड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए तथा भगवान महेश के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंग गया। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत, पुष्पवर्षा एवं जलपान की व्यवस्थाएं की गईं। समाज के लोगों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक गीतों और बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते रहे। पर्व को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए पोकरण सीआई भरत सिंह रावत स्वयं व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते रहे। पुलिस बल प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर तैनात रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। महेश नवमी के अवसर पर पूरे महेश्वरी समाज में हर्षोल्लास का वातावरण रहा तथा श्रद्धालुओं ने समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पर्व ने शहर में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।
0
0
Report

रामदेवरा के सरकारी स्कूल में 20 लाख की आधुनिक विज्ञान लैब शुरू

Jaisalmer, Rajasthan:रामदेवरा, जैसलमेर जैसलमेर के ग्राम पंचायत रामदेवरा की तरफ से नवाचार करते हुए पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के हित को देखते हुए विद्यालय परिसर में 20 लाख रुपए की लागत से अत्यधिक सुविधा युक्त आधुनिक विज्ञान लैब तैयार की गई है, जिसमें सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। एक साथ 50 से अधिक बच्चे बैठकर इसमें नियमित रूप से विज्ञान के साथ AI तकनीक व अन्य नवाचार करते हुए अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर सकते हैं। ग्राम पंचायत के द्वारा अपनी निजी आय से 20 लाख रुपए की लागत से इसको विशेष रूप से तैयार किया गया है। जुलाई सत्र से यह विज्ञान लैब छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके अंदर लकड़ी के अत्याधुनिक फर्नीचर के साथ छत, एयर कंडीशनर, कुर्सी, टेबल, चेयर, 50 कंप्यूटर, बिजली जाने की स्थिति में 5 किलोवाट का इनवर्टर भी लगाया गया है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले बच्चे भी शहरी क्षेत्र की तर्ज पर आधुनिक सुविधा का उपयोग करते हुए अपनी जिज्ञासा को शांत करते हुए एयर कंडीशनर में बैठ कर पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य उगम सिंह तवर ने रामदेवरा के प्रशासक सरपंच समंदर सिंह का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया जिन्होंने उन बच्चों की समस्याओं को देखते हुए जैसलमेर जिले में सबसे आधुनिक विज्ञान लैब का निर्माण करवा कर वहां पर सभी प्रकार के उपकरण उपलब्ध करवाए हैं जो जुलाई सत्र से ही शुरू हो जाएगी। अब सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी एयर कंडीशनर में बैठकर अपनी नियमित पढ़ाई सुचारू रूप से कर सकेंगी।
0
0
Report
Advertisement

एटीएस प्रमुख ने बाड़मेर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा को मजबूत बनाने के निर्देश दिए

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर जिले के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) राजस्थान के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह ने मंगलवार दोपहर पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में बाड़मेर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति, गंभीर अपराधों की जांच, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा सीमा क्षेत्र से जुड़े सुरक्षा पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। महानिरीक्षक राजेश सिंह ने अधिकारियों से विभिन्न अपराधों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, तकनीक के बेहतर उपयोग तथा संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई。 वार्षिक निरीक्षण के तहत आयोजित इस समीक्षा बैठक को जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, त्वरित अनुसंधान और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।
0
0
Report
Advertisement

अलीगंज आग केस में कांग्रेस ने सरकार-प्रशासन की लापरवाही और दान घोटाले के आरोप लगाए

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: अलीगंज कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कहते हैं, ‘यह घटना पूरी तरह से सरकार और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है... उस इमारत को गिराने का आदेश पहले ही जारी हो चुका था... बिजली का लोड विभाग द्वारा दिए गए कनेक्शन की क्षमता से कहीं ज्यादा था, फिर भी इसे ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए... जब शॉर्ट सर्किट हुआ, तो बायोमेट्रिक लॉक वाला दरवाजा जाम हो गया। बच्चे उसे खोलने और पीटने की कोशिश करते रहे, लेकिन दरवाज़ा नहीं खुला, और आखिरकार दम घुटने और जलने से उनकी मौत हो गई। सरकार की पूरी ज़िम्मेदारी है... मैं उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता हूँ जिनकी वजह से गिराने का आदेश कभी लागू नहीं हुआ। उनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए... आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा... जब भी सरकार मुश्किल में फंसती है, तो वह SIT बनाती है... SIT बनाना जनता को गुमराह करने और बरगलाने का एक तरीका है... कल, डिप्टी CM मगरमच्छ के आंसू बहा रहे थे क्योंकि चुनाव नजदीक हैं... जब उनके अपने परिवार या किसी BJP परिवार का कोई बच्चा मरता है, तो उन्हें सच में अपने करीबी को खोने का दुख होता है। फिर भी, जब किसी आम आदमी का बेटा या बेटी मरती है, तो वे बस श्मशान घाटों पर जाकर मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं... रक्षा मंत्री रात में आए थे... उन्होंने कार्रवाई क्यों सुनिश्चित नहीं की? वह यहां से लगातार 3 या 4 बार से सांसद रहे हैं... BJP इस भ्रष्टाचार में बुरी तरह शामिल है... राम मंदिर दान में कथित हेराफेरी के मामले पर वे कहते हैं, ‘इसमें कोई सच्चाई नहीं है। ये सब मनगढ़ंत कहानियां हैं... यह जानबूझकर जनता का ध्यान भटकाने के लिए किया गया है... पहले, उन्होंने दान के पैसे में हेराफेरी की, बाद में, निर्माण के दौरान, उन्होंने ज़मीन का घोटाला किया, और अभी, वे चढ़ावे की चोरी कर रहे हैं... मेरी मांग है कि सबसे पहले, हाई कोर्ट के मौजूदा जज से तुरंत जांच कराई जाए। दूसरी बात, उन्होंने जो ट्रस्ट बनाया है, उसे पूरी तरह से भंग कर दिया जाना चाहिए...’
0
0
Report
Advertisement

अंबाला में ऑटो चालकों के साथ लुटेरे बुजुर्ग से नकद लूटकर फरार; आरोपी गिरफ्तार

Ambala, Haryana:एंकर- अंबाला शहर में इन दिनों ऑटो चालकों की आड़ में लुटेरे घूम रहे हैं। जो बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे ही लूट के एक मामले में अंबाला की सदर थाना पुलिस ने लुटेरे ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। जिसने बीते दिनों अंबाला शहर के अग्रसेन चौक से एक बुजुर्ग व्यक्ति को अपने ऑटो में मॉडल टाउन छोड़ने के लिए_bithaya, लेकिन वो उसे मॉडल टाउन की बजाय एक सुनसान जगह ले गया और बुजुर्ग के पास मौजूद कैश लूटकर फरार हो गया । जिसके बाद मामले की तहक़ीक़ात में लगी अंबाला पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है。
0
0
Report

फतेहपुर कोचिंग हादसे के बाद फायर विभाग ने संचालक को नोटिस जारी किया

Fatehpur, Uttar Pradesh:लखनऊ कोचिंग हादसे में हुई मौतों के बाद जागा फॉयर विभाग, कोचिंग संचालक को थमाई नोटिस चार बैच में किया जा रहा कोचिंग का संचालन अग्नि शमन अधिकारी द्वितीय दीपक कुमार ने की कार्रवाई विद्या एकेडेमी और लाइब्रेरी में मारा छापा, बेसमेंट में किया जा रहा था संचालन इमरजेंसी निकास की नहीं थी व्यवस्था,एक ही दरवाजा होने से संचालक आनंद मौर्या को जारी किया नोटिस फायर सेफ्टी से संबंधित नहीं मिला कोई भी उपकरण सही, कोचिंग बंद कराने के दिए निर्देश कोचिंग में 145 बच्चों का है रजिस्ट्रेशन, 80 बच्चे लाइब्रेरी में पढ़ते मिले जब तक फायर संबंधित सुरक्षा उपकरण तैनात नहीं होते कोचिंग के संचालन पर लगाई रोंक सदर कोतवाली क्षेत्र के गुरूद्वारा गली रेलवे स्टेशन रोड पर चल रही थी कोचिंग
0
0
Report
Advertisement

खाजूवाला के गांव में 13 वर्षीय के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

Bikaner, Rajasthan:दुष्कर्म से जुड़ा सनसनीखेज मामला 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म! पुलिस जुटी मामले की पड़ताल में, परिजनों ने करवाया मामला दर्ज, एडिशनल एसपी बीएल मीणा ने कहा- 22 तारीख को किया गया मुकदमा दर्ज, पड़ोसी ही बताया जा रहा रेपिस्ट, फिलहाल आरोपी फरार, बच्ची का करवाया गया मेडिकल, जल्दी आरोपों होंगे गिरफ्त में पुलिस कर रही मामले की पड़ताल. बीकानेर के खाजूवाला से एक बेहद सनसनीखेज और संवेदनशील मामला सामने आया है जहाँ खाजूवाला थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय बालिका के साथ कथित दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने घर में घुसकर बालिका को बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खाजूवाला थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर््म का मामला सामने आया है पीड़िता की मां द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के अनुसार घटना 20 जून की बताई जा रही है आरोप है कि मां के मजदूरी पर जाने के दौरान गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुस आया और बालिका को बंधक बना लिया रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने बालिका के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को घटना बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी भय के कारण बालिका चुप रही और गुमसुम रहने लगी बाद में परिजनों के बार-बार पूछने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने खाजूवाला थाने में गांव के ही पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, खाजूवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बालिका का मेडिकल करवाया आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की है पूरे मामले की जांच खाजूवाला सीओ आकांक्षा चौधरी के द्वारा की जा रही है।
0
0
Report

चाकलेट के बहाने 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म; 16 वर्षीय किशोर गिरफ्तार

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में चाकलेट दिलाने के बहाने एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही गाँव में रहने वाले एक 16 वर्षीय किशोर द्वारा सुनसान इलाके में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है। बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसकी माँ मौके पर पहुँची तो आरोपी वहां से फरार हो गया, मासूम बेटी को खून से लथपथ हालत में परिजनों द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है, वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव की है।
0
0
Report

जयपुर के कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा चूक: फायर सिस्टम और निकासी पर सवाल

Jaipur, Rajasthan:लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए हादसे से सबक लेगा जयपुर? राजधानी जयपुर में करीब 1200 कोचिंग संस्थान चलते हैं। डेढ़ लाख से अधिक बच्चे मोटी फीस देकर इन कोचिंग संस्थानों में अलग-अलग प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करते हैं ........ जी मीडिया ने आज कुछ कोचिंग संस्थानों का रियलिटी चेक किया। कुछ स्थानों पर फायर फाइटिंग सिस्टम तो मिला, पर वहां मौजूद कर्मचारियों को ठीक से इस्तेमाल करना तक नहीं आता है। कई बार कोशिश करने के बाद कोचिंग में मौजूद कर्मचारी खतरे का अलार्म ऑन कर पाया ..... कोचिंग संस्थान में जाने का रास्ता बहुत सकरा था। अगर कोई दुर्घटना हो जाए तो इस रास्ते से कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चे कैसे बाहर आएंगे .... न तो कोचिंग के पास पार्किंग की व्यवस्था है ............ जी मीडिया की टीम जयपुर के गोपालपुरा इलाके में कुछ और कोचिंग संस्थानों के अंदर गई। यहाँ पर सैकड़ों कोचिंग संस्थान चलते हैं ..... कोचिंग सेंटरों की तस्वीरें डराने वाली थीं, अगर आप इनके अंदर जाओगे तो दो लोग भी एक साथ अंदर नहीं जा सकते क्योंकि कोचिंग की सीढ़ियाँ बहुत छोटी हैं। अगर यहां पर कोई दुर्घटना हो जाए तो बच्चों को बाहर निकलना संभव नहीं होगा ...... इन कोचिंग संस्थानों की तस्वीर देखिए कि यहाँ बिजली के तार खुले पड़े हैं ...... ऐसे हाल से हादसों को दावत मिलती है ..... जी मीडिया के रियलिटी चेक के दौरान जयपुर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तो टीम को भी कोचिंग संस्थान में जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि सीढ़ी इतनी छोटी थी, एक ही इंसान अंदर जा सकता है। लेकिन सवाल वही है आखिर सालों से इस तरह की जगहों पर कोचिंग संस्थान चल कैसे रहे हैं ज़ी मीडिया के रियलिटी चेक के बाद सिस्टम जागा और कुछ कोचिंग संस्थानों पर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है ....... कोचिंग संस्थान जानबूझकर बच्चों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। जयपुर के प्रताप नगर में कोचिंग संस्थानों के लिए कोचिंग हब बनाया गया है, वो अब धूल फांक रहा है। कोचिंग संस्थानों के लिए 300 करोड़ रुपए की लागत से कोचिंग हब का निर्माण हुआ था, जो 2023 में बनकर तैयार हो गया था, पर वहाँ कोचिंग संस्थानों के लोगों ने कोचिंग स्पेस नहीं खरीदे। 224 कोचिंग स्पेस में से सिर्फ 14 कोचिंग संस्थानों ने वहाँ पर कोचिंग स्पेस खरीदे हैं ....... कोचिंग संस्थानों को लेकर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा संस्थाओं के फायर फाइटिंग सिस्टम की जांच चल रही है। कोचिंग हब को लेकर सरकार विचार कर रही है। मंत्री ने कहा कोचिंग संस्थानों को कोचिंग हब में लेने का कई बार प्रयास किए लेकिन कोचिंग संस्थान वहाँ जाने को तैयार नहीं हैं। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा असुरक्षित स्थान पर चल रही कोचिंग संस्थाओं को बाध्य किया जाएगा, कोचिंग हब या सुरक्षित स्थान पर कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट किया जाएगा, पहले समझाइश करेंगे, नहीं माने तो कठोर कदम उठाएंगे - यूडीएच मंत्री
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top