icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
493889
Thaneshwar SahuThaneshwar SahuFollow25 Jul 2024, 02:08 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल, दूसरा बाइक सवार भी चोटिल

Dipu RawatDipu RawatFollow8m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार धनगढ़ा निवासी टुन्नू शर्मा (40) परतावल बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वह बाजार से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी कप्तानगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टुन्नू शर्मा घायल हो गए, जबकि दूसरे बाइक सवार को भी हल्की चोटें आईं। दूसरे बाइक चालक की पहचान लखिमा निवासी 25 वर्षीय चुलबुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक पर एक साथी के साथ सवार था। लोगो के अनुसार टक्कर के बाद बाइक करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दूसरे बाइक सवार के नशे में होने की बात भी कही, आसपास के लोगों ने तत्काल घायल टुन्नू शर्मा को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों वाहनों और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में लूट के विरोध पर बदमाशों का चाकू हमला, युवक गंभीर

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी युवक के बैग में रखे करीब तीन हजार रुपये और सोने की चकती लेकर फरार हो गए। घायल युवक का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।आपको बताते चले कि बेगूसराय जहां रेलवे स्टेशन जाने के दौरान एक युवक को बदमाशों ने घेर लिया और लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल युवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला वार्ड नंबर-13 निवासी सत्येंद्र साह के पुत्र गोविंद कुमार साह के रूप में हुई है।गोविंद कुमार साह ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए ट्रेन पकड़कर पटना जाने के लिए अपने घर से बेगूसराय रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान पावर हाउस से आगे दो युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। दोनों ने पहले खाने के बहाने बात की और फिर चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनके पास मौजूद सामान देने को कहा।गोविंद ने जब इसका विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान अपराधियों ने उनका बैग लेकर उसमें रखे करीब तीन हजार रुपये और सोने की चकती लूट ली और मौके से फरार हो गए।घायल युवक ने बताया कि अपराधियों के भागने के बाद उन्होंने किसी तरह हिम्मत जुटाई और ई-रिक्शा से बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाके में जानकारी जुटा रही है। बाइट— गोविंद कुमार साह, घायल युवक
0
0
Report

संभल में छह-मार गिरोह से मुठभाड़: इनामी बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

Sambhal, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग संभल। पुलिस की कुख्यात छह मार गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़। घर में घुसकर लूटपाट और सरेराह छिनैती करने वाले एक इनामी बदमाश को गोली लगी, तीन बदमाश मौके से फरार हैं. गिरफ्तार किए गए बदमाश का गैंग बीते कुछ समय पहले मैनपुरी जिले मेंINTERSEPT किया गया था... गिरफ्तार शातिर बदमाश वाहिद उर्फ भोलू बताया जा रहा है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल और अवैध असलाह बरामद हुआ एएसपी और सीओ कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने घायल बदमाश से अस्पताल में की पूछताछ। छह मार गिरोह कई महीनों से संभल जनपद में सक्रिय होकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। फरार बदमाशों का रिकॉर्ड खंगाल रही है पुलिस की टीम। असमोली थाना इलाके के सैदपुर जसकोली रोड का मामला。 वाइट विकास चंद्र त्रिपाठी एसपी संभल
0
0
Report
Advertisement

अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक स्नान करते समय गंगा में डूबा पुलिस तलाश में जुटी

Manoj KumarManoj KumarFollow19m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:दाह संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा चहनिय। बलुआ थाना क्षेत्र के पश्चिमी वाहीनी गंगा तट पर शुक्रवार की शाम को शव दाह में शामिल होने आए युवक 30 वर्षीय लवकुश गंगा में स्नान करने के दौरान डूब गया । घटना की सूचना पर प्राइवेट गोताखोर लगाकर बलुआ पुलिस ने खोजवाया किंतु तेज बहाव के कारण नहीं मिल पाया । चंदौली कोतवाली के सुल्तानपुर के रहने वाले उदल राम की पत्नी का शुकवार को बीमारी के कारण निधन हो गया । बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार में सुल्तानपुर के ही रहने वाले लवकुश पुत्र बेचन राम शव दाह के बाद स्नान करने लगा । पानी का तेज बहाव होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। मौजूद ग्रामीणों ने उसे आगे जाने से रोका था । घटना की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने प्राइवेट गोताखोर की मदद से युवक को खोजने का प्रयास किया किन्तु वह नहीं मिला । इस संदर्भ में बलुआ थाने के इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि युवक का तलाश किया गया किन्तु नहीं मिला । प्रयास जारी है । आसपास के ग्रामीणों को सूचना दिया जा रहा है ।
0
0
Report

पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की, गुमशुदगी दर्ज कराई

Bareilly, Uttar Pradesh:प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहे पति को उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। किसी को शक न हो इसलिए खुद ही थाने जाकर पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी। आरोप लगाया कि उसे शक है कि राजा नाम के युवक ने उन्हें लापता किया है। पुलिस ने जांच शुरू की तो पत्नी की बातों पर शक हुआ। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला पत्नी और उसके प्रेमी राजा ने ही युवक को मौत के घाट उतार दिया। दोनों आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया है। भुता के फैजनगर निवासी पप्पू खेती किसानी करते थे। उनकी पत्नी नरगिस गृहणी हैं। 12 सितंबर की रात पप्पू अचानक से लापता हो गए। परिवार वालों ने काफी तलाशा मगर कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 15 सितंबर को नरगिस ने थाने में जाकर पति के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। आशंका जाहिर की कि राजा नाम के युवक ने उनके पति के साथ कुछ किया है। पुलिस ने जांच शुरू की और नरगिस के बयान दर्ज किए तो उसके बयानों में विरोधाभास नजर आया। पुलिस ने राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों की बातों पर शक होने लगा। पुलिस ने सीडीआर आदि से जानकारी जुटाई तो पता चला कि राजा और नरगिस के बीच लंबी बातचीत होती थी। पुलिस ने नरगिस से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबुल लिया कि राजा उसका प्रेमी है। 12 सितंबर की रात को दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की थी। शव की बरामदगी के लिए भी दोनों ने झूठ बोला कि उसे बहगुल नदी में बहा दिया। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम के साथ तलाश किया मगर शव बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया है। पुलिस ने पप्पू का शव बरामद कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। नरगिस की शादी को 25 वर्ष हो चुके हैं और उसके छह बच्चे भी हैं।
0
0
Report
Advertisement

दो दिन से कमरे में बंद युवक का शव, शराब से मौत की आशंका

Damoh, Madhya Pradesh:दो दिन से कमरे में बंद युवक का मिला शव, आसपास मिली शराब की खाली बोतले, ज्यादा शराब बनी मौत की वजह... एंकर/दमोह से एक सनसनीखेज खबर है जहां एक घर में एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मामला शहर के राय चौराहे के पास का है यहां यूनियन बैंक के सामने नामदेव परिवार का मकान है और इसी घर में एक युवक गौरव नामदेव रहता था जो कि बीते दो दिनों से अपने ही घर में कैद था, जब दो दिनों तक वो नहीं निकला और न ही कोई हलचल दिखी तो उसके चचेरे भाइयों ने कमरे को खोला और देखा तो गौरव बाथरूम की फर्श पर पड़ा था, पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के अंदर जो देखा उसे देखकर उड़ गए है, कमरे में एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों शराब की खाली बोतले डली थीं और बीड़ी सिगरेट के टुकड़ें भी यहां पड़े हुए थे। परिजनों के मुताबिक तरुण अकेला हीं रहता था और शराब का आदि था माना जा रहा है कि ज्यादा शराब पीने की वजह से उसकी मौत हुई है। फिलहाल देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया है वहीं असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।
0
0
Report

सूरतगढ़ मदरसे में कोल्ड ड्रिंक से चार किशोरियां अस्पताल में भर्ती

Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ के वार्ड नंबर एक स्थित मदरसे में रात्रि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद चार किशोरियों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर मदरसा संचालकों ने चारों को राजकीय चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलने पर सिटी थाना के हेड कांस्टेबल धूप सिंह भी मौके पर पहुंचे और किशोरियों के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार मदरसे में कक्षा 6, 7 और 8 में अध्ययनरत महक (13) पुत्री शेख अमानत अली, प्रवीणा (17) पुत्री मोहम्मद सुबान, रमजाना (17) पुत्री शाहसवार और कुलसुम (18) पुत्री इमाम हुसैन ने कोल्ड ड्रिंक का सेवन किया था। इसके कुछ समय बाद चारों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। बताया जा रहा है कि किशोरियों ने मदरसे के पास स्थित एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीदी थी। डॉक्टर लोकेश अनुपाणी ने बताया कि चारों बालिकाओं को ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के बावजूद करीब दो घंटे तक राहत नहीं मिलने पर चारों को बेहतर उपचार के लिए श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने चारों किशोरियों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर में KDA का बुलडोजर: 500 वर्गमीटर सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में कब्रिस्तान कमेटी पर KDA का बुलडोजर, 500 वर्गमीटर सरकारी जमीन से पूरा कब्जा ध्वस्त कानपुर: कानपुर के ग्राम बरी में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ा बुलडोजर एक्शन किया है। KDA की टीम ने मौके पर बनी पूरी बाउंड्री वॉल और उसके भीतर किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद प्राधिकरण ने जमीन को कब्जे से मुक्त कराने का दावा किया है। मामला ग्राम बरी की आराजी संख्या 314 से जुड़ी करीब 500 वर्गमीटर सरकारी जमीन का है। KDA के मुताबिक, इस जमीन पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर उसके भीतर कमरों का निर्माण कराया गया था। जमीन और निर्माण को लेकर मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी के प्रबंधक को प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था。 सुबह-सुबह पहुंची KDA की टीम, चला बुलडोजर KDA का दस्ता पुलिस बल के साथ सुबह मौके पर पहुंचा। इसके बाद कथित अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। बुलडोजर ने देखते ही देखते बाउंड्री वॉल को गिराना शुरू किया और मौके पर बने निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस, PAC और महिला पुलिस बल की तैनाती रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ACP स्तर के अधिकारी की मौजूदगी का भी इंतजाम किया गया था。 नोटिस के बाद हुई कार्रवाई KDA के जोन-3 स्थित भूमि बैंक अनुभाग की ओर से उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 26(क)(4) के तहत नोटिस जारी किया गया था। संबंधित पक्ष से जमीन और निर्माण को लेकर अपना पक्ष रखने को कहा गया था。 प्राधिकरण की ओर से कहा गया था कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो कथित अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद अब KDA ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। सरकारी जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त KDA के मुताबिक, कार्रवाई का उद्देश्य प्राधिकरण की स्वामित्व वाली सरकारी जमीन को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराना था। कार्रवाई के बाद मौके से बाउंड्री वॉल और कब्जे से जुड़े निर्माण को हटा दिया गया है। इस मामले में KDA की ओर से पहले भी पुलिस सहयोग मांगा गया था। 14 अगस्त 2026 को KDA सचिव की ओर से अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, कानपुर नगर को पत्र भेजकर ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, PAC और महिला पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। फिलहाल KDA की कार्रवाई के बाद मौके पर पूरा कथित अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया है। हालांकि जमीन और निर्माण को लेकर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।
0
0
Report

सीकर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया; जनहानि नहीं

Sikar, Rajasthan:सीकर ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसा सीकर शहर में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने गेहूं के कट्टों से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसा। हादसे में करीब 20 फीट तक डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। हादसे के कारण आसपास लगे कई बिजली के तार भी टूट गए। इसके बाद बिजली विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, ताकि क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त किया जा सके। चालक के शराब के नशे में होने की आशंका को देखते हुए उसका मेडिकल करवाया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार ट्रेलर हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा से गेहूं के कट्टे लेकर सीकर आया था। ट्रेलर को सांवली सर्किल रोड की ओर जाना था, लेकिन चालक गलती से शहर की ओर आ गया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। कोतवाली थाना एसएचओ सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। चालक को हिरासत में लिया गया है
0
0
Report

गणेश विसर्जन में सपा सांसद की गाड़ी घेरकर तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर : गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी में तोड़फोड़ एंकर- संतकबीरनगर के बखिरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान लोगों ने समाजवादी पार्टी के सांसद लक्ष्मीकांत निषाद के वाहन को घेर लिया और इसमें तोड़फोड़ की। यह घटना देर रात अमरदोभा चौराहे के पास घटी, जब पुलिस ने तेज संगीत बजाने के आरोप में डीजे की गाड़ी जब्त कर ली और उसे थाने ले जा रही थी। इस कार्रवाई से जुलूस में शामिल लोग भड़क उठे और विरोध में सड़क पर बैठ गए। लगभग उसी समय सांसद की गाड़ी भी उसी इलाके से गुजर रही थी। उत्तेजित भीड़ ने गाड़ी को घेर लिया और कथित तौर पर उसे नुकसान पहुंचाया, जिससे उसकी एक खिड़की टूट गई। पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और भीड़ के बीच से सांसद पप्पू निषाद को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद, स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। एएसपी सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, गणेश विसर्जन जुलूस शुरू हुआ था और अमरदोभा होते हुए आगे बढ़ रहा था। निवासियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जुलूस के साथ चल रहे डीजे वाहन की तस्वीरें लीं और कहा बाद में इसे जब्त कर लिया जाएगा। इससे जुलूस में शामिल लोगों में गुस्सा फैल गया, जिन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और सड़क पर प्रदर्शन किया। एसपी संदीप मीना ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सांसद के वाहन को सुरक्षा प्रदान की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top