icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
490006
Dr Kamal Kishor SharmaDr Kamal Kishor SharmaFollow24 Sept 2024, 05:29 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कार्तिक पूर्णिमा से पहले कपिल सरोवर की सफाई, जलजन्य वनस्पतियों का हटना शुरू

Bikaner, Rajasthan:कार्तिक पूर्णिमा मеле से पहले कपिल सरोवर की सफाई शुरू जलजन्य वनस्पतियों को हटाने के लिए विशेष मशीन पहुंची कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में चलाया जा रहा सफाई अभियान करीब 80 बीघा क्षेत्र में फैले सरोवर में जलजन्य वनस्पतियां फैल गई हैं इसके चलते सरोवर की सुंदरता प्रभावित हो रही है कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देशभर से लाखों श्रद्धालु यहां कपिल मुनि के दर्शन और सरोवर में स्नान के लिए पहुंचते हैं ऐसे में मेले से पहले सरोवर की सफाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है सरोवर का क्षेत्रफल बड़ा होने और वनस्पतियों का फैलाव अधिक होने के कारण सफाई कार्य में एक महीने से ज्यादा समय लगने का अनुमान है इसके लिए विशेष मशीन को कुछ समय के लिए कोलायत लाया गया है ताकि निर्धारित अवधि में ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र की सफाई की जा सके गौरतलब है कि कपिल सरोवर में पहले भी मशीनों की मदद से सफाई करवाई जा चुकी है अब एक बार फिर प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिल सके
0
0
Report

बिसावर में मनाए बर्फानी महादेव

Samar Pal SinghSamar Pal SinghFollow3m ago
बिसावर में भक्तों ने बर्फ से बनाए बर्फानी महादेव, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को बिसावर के ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में हुआ विशेष आयोजन बिसावर। श्रावण मास के पावन सोमवार को कस्बा बिसावर के श्री बांके बिहारी जी मंदिर में भगवान शिव की भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा बर्फ से भगवान महादेव की भव्य प्रतिमा तैयार की गई। बर्फ से निर्मित बर्फानी महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इसी धार्मिक भावना के साथ मंदिर में भक्तों ने विशेष आयोजन की तैयारी की। सोमवार को श्रद्धालुओं ने बर्फ से भगवान महादेव की प्रतिमा का निर्माण किया। बर्फ से तैयार की गई प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रतिमा के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। बर्फ से भगवान शिव की प्रतिमा बनाए जाने को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर में आने वाले लोग कुछ देर रुककर बर्फानी महादेव के दर्शन करते रहे। कई श्रद्धालुओं ने इस अनूठे स्वरूप को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। मंदिर में बर्फानी महादेव के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव के इस स्वरूप के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बर्फ से भगवान शिव की प्रतिमा बनाने की पहल ने धार्मिक आयोजन को और भी विशेष बना दिया। श्रद्धालुओं ने आयोजन से जुड़े भक्तों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को भी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा इस अवसर मुख्य रूप से रूपेश पंडित जी, मनमोहन गौतम, गोविंद गौतम, कानू बंसल, नितिन बंसल , राकेश अग्रवाल, गोविंद सोनी , प्रवीण अग्रवाल, तनुज अग्रवाल, हरेंद्र चौधरी,गोविंद अग्रवाल, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे
0
0
Report

पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा संकेत, बोलीं- मैंने उत्तर प्रदेश को चुना

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow5m ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा संकेत, बोलीं- मैंने उत्तर प्रदेश को चुना मिर्जापुर। IAS पद से इस्तीफा देकर राजनीति में आने की घोषणा करने वाली पूर्व IAS दिव्या मित्तल की मिर्जापुर में सक्रियता बढ़ने लगी है। सोमवार को वह शहर के अनगढ़ स्थित बृजधाम उत्सव लॉन में जायसवाल क्लब के कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां उन्होंने जायसवाल समाज के लोगों से मुलाकात की। उनके इस दौरे को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में दिव्या मित्तल ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा, “मैंने उत्तर प्रदेश को चुना है। मैं किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होने जा रही हूं। अपने अगले कदम की जानकारी इसी नवरात्र में सार्वजनिक करूंगी।” उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को जनता के सामने अपनी बात रखनी चाहिए। वह जिन लोगों से मिल रही हैं, उनसे बातचीत कर उन्हें नई ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने कहा कि अपने हर कदम की जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा करेंगी। दिव्या मित्तल ने यह भी कहा कि जो भी उन्हें बुलाएगा, वह उससे मिलने जरूर जाएंगी। चाहे किसी गली में मुलाकात हो या किसी कार्यक्रम में, वह लोगों के बीच जाना चाहती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जायसवाल क्लब का कार्यक्रम इसी समाज की ओर से आयोजित किया गया था। वहीं, कार्यक्रम के आयोजकों ने भी इसे गैर-राजनीतिक आयोजन बताया। उनका कहना था कि दिव्या मित्तल को डांडिया कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था और उन्होंने आने का वादा निभाया। दिव्या मित्तल के उत्तर प्रदेश को चुनने और नवरात्र में अपने अगले कदम की घोषणा करने के बयान के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सबकी निगाहें उनकी प्रस्तावित सार्वजनिक घोषणा पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

श्रद्धापूर्वक निकाली गई श्रीराम बारात, मोहक झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

Ajay GargAjay GargFollow7m ago
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी (बुलंदशहर)। बुगरासी में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। बारात में शामिल मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया और भगवान श्रीराम, माता सीता तथा अन्य देवी-देवताओं के स्वरूपों के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रीराम बारात का शुभारंभ मंगल बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से किया गया। श्रीराम बारात मंगल बाजार, शनि बाजार, सब्जी मंडी, तकियावाला, मन्दिरवाला आदि से होती हुई चामुंडा मंदिर पर पूर्ण हुई। श्रीराम बारात में सजे-धजे रथों पर विराजमान देवी-देवताओं के स्वरूप लोगों का मन मोह रहे थे। झांकियों को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए बारात के साथ आगे बढ़ते रहे। भक्ति गीतों और जयकारों से कस्बे का माहौल राममय हो गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। बारात के दौरान धार्मिक परंपराओं और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन में शामिल लोगों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा, भाईचारे और मर्यादा का प्रतीक है। रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्रीराम बारात को लेकर कस्बे के लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देर तक श्रद्धालु झांकियों के दर्शन करते रहे। आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और सामाजिक सौहार्द का माहौल बना रहा। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। सीओ रामकरण सिंह, चौकी इंचार्ज नीटू मलिक के नेतृत्व में अनेक पुलिस बल रहा।
0
0
Report

थाटीपुर में ट्यूशन टीचर पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी का आरोप

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक ने वारदात के बाद छात्रा को किसी को भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना 24 सितंबर की है। आरोपी की पहचान सत्यजीत शाक्य (26), पुत्र नरेंद्र शाक्य, निवासी गांगली हार के रूप में हुई है। आरोप है कि थाटीपुर स्थित बी-मिज्ज क्लासेस में पढ़ाने वाले शिक्षक ने अपने घर पर ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की चेतावनी दी। डर के कारण मामले की रिपोर्ट बाद में दर्ज कराई गई।पुलिस ने 10 अक्टूबर को शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं。
0
0
Report
Advertisement

पंचायतीराज चुनाव: नवरात्रि के साथ नामांकन की रफ्तार तेज, कल आखिरी दिन

Dungarpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव, नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया तेज, कल अंतिम दिन डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। पितृपक्ष के दौरान सुस्त रही नामांकन प्रक्रिया ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से ही रफ्तार पकड़ ली है। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट और विभिन्न पंचायत समिति कार्यालयों में सोमवार को दिनभर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का तांता लगा रहा। जिला परिषद की सीटो के लिए 57 नामांकन आज दाखिल हुए है। डूंगरपुर जिले में जिला परिषद सीटों के चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। वहीं, विभिन्न पंचायत समितियों की सीटों के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में भी उम्मीदवारों ने पहुंचकर अपने पर्चे दाखिल किए। इस चुनावी हलचल के बीच सबसे खास बात यह है कि प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अभी तक अपने अधिकृत प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची की घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद, पार्टी के अंदरूनी निर्देशों और समय सीमा को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख दावेदारों ने एहतियातन अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। बगावत के सुरों को दबाने और अंतिम समय तक चुनावी समीकरण साधने के लिए पार्टियां अपनी सूचियों को रोके हुए हैं। चर्चा है कि इस बार दोनों ही दल अधिकृत प्रत्याशियों के नाम सीधे रिटर्निंग अधिकारी को पार्टी सिम्बल के रूप में सौंपेंगे, जिससे अधिकृत चेहरों से पर्दा अंतिम समय में ही उठेगा।नामांकन प्रक्रिया के तहत कल नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। इसे देखते हुए जिला मुख्यालय और पंचायत समिति कार्यालयों में अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है, क्योंकि कई अन्य दावेदार भी अंतिम क्षणों में अपने पर्चे दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद नामांकन पत्रों की छंटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी।निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, डूंगरपुर जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत कुल 7 पंचायत समितियों में चुनाव संपन्न कराए जाने हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा भी पूरी तरह सतर्क है। बाइट -1 नारायण पंड्या जिला महासचिव कांग्रेस बाइट -2 पंकज जैन जिला महामंत्री भाजपा
0
0
Report

बालिकाओं के सम्मान से सशक्त समाज की दिशा: धौलपुर में एक पहल

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में भारत विकास परिषद शाखा उत्कर्ष द्वारा बालिकाओं के सम्मान, प्रोत्साहन एवं सशक्तिकरण का संदेश देते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पीएम श्री सिटी कोतवाली स्कूल में आयोजित हुआ, जिसमें 14 प्रतिभाशाली बालिकाओं का सम्मान कर उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन में अध्यापिका किरन जी का विशेष सहयोग रहा。 कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष डॉ. रामलखन गोयल, महिला संयोजक इंदिरा जिंदल, शाखा सचिव सचिन जैन, कोषाध्यक्ष अजय बंसल एवं डॉ. बीडी जिंदल मंचासीन रहे。 अध्यक्ष डॉ. रामलखन गोयल ने कहा कि बालिकाएं परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्हें शिक्षा, संस्कार, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान करना हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। आज बालिकाएं शिक्षा, खेल, विज्ञान, कला सहित हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज को गौरवान्वित कर रही हैं。 परिषद ने कहा कि बालिकाओं का सम्मान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और सपनों को साकार करने का प्रयास है। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, समानता, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। अंत में सचिव सचिन जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया
0
0
Report
Advertisement

राजसमंद 4P मॉडल से प्लास्टिक मुक्त, इको-ब्रिक्स से गांव सजे

Rajsamand, Rajasthan:- राजसमंद जिला परिषद ने 4P मॉडल (प्लास्टिक हटाओ, पानी बचाओ, पौधे लगाओ, पर्यावरण सुंदर बनाओ) के तहत 21 सितम्बर 2024 से शुरू किया गया अभियान जारी रखा और अब तक 4 लाख बोतलों में 1 करोड़ से अधिक सिंगल-यूज़ प्लास्टिक थैलियाँ इको-ब्रिक्स में बदली गईं। - इन इको-ब्रिक्स से गांवों में सुंदर गार्डन, ट्री-गार्ड और चबूतरे बनाए जा रहे हैं, साथ ही माना तालाब के पास एक स्पेशल सैनिटेशन पार्क विकसित किया गया है, जो वेस्ट-टू-आर्ट का उदाहरण है। - 21 सितम्बर 2024 से शुरू 4P मॉडल के कारण 1 दिन में 1.73 लाख लोगों ने श्रमदान कर इतिहास रचा; 2 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री ने राजसमंद जिला परिषद के CEO बृजमोहन बैरवा को सम्मानित किया। - जिले के 9 पंचायत समितियों के 280 गाँव मिलकर प्लास्टिक मुक्त हो रहे हैं और व्यावहारिक संरचनाओं के अलावा पर्यटक आकर्षण भी बढ़ रहे हैं। - केलवाड़ा और देलवाड़ा में दो प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट्स सफलतापूर्वक चल रहीं हैं; जल्द ही छह और ब्लॉकों में 16 लाख रुपये प्रति यूनिट की लागत से नई यूनिट्स स्थापित होंगी, जिससे क्षेत्र के दूर-दराज़ गांवों का प्लास्टिक निस्तारण संभव हो सकेगा।
0
0
Report

केरसई में नाबालिग के साथ दुष्कर्म: शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस गिरफ्तार, पूछताछ

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- जिले के केरसई थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक जोलेन कुजूर को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। सोमवार को डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। मामलाम केरसई थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को पीड़िता की नानी ने थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक लंबे समय से बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। साथ ही, इस संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केरसई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह के अनुसार, पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। नाबालिग पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।
0
0
Report

समालखा में 70% मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्य पूरे, बाकी भूमि अधिग्रहण में अटके

Panipat, Haryana:समालखा में सीएम घोषणाओं के 70 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। क्षेत्र में मंडियों में पारदर्शिता से किसानों का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है। पहले मंडियों में वजन और गुणवत्ता के नाम पर कटौतियों से किसान परेशान रहते थे, अब पारदर्शिता से यह समस्याएं दूर हो गई हैं। विधायक मनमोहन भड़ाना के अनुसार भाजपा के अधिकारी मंडियों की खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि किसानों को सुविधाजनक हो। कुछ जमीन अधिग्रहण और आपसी विवादों के कारण योजनाओं के शेष भाग अटके हैं; बाईपास से संबंधित परियोजना में भी अधिग्रहण बाकी है। विपक्ष के आरोपों को भड़ाना ने निराधार बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी पहली मुलाकात और उनके सरल स्वभाव की चर्चा भी शामिल है।
0
0
Report
Advertisement

वेलापूर तालाब से पानी नहीं मिलने पर विधायक जानकर ने महावितरण अधिकारीयों पर दबाव डाला

Pandharpur, Maharashtra:वेलापूर मधील पाणी साठवण तलावाची विज जोडणी करत नसल्याने महावितरण चे अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता आणि कार्यकारी अभियंत्यावर आमदार उत्तम जानकर यांनी आपला राग व्यक्त केल्याचं समोर आलं आहे. सोलापूर जिल्ह्यातील माळशिरस चे आमदार उत्तमराव जानकर हे पाणी प्रश्नावरून प्रचंड आक्रमक झाल्याचे पाहायला मिळाले आहेत. वेळापूर गावाला पाणीपुरवठा करणाऱ्या तलावात पाणी असतानाही महावितरणच्या अधिकाऱ्यांनी वीज जोडणी केली नसल्याने वेळापूर परिसरामध्ये कृत्रिम पाणी टंचाई जाणवू लागली आहे. आमदार जानकर यांनी अधिकाऱ्यांची वेळोवेळी बैठक घेतली त्यांना सूचना केल्या मात्र अधिकारी कोणत्याही वीज जोडणी करत नसल्याने आमदार जानकर यांनी महावितरणच्या अधिकाऱ्यांच्या हातात थेट हांडे देऊन तुम्हीच आता त्या तलावातून पाणी आणून वेळापूर मधील ग्रामस्थांच्या घरी पाणी भरा अशा पद्धतीने अधिकाऱ्यांना पाणीटंचाईचे भीषण वास्तव समजावं अशा भाषेत सांगितले.
0
0
Report

संभल में योगी की चुनावी चुनौती पर ओवैसी के बयान को मुस्लिमों ने رد किया

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभाल संभल । ओवैसी के CM योगी को संभल से चुनाव लड़ने के चैलेंज और 80-20 नहीं, अब मुकाबला 99% बनाम 1% का होगा..... के बयान को संभल के सियासी और आम मुस्लिमों ने नहीं दी तव्वजो ... मुस्लिमों ने AIMIMI चीफ ओवेशी के बयान को नहीं दी तवज्जो .. बोले सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए देते है ऐसे बयान । मुसलमान सिर्फ विकास / रोजगार और मुस्लिम हितों के हक की बात करने वाली पार्टी के साथ .. ओवेशी को बताया बीजेपी की B टीम का चीफ ...जो कि इस तरह के बयान देकर हिंदू मुस्लिम के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे है । योगी को संभल से चुनाव लड़ने का चैलेंज देने की जगह ओवेशी योगी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने का चैलेंज दे ..खुद गोरखपुर से चुनाव लड़े । हिंदू बोले ..AIMIMI चीफ ओवेशी 99 फीसदी बनाम 1 फीसदी की चुनावी लड़ाई का बयान हास्यास्पद .. ओवेशी भारत को पाकिस्तान और बांग्लादेश समझ रहे है ..दिमागी संतुलन खो चुके है ओवेशी । बाइट राजकुमार कश्यप ,क्षेत्रीय संयोजक , बीजेपी , श्रम प्रकोष्ठ ,पश्चिमी यूपी बाइट ,तनवीर ...स्थानीय मुस्लिम बाइट ..आशीष कुमार ..स्थानीय हिंदू बाइट , शाह आलम मंसुरी ,उपाध्यक्ष ..प्रदेश अध्यक्ष , पश्चिमी यूपी पसमांदा मुस्लिम समाज बाइट ..मुस्लिम धर्म गुरु बाईट AIMIM समर्थक मुस्लिम
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top