491001
दुर्ग युवक की पहचान साबित करने की जद्दोजहद, जानें क्या है मामला!
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग में एक युवक को अपनी पहचान साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों और अदालतों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बता दें कि युवक के पिता और मां अलग-अलग धर्म से हैं। जिसके चलते आधार कार्ड में उसका नाम उसकी माता पक्ष के धर्म का नाम पर दर्ज है। अब युवक भारतीय अधिनियम के तहत अदालत में याचिका दायर कर अपनी हिंदू पहचान साबित करना चाहता है। उसके वकील ने बताया कि उसे जबरन दूसरे धर्म में रखा गया। बता दें कि युवक ने DM-SDM कार्यालय में गुहार लगाई है और उसकी मां ने भी सहमति पत्र दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी- जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 10 लोग घायल।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष का वीडियो वायरल जमकर चले ईंट पत्थर लाठी डंडे और फावड़ा काफी देर तक गांव बना रहा अखाड़ा घटना में करीब 10 लोग हुए घायल सुभाष चंद्र पक्ष ने एसपी से की मामले की शिकायत विपक्षी पर जमीन हथियाने के प्रयास का लगाया आरोप थाना करहल के साज हाजीपुर गांव की घटना0
0
Report
पटाखे की चिंगारी से घर में आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से इलाके में दहशत
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में पटाखे की चिंगारी ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पलभर में राख कर दिया। पटाखा फोड़ने के दौरान निकली चिंगारी से एक घर में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इसी दौरान घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज से पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस अगलगी में घर की लाखों रुपये के सामान के साथ दो गाड़ियां भी जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक नुकसान सभी लाखों में है। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत नहीं हुआ। घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के लोहियानगर वार्ड नंबर 28 की है। आग लगने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई, दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। तस्वीरों में देखें कि आग किस तरह घर को अपनी आगोश में ले गई। आग की ऊंची लपटें और धुआं पूरे इलाके में दहशत फैला रहे थे। पटाखे फोड़े जा रहे थे, जिसकी चिंगारी घर में चली गई और आग लग गई। शुरुआत में आग छोटी थी, पर धीरे-धीरे विकराल हो गई। घर में रखे गैस सिलेंडर के विस्फोट से धमाका हुआ, आसपास भगदड़ मच गई। साार सामान जलकर खाक हो गया और दो गाड़ियां भी आग की चपेट में आकर जल गईं। घटना के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई और आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार नुकसान10 लाख रुपये से अधिक है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।0
0
Report
दिल्ली के बाजारों में छठ पूजा सामग्री की खरीदी तेज, महंगाई के बावजूद मांग
New Delhi, Delhi:लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी अब बाजारों में भी दिखने लगा है जहां इस महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय से शुरू हो रही है तो वही छठ महापर्व को लेकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बाजारों में रौनक देखने को मिल रहा है जहां महापर्व छठ को लेकर पूजा सामग्री और बांस का बना दौरा और सुपली बाजारों में सज चुका है और आज से छठ व्रत करने वाले श्रद्धालु बाजार पहुंचकर पूजा सामग्री खरीद रहे हैं। इसी करी में कालकाजी इलाके में भी छठ महापर्व को देखते हुए पूजा सामग्री बिक्री के लिए बाजारों में सज गया है जहां आज से श्रद्धालु पूजा सामग्री की खरीदारी करते दिखाई दे रहे।0
0
Report
Advertisement
झज्जर के ढाकला गांव में बदमाशों ने दो युवकों को गोली मारी, हालत गंभीर
Jhajjar, Haryana:ब्रेकिंग झज्जर झज्जर के ढाकला गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली। : फायरिंग की वारदात से ढाकला गांव में मचा हड़कंप, चारों तरफ दहशत का माहौल। : बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने विकास और बलराम पर बरसाईं गोलियां। : गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल, आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। : गंभीर हालत को देखते हुए दोनों घायलों को रोहतक पीजीआई किया गया रेफर। : वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से फरार। : सरेआम गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। : हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए झज्जर पुलिस की कई टीमें जुटीं। : फायरिंग के कारणों का अभी खुलासा नहीं, पुलिस विभिन्न पहलुओं से कर रही जांच।0
0
Report
भूमि विवाद में टांगी से हत्या: जमुई में विजय यादव की मौत
Jamui, Bihar:जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत झिटटी गांव में भूमि विवाद की रंजिश में टांगी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है। घटना गुरुवार की शाम की है। परिजन आनन-फानन में घायल विजय यादव को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय पंडित ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई संजय यादव ने नंदलाल यादव, सीताराम यादव, प्रेमशंकर यादव समेत अन्य लोगों पर टांगी से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि नंदलाल यादव के साथ पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद में कई बार मारपीट और धमकी भी दी जा चुकी थी। आरोप है कि गुरुवार को विजय यादव शौच के लिए जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए आरोपितों ने उन पर टांगी से हमला कर दिया। छाती पर टांगी से वार किए जाने के बाद विजय यादव बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी आरोपित फरार हो चुके थे। वहीं, गरही थाना प्रभारी विपिन चंद्र पलटा ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट की सूचना मिली थी। घटना में एक नाबालिग युवक के शामिल होने की बात सामने आई है। घायल विजय यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
रांची में विवाहिता की मौत: दहेज प्रताड़ना या आत्महत्या, जांच जारी
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल परिसर में दोनों पक्ष आमने-Sसामने आ गए और देखते ही देखते अस्पताल परिसर अखाड़े में तब्दील हो गया। मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या का मामला बता रहा है। पूरा मामला सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाली विवाहिता अर्पणा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतका के पिता और भाई ने husband विकास कुमार ठाकुर समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही स्पष्ट होगा कि अर्पणा की मौत के पीछे असली वजह क्या है। दहेज प्रताड़ना और हत्या के गंभीर आरोपों के बीच पुलिस की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। बाइट.... मृतक के भाई सवाल यह है कि आखिर अर्पणा कुमारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई? क्या यह आत्महत्या है या फिर दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या? फिलहाल इन गंभीर सवालों का जवाब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगा0
0
Report
Advertisement
बाड़मेर में डोडा तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग, एक कांस्टेबल घायल
Noida, Uttar Pradesh:बाड़मेर में डोडा तस्करों की पुलिस पर फायरिंग बाड़मेर में डोडा पोस्त तस्करों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग। तस्करों की गोली से DST कांस्टेबल हरलाल के हाथ में लगी गोली। घायल कांस्टेबल हरलाल को जिला अस्पताल में करवाया भर्ती। डोडा पोस्त तस्कर अशोक लेघा को पकड़ने पहुंची थी पुलिस टीम। पुलिस को देखते ही तस्करों ने शुरू कर दी फायरिंग। फायरिंग के बाद दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हुए तस्कर। पुलिस टीम पर फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप। घायल कांस्टेबल हरलाल का जिला अस्पताल में उपचार जारी। एसपी चुनाराम जाट जिला अस्पताल पहुंचे, घायल कांस्टेबल की ली कुशलक्षेम। फरार तस्करों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें कर रही हैं दबिश0
0
Report
बलिया फैमिली कोर्ट में हाजिर नहीं हुए पवन सिंह, पत्नी ने कानून का मजाक बताया
Ballia, Uttar Pradesh:भोजपुरी सिंगर और एमएलसी पवन सिंह बलिया फैमिली कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। पत्नी ज्योति सिंह ने कहा कि पवन सिंह जज और कानून का भी मजाक बना रहे हैं। यह कहा गया कि पवन सिंह के खिलाफ पहले भी कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए हाजिर न होने पर जुर्माना लग चुका है।0
0
Report
नौतनवां में शांति भंग करने वालों की खैर नहीं,पुलिस ने 14 को किया गिरफ्तार
Piparhava, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नौतनवां अभिषेक सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में सिसवा उर्फ खोरिया गांव के विजयी पटवा,राजन पटवा और साजन पटवा शामिल हैं। गजरही गांव से राबड़ी देवी,प्रमिला देवी और सुमन देवी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं,करमहवा गांव से विकास मधेशिया,मनोज यादव और कौशल यादव,कजरी गांव से इंद्रजीत चौहान तथा चंडीथान गांव से विष्णु यादव,नागेंद्र यादव,राकेश यादव और राजमती देवी को गिरफ्तार किया गया है। सभी 14 आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS की धारा 170,126 और 135 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया है। फिलहाल,पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
हापुड़: घर के बाहर खड़ी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, परिवार में दहशत
Imtori, Uttar Pradesh:आवास विकास कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं। गोली की आवाज सुनकर परिवार और पड़ोसी बाहर निकले तो कार क्षतिग्रस्त मिली। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए हैं। पीड़ित का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।0
0
Report
कोटा की भामाशाह मंडी दीपावली के बाद रिकॉर्ड धनिया भाव के साथ खुली
Kota, Rajasthan:दीपावली के बाद रिकॉर्ड धनिया भाव के साथ खुली कोटा की भामाशाह मंडी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर बोले- विस्तार से किसानों और व्यापारियों को मिलेंगी सुविधाएं कोटा। एशिया की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडियों में शुमार कोटा की भामाशाह कृषि उपज मंडी दीपावली के अवकाश के बाद खुल गई। मंडी में नई फसल की खरीद शुभ मुहूर्त के साथ शुरू हुई। इस दौरान आयोजित समारोह में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी जैन और ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी व व्यापारी शामिल हुए। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि दीपावली के बाद भामाशाह मंडी रिकॉर्ड धनिया भाव के साथ खुली है। मंडी के विस्तार के लिए तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि इसकी पहचान और प्रतिष्ठा को और बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों और व्यापारियों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री नागर ने कहा कि किसानों और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल और किसानों का यहां के व्यापारियों पर विश्वास भामाशाह मंडी की सबसे बड़ी विशेषता है। इसी भरोसे के चलते मंडी की अलग पहचान बनी हुई है। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। BYTE: हीरालाल नागर, ऊर्जा मंत्री0
0
Report
गुलमर्ग में भारी बर्फबारी से पर्यटन संग बढ़ी ठंड
Chaka, कश्मीर के ताज गुलमर्ग सहित सभी ऊंचे पहाड़ों पर ताजी बर्फ की चादर: ठंडी बढ़ने के साथ भारी बर्फबारी के और होने की संभावना। गुलमर्ग के कांगडोरी में भारी बर्फबारी, पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी गुलमर्ग के कांगडोरी में भारी बर्फबारी होने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक गुलमर्ग का रूख रहे हैं। इस मशहूर स्की रिसॉर्ट में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है, जो ताज़ा बर्फबारी का आनंद लेने के लिए यहाँ पहुँच रहे हैं। मौसम विभाग ने पहले ही 12 से 15 नवंबर को कश्मीर, खासकर गुलमर्ग, सोनमर्ग गुरेज़ में भारी बर्फबारी का अनुमान जताया था, भविष्यवाणी सही साबित होते हुए कश्मीर के सभी पहाड़ी इलाकों बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए। ताज़ा बर्फबारी के बाद, पर्यटक बर्फ से ढकी ढलानों पर मजे करते नज़र आ रहे हैं। कई लोग बर्फ में खेलते गाते दिखे तो कुछ लोग स्लेजिंग और स्कीइंग का आनंद लेते दिख रहे हैं। इस ताज़ा बर्फ़ ने गुलमर्ग की खूबसूरती में चार चाँद लगा दिए हैं और इस इलाके में पर्यटन गतिविधियों को भी बड़ा दिया है। दूर-दराज की माछिल घाटी में डुड्डी, माछिल, पुश्वारी, चोंटीवारी, रिंग पायीन, रिंग बाला, कटवारा और बिसरी बेहक सहित कई जगहों पर बर्फबारी हुई, जिससे पूरा इलाका सफेद बर्फ से ढक गया। बांदीपोरा जिले की Tulal घाटी और गुरेज के ऊंचाई वाले इलाकों में भी ताजी बर्फबारी हुई, जिससे पहले से ही खूबसूरत ये घाटियाँ अब पूरी तरह से बर्फीले नज़ारों में बदल गई हैं। अचानक हुई इस बर्फबारी से कश्मीर घाटी में तापमान काफी गिर गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 और 13 नवंबर को पूरे जम्मू-कश्मीर में व्यापक बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे मौसम और अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मौसम के इस पूर्वानुमान को देखते हुए, विभाग ने यात्रियों और किसानों के लिए सलाह जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे ऊंचाई वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा करने से बचें, क्योंकि वहाँ बर्फ जमा होने के कारण सड़कों की स्थिति तेजी से खराब हो सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे संभावित ठंड और नमी वाले मौसम से अपनी फसलों और पशुधन को बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाएं। ताजा बर्फबारी ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि यह क्षेत्र देर पतझड़ के दौरान मौसम में अचानक होने वाले बदलावों के प्रति कितना संवेदनशील है, खासकर ऐसे समय में जब कश्मीर धीरे-धीरे पूरी तरह से सर्दियों के मौसम की ओर बढ़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
इंस्टाग्राम पर दोस्ती से शादी, नौ महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
Munger, Bihar:इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और शादी, नौ महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल में फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय विवाहिता का शव, मायके वालों ने सास और ननद पर लगाया हत्या का आरोप, एफएसएल टीम ने की जांच। मुंगेर: सोशल मीडिया पर एक साल पहले शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन नौ महीने बाद ही इस प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। हवेली खड़गपुर प्रखंड की बहिरा पंचायत अंतर्गत मानपुर गांव में गुरुवार को 20 वर्षीय नवविवाहिता शिवांगी कुमारी का शव ससुराल स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। खासकर सास और ननद को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बरियारपुर प्रखंड के झौआ बहियार निवासी अखिलेश मंडल की पुत्री शिवानी कुमारी की करीब एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हवेली खड़गपुर के मानपुर गांव निवासी शंभु सिंह के पुत्र संदीप कुमार से जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्रेम संबंध में बदली। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से करीब नौ महीने पहले उनकी शादी करा दी गई। शादी के बाद शिवांगी अपने ससुराल में रह रही थी, जबकि उसका पति संदीप भागलपुर में एक टेंट हाउस में काम करता है। मृतका के ससुर शंभु सिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ धपड़ी बाजार गए थे। सड़क जाम रहने के कारण शाम करीब छह बजे घर लौटे। घर आने के बाद जब बहू की खोजबीन की तो वह कहीं दिखाई नहीं दी। इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे के छेद से झांकने पर बहू फंदे से लटकी दिखाई दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। आनन-फानन में उसे स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया। वहां से ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुर ने कहा कि बहू ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने मायके वालों की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत बताया। बाइट : शम्भु सिंह मृतिका का ससुर मृतका के पति संदीप कुमार ने बताया कि काली पूजा के अवसर पर टेंट लगाने के काम से वह भागलपुर गया हुआ था। मंगलवार की देर रात पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान पत्नी ने घर आने के बारे में पूछा था। उसने गुरुवार की रात तक लौटने की बात कही थी। हालांकि, बुधवार को ही काम समाप्त हो गया, जिसके बाद वह घर लौट आया। गुरुवार की सुबह उसे पत्नी की मौत की जानकारी मिली। संदीप ने बताया कि पत्नी के साथ उसका कोई विवाद नहीं हुआ था। बाइट : संदीप कुमार मृतिका का पति इधर, मृतका की मां कंचन देवी ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि घटना से करीब एक घंटे पहले उनकी बेटी से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय शिवांगी बिल्कुल सामान्य और खुश थी। इसके बाद रात में ससुराल वालों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मां ने सवाल उठाया कि जब बेटी खुश थी और उनसे सामान्य बातचीत कर रही थी तो अचानक ऐसी घटना कैसे हो गई। उन्होंने सास और ननद पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार को शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच-पड़ताल की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।0
0
Report
बोकारो के लुगुबूरू घांटाबाड़ी महोत्सव के लिए प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में संथाल आदिवासियों का सबसे बड़ा धर्म सम्मेलन और राजकीय महोत्सव लुगुबूरू घांटाबाडी धारोम गाढ़ की तैयारी जोरों पर है। 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय आयोजन है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहुँचने की संभावना है। तैयारी का जायजा लेने बोकारो डीसी, एसपी ललपनिया पहुंचे। बताते चले कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा को बोकारो जिले के ललपनिया में आयोजित होने वाले राजकीय महोत्सव ल Luguburu घांटाबाड़ी धोरोम गाढ़ की तैयारी जोरों पर है, जिसकी तैयारी 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन है जहां प्रत्येक वर्ष की भांति 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना है। बोकारो डीसी, एसपी दोपहर को ललपनिया पहुंचकर धोरोमगाढ़ स्थल में लुगु बाबा की पूजा अर्चना के उपरांत मुख्य कार्यक्रम स्थल, टेंट सिटी व स्व. शिबू सोरेन प्रतिम स्थापना स्थल पर चल रही कार्यों का गहन निरीक्षण किया। साथ ही देखरेख से संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने कहा बहुत बड़ा आयोजन होता है देश विदेश के 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचते हैं जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई है। वहीं इस दौरान बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने महोत्सव के दौरान यातायात सहित सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने की बात कही।0
0
Report
जेसीटीएसएल यूनियन अध्यक्ष बाबूलाल के निलंबन पर भारी उथल-पुथल, बहाली की मांग तेज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जेसीटीएसएल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बाबूलाल के निलंबन को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने गुरुवार को लालकोठी स्थित जेसीटीएसएल मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए निलंबन आदेश निरस्त करने और यूनियन अध्यक्ष को तत्काल बहाल करने की मांग की। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में जेसीटीएसएल के एमडी नारायण सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप था कि यूनियन अध्यक्ष बाबूलाल का पक्ष सुने बिना ही उनके खिलाफ एकतरफा निलंबन की कार्रवाई की गई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निजी फर्म के दबाव में यह कार्रवाई की गई है, जो पूरी तरह अनुचित है। उनका कहना था कि किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले उसका पक्ष सुनना जरूरी है। यूनियन अध्यक्ष के निलंबन से कर्मचारियों में असंतोष है और इसे वापस लिया जाना चाहिए। विरोध-प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की एमडी नारायण सिंह के साथ वार्ता हुई। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले से एमडी को अवगत कराते हुए निलंबन आदेश तत्काल निरस्त करने की मांग रखी। इस पर एमडी ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने यूनियन अध्यक्ष बाबूलाल को बहाल करने की बात कही। एमडी के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि प्रबंधन जल्द ही इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेगा。0
0
Report
Advertisement
