490011
गायक लक्की तरार का भिलाई दौरा, छत्तीसगढ़ के लोगों का प्यार बताया महत्वपूर्ण
Bhilai, Chhattisgarh:बॉलीवुड के मशहूर गायक लक्की तरार ने हाल ही में भिलाई का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय संगीत प्रेमियों से बातचीत की और अपने करियर के अनुभव साझा किए। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों के प्यार को अपने लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि वह अपने गानों के माध्यम से लोगों के दिलों को छूना चाहते हैं। लक्की ने अपनी संगीत यात्रा की शुरुआत छोटे शहर से होने की बात भी साझा की और अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया कि वह जल्द ही नए और रोमांचक काम पर ध्यान देंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लोहरदगा में प्रेम मंदिर से भक्तों की भीड़, माता वैष्णो देवी के धाम आकर्षित
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा में कही प्रेम मंदिर तो कही माता वैष्णो देवी का धाम, कहीं राम मंदिर तो कही ऐतिहासिक स्थल का स्वरूप भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। महानवमी के बाद भक्तों की माता रानी के दरबार में उमड़ने लगी है। बच्चे भी पंडाल के साथ साथ अपने चटपटे स्वाद लेने के लिए तैयार है। परिजनों के साथ भक्तजन पंडाल देखने अपने घरों से निकलकर सीधे लोहरदगा शहर पहुंच रहे है। प्रकृति को संरक्षित करते हुए इन पंडालों का निर्माण किया गया है। विद्युत सज्जा भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।0
0
Report
प्रशांत किशोर ने अररिया में जनसुराज समर्थित प्रत्याशी राजनीश रंजन के लिए वोट मांगे
Forbesganj, Bihar:एंकर - जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अररिया पहुंचे और कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में जनसुराज समर्थित प्रत्याशी रजनीश रंजन के पक्ष में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके लिए वोट मांगा। प्रशांत किशोर ने एमएलसी चुनाव में मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि स्वच्छ राजनीति के लिए जनसुराज समर्थित प्रत्याशी रजनीश रंजन को अपना वोट दे। उन्होंने भाजपा को हराने के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा विरोधी मत न बढ़े और सभी मिलकर जनसुराज समर्थित प्रत्याशी को जीताने की अपील की।0
0
Report
इंदौर में पानी-गड्ढ़ा समस्या पर विपक्ष का महापौर पर तीखा हमला
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में नगर निगम में कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के खिलाफ मित्रासुर का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने शहर में पानी की समस्या, ड्रेनेज, बदहाल सड़कों, धूल और यातायात व्यवस्था को लेकर महापौर और नगर निगम पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया और लोगों को आज भी साफ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने कहा कि इंदौर की जनता ने उम्मीद की थी कि पढ़े-लिखे जनप्रतिनिधि शहर की समस्याओं को समझकर उनका समाधान करेंगे, लेकिन इसके बजाय शहर को बावड़ी हादसा, भागीरथपुरा कांड, गड्ढों से भरी सड़कें और बदहाल यातायात जैसी समस्याएं मिलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि दूषित पानी से लोगों की जान जाने के बावजूद जिम्मेदारी तय नहीं की जा रही है। सोनिला मिमरोट ने कहा कि पुतला दहन का उद्देश्य महापौर के मित्र होने के दावे के पीछे छिपे चेहरे को जनता के सामने लाना है। उन्होंने महापौर पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर की समस्याओं का समाधान करने के बजाय जनता को निराश किया गया है। उन्होंने कहा कि आप मित्र नहीं आप इंदौर के शत्रु हैं। शत्रु थे, शत्रु हैं और शायद शत्रु रहेंगे। महापौर जी ने अपने चेहरे पर मित्र का जो नकाब लगा रखा है, उसे हमें हटाना था। यही संदेश देने के लिए आज हमने मित्रासुर का पुतला दहन किया है。0
0
Report
Advertisement
मां गंगा मैया शक्तिपीठ में महानवमी पर 11 सौ कन्याओं का सामूहिक भोज
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले के विख्यात मां गंगा मैया शक्तिपीठ में आज महानवमी के अवसर पर हवन पूजन का आयोजन करने के साथ ही कन्या शक्ति का पूजन करते हुए 11 सौ कन्याओं का सामूहिक भोज कराया गया, बरसों से यहां ये परंपरा चली आ रही है आसपास के स्कूल सहित ग्रामीण क्षेत्र से 5 से 10 वर्ष तक की बच्चियां इस सामूहिक कन्या भोज में शामिल हुए。0
0
Report
बूंदी में जिला परिषद व तालेड़ा पंचायत समिति के चुनाव की अधिसूचना जारी
Jaipur, Rajasthan:जिला परिषद व तालेड़ा पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना जारी जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए विस्तार से दी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने सोमवार को जिला परिषद सदस्यों एवं तालेड़ा पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया और प्रशासन की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एचडी सिंह और अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग रमेश देव भी मौजूद रहे। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं。0
0
Report
भीकनगांव के बेड़छा में 82 गांजा पौधे पकड़े, एक गिरफ्तार
Khargone, Madhya Pradesh:पुलिस ने खरगोन के आदिवासी क्षेत्र भीकनगांव के बेड़छा में 10 लाख की गांजा खेती को पकड़ा। मिर्च व कपास फसल के बीच उगा रखे थे लगभग 5 फीट ऊंचाई के 82 पौधे वजन करीब 2 क्विंटल। भीकनगांव पुलिस की दबिश में आरोपी सिकदार गिरफ्तार, उसका भाई फरार। एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज, फरार आरोपी की तलाश जारी। भीकनगांव थाना क्षेत्र के बेड़छा में चार खंबा फलिया की कार्यवाही।0
0
Report
Advertisement
सतना के सुरदहा घाट पर ऑटो पलटने से 14 घायल, 4 की हालत गंभीर
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के जसो थाना क्षेत्र के सुरदहा घाट में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। परसमनिया पहाड़ में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार से भरा ऑटो घाट में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 14 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर जसो पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को नागौद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से 2 गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।0
0
Report
जयपुर से भाजपा नेता निकले; मोदी नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-मदन राठौड़ और शाहनवाज हुसैन एक ही गाड़ी में निकले भाजपा प्रदेश कार्यालय से साथ रवाना हुए दोनों नेता शाहनवाज हुसैन बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा देश को आगे बढ़ने से कोई ताकत नहीं रोक सकती मोदी के खिलाफ विदेश से हो रही साजिशें सफल नहीं होंगी राहुल गांधी झूठ की खेती कर रहे हैं, वह नहीं चलेगी शाहनवाज बोले- राजस्थान में भी बेहतरीन काम हो रहा है0
0
Report
धनखड़ का हरियाणा खेल नीति पर पलटवार: हुड्डा अतीत से बाहर नहीं आ सके
Jhajjar, Haryana:दीपेंद्र हुड्डा की खेल नीति की मांग पर धनखड़ का पलटवार, बोले- अतीत से बाहर नहीं आ पा रहे कांग्रेस नेता झज्जर में मां दुर्गा की शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़, हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना की एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का जल्द मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे सम्मान झज्जर। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा हुड्डा शासनकाल की खेल नीति को दोबारा लागू करने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दीपेंद्र हुड्डा अभी भी अतीत से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार की मौजूदा खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। धनखड़ ने बताया कि एशियन गेम्स में पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों सम्मान किया जाएगा। ओमप्रकाश धनखड़ झज्जर में मां दुर्गा की शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेल नीति और खिलाड़ियों के सम्मान को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से स्वयं बातचीत करते हैं और उनका उत्साह बढ़ाते हैं। धनखड़ ने कांग्रेस शासनकाल पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उस समय खिलाड़ियों से मिलने के लिए प्रधानमंत्री के पास समय नहीं होता था। मां दुर्गा की भक्ति से होता है नवशक्ति का संचार: धनखड़ मां दुर्गा की शोभायात्रा के दौरान ओमप्रकाश धनखड़ ने सभी श्रद्धालुओं को महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की भक्ति से जीवन में नवशक्ति का संचार होता है और लोगों को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि झज्जर ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में मां दुर्गा की भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। धनखड़ ने धार्मिक आयोजनों को आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बताते हुए सभी लोगों को पर्व आपसी भाईचारे और श्रद्धा के साथ मनाने का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान मां दुर्गा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।0
0
Report
Advertisement
नवसारी के जलालपुर क्षेत्र में मोबाइल टावर में आग, तीन मंजिला मकान समेत आसपास भय
Navsari, Gujarat:નવસારીના જલાલપોર વિસ્તારમાં એપાર્ટમેન્ટ ઉપર લગાવેલા મોબાઇલ ટાવરમાં લાગી આગ ગૌરીશંકર મહોલ્લામાં આવેલ મનુભાઈના ત્રણ માળના એપાર્ટમેન્ટ ઉપર મોબાઇલ ટావરમાં आग લાગતાધુમાડાના ગોટા ઉઠ્યા મોબાઇલ ટાવરમાં આગ લાગતા એપાર્ટમેન્ટ સહિત આસપાસના રહેણાંક વિસ્તારોમાં ભયનો માહોલ નવસારી ફાયર વિભાગને ઘટનાની જાણ થતા તાત્કાળ ઘટના સ્થળે પહોચી આગ ઓલવવાનો શરૂ કર્યો પ્રયાસ મોબાઇલ ટાવરનું જનરેટર ચલાવવા ડીઝલ પણ એપાર્ટમેન્ટના ઘાબે હોવાની ચર્ચા આગ લાગવાનું કારણ અકબંધ નવસારી ફાયરના જવાનોએ કલાકની જહેમત બાદ આગ ઉપર કાબુ મેળવ્યો આગ અંગે અગાઉ પણ આજે મોબાઈલ ટાવરમાં આગની ઘટના બની હતી0
0
Report
सिवनी में मनोकामना कलश विसर्जन श्रद्धा के साथ जारी
सिवनी में मनोकामना कलशों का विसर्जन सिवनी में शारदीय नवरात्र पर्व के दौरान माता मंदिरों में स्थापित मनोकामना कलशों का विसर्जन जारी है। नगर के नंदीकेश्वर धाम स्थित माता राजराजेश्वरी मंदिर और भगवान परशुराम मंदिर में स्थापित कलशों का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गाजे-बाजे के साथ नृत्य किया और श्रद्धा के साथ कलश विसर्जन किया।0
0
Report
छतरपुर दशहरा रावण दहन के लिए सुरक्षा तैयारी अलर्ट मोड में
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपट में दशहरा पर्व पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर मृणाल मीणा और एसपी रजत सकलेचा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर और एसपी ने आयोजन समिति के साथ स्थल का दौरा कर पार्किंग, आवागमन, दर्शकों के प्रवेश-निकास और इमरजेंसी गेट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने फायर सेफ्टी पर विशेष जोर दिया। आगजनी जैसी स्थिति से निपटने के लिए हैंडहेल्ड फायर एक्सटिंग्विशर और फायर ब्रिगेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अगले दिन फिर से निरीक्षण किया जाएगा, ताकि दशहरा पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में MD ड्रग्स नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, तीन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल में MD ड्रग्स नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन! भोपाल में एमडी तस्करी मामले में तीसरा आरोपी रितिक बाथम गिरफ्तार जिला कोर्ट के पिछले गेट के पास पकड़ा गया था मुख्य आरोपी मुकुल धोलपुरे आरोपी के पास से करीब 4 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, कीमत लगभग 1 लाख रुपए पूछताछ में मुकुल ने खुद को जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाला वकील बताया पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से ड्रग्स लाकर भोपाल में सप्लाई करता था मुकुल ड्रग्स सप्लाई के बदले दिव्यांशु और रितिक को देता था कमीशन पुलिस ने पहले दिव्यांशु और अब रितिक को गिरफ्तार किया पुलिस ने मुख्य आरोपी के घर करीब 70 मिनट तक सर्चिंग کی नाइजीरियाई व्यक्ति से ड्रग्स लाने की बात सामने आई, दिल्ली में नेटवर्क के एक अन्य सदस्य की तलाश भोपाल से दिल्ली तक फैले ड्रग्स नेटवर्क की पड़ताल तेज, पुलिस खंगाल रही पूरे कनेक्शन!0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा: सपनों की उड़ान, मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को ‘सपनों की उड़ान-असंभव कुछ भी नहीं’ कार्यक्रम में युवाओं संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।सामर्थ्यवान, संस्कारवान, नशामुक्त युवा संकल्प, अनुशासन, परिश्रम और नवाचार से अपना मुकाम हासिल करें। उनके सपनों को पूरा करने के लिए सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, खिलाड़ी एवं अन्य युवा उपस्थित रहे।0
0
Report
मैनपुरी में पांच साल की बच्ची के साथ क्रूरता: प्रताड़ना की यह शर्मनाक घटना
Varanasi, Uttar Pradesh:मैनपुरी में पांच साल की एक मासूम के साथ ऐसी क्रूरता की गई, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए...फसल को नुकसान पहुंचने पर उसे चारपाई से बांधकर प्रताड़ित किया गया बच्चों की गलतियों को समझाना बड़ों की जिम्मेदारी है, उन्हें डराना या प्रताड़ित करना नहीं...खेत में फसल का नुकसान हुआ था, तो उसकी शिकायत की जा सकती थी...0
0
Report
Advertisement
