icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारिश ने फसल बर्बाद की, किसानों के गीतों से मुआवजे की मांग तेज

Kawardha, Chhattisgarh:बारिश ने बर्बाद की फसल, तो गीतों में छलका किसानों का दर्द; गाकर सरकार से मांगा मुआवजा कवर्धा। अर्नव चक्रवात के असर से पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान की फसल झुक गई है, तो पककर तैयार फसल कई जगह काली पड़ने लगी है। बाड़ियों में लगी सब्जियां भी बारिश से प्रभावित हुई हैं。 लेकिन कवर्धा के ग्रामीण इलाके से सामने आया एक दृश्य किसानों की पीड़ा को बयां करने के लिए काफी है। जब बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया, तो उनके दर्द को शब्द नहीं, बल्कि गीतों ने आवाज दी। किसानों ने गीत गाकर अपनी व्यथा सुनाई और सरकार से मुआवजे की मांग की。 महीनों की मेहनत, खेती में लगी लागत और फसल से जुड़ी उम्मीदों पर संकट देखकर किसान मायूस हैं। त्योहारों के बीच उनके सामने आर्थिक चिंता भी खड़ी हो गई है。 अब किसानों की मांग है कि प्रभावित फसलों का सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों के ये गीत उनकी बेबसी और उम्मीद, दोनों को बयां कर रहे हैं。
0
0
Report

उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए राष्ट्रीय उलमा परिषद तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी में

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल बनाएंगी तीसरा मोर्चा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव ताल्हा रशीदी ने ऐलान किया की आने वाले चुनाव में वह पीस पार्टी और एआईएमआईएम से मिलकर तीसरा मोर्चा बना सकती है उन्होंने कहा कि हमारी बातचीत चल रही है जल्दी इसका ऐलान हम कर सकते हैं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा 10 सालों में मुसलमान को उत्तर प्रदेश में लगातार परेशान किया जा रहा है उनकी मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है मदरसो को गिराया जा रहा है भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात तो करती है मगर जमीनी स्तर पर सिर्फ एक विशेष वर्ग को आगे बढ़ने का काम किया जाता है उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी का पीडीए में A हमेशा बदल जाता है कभी A से अल्पसंख्यक हो जाता, कभी आ से अगड़ा कल A से अग्रवाल हो गया, अब जब चुनाव करीब आए हैं तो अखिलेश यादव को आजम खान की याद आई है ना पूरे 5 साल उन्होंने मुसलमान की कोई फिक्र नहीं करी ना किसी मुद्दों पर मुसलमानों की कोई बात करी है ताल्हा रशीदी ने आगे कहा कि मुसलमान को अब्दुल कहकर बीजेपी बदनाम करती इस देश मे अब्दुल ही अब्दुल कलाम बने थे, अब्दुल कई सम्मानित पदों पर बैठा है
0
0
Report
Advertisement

1 नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की वोट-बचाओ रैली

Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस की ओर से ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जाएगी। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि बिहार से करीब 6 हजार लोग रैली में शामिल हो सकते हैं, जबकि देशभर से 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है। राजेश राम ने आरोप लगाया कि लोगों को दिल्ली जाने से रोकने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में CRPF के जवान हम लोगों से दिल्ली जाने वालों की संख्या पूछ रहे थे और इस पर सरकार से सवाल भी उठाए। उन्होंने लोगों से वोट चोरी के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। साथ ही, उन्होंने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
0
0
Report
Advertisement

बंदियों के हाथों बने दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, उन्नाव जेल से भेजे जाएंगे 5000 दीये और 5 किलो घी।

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow23m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। दीपावली के अवसर पर अयोध्या में रोशनी के लिए उन्नाव जिला जेल के बंदियों द्वारा तैयार किए गए 5000 मिट्टी के दीये भेजे जाएंगे। दीयों के साथ जेल की गौशाला में पल रही कालिंदी नामक गाय के दूध से तैयार करीब पांच किलो घी भी अयोध्या भेजा जाएगा। जेल अधीक्षक नीरज देव ने बताया कि दीये तैयार करने के लिए बाहर से मिट्टी मंगाई गई है। इस कार्य में छह बंदी लगे हुए हैं, जो चाक की मदद से मिट्टी के दीये बना रहे हैं। दीपावली के मद्देनजर 5000 दीये अयोध्या भेजने की तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि जिला जेल परिसर में गौशाला भी संचालित है, जहां कई गायें हैं और कुछ दूध देती हैं। कालिंदी नामक गाय के दूध से लगभग पांच किलो घी तैयार किया गया है। इस घी को भी दीयों के साथ अयोध्या भेजा जाएगा। दीपावली पर अयोध्या के लिए बंदियों के हाथों से तैयार दीये और गौशाला में बनी घी की यह खेप जेल में संचालित गतिविधियों और बंदियों के श्रम को सामने लाती है।
0
0
Report

भूपेश बघेल ने फसल नुकसान और बीमा दावों के लिए दबाव बढ़ाने की मांग की

Raipur, Chhattisgarh:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विभिन्न मसलों पर बयान, अर्नब तूफान और फसल बर्बादी के मसले पर कहा- फसल बर्बाद होने का सही आंकलन बारिश के बाद और मुआवजा किसानों को सही से मिले ये जरूरी है. सरकार को बीमा कंपनियों पर भी मुआवजा के लिए दबाव बनाना चाहिए, जिससे किसान को सही मुआवजा मिले, क्योंकि तूफान की वजह से बड़ी तादाद में धान की फसल खेत में गिर गई है, जिससे उसमें नमी आएगी और खरीदी के वक्त किसानों को परेशान होंगे राहुल गांधी सहज-सरल और बब्बर शेर, सबसे आसानी से मिलते हैं राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ विदेश में जाकर खी-खी करते हैं, यहां कार्यकर्ता को ऐसे देखते हैं कि भस्म हो जाये कल दुर्ग में होने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम 'लोकतंत्र बचाओ, आराजकता हटाओ' को लेकर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा- निर्वाचन आयोग भाजपा का आनुषंगिक संगठन है, ये बात ऐसे आयोजनों से भाजपा बार-बार बताती है
0
0
Report
Advertisement

संवैधानिक संस्थाओं पर विपक्ष के आरोपों से लोकतंत्र गर्म: क्या सच में है साजिश?

Patna, Bihar:बीजेपी विधायक मनोज शर्मा का सम्बोधन. SIR और अन्या कई मुद्दों को लेकर विपक्ष ने संवैधानिक संस्थाओं को लेकर दूषित वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है. संविधान में निहित है वही व्यक्ति मतदान कर सकता है जो भारत का नागरिक है. विपक्ष कहता है कि इसकी जरूरत क्या है.. विपक्ष भ्रम का वातावरण तैयार कर रहा है... सांसद संजय जायसवाल का सम्बोधन. विधान परिषद के चुनाव के नतीजे आपके सामने है कांग्रेस की शिकायत रहती थी बैलेट से चुनाव क्यों नहीं हो रहा है... 28 में एक सीट जीत पाई कांग्रेस.... जहां उनकी सरकार है वहां भी वह नहीं जीत पाए... राहुल गांधी जब से नेतृत्व संभाले हैं तब से हारने का सेंचुरी मार चुके है... भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करो और प्रश्न करो.... सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन गलत देते हैं... कभी EVM के बारे में तो कभी sir को लेकर बयान देते है... सात बार कांग्रेस के नेतृत्व में SIR हुए है... 47 लाख वोटरों के नाम SIR के कारण सुधरे गए... अब तक एक व्यक्ति सामने नहीं आया कि उनका अधिकार छिना गया हो... उसके बाद भी यह लोग मुद्दा बना रहे हैं... कहीं भी बांग्लादेशी पकड़ा जाता है उसका आधार कार्ड बंगाल का होता है ... 24 साउथ परगना का वोटर लिस्ट मिलता था.. एक साजिश के तहत नकली वोटरों की बड़ी संख्या बनाई हुई है.... यह देश बांग्लादेश और रोहिंग्या का नहीं है... नाम का सुधार हो रहा हो उसमें दिक्कत क्या है... मैं देश में कहीं रह रहा हूं मेरे माता-पिता कहां के हो गए हैं उसको बताने में क्या दिक्कत है... आज विपक्षी दल भारत के नागरिकों के प्रति संवेदनशील नहीं है.... कभी किसी को चुनाव आयोग का संवैधानिक पद नहीं दिया.... कांग्रेस के कई नेताओं और उनके परिवार के लोग चुनाव आयुक्त रहे हैं.... उस समय चुनाव आयुक्त बाथरूम में जाकर सोनिया जी को बताते थे कि चुनाव में क्या चल रहा है.... जानबूझकर चुनाव आयोग को गलत बताया जा रहा है एक भी सबूत कभी किसी ने नहीं दिया.... जहां भी गलती पकड़ी गई वहां कार्रवाई हुई है.... देश में साजिश हो रही है केवल संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में डालने के लिए.... बंगाल में NDA की सरकार आई तब से जाँच हो रहीं है उसपर कार्रवाई होगी.... जब नागरिकता की जांच होगी तब सब सामने आएगा... जाँच हो रहीं है उसके बाद सबकुछ पता चलेगा...
0
0
Report

कोतवाली पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टेबाजी व बैंक खातों की खरीद- फरोख्त करने वाले 02 अभियुक्तों गिरफ्तार

AKAshok KumarFollow32m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सादर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुहल्ला तालाबपुरा डोडाघाट के पास स्थित एक मकान से ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से सट्टेबाजी एवं बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चेकबुक, बैंक पासबुक, मोबाइल, कम्प्यूटर सिस्टव आदि सामान बरामद हुआ है । प्रकरण में कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0सं0-1139/2026 धारा ¾ सार्वजनिक जुआँ अधि0 व 318(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

साइक्लोन अर्नब से आंध्र-उड़ीसा सहित यूपी, बिहार में भारी बारिश, कई राज्यों में रेड अलर्ट

New Delhi, Delhi:देश में बदलते मौसम तो वहीं पर आंध्र और उड़ीसा में साइक्लोन अर्नब का खतरा, राजधानी में भी सुबह बारिश देखी गई डॉ मृत्युंजय महापात्र- मौसम सक्रिय है पूरे भारत में एक तरफ साइक्लोन अर्नब आंध्र प्रदेश को पार किया था वह धीरे-धीरे उत्तर दिशा में गति करते हुए अब कमजोर हो रहा है छत्तीसगढ़ के सेंट्रल पार्ट में डिप्रेशन बना रहा है उड़ीसा और नॉर्थ आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में हैवी बारिश काफी हुई है डॉ मृत्युंजय महापात्र- मौसम सक्रिय है पूरे भारत में एक तरफ साइक्लोन अर्नब आंध्र प्रदेश को पार किया था वह धीरे-धीरे उत्तर दिशा में गति करते हुए अब कमजोर हो रहा है छत्तीसगढ़ के सेंट्रल पार्ट में डिप्रेशन बना रहा है उड़ीसा और नॉर्थ आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में हैवी बारिश काफी हुई है साउथ आंध्र प्रदेश में भी बहुत भारी वर्षा हुई है 55 सेंटीमीटर 24 घंटे में आज शाम यह साइक्लोन लो प्रेशर एरिया में कन्वर्ट होगा नॉर्थ छत्तीसगढ़ और नॉर्थ वेस्ट उड़ीसा के एरिया में कल सुबह लो प्रेशर एरिया बैंक धीरे-धीरे कमजोर पड़ता रहेगा साइक्लोन के प्रभाव में आज भी बारिश जारी है उड़ीसा छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की उम्मीद है पिछले 24 घंटे में झारखंड वेस्ट बंगाल बिहार नॉर्थ ईस्ट तेलंगाना में भी बारिश हुई है आज हमें उम्मीद है ईस्ट उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड इन सब जगह पर भारी वर्षा होगी 30 तारीख को ईस्ट उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी वर्षा होगी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी इंडिया की तरफ आ रहा है जिसके प्रभाव में नॉर्थवेस्ट इंडिया में क्लॉदिनेस है दिल्ली में भी आज सुबह बारिश हुई और आगे भी होने की संभावना है हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली में हल्की वर्षा की उम्मीद है जम्मू कश्मीर हिमाचल में बारिश के साथ स्नोफॉल भी हो सकती है और उत्तराखंड 29 और 30 तारीख को सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिलेगी अंडमान निकोबार में भी एक लो प्रेशर एरिया डेवलप हो रहा है इसके प्रभाव में तीन दिन भारी वर्षा हो सकती है वहां पर फिशरमैन को भी एडवाइस किया जा रहा है कि समुद्र में न जाए नॉर्थ वेस्ट इंडिया में ज्यादातर येलो अलर्ट है और कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट ईस्टर्न इंडिया में पूर्वी छत्तीसगढ़ वेस्टर्न उड़ीसा में रेड अलर्ट जारी है और कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट यूपी और बिहार की तरफ येलो अलर्ट जारी है और कल ऑरेंज अलर्ट रहेगा वेस्ट बंगाल सिक्किम में येलो अलर्ट वार्निंग है अंडमान निकोबार आइलैंड में आज येलो वार्निंग है और परसों के लिए ऑरेंज वार्निंग रहेगी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top